google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
रामदाना : पहाड़ का प्राचीन सुपरफूड
हिमालय की गोद में, जहां सर्द हवाएं चूल्हे की लपटों से लिपटती हैं, वहां उगता है एक छोटा-सा दाना — रामदाना

पौराणिक कथा और सांस्कृतिक विरासत
दिनेश कुकरेती
कहते हैं, जब भगवान श्रीराम वनवास के दौरान वन-वन भटक रहे थे, तब उन्होंने इसी रामदाने को फलाहार के रूप में ग्रहण किया था। इसी वजह से इसका नाम पड़ा — रामदाना। उत्तराखंड के गढ़वाल में इसे मारसा और कुमाऊं में चुआ कहते हैं। मैदानी इलाकों में यह चौलाई के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्र के नौ दिनों में आज भी लाखों व्रती रामदाने की रोटी, खीर और हलवे से अपना उपवास तोड़ते हैं। यह कोई साधारण अनाज नहीं है। इसे दुनिया के सबसे प्राचीन खाद्यान्नों में से एक माना जाता है।
मुंह में मिठास घोलने वाली रोटीरामदाना की रोटी खाते ही मुंह में एक अनोखी मिठास फैल जाती है। लेकिन इसका आटा चिपचिपा होने के कारण अकेले रोटी बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए पहाड़ी लोग इसे मंडुवा या गेहूं के आटे के साथ मिलाकर पिसवाते हैं। यह मिश्रित रोटी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि बेहद पौष्टिक और पाचक भी। आप इसे सादा खाएं, हरे रामदाने के साग के साथ, कढ़ी के साथ या फिर दही के साथ — हर रूप में यह राज करता है।

पोषण का खजानापौष्टिकता में रामदाना कई बड़े अनाजों को पीछे छोड़ देता है:
- गेहूं के आटे से दस गुना ज्यादा कैल्शियम
- तीन गुना ज्यादा वसा
- दोगुना से अधिक लोहा

स्वादिष्ट व्यंजन1. भुने तिल और गुड़ वाला रामदाना
भुने रामदाने को तिल और गुड़ के साथ मिलाकर खाएं। पहाड़ी गाय का धारोष्ण (ताज़ा-गुनगुना) दूध डालकर खाएं तो अलौकिक स्वाद मिलता है।
2. म्यूजली
भुना रामदाना + शहद + बादाम + अखरोट + किशमिश + सिरोला। नाश्ते में यह म्यूजली न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि कैंसर रोधी गुणों से भी भरपूर मानी जाती है।
भुना रामदाना + शहद + बादाम + अखरोट + किशमिश + सिरोला। नाश्ते में यह म्यूजली न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि कैंसर रोधी गुणों से भी भरपूर मानी जाती है।
3. रामदाना के लड्डू
गुड़ की चासनी में भुना रामदाना और तिल मिलाकर बनाए गए लड्डू — स्वाद और स्वास्थ्य का कमाल का संगम।
गुड़ की चासनी में भुना रामदाना और तिल मिलाकर बनाए गए लड्डू — स्वाद और स्वास्थ्य का कमाल का संगम।
4. लसपसी रामदाना खीर
दूध, काजू, इलायची और रामदाना से बनी यह खीर इतनी स्वादिष्ट होती है कि एक बार खाई तो बार-बार याद आती है।
दूध, काजू, इलायची और रामदाना से बनी यह खीर इतनी स्वादिष्ट होती है कि एक बार खाई तो बार-बार याद आती है।
5. साबुत रामदाना का हलुवा
देसी घी, गुड़, नारियल और किशमिश के साथ बना हलुवा — नाश्ते में भी और प्रसाद में भी बेमिसाल।आजकल तो लोग रामदाने के आटे से बिस्कुट, केक, पूरी, बर्फी, शक्करपारा और पारिज भी बनाने लगे हैं। बाजार में इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है।
देसी घी, गुड़, नारियल और किशमिश के साथ बना हलुवा — नाश्ते में भी और प्रसाद में भी बेमिसाल।आजकल तो लोग रामदाने के आटे से बिस्कुट, केक, पूरी, बर्फी, शक्करपारा और पारिज भी बनाने लगे हैं। बाजार में इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है।
जड़ों से जुड़ने का एहसास
रामदाना सिर्फ एक अनाज नहीं, बल्कि पहाड़ की मिट्टी की देन, प्राचीन परंपरा और आधुनिक स्वास्थ्य का अनोखा संगम है। जो एक बार इसे खा लेता है, वह सिर्फ पेट नहीं, बल्कि अपनी जड़ों को भी महसूस कर लेता है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Ramdana : The Ancient Superfood of the Mountains
In the lap of the Himalayas, where the cold winds embrace the flames of the stove, grows a tiny grain—Ramdana.
Mythology and Cultural Heritage
------------------------------------------------------------------------------
Dinesh Kukreti
It is said that when Lord Shri Ram was wandering in the forests during his exile, he consumed this Ramdana as a fruit. This is why it got its name – Ramdana. In Garhwal, Uttarakhand, it is called Marsa and in Kumaon, it is called Chua. In the plains, it is known as Amaranth. Even today, during the nine days of Navratri, millions of devotees break their fast with Ramdana roti, kheer, and halwa. This is no ordinary grain. It is considered one of the world's most ancient food grains.
A mouth-melting roti
Ramdana roti leaves a unique sweetness in your mouth. However, its sticky flour makes it difficult to make roti on its own. Therefore, the hill people mix it with mandua or wheat flour and grind it. This mixed roti is not only delicious but also very nutritious and digestive. Whether you eat it plain, with green Ramdana greens, with curry or with curd – it reigns supreme in every form.
A treasure trove of nutrition: Ramdana surpasses many other cereals in nutritional value:
- Ten times more calcium than wheat flour
- Three times more fat
- More than twice the iron
4. Lassi Ramdana Kheer
This kheer made with milk, cashews, cardamom, and ramdana is so delicious that once you eat it, you'll remember it again and again.
5. Whole Ramdana Halwa
Halwa made with pure ghee, jaggery, coconut, and raisins—excellent for breakfast and as a prasad. Nowadays, people have even started making biscuits, cakes, puris, barfis, shakkarparas, and parijas from ramdana flour. Demand for these is rapidly increasing in the market.
A Feeling of Connecting to Roots
Ramdana is not just a grain, but a gift from the mountain soil, a unique blend of ancient tradition and modern health. One who eats it feels connected to not just their stomach, but also their roots.










No comments:
Post a Comment
Thanks for feedback.