Saturday, 25 July 2026

25-07-2026 (मुझे अतिप्रिय है गणित, गणितज्ञों ने दी दुनिया को नई दृष्टि)

गणित की पहेलियां




google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुझे अतिप्रिय है गणित, गणितज्ञों ने दी दुनिया को नई दृष्टि
--------------------------------------------------------------

दिनेश कुकरेती
मैं गणित का विद्यार्थी नहीं रहा, फिर भी मुझे गणित विषय अतिप्रिय है। मैं जानता हूं कि गणित के सूत्रों का दुनिया की तरक्की में बहुत बड़ा योगदान रहा है और हमेशा रहेगा। इसलिए छात्र जीवन में गणित का सीमित अध्ययन करने के बावजूद गणित के बारे में पढ़ने-जानने में मुझे बड़ा आनंद आता है। खासकर उन गणितज्ञों के बारे में, जिन्होंने अपने अध्ययन से दुनिया को नई दृष्टि दी। उन्होंने ही मुझे बताया कि गणित रूपी औजार हमारे जीवनभर काम आता है। फिर चाहे हम इंजीनियर बनें या डॉक्टर, व्यापारी बनें या लेखक, राजनेता बनें या कलाकार, गणित के बिना कहीं-न-कहीं अधूरे ही हैं। गणित एवं गणितज्ञों को जानने-समझने के बाद मेरी यह धारणा मजबूत हुई है कि गणित को समझने वाला ही दुनिया को अधिक स्पष्ट, अधिक व्यवस्थित व अधिक नियंत्रणयोग्य देख सकता है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि सिर्फ परीक्षा के लिए गणित पढ़ना भले ही बोरिंग लगे, लेकिन अगर गणित को सोचने का तरीका समझकर पढ़ा जाए तो यह जीवन का सबसे मूल्यवान विषय है।




यह मेरी खुशनसीबी ही है कि मुझे श्रीनिवास रामानुजन, आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त, भास्कर प्रथम, भास्कराचार्य (भास्कर द्वितीय), सी. आर. राव, हरिश-चंद्र , माधव संगमग्राम, कार्ल फ्रेडरिक गॉस, सर आइजैक न्यूटन, लियोनार्ड यूलर, जोहान बर्नौली, डैनियल बर्नौली, जैकब बर्नौली, जोहान हेनरिक लैम्बर्ट, निकोलस बर्नौली, पॉल इसहाक बर्नेज़, निकोलस फाटियो डी डुइलियर, एंड्रियास स्पीसर, क्रिस्टीन रीड्टमैन, हेनरी फेहर, शकुन्तला देवी, जॉर्ज बूले, स्टीफन हॉकिंग, पियरे डी फ़र्मेट और पियरे-साइमन लाप्लास, कार्ल फ्रेडरिक गाउस, डेविड हिल्बर्ट, बर्नहार्ड रीमैन, जॉर्ज कैंटर, यूक्लिड, पाइथागोरस, आर्किमिडीज, मिलेटस के थेल्स, अरस्तू, डायोफैंटस, रने देकार्त, एरेटोस्थेनेज हिप्पार्कस, उमर खय्याम, मुहम्मद इब्न मूसा अल-ख्वारिज्मी, ग्रिगोरी पेरेलमैन, रिचर्ड फेनमैन जैसे तमाम गणितज्ञों को पढ़ने का मौका मिला। साथ ही मिला समाज को वैज्ञानिक दृष्टि से समझने का नजरिया भी। इसी की बदौलत मुझमें सही को सही और गलत को गलत कहने की सामर्थ्य एवं हिम्मत आई है।




तार्किक सोच का सबसे शुद्ध एवं शक्तिशाली रूप
-----------------------------------------------------------

मेरी हमेशा दृढ़ मान्यता रही है कि हमें किसी न किसी रूप में गणित अवश्य पढ़नी चाहिए। फिर चाहे हम छात्र जीवन में किसी भी विषय के विद्यार्थी क्यों न रहे हों। गणित सिर्फ स्कूल का विषय नहीं, बल्कि तार्किक सोच का सबसे शुद्ध एवं शक्तिशाली रूप है। गणित हमें सिखाती है कि जटिल समस्या को छोटे-छोटे चरणों (हिस्सों) में तोड़कर कैसे हल किया जा सकता है। यह हमें Inductive और Deductive reasoning दोनों सिखाती है। कहने का मतलब पैटर्न से सामान्य नियम और नियम से विशिष्ट निष्कर्ष कैसे निकालना है, इसकी चाबी गणित के पास ही है। दुनिया की हर समस्या, चाहे वह व्यक्तिगत हो या सामाजिक, को हल करने के लिए यही कौशल चाहिए। जो व्यक्ति गणित समझता है, वह बिना घबराए धैर्यपूर्वक जटिल स्थितियों का सामना कर सकता है।


गणित नहीं समझेंगे तो सिर्फ 'उपभोक्ता' बनकर रह जाएंगे
---------------------------------------------------------------------

बात दैनिक जीवन की करें तो बजट बनाना, ब्याज की गणना, छूट निकालना, यात्रा की दूरी व समय की योजना बनाना, सब गणित ही तो है। अक्सर हम रसोई में अनुपात ( ratio ), दवा की खुराक, घर की मरम्मत में माप जैसे कार्य बिना गणित के अनुमान पर छोड़ देते हैं। जाहिर है इसका नतीजा भी अक्सर गलत साबित होता है। वर्तमान जीवन में स्टॉक मार्केट, ईएमआई, टैक्स, बीमा, ये सब कार्य गणितीय अवधारणाओं पर ही टिके हुए हैं। भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस जैसे सभी विषय गणित पर ही आधारित हैं। एआई, मशीन लर्निंग, क्रिप्टोग्राफी, मेडिकल इमेजिंग, स्पेस टेक्नोलॉजी, इनमें तो गणित के बिना एक पंक्ति कोड भी नहीं लिखा जा सकता। ऐसे में अगर हम गणित नहीं समझेंगे, तो हम सिर्फ 'उपभोक्ता' बनकर रह जाएंगे और कभी क्रिएटर (सृष्टा) नहीं बन पाएंगे।

गणित की पहेलियां



आलोचनात्मक सोच विकसित करती है गणित
------------------------------------------------------

मैं भलीभांति जानता हूं कि गणित में 'भावना' या 'राय' का कोई स्थान नहीं है। कोई भी कथन सही है तो उसका प्रमाण देना ही पड़ेगा। गणित हमें Critical thinking सिखाती है यानी हम में आलोचनात्मक सोच विकसित करती है। ताकि हम किसी भी जानकारी, विचार या स्थिति को बिना किसी पूर्वाग्रह के तर्क और विश्लेषण के साथ परख सकें। इसमें सच और झूठ के बीच का अंतर समझें और किसी भी विषय के सभी पहलुओं पर निष्पक्ष रूप से विचार कर सही निर्णय लें। दावों को बिना सोचे स्वीकार न करें, बल्कि उनके साक्ष्य मांगें। फेक न्यूज और गलत या भ्रामक आंकड़ों से बचने के लिए गणितीय समझ सबसे अच्छा हथियार है।


मस्तिष्क का गणित से बेहतर व्यायाम नहीं
--------------------------------------------------

गणित का अध्ययन एक तरह से मस्तिष्क का व्यायाम है, जिसके दीर्घकालिक लाभ होते हैं। अध्ययन बताते हैं कि गणित पढ़ने से कार्यकारी कार्य (एग्जीक्यूटिव फंक्शन) जैसे- ध्यान केंद्रित रखना, योजना बनाना और लचीलापन सुधरता है। इसे आसान भाषा में हम मस्तिष्क का सीईओ कह सकते हैं, जो हमें विचारों को नियंत्रित कर सही निर्णय लेने और लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। गणित एक सार्वभौमिक भाषा है, जो संस्कृति, देश या भाषा की सीमा से ऊपर है। दुनिया के किसी भी कोने में 2+2 का योग हमेशा 4 ही रहेगा।

गणित का दुर्लभ फार्मूला


गणित का दुर्लभ फॉर्मूला
-----------------------------

इस सबके बावजूद आज तक मेरी समझ में गणित का यह दुर्लभ फॉर्मूला नहीं आ पाया, जो a+bײ×()² = a²+2ab+b² सिद्ध करता है। मुझे तो लगता है कि यह फार्मूला ही गलत है। हालांकि, जिसने यह फॉर्मूला दिया, वह निश्चित रूप से दुनिया का महान गणितज्ञ होगा। काश! मुझे इस गणितज्ञ के शोध-अध्ययन को पढ़ने का मौका मिल जाए तो स्वयं को धन्य समझूंगा। सुना है कि इसी महान गणितज्ञ ने दुनिया को 2+6=8 और 1+7=8, 1+1=2, लेकिन 1+1=11, A for America+I for India = AI और MAGA+MIGA =MEGA जैसे फॉर्मूले भी दिए हैं। इनका जीवन में क्या महत्व है, मैं स्वयं को यह बता पाने में सक्षम नहीं पाता। मुझे तो ये पारलौकिक फॉर्मूले लगते हैं। खैर! इन फॉर्मूलों को किनारे रख दें तो गणित पढ़ना 'क्या सोचना है' नहीं, बल्कि 'कैसे सोचना है' सिखाता है।
--------------------------------------------------------------


I love mathematics, mathematicians have given the world a new perspective
-------------------------------------------------------------
Dinesh Kukreti
I was never a math student, yet I love the subject. I know that mathematical formulas have played a huge role in the world's progress and will always do so. Therefore, despite having limited study of mathematics as a student, I deeply enjoy reading and learning about it. Especially about those mathematicians who, through their studies, gave the world a new perspective. They taught me that mathematics is a tool that is useful throughout our lives. Whether we become engineers or doctors, businessmen or writers, politicians or artists, without mathematics, we are incomplete. After learning about mathematics and mathematicians, my belief has strengthened that only those who understand mathematics can see the world more clearly, more systematically, and more controllably. I can confidently say that studying mathematics only for exams may seem boring, but if studied with the understanding of mathematics as a way of thinking, it is the most valuable subject in life.

It has been my good fortune to have the opportunity to study the works of numerous mathematicians—such as Srinivasa Ramanujan, Aryabhata, Brahmagupta, Bhaskara I, Bhaskaracharya (Bhaskara II), C.R. Rao, Harish-Chandra, Madhava of Sangamagrama, Carl Friedrich Gauss, Sir Isaac Newton, Leonhard Euler, Johann Bernoulli, Daniel Bernoulli, Jakob Bernoulli, Johann Heinrich Lambert, Nicolaus Bernoulli, Paul Isaac Bernays, Nicolas Fatio de Duillier, Andreas Speiser, Christine Riedtmann, Henri Fehr, Shakuntala Devi, George Boole, Stephen Hawking, Pierre de Fermat, Pierre-Simon Laplace, David Hilbert, Bernhard Riemann, Georg Cantor, Euclid, Pythagoras, Archimedes, Thales of Miletus, Aristotle, Diophantus, René Descartes, Eratosthenes, Hipparchus, Omar Khayyam, Muhammad ibn Musa al-Khwarizmi, Grigori Perelman, and Richard Feynman. Along with this, I gained a perspective to understand society through a scientific lens. It is thanks to this that I have acquired the capability and courage to call what is right "right" and what is wrong "wrong."

The purest and most powerful form of logical thinking
----------------------------------------------------------------------
I have always firmly believed that we must study mathematics in some form or another, regardless of our student background. Mathematics is not just a school subject, but the purest and most powerful form of logical thinking. Mathematics teaches us how to solve complex problems by breaking them down into smaller steps. It teaches us both inductive and deductive reasoning. In other words, mathematics holds the key to deducing general rules from patterns and specific conclusions from rules. These skills are needed to solve every problem in the world, whether personal or social. A person who understands mathematics can face complex situations with patience and without panic.

If we don't understand mathematics, we'll remain merely 'consumers'
-------------------------------------------------------------------------
In daily life, budgeting, calculating interest, calculating discounts, planning travel distances and times, all involve mathematics. We often leave tasks like ratios in the kitchen, dosages of medicines, and measurements for home repairs to uninformed mathematical estimation. Naturally, the results often prove inaccurate. In modern life, the stock market, EMIs, taxes, and insurance all rely on mathematical concepts. Subjects like physics, chemistry, biology, economics, and computer science are all mathematically based. AI, machine learning, cryptography, medical imaging, and space technology—not even a single line of code can be written without mathematics. Therefore, if we don't understand mathematics, we'll remain merely 'consumers,' never becoming creators.

Mathematics Develops Critical Thinking
------------------------------------------------------
I know very well that there is no place for 'emotion' or 'opinion' in mathematics. If any statement is true, it must be proven. Mathematics teaches us critical thinking, that is, it develops critical thinking in us. We can evaluate any information, idea, or situation with logic and analysis without any bias. This includes understanding the difference between truth and falsehood and making informed decisions by objectively considering all aspects of any subject. Don't accept claims blindly, but rather seek evidence for them. Mathematical understanding is the best weapon to avoid fake news and inaccurate or misleading data.

There's no better brain exercise than mathematics
----------------------------------------------------------------
Studying mathematics is a form of brain exercise that has long-term benefits. Studies show that studying mathematics improves executive functions such as concentration, planning, and flexibility.  Simply put, it's the CEO of the brain, enabling us to control our thoughts, make informed decisions, and achieve our goals. Mathematics is a universal language that transcends the boundaries of culture, country, or language. 2+2 will always equal 4, no matter where we live.

A Rare Mathematical Formula
----------------------------------------
Despite all this, I have still not been able to grasp this rare mathematical formula, which proves that a + b ײ × ()² = a² + 2 a b + b². I believe this formula itself is wrong. However, the person who came up with this formula must surely be one of the greatest mathematicians in the world. I wish I had the opportunity to read this mathematician's research. I've heard that this great mathematician also gave the world formulas like 2 + 6 = 8 and 1 + 7 = 8, 1 + 1 = 2, but 1 + 1 = 11, A for America + I for India = AI, and MAGA + MIGA = MEGA. I find it difficult to explain their significance in life. To me, they seem like supernatural formulas. Anyway! Putting these formulas aside, studying mathematics teaches not what to think, but how to think.

Wednesday, 1 July 2026

01-07-2026 (आइये! हिमालय में ‘ग्रैंड कैन्यन’ की सैर पर चलें, छिपा है यहां जीवाश्म का दुर्लभ खजाना)

उत्तराखंड के चमोली जनपद की चीन सीमा से लगी रहस्यमयी नीती घाटी 

विज्ञान पर्यटन

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आइये! हिमालय में ‘ग्रैंड कैन्यन’ की सैर पर चलें, छिपा है यहां जीवाश्म का दुर्लभ खजाना
----------------------------------------------------------
दिनेश कुकरेती
मोली जिले की नीती घाटी जितनी खूबसूरत है, उतनी ही रहस्यमयी भी। घाटी का चीन सीमा से लगा लपथल और रिमखिम के बीच का क्षेत्र तो अपने गहरे एवं विशाल प्राकृतिक खड्डों (गहरी चट्टानी घाटी) के कारण ‘भारत का ग्रैंड कैन्यन’ कहलाता है। घाटी की खासियत यह है कि दिन के उजाले में भी इसका बड़ा हिस्सा रोशनी से अछूता रहता है। इसलिए स्थानीय लोग इसे ‘डरावनी घाटी’ कहते हैं। सबसे अहम बात यह कि लपथल क्षेत्र में शालिग्राम जीवाश्म (फ़ॉसिल्स) का खजाना छिपा हुआ है, जो पहली बार तब देश-दुनिया की नजरों में आया, जब जून 2025 में बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआइपी) लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हुकम सिंह व डॉ. रणवीर सिंह यहां भूगर्भीय अध्ययन को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लपथल क्षेत्र का व्यापक सर्वेक्षण किया। इसी विशेषता के कारण लपथल क्षेत्र को ‘जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान’ घोषित किए जाने की मांग हो रही है। शालिग्राम सिर्फ पत्थर नहीं, बल्कि इसे करोड़ों वर्ष पुराना जीवाश्म माना जाता है। वैज्ञानिक अध्ययन में स्पष्ट हो चुका है कि शालिग्राम समुद्र के पहाड़ में परिर्वतन का गवाह रहा है।
उत्तराखंड के चमोली जनपद की मनमोहक नीती घाटी


समुद्रतल से 4,700 मीटर की ऊंचाई तक स्थित लपथल क्षेत्र अब सड़क मार्ग से जुड़ चुका है और प्रशासन स्थानीय निवासियों के साथ पर्यटकों को यहां जाने की अनुमति देने लगा है। इससे लपथल क्षेत्र के पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभरने की संभावनाएं प्रबल हुई हैं। जून 2025 में लपथल क्षेत्र का व्यापक सर्वेक्षण करने वाले बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी) लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हुकम सिंह बताते हैं कि 15-16 करोड़ वर्ष पहले यह क्षेत्र टेथिस सागर का हिस्सा रह चुका है, लिहाजा यह भूविज्ञान की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। वह बताते हैं कि इस दौरान उन्होंने यहां बहुतायत में शालिग्राम पत्थर की मौजूदगी पाई थी, जो कि जुरासिक काल के समुद्री अवसाद हैं। यह वह समय है, जब पृथ्वी पर डायनासोर का प्रभुत्व था। तब वर्तमान हिमालय का यह भूभाग टेथिस महासागर की गहरी समुद्री तलहटी का हिस्सा था। यही वजह है कि यहां समुद्री जीवों के जीवाश्म प्राकृतिक रूप से प्रचुर मात्रा में संरक्षित हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण कुंडलाकार अमोनाइट हैं, जिन्हें भारतीय संस्कृति में शालिग्राम के नाम से जाना जाता है। वैज्ञानिक बताते हैं कि अमोनाइट तेजी से विकसित होने वाले समुद्री जीव थे, जिनके जीवाश्म भू-वैज्ञानिक काल निर्धारण और प्राचीन समुद्री पर्यावरण के अध्ययन में अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
चमोली जिले की नीती घाटी के लपथल क्षेत्र में मिले शालिग्राम जीवाश्म (फॉसिल्स)  

1980 के दशक की शुरुआत में पहली बार हुआ अध्ययन
-------------------------------------------------------------------
लपथल क्षेत्र का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन पहली बार 1980 के दशक की शुरुआत में किया गया था। लगभग चार दशक बाद बीएसआईपी के वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र का दोबारा सर्वेक्षण कर अमोनाइट के साथ-साथ बेलेमनाइट गैस्ट्रोपोड और अन्य समुद्री जीवाश्मों का भी संग्रह किया। इन जीवाश्मों के अध्ययन से जुरासिक काल की समुद्री जैव-विविधता, प्राचीन पर्यावरण और हिमालय के भूवैज्ञानिक विकास के बारे में नई जानकारियां मिलने की उम्मीद है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हुकम सिंह के अनुसार लपथल क्षेत्र भविष्य में जुरासिक काल के समुद्री जीवन व टेथिस महासागर के इतिहास को समझने के लिए देश के सबसे महत्वपूर्ण जीवाश्म स्थलों में से एक सिद्ध हो सकता है।


चट्टानों में दबे हैं अमोनाइट के जीवाश्म
----------------------------------------------
लपथल क्षेत्र में विलुप्त हो चुकी प्रजातियों जैसे अमोनाइट के जीवाश्म चट्टानों में दबे हुए मिलते हैं। वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के दौरान यहां बेलेमनाइट, गैस्ट्रोपोड व अन्य समुद्री जीवों के जीवाश्म भी एकत्र किए। अमोनाइट अपनी तीव्र विकास दर के कारण भू-वैज्ञानिक काल निर्धारण के सर्वश्रेष्ठ सूचक जीवाश्मों में गिने जाते हैं, जबकि बेलेमनाइट प्राचीन स्क्विड जैसे समुद्री जीव थे और गैस्ट्रोपोड समुद्री घोंघों के पूर्वज माने जाते हैं।


जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान घोषित होने से बढ़ेगा पर्यटन
-------------------------------------------------------------
पिथौरागढ़ वन प्रभाग की 2011 से 2021 तक की प्रबंधन योजना में भी लपथल क्षेत्र को जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान घोषित करने का सुझाव दिया गया है। पर्यटन विशेषज्ञ कहते हैं कि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कोर जोन में स्थित लपथल क्षेत्र में अब तक सेना की ही सक्रियता रही है। लेकिन, सड़क निर्माण के बाद आमजन को यहां जाने की अनुमति मिलने से इसे संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। यह कदम नीती घाटी के पर्यटन में मील का पत्थर साबित होगा।


सुमना व मुनस्यारी से होती है ट्रेकिंग
--------------------------------------------
लपथल क्षेत्र एक ‘कोल्ड डेजर्ट’ (ठंडा रेगिस्तान) है, जो कुमाऊं, गढ़वाल व चीन की सीमा से लगा हुआ है। पर्यटकों को यहां तक जाने के लिए सुमना (चमोली) या मुनस्यारी (पिथौरागढ़) से कई दिनों की ट्रेकिंग करनी पड़ती है।


इस प्रयोगशाला में होता है फ़ॉसिलिज़्ड रेज़िन का अध्ययन
----------------------------------------------------------------------
लखनऊ स्थित बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान में स्थापित देश की पहली अत्याधुनिक एम्बर विश्लेषण एवं पैलियोएंटोमोलॉजी प्रयोगशाला में लाखों वर्ष पुराने जीवाश्मीकृत पेड़ के गोंद व राल में संरक्षित कीट, मकड़ी, परागकण, पौधों के सूक्ष्म अवशेष व अन्य सूक्ष्म जीवों का अध्ययन किया जाता है। एम्बर (फ़ॉसिलिज़्ड रेज़िन) को प्रकृति का ‘समय कैप्सूल’ माना गया है, क्योंकि इसमें फंसे जीव अपने सूक्ष्मतम स्वरूप में सुरक्षित रहकर प्राचीन जैव विविधता, जलवायु और पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में अनूठी जानकारी प्रदान करते हैं। यह प्रयोगशाला देश में एम्बर आधारित पुराजीव अध्ययन को नई दिशा दे रही है।


शालिग्राम का धार्मिक महत्व
----------------------------------
भारतीय संस्कृति में शालिग्राम शिला को भगवान विष्णु स्वरूप माना जाता है। यह पत्थर सबसे ज्यादा नेपाल में मिलता है। इसलिए चमोली की नीती घाटी में शालिग्राम की बहुतायत इसे विशिष्ट बनाती है। यह मुख्य रूप से नेपाल की गंडकी (नारायणी) नदी के तल से प्राप्त होता है। 'पद्मपुराण' और 'स्कंद पुराण' के अनुसार शालिग्राम में स्वयं भगवान विष्णु निवास करते हैं। सनातनी परंपरा में घर के मंदिर में शिवलिंग के साथ शालिग्राम रखना बहुत उत्तम माना जाता है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Come along for a visit to the ‘Grand Canyon’ of the Himalayas—a place harboring a rare treasure trove of fossils
----------------------------------------------------------
Dinesh Kukreti
The Niti Valley in Chamoli district is as mysterious as it is beautiful. The area within the valley situated between Lapthal and Rimkhim—bordering China—is known as the ‘Grand Canyon of India’ due to its deep and vast natural gorges (deep rocky ravines). A unique feature of this valley is that large sections of it remain untouched by sunlight even during the day; consequently, locals refer to it as the ‘Scary Valley’ (Daravani Ghati). Most importantly, the Lapthal region conceals a treasure trove of Shaligram fossils. This site first gained national and global attention in June 2025, when Dr. Hukam Singh and Dr. Ranveer Singh—senior scientists from the Birbal Sahni Institute of Palaeosciences (BSIP), Lucknow—visited the area to conduct geological studies. During their visit, they carried out an extensive survey of the Lapthal region. Due to these unique characteristics, there are growing demands to declare the Lapthal area a ‘National Fossil Park.’ The Shaligram is not merely a stone; it is considered a fossil dating back millions of years. Scientific studies have clearly established that the Shaligram stands as a witness to the geological transformation of the seabed into mountains.

The Lapthal region, located at an altitude of 4,700 meters above sea level, is now connected by road, and the administration has begun allowing tourists and local residents to visit. This has increased the potential for the Lapthal region to emerge as a major tourist destination. Dr. Hukam Singh, a senior scientist at the Birbal Sahni Institute of Palaeosciences (BSIP), Lucknow, who conducted a comprehensive survey of the Lapthal region in June 2025, explains that this region was part of the Tethys Sea 150-160 million years ago, making it geologically significant. He explains that during this period, they discovered a large number of Shaligram stones, marine sediments from the Jurassic period. This was a time when dinosaurs dominated the Earth. At that time, this region of the present-day Himalayas was part of the deep seabed of the Tethys Ocean. This is why marine fossils of marine life are naturally preserved in abundance here. The most important of these are the annular ammonites, known as Shaligrams in Indian culture.  Scientists say that ammonites were fast-evolving marine creatures, whose fossils are considered extremely important in geological dating and the study of ancient marine environments.

First Study in the Early 1980s
-------------------------------------------------------------------
The Lapthal region was first extensively studied in the early 1980s. Nearly four decades later, BSIP scientists re-surveyed the area and collected ammonites, belemnite gastropods, and other marine fossils. Studying these fossils is expected to yield new insights into Jurassic marine biodiversity, ancient environments, and the geological evolution of the Himalayas. According to senior scientist Dr. Hukam Singh, the Lapthal region could prove to be one of the country's most important fossil sites in the future for understanding Jurassic marine life and the history of the Tethys Ocean.

Ammonite fossils are buried in the rocks.
-------------------------------------------------------------
Fossils of extinct species such as ammonites are found buried in the rocks of the Lapathal region. During their study, scientists also collected fossils of belemnites, gastropods, and other marine creatures. Ammonites are considered one of the best indicator fossils for geological dating due to their rapid evolutionary rate, while belemnites were ancient squid-like marine creatures, and gastropods are considered ancestors of sea snails.

Declaring a Fossil National Park will boost tourism
-------------------------------------------------------------
The Pithoragarh Forest Division's management plan for 2011 to 2021 also recommends declaring the Lapthal area a Fossil National Park. Tourism experts say that the Lapthal area, located in the core zone of the Nanda Devi National Park, has so far been the sole military area. However, after the construction of a road, the public will be allowed to visit the area and it should be declared a protected area. This step will prove to be a milestone in the tourism of the Niti Valley.

Trekking is available from Sumna and Munsyari.
--------------------------------------------
The Lapathal region is a cold desert, located in the Kumaon region, Garhwal region, and bordering China. Tourists must trek for several days from Sumna (Chamoli) or Munsyari (Pithoragarh).

This laboratory studies fossilized resin.
---------------------------------------------------
The country's first state-of-the-art Amber Analysis and Paleoentomology Laboratory, located at the Birbal Sahni Institute of Palaeosciences in Lucknow, studies insects, spiders, pollen grains, microscopic plant remains, and other microorganisms preserved in the gum and resin of fossilized trees millions of years old. Amber (fossilized resin) is considered nature's "time capsule," as the organisms trapped within it, preserved in their microscopic form, provide unique information about ancient biodiversity, climate, and ecosystems. This laboratory is giving a new direction to amber-based paleoenvironmental studies in the country.

Religious Significance of Shaligrams
------------------------------------------------
In Indian culture, the Shaligram stone is considered a form of Lord Vishnu. This stone is found in abundance in Nepal. Therefore, the abundance of Shaligrams in the Niti Valley of Chamoli makes it unique. They are primarily obtained from the bed of the Gandaki (Narayani) River in Nepal. According to the Padma Purana and Skanda Purana, Lord Vishnu himself resides in Shaligrams. In the Sanatan tradition, keeping a Shaligram along with a Shivalinga in the home temple is considered highly auspicious.



21-08-2026 (मातृभाषा के प्रति अनुराग रखते हो तो ये मौका हाथ से न जाने देना)

जनगणना परिपत्र के भाषा वाले कालम में अनिवार्य रूप से अपनी मातृभाषा (गढ़वाली, कुमौनी व जौनसारी) दर्ज कराएं। यह जानकारी आपकी व्यक्तिगत पहचान और...