जंगली फल पहाड़ की समृद्ध विरासत हैं। इन्हें संरक्षित करने, उनके गुणों को लोकप्रिय बनाने और सही व्यावसायिक उपयोग से जोड़ने की जरूरत है।हिमालय हमें न सिर्फ नजारे, बल्कि रस, स्वास्थ्य, संस्कृति और संभावनाओं का खजाना देता है। सो, देवभूमि आने का मौका मिले तो इन फलों का स्वाद लेने के साथ इनकी खूबियों को भी जरूर महसूस कीजिए।
google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
हिमालय की जंगली मिठास : पहाड़ों का छिपा अमृत और स्वाद का जादू
--------------------------------------------------------------
दिनेश कुकरेती
उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल को कुदरत ने बेपनाह खूबसूरती प्रदान की है। यहां प्रकृति की छाया में संस्कृति, संस्कार, रीति-रिवाज और परंपराएं इतनी स्निग्ध और विविध हैं कि दूर से कठोर दिखने वाला यह पहाड़ पास आने पर अंतर्मन को आल्हादित कर देता है। यह वही हिमालय है जो अनंत काल से मानवता को नाना रूपों में सुख-समृद्धि बांटता आया है। पहाड़ की उदारता अनुपम है। इसने अपनी शरण में आए किसी भी जीव को कभी भूखा-प्यासा नहीं सोने दिया। अपने वनों को औषधीय संपन्नता दी, तो उन्हें फूल-फलकर जन-जन से जुड़ने का आशीर्वाद भी दिया। इसी उदारता का परिणाम है हिमालय के जंगली फल, जो लोक संस्कृति में गहरे तक रच-बस गए हैं। ये फल न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि सेहत की दृष्टि से भी अनमोल हैं। इनमें विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। धीरे-धीरे ये पहाड़ की आर्थिकी से भी जुड़ रहे हैं। इनके पेड़, फूल, पत्ते, छाल और जड़ें औषधि निर्माण, रंग बनाने, चर्मशोधन आदि में उपयोगी हैं। बावजूद इसके, ज्यादातर फलों की व्यावसायिक उपयोगिता के बारे में स्थानीय लोगों को पूरी जानकारी न होने के कारण ये अभी भी बाजार से पूरी तरह नहीं जुड़ पाए हैं। यदि इन पर ध्यान दिया जाए तो ये जंगली फल पहाड़ के विकास की एक नई परिभाषा गढ़ सकते हैं। आइए, कुछ प्रमुख जंगली फलों की खूबियों से विस्तार से परिचित होते हैं...
खट्ठा-मीठा और रसीला : मन को छू लेने वाला काफल
-----------------------------------------------------------------
गर्मियों में यदि आप उत्तराखंड आए और काफल (मिरिका एस्कुलेंटा) का स्वाद नहीं लिया तो समझिए आपकी यात्रा अधूरी रह गई। समुद्रतल से 1,300 से 2,100 मीटर की ऊंचाई पर मध्य हिमालय के घने जंगलों में यह अपने आप उगता है। छोटे-छोटे गुठली वाले बेरी जैसे फल गुच्छों में लगते हैं। पकने पर गहरे लाल हो जाते हैं और खट्टा-मीठा स्वाद लेकर उदर-विकारों में अद्भुत राहत देते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर काफल शरीर के लिए वरदान है। इसकी छाल चर्मशोधन (टैनिंग) में काम आती है, वहीं फल भूख बढ़ाने और मधुमेह नियंत्रित करने में अचूक माने जाते हैं। यह कैंसर और स्ट्रोक की आशंका को भी कम करते हैं। काफल ज्यादा देर तक नहीं रखा जा सकता, इसलिए इसे चखने के लिए देवभूमि आना पड़ता है। पेड़ बड़े और ठंडी छायादार जगहों पर होते हैं। आयुर्वेद में इसे कायफल कहते हैं। इसकी छाल में मायरीसीटीन, माइरीसीट्रिन और ग्लाइकोसाइड पाए जाते हैं। फलों में मौजूद फाइटोकेमिकल पॉलीफेनोल सूजन कम करने, जीवाणु और विषाणुरोधी प्रभाव दिखाते हैं। काफल पहाड़ में मजबूत अर्थव्यवस्था खड़ी करने की पूरी क्षमता रखता है।
विटामिन-सी का छिपा खजाना: प्यारा किनगोड़
---------------------------------------------------------
पहाड़ी जंगलों और रास्तों के किनारे किनगोड़ की झाड़ियां आसानी से दिख जाती हैं। समुद्रतल से 1,200 से 2,500 मीटर तक पाए जाने वाले इस फल का वैज्ञानिक नाम बरबरीस एरिसटाटा है। आयुर्वेद में इसे दारुहल्दी कहते हैं। इसमें प्रोटीन 3.3%, फाइबर 3.12%, कार्बोहाइड्रेट्स 17.39 mg, विटामिन-सी 6.9 mg और मैग्नीशियम 8.4 mg प्रति 100 ग्राम पाया जाता है। त्वचा रोग, अतिसार, जॉन्डिस, आंखों के संक्रमण और मधुमेह जैसी बीमारियों में यह पारंपरिक निदान का हिस्सा रहा है। एक ही पौधे से अनेक तत्व निकाले जा सकते हैं। विटामिन-सी से भरपूर फल त्वचा और मूत्र संबंधी समस्याओं में बेहद लाभकारी है। स्वाद इतना मनमोहक है कि बच्चे इसे बड़े चाव से खाते हैं, पर औषधीय गुणों की जानकारी के अभाव में यह अभी बाजार में जगह नहीं बना पाया।
हिमालयी रसबेरी का अनुपम स्वाद : हिंसर
---------------------------------------------------
समुद्रतल से 750 से 1,800 मीटर तक हिंसर (येलो रसबेरी या हिमालयन रसबेरी) जंगलों और पहाड़ी रास्तों पर भरपूर उगता है। इसका वैज्ञानिक नाम रूबस इलिप्टिकस है। एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-ट्यूमर और घाव भरने वाले गुणों से भरपूर हिंसर में कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक और एस्कॉर्बिक एसिड प्रचुर मात्रा में हैं। इसमें विटामिन-सी 32%, मैंगनीज 32%, फाइबर 26% और शुगर मात्र 4% पाई गई है। मैलिक, सिट्रिक और टारट्रिक एसिड का अच्छा स्रोत होने के कारण इससे जैम, जेली, विनेगर, वाइन और चटनी बनाई जा रही है। प्राचीन काल से लेकर आज तक इसके औषधीय उपयोग जारी हैं। धीरे-धीरे बाजार भी इसके फलों से परिचित हो रहा है।
तिमले का दिल छू लेने वाला लाजवाब जायका
-------------------------------------------------------
समुद्रतल से 800 से 2,000 मीटर तक पाया जाने वाला तिमला (फिकस ऑरिकुलेटा) बिना खेती के खेतों की मेड़ पर स्वयं उग आता है। मोरेसी कुल का यह पौधा पौष्टिक और औषधीय गुणों का भंडार है। अतिसार, घाव भरने, हैजा और पीलिया जैसी बीमारियों में पारंपरिक रूप से उपयोग होता है। अध्ययनों के अनुसार तिमला व्यावसायिक सेब और आम से भी बेहतर गुणवत्ता वाला फल है। इसमें ग्लूकोज, फ्रुक्टोज, सुक्रोज भरपूर है, जबकि वसा और कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं। अन्य फलों की तुलना में ज्यादा फाइबर और 50% तक ग्लूकोज पाया जाता है। आजकल सब्जी, जैम, जेली, फार्मास्युटिकल, न्यूट्रास्युटिकल और बेकरी उद्योग में इसका उपयोग बढ़ रहा है।
बारामासी प्रेम की मिठास: रसीला बेडु
----------------------------------------------
प्रसिद्ध लोकगीत “बेडु पाको बारामासा” की मनोहारी धुन कानों में पड़ते ही जीभ में बेडु (वाइल्ड फिग) का मीठा रस घुल जाता है। बारहों महीने उपलब्ध रहने वाला यह स्वादिष्ट फल निचली से मध्यम ऊंचाई तक पाया जाता है।इसके पूरे पेड़ का उपयोग होता है यानी छाल, जड़, पत्तियां, फल और छाल सब औषधीय हैं। उदर रोग, हाइपोग्लेसीमिया, ट्यूमर, अल्सर, मधुमेह और फंगस संक्रमण में लाभकारी। आयुर्वेद में इसका गूदा कब्ज, फेफड़ों और मूत्राशय के रोगों में उपयोगी है। पोषण में प्रोटीन 4.06%, फाइबर 17.65%, वसा 4.71%, कार्बोहाइड्रेट 20.78%, कैल्शियम 105.4 mg प्रति 100 ग्राम और 95.90% ऑर्गेनिक मैटर पाया जाता है। पके फल में 45.2% जूस, 80.5% नमी और लगभग 6% शुगर होती है।
छोटी झाड़ी का बड़ा चमत्कार: घिंघारू
----------------------------------------------
आड़ू और बेडू के साथ पहाड़ में घिंघारू (टीगस नूलाटा) की झाडिय़ां भी छोटे-छोटे लाल रंग के फलों से लकदक हो जाती हैं। समुद्रतल से 3,000 से 6,500 फीट की ऊंचाई पर उगने वाला यह रोजेसी कुल का पौधा है। बच्चे इसे बड़े चाव से खाते हैं। अब इसका जूस रक्तवर्धक औषधि के रूप में तैयार किया जा रहा है। विदेशों में पत्तियों से हर्बल चाय बनाई जाती है। हृदय को स्वस्थ रखने, रक्तचाप और हाइपरटेंशन नियंत्रित करने में सक्षम है। पत्तियां सनबर्न से बचाती हैं और एंटीऑक्सीडेंट कॉस्मेटिक्स में उपयोगी हैं। छाल का काढ़ा स्त्री रोगों में लाभदायी है। इसकी मजबूत लकड़ी से लाठियां और हॉकी स्टिक्स बनती हैं।
हिमालयन स्ट्रॉबेरी: प्यारा भमोरा
---------------------------------------
समुद्रतल से 1,000 से 3,000 मीटर तक पाया जाने वाला भमोरा (कॉर्नस कैपिटाटा) सितंबर-नवंबर में पककर स्ट्रॉबेरी की तरह लाल हो जाता है, इसलिए इसे हिमालयन स्ट्रॉबेरी भी कहते हैं। चरवाहे जंगलों में बड़े चाव से खाते हैं। मधुनाशी (एंटी-डायबिटिक) गुणों से युक्त, इसमें एंथोसायनिन अन्य फलों से 10-15 गुना अधिक पाया जाता है। टेनिन को कुनैन के विकल्प के रूप में भी उपयोग किया जाता है। प्रोटीन 2.58%, फाइबर 10.43%, वसा 2.50%, पोटेशियम और फॉस्फोरस से भरपूर यह फल पौष्टिक और स्वादिष्ट दोनों है।
Himalayan Wild Sweetness: The Hidden Nectar of the Mountains and the Magic of Flavor------------------------------------------------------------Dinesh KukretiNature has bestowed boundless beauty upon the mountainous regions of Uttarakhand. Here, under the shade of nature, culture, traditions, customs, and practices are so tender and diverse that these mountains, which appear rugged from afar, delight the soul upon closer approach. This is the same Himalaya that has been distributing happiness and prosperity to humanity in various forms since time immemorial. The generosity of the mountains is unparalleled. It has never let any living being who sought shelter go to sleep hungry or thirsty. It has endowed its forests with medicinal abundance and also blessed them with the ability to bloom and bear fruit, connecting with every person. The result of this generosity is the wild fruits of the Himalaya, which have become deeply ingrained in local culture. These fruits are not only delicious but also invaluable from a health perspective. They are rich in vitamins and antioxidants. Gradually, they are also becoming linked to the mountain economy. Their trees, flowers, leaves, bark, and roots are useful in medicine manufacturing, dye making, leather tanning, and more. However, due to the lack of complete information among local people about the commercial utility of most of these fruits, they have not yet been fully connected to the market. If given proper attention, these wild fruits can create a new definition of development for the mountains. Come, let us get acquainted in detail with the qualities of some major wild fruits...Tangy-Sweet and Juicy: The Heart-Touching KafalIf you come to Uttarakhand in summer and do not taste Kafal (Myrica esculenta), then consider your journey incomplete. It grows naturally in the dense forests of the mid-Himalayas at altitudes of 1,300 to 2,100 meters above sea level. Small, berry-like fruits with tiny seeds grow in clusters. When ripe, they turn deep red and offer a tangy-sweet taste that provides wonderful relief from digestive disorders. Rich in antioxidant properties, Kafal is a boon for the body. Its bark is used in tanning (leather processing), while the fruit is considered highly effective in increasing appetite and controlling diabetes. It also reduces the risk of cancer and stroke. Kafal cannot be stored for long, so one must visit Devbhoomi (Uttarakhand) to taste it. The trees are large and grow in cool, shady places. In Ayurveda, it is called Kayphal. Its bark contains myricetin, myricitrin, and glycosides. The phytochemical polyphenols present in the fruits exhibit anti-inflammatory, antibacterial, and antiviral effects. Kafal has the full potential to build a strong economy in the mountains.The Hidden Treasure of Vitamin C: Lovable KingodThe bushes of Kingod are easily visible along mountain forests and pathways. Found at altitudes of 1,200 to 2,500 meters above sea level, its scientific name is Berberis aristata. In Ayurveda, it is called Daruhaldi. Per 100 grams, it contains 3.3% protein, 3.12% fiber, 17.39 mg carbohydrates, 6.9 mg Vitamin C, and 8.4 mg magnesium. It has traditionally been used in the treatment of skin diseases, diarrhea, jaundice, eye infections, and diabetes. Multiple elements can be extracted from a single plant. Rich in Vitamin C, the fruit is highly beneficial for skin and urinary problems. Its taste is so delightful that children eat it with great enthusiasm, but due to lack of awareness about its medicinal properties, it has not yet found a place in the market.The Unparalleled Taste of Himalayan Raspberry: HinsarHinsar (Yellow Raspberry or Himalayan Raspberry) grows abundantly in forests and mountain paths at altitudes of 750 to 1,800 meters. Its scientific name is Rubus ellipticus. Rich in antioxidant, anti-tumor, and wound-healing properties, Hinsar contains abundant carbohydrates, sodium, calcium, magnesium, potassium, iron, zinc, and ascorbic acid. It has 32% Vitamin C, 32% manganese, 26% fiber, and only 4% sugar. Being a good source of malic, citric, and tartaric acids, it is used to make jams, jellies, vinegar, wine, and chutneys. Its medicinal use has continued from ancient times to the present. Gradually, the market is also becoming familiar with its fruits.Timla’s Soul-Stirring, Wonderful FlavorTimla (Ficus auriculata), found at altitudes of 800 to 2,000 meters, grows naturally on the edges of fields without cultivation. This plant of the Moraceae family is a treasure trove of nutritional and medicinal properties. It is traditionally used for diarrhea, wound healing, cholera, and jaundice. Studies suggest that Timla has better quality than commercial apples and mangoes. It is rich in glucose, fructose, and sucrose, while containing absolutely no fat or cholesterol. It has higher fiber content than other fruits and up to 50% glucose. Nowadays, its use is increasing in the vegetable, jam, jelly, pharmaceutical, nutraceutical, and bakery industries.The Sweetness of Year-Round Love: Juicy BeduThe moment the enchanting tune of the famous folk song “Bedu Pako Baramasa” reaches the ears, the sweet juice of Bedu (Wild Fig) seems to melt on the tongue. This delicious fruit, available all twelve months, is found from lower to medium altitudes. The entire tree is useful — its bark, roots, leaves, and fruit all have medicinal value. It is beneficial for digestive disorders, hypoglycemia, tumors, ulcers, diabetes, and fungal infections. In Ayurveda, its pulp is used for constipation and diseases of the lungs and urinary bladder. Nutritionally, it contains 4.06% protein, 17.65% fiber, 4.71% fat, 20.78% carbohydrates, 105.4 mg calcium per 100 grams, and 95.90% organic matter. Ripe fruits contain 45.2% juice, 80.5% moisture, and about 6% sugar.The Big Miracle of a Small Bush: Gh ingharuAlong with peaches and wild figs, the bushes of Ghingharu (Tetrastrum nigrum / Tigus nulata) in the mountains also shine with small red fruits. This plant of the Rosaceae family grows at altitudes of 3,000 to 6,500 feet. Children eat it with great relish. Now its juice is being prepared as a blood-purifying medicine. In foreign countries, herbal tea is made from its leaves. It is capable of keeping the heart healthy and controlling blood pressure and hypertension. The leaves protect against sunburn and are useful in antioxidant cosmetics. A decoction of the bark is beneficial for gynecological problems. Its strong wood is used to make sticks and hockey sticks.Himalayan Strawberry: Lovable BhamoraBhamora (Cornus capitata), found at altitudes of 1,000 to 3,000 meters, ripens and turns strawberry-red between September and November, which is why it is also called Himalayan Strawberry. Shepherds eat it with great enthusiasm in the forests. Possessing anti-diabetic properties, it contains 10-15 times more anthocyanin than other fruits. Tannin is also used as a substitute for quinine. With 2.58% protein, 10.43% fiber, 2.50% fat, and rich in potassium and phosphorus, this fruit is both nutritious and tasty.Wild fruits are the rich heritage of the mountains. There is a need to preserve them, popularize their qualities, and link them with proper commercial use. The Himalaya gives us not just scenic views, but a treasure of flavors, health, culture, and possibilities. So, whenever you get a chance to visit Devbhoomi, do taste these fruits and also experience their wonderful qualities.











No comments:
Post a Comment
Thanks for feedback.