Wednesday, 15 April 2026

15-04-2026 (गढ़वाल के परमार राजवंश का गौरवशाली इतिहास समेटे है देवलगढ़ का किला )




















google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गढ़वाल के परमार राजवंश का गौरवशाली इतिहास समेटे है देवलगढ़ का किला
--------------------------------------------------------
दिनेश कुकरेती
इये! आपको 16वीं शताब्‍दी में गढ़वाल राजवंश की राजधानी रहे ऐतिहासिक स्थल देवलगढ़ लिए चलते हैं। चारों ओर हरियाली से लकदक शांत पहाड़ और सुंदर हिमालयी दृश्यों के बीच ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह स्थान न केवल सुकून की अनुभूति कराता है, बल्कि तन-मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार भी करता है। देवलगढ़ अपनी प्राचीन गुफाओं, मंदिर समूह, छोटे-छोटे किलों और हवा महल के लिए जाना जाता है, जो अपने आप में गढ़वाल राजवंश का गौरवशाली इतिहास समेटे हुए हैं। यहां कामाख्या, महाकाली, महालक्ष्मी, बगलामुखी और उत्तराखंड का एकमात्र उन्नत श्रीयंत्र भी स्थापित है। कहते हैं कि कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के राजा देवल ने इस किले की स्थापना की थी, सो उन्हीं के नाम पर यह जगह देवलगढ़ कहलाई। देवलगढ़ तब लोकप्रिय हुआ, जब 1512 ईस्वी में गढ़वाल के राजा अजय पाल ने अपनी राजधानी चांदपुरगढ़ी से यहां स्थानांतरित की। देवलगढ़ एक ऐतिहासिक स्‍थल ही नहीं, गढ़वाल क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का भी अनुपम उदाहरण है।



52 छोटी रियासतों को एकीकृत कर अखंड गढ़वाल राज्य की नींव रखने वाले राजा अजयपाल
------------------------------------------------------------------

राजा आनंदपाल के पुत्र अजयपाल गढ़वाल राजवंश के ऐसे शासक रहे, जिन्होंने अपने 19 वर्षों के शासन काल में कुल 18 बरस युद्ध लड़ा और संपूर्ण गढ़वाल के 52 गढ़ों (छोटी रियासतों) को एकीकृत कर अखंड 'गढ़वाल राज्य' की नींव रखी। कहा जाता है कि 1515 ईस्वी के आसपास उन्होंने इस संपूर्ण क्षेत्र का नाम गढ़वाल रखा, जिसे एक विशाल दुर्ग कहा गया। इस विशाल दुर्ग में प्रवेश के लिए जिन चार द्वारों का प्रयोग किया जाता था, उनमें सबसे महत्वपूर्ण कोट व द्वार थे। वर्तमान में इन्हें कोटद्वार व हरिद्वार नाम से जाना जाता है। देवलगढ़ से छह साल गढ़वाल पर शासन करने के बाद 1517 ईस्वी में उन्‍होंने अपनी नई राजधानी अलकनंदा नदी के तट पर श्रीनगर गढ़वाल में स्‍थापित की। राजधानी स्‍थानांतरित करने की एक वजह उनका गुरु गोरखनाथ का अनुयायी होना भी बताया जाता है, क्योंकि देवलगढ़ में गुरु गोरखनाथ का एक भव्य मठ था। राजा गर्मियों में देवलगढ़ रहते थे और सर्दियों में श्रीनगर। उन्होंने व्यापार और कृषि को बढ़ावा देने के लिए 'पाथा' जैसी मापन प्रणाली शुरू की, जिसे देवलगढ़ के शिलालेख में धर्म पाथो नाम से संबोधित किया गया है। इसी विकासोन्मुख सोच के कारण उन्हें गढ़वाल का निर्माता और एक प्रतापी राजा माना जाता है।

गढ़वाल के वास्तविक शासक
------------------------------------

अजयपाल गढवाल के 37 वें राजा थे। उन्हें गढ़वाल का वास्तविक शासक माना जाता है। कवि भारत ने अपनी रचना 'मनोदय काव्य' में राजा अजय पाल की तुलना कृष्ण और युधिष्ठिर से की है। अजयपाल ने इतिहासकार डॉ. पातीराम परमार (राय पातीराम बहादुर) अपनी पुस्तक ancient and modern history (अंसिएंट एंड मॉडर्न हिस्ट्री) में गढ़वाल शब्द की उत्पत्ति 1515 ईस्वी के आसपास मानी है। राजा अजयपाल को गढ़वाल का अशोक माना जाता है। जिस प्रकार अशोक ने युद्ध लड़ने के पश्चात बौद्ध धर्म स्वीकार लिया था, उसी प्रकार राजा अजयपाल ने भी अपने जीवन के अंतिम समय में नाथ पंथ के शरणागत हो गए थे। उन्होंने एक नए पंथ सतनामी संप्रदाय की स्थापना की। सरोला ब्राह्मण वर्ग भी उन्हीं की देन है, जिनका मुख्य कार्य युद्धकाल में भात बनाने और परोसने का था।


त्रिपुर सुंदरी मां राजराजेश्वरी का अनूठा दरबार
---------------------------------------------------------

राजा अजयपाल ने 15वीं शताब्दी में देवलगढ़ में मां राजराजेश्वरी मंदिर का निर्माण करवाया था। यह मंदिर तीन मंजिला है और तीसरी मंजिल पर ही मुख्य मंदिर है, जहां मां भगवती निवास करती हैं। यहां पर मां राजराजेश्वरी की स्वर्ण प्रतिमा व कुछ अन्य प्रतिमाओं के अलावा महाकाली यंत्र, मां कामख्या यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र, बगलामुखी यंत्र व श्रीयंत्र भी स्थापित हैं। इनकी यहां विशेष पूजा होती है। यहां पर पीढ़ियों से अखंड जोत जल रही है। राजराजेश्वरी को शाही परिवार (राज परिवार) की कुलदेवी माना गया है। इनको तारा देवी, भैरवी, त्रिपुर सुंदरी, धूमावती व मातंगी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी हैं, इसीलिए उन्हें तीन मंजिला भवन में स्थापित किया जाता है। आज भी भगवती मंदिर में नहीं, बल्कि उत्तराखंड के अनेक क्षेत्रों में लोगों के घरों में निवास करती हैं। इसके अलावा यहां चार प्राचीन सुरंगें भी मिली हैं, जो कत्यूरी शासन काल की हैं। इनमें कुछ 75 मीटर तो कुछ 150 मीटर लंबी हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि परमार राजा अजयपाल ने यहां एक छत्र राज किया।





प्रजा की कुलदेवी मां गौरजा
----------------------------------

देवलगढ़ में गौरा देवी का भी एक प्राचीन मंदिर है। यह तब बना, जब यहां पर राजराजेश्वरी मंदिर की स्थापना हो चुकी थी। राजराजेश्वरी राजपरिवार की कुलदेवी थीं, इसलिए प्रजा के लिए गौरा देवी का मंदिर बनवाया गया। गौरा को गौरजा (पार्वती) भी कहा जाता है, जो आसपास के गावों की कुलदेवी हैं। पहाड़ी चट्टान व सुंरगों को काटकर गौरजा देवी और मां राजराजेश्वरी मंदिर के लिए रास्ता तैयार किया गया है। वर्तमान में ये सुरंगें ऐसी हालत में नहीं हैं कि इनमें कोई जा सके। प्राचीन समय में निगरानी करने वाले चबूतरों के भी ज्यादातर हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।



सुमाड़ी मां गौरा का मायका, देवलगढ़ ससुराल
---------------------------------------------------------

लोक मान्यताओं श्रीनगर गढ़वाल के सुमाड़ी गांव को मां गौरा का मायका और देवलगढ़ को ससुराल बताया गया है। हर साल बैसाखी पर्व के दौरान मां की विदाई के लिए सुमाड़ी व आस-पास के गांवों के लोग धार्मिक यात्रा आयोजित करते हैं। यह यात्रा देवलगढ़ स्थित गौरा देवी मंदिर तक आती है। इस दौरान मंदिर में प्रवेश करने के साथ मां यहां मंदिर परिसर में झूला झूलती हैं और भक्तों को आशीष देती हैं। दरअसल बैसाखी के दौरान मां गौरा चार माह मायके रहने के बाद ससुराल आती हैं। इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय की रसधार बहने लगती है।



बाबा सत्यनाथ की प्रेरणा से देवलगढ़ आये थे अजयपाल
---------------------------------------------------------------

गौरा देवी मंदिर के बायीं ओर काल भैरव का मंदिर है और पास ही नाथ संप्रदाय के बाबा सत्यनाथ की समाधि भी मौजूद है। कहते हैं कि राजा अजयपाल को देवलगढ़ में राजधानी बनाने के लिए सत्यनाथ ने ही प्रेरित किया था। मंदिर परिसर में देवलगढ़ के क्षेत्र रक्षक भैरव बाबा का भी एक मंदिर यहां स्थापित है।वे एक न्यायप्रिय, विद्वान और योद्धा राजा थे, जिन्हें सम्राट अशोक की तरह, युद्धों के बाद अध्यात्म और वैराग्य की ओर झुकने वाला माना जाता है। देवलगढ़ को राजधानी बनाने का मुख्य उद्देश्य भी राजा अजयपाल का गोरखनाथ का अनुयायी होना ही बताया जाता है।


सोम का मांडा आज भी रहस्य
-------------------------------------

देवलगढ़ में राजा अजय पाल का बनाया एक स्मारक आज भी रहस्य बना हुआ है, जिसे सोम का मांडा नाम से जाना जाता है। बड़े-बड़े शिलाखंड तराशकर तैयार की गई इस ऐतिहासिक धरोहर को कुछ लोग राजा की न्याय की गद्दी मानते हैं। कहते हैं कि इसी जगह बैठकर राजा प्रजा की फरियाद सुनते थे। जबकि, प्रसिद्ध इतिहासकार डा. यशवंत सिंह कठोच बताते हैं कि सोम का मांडा राजा अजयपाल का ध्यान मंडप था। राजा अपने दिनभर के कार्यों के बीच सुकून के कुछ पल इसी स्थान पर बिताते थे। वह कहते हैं कि राजा नाथ संप्रदाय के अनुयायी थे और सोम का मांडा की निर्माण शैली एवं बनावट समाधि जैसी है। फिर यहां जगह भी काफी कम है, इसलिए यह स्थान न्यायालय या राजदरबार का हिस्सा रहा होगा, ऐसी संभावना बहुत कम लगती है। वर्ष 1986 में प्रकाशित अपनी पुस्तक ‘संस्कृति के पद चिह्न’ में भी उन्होंने इसका उल्लेख किया है।



पढ़ी नहीं जा सकी शिलालेख पर उत्कीर्ण लिपि
---------------------------------------------------------

सोम का मांडा के शिलालेखों पर उकेरी गई लिपि आज तक पढ़ी नहीं जा सकी है। इतिहासकार बताते हैं कि शिलालेख देवनागरी में उकेरे गए हैं, लेकिन छेड़छाड़ किए जाने के कारण इन्हें पढ़ा नहीं जा सका।इतिहासकार डा. यशवंत कठोच बताते हैं कि यह लिपि देवनागरी थी, लेकिन बाद में किसी ने इससे छेड़छाड़ कर मात्राओं को बदल दिया, जिससे यह अपठनीय हो गई। वह बताते हैं कि राजशाही के दौर में देवलगढ़ में कई मत प्रचलित थे, जिसमें दत्रादेय, देवी मत, नाथ संप्रदाय प्रमुख हैं। ऐसे में यह भी संभावना है कि किसी अन्य संप्रदाय को शिलालेख पर लिखे मंत्र या विचार उचित न लगे हों और उन्होंने लिपि से छेड़छाड़ की हो।

जागृत गढ़ में उत्तराखंड का एकमात्र उन्नत श्रीयंत्र
-------------------------------------------------------------

देवलगढ़ में स्थापित श्रीयंत्र को उत्तराखंड का एकमात्र उन्नत श्रीयंत्र माना जाता है। कहते हैं कि 52 गढ़ों में से सिर्फ देवलगढ़ ही एकमात्र जागृत गढ़ है, जहां यंत्र प्रधान पूजा होती है। मंदिर में कामाख्या यंत्र, महाकाली यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र, बगलामुखी यंत्र व श्रीयंत्र सहित अन्य यंत्र भी मौजूद हैं।



18 साल युद्ध में रहे अजयपाल, मिलती रही विजय
--------------------------------------------------------------

अजयपाल ने अपने जीवन के 18 साल युद्ध में बिताए और प्रत्येक युद्ध में उन्‍हें विजय मिली। वह हर साल गढ़वाल के चार-पांच गढ़ों को जीतते रहे और संपूर्ण गढ़वाल के साथ पूरे हिमालयी क्षेत्र में भी उनका अधिकार हो गया। उन्होंने अपने राज्य का विस्तार कुमाऊं व हिमाचल के विशाल भू-भाग तक और दक्षिण में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लेकर बरेली तक किया। उन्होंने कत्यूरियों से सोने का सिंहासन छीना, जो राजा प्रद्युमन शाह के शासनकाल तक गढ़वाल राज दरबार की शोभा बना रहा।

--------------------------------------------------------


Devalgarh Fort: Enshrining the Glorious History of Garhwal's Parmar Dynasty
--------------------------------------------------------------
Dinesh Kukreti
Come! Let us take you to Devalgarh—a historic site that served as the capital of the Garhwal dynasty during the 16th century. Situated atop a high hill amidst serene mountains lush with greenery and breathtaking Himalayan vistas, this place not only offers a profound sense of tranquility but also infuses the body and soul with spiritual energy. Devalgarh is renowned for its ancient caves, cluster of temples, small fortifications, and the *Hawa Mahal* (Palace of Winds)—structures that, in themselves, encapsulate the glorious history of the Garhwal dynasty. The site houses shrines dedicated to Goddesses Kamakhya, Mahakali, Mahalakshmi, and Baglamukhi, as well as Uttarakhand's only fully realized *Shri Yantra*. Legend has it that King Deval of Kangra (Himachal Pradesh) established this fort; consequently, the place came to be known as Devalgarh in his honor. Devalgarh rose to prominence in 1512 AD when King Ajay Pal of Garhwal relocated his capital here from Chandpur Garhi. Devalgarh is not merely a historical site; it stands as an unparalleled testament to the rich cultural heritage and natural beauty of the Garhwal region.


King Ajay Pal: The Architect of an Undivided Garhwal Kingdom, Forged by Uniting 52 Small Principalities
------------------------------------------------------------------
Ajay Pal, the son of King Anand Pal, was a ruler of the Garhwal dynasty who, during his 19-year reign, spent a staggering 18 years engaged in warfare. Through these campaigns, he successfully integrated the 52 *Garhs* (small principalities) scattered across the entire region to lay the foundation of an undivided 'Garhwal Kingdom.' It is said that around 1515 AD, he bestowed the name 'Garhwal' upon this entire territory—a name signifying a vast fortress or citadel. Among the four gateways historically used to access this colossal citadel, the most significant were the *Kot* and the *Dwar*. Today, these gateways are known by the names Kotdwar and Haridwar.  After ruling over Garhwal from Devalgarh for six years, he established his new capital in 1517 AD at Srinagar Garhwal, situated on the banks of the Alaknanda River. One of the reasons cited for this relocation of the capital is his status as a disciple of Guru Gorakhnath, as Devalgarh housed a magnificent monastery dedicated to the Guru. The King would reside in Devalgarh during the summer months and in Srinagar during the winter. To foster trade and agriculture, he introduced a system of measurement known as the 'Patha'—a system referred to as 'Dharma Patho' in the inscriptions found at Devalgarh. It is precisely due to this developmental mindset that he is revered as the architect of Garhwal and a magnificent monarch.

The Real Ruler of Garhwal
------------------------------------
Ajaypal was the 37th king of Garhwal. He is considered the real ruler of Garhwal. Poet Bharat compares King Ajaypal to Krishna and Yudhishthira in his work "Manoday Kaavya." Historian Dr. Patiram Parmar (Rai Patiram Bahadur) in his book "Ancient and Modern History" dates the origin of the word "Garhwal" to around 1515 AD. King Ajaypal is considered the Ashoka of Garhwal. Just as Ashoka embraced Buddhism after fighting a war, King Ajaypal also embraced the Nath sect in the final days of his life. He founded a new sect, the Satnami sect. The Sarola Brahmin community is also their creation, whose primary function was to prepare and serve rice during wartime.

The Unique Court of Tripura Sundari Maa Rajrajeshwari
---------------------------------------------------------
King Ajaypal built the Maa Rajrajeshwari Temple in Devalgarh in the 15th century. This temple is three stories tall, with the main shrine on the third floor, where Goddess Bhagwati resides. Besides the golden statue of Maa Rajrajeshwari and several other idols, the Mahakali Yantra, Maa Kamakhya Yantra, Mahalakshmi Yantra, Baglamukhi Yantra, and Sri Yantra are also enshrined here. Special worship is performed here. An eternal flame has been burning here for generations. Rajarajeshwari is considered the family deity of the royal family (Raj Parivar). She is also known as Tara Devi, Bhairavi, Tripura Sundari, Dhumavati, and Matangi. It is believed that Rajarajeshwari is Tripura Sundari, which is why she is enshrined in this three-story building. Even today, Goddess Bhagwati resides not in a temple, but in people's homes in many areas of Uttarakhand.  Additionally, four ancient tunnels have been discovered here, dating back to the Katyuri period. Some are 75 meters long and some are 150 meters long. This proves that the Parmar king Ajaypal ruled here as a single-member monarch.

Maa Gauraja, the family deity of the people
----------------------------------
Dewalgarh also has an ancient temple dedicated to Gaura Devi. It was built after the Rajrajeshwari temple had already been established. Rajrajeshwari was the family deity of the royal family, so the Gaura Devi temple was built for the people. Gaura, also known as Gauraja (Parvati), is the family deity of the surrounding villages. A path to the Gaura Devi and Maa Rajrajeshwari temples was created by cutting through mountain rocks and tunnels. Currently, these tunnels are in a condition inaccessible. Most of the ancient watchtowers have also been damaged.

Sumadi is the maternal home of Maa Gaura, and Devalgarh is her in-laws' home.
---------------------------------------------------------
Folk beliefs place Sumadi village in Srinagar, Garhwal, as Maa Gaura's maternal home and Devalgarh as her in-laws' home. Every year, during the Baisakhi festival, people from Sumadi and surrounding villages organize a religious pilgrimage to bid farewell to the Goddess. This pilgrimage culminates in the Gaura Devi Temple in Devalgarh. Upon entering the temple, the Goddess swings on a swing within the temple premises and blesses devotees. During Baisakhi, Maa Gaura returns to her in-laws' home after spending four months at her maternal home. During this time, a wave of devotion flows through the region.

Ajaypal came to Devalgarh inspired by Baba Satyanath
--------------------------------------------------------------
To the left of the Gaura Devi Temple is the temple of Kaal Bhairav, and nearby is the samadhi of Baba Satyanath of the Nath sect. It is said that Satyanath inspired King Ajaypal to establish his capital in Devalgarh.  A temple dedicated to Bhairav ​​Baba, the protector of Devalgarh, is also located within the temple complex. He was a just, learned, and warrior king who, like Emperor Ashoka, is believed to have turned to spirituality and renunciation after wars. The primary reason for making Devalgarh the capital is said to be King Ajaypal's adherence to Gorakhnath.

Som Ka Manda Remains a Mystery
------------------------------------
A monument built by King Ajaypal in Devalgarh, known as Som Ka Manda, remains a mystery. Some consider this historical monument, carved from massive boulders, to be the king's seat of justice. It is said that the king would sit here and hear the grievances of his subjects. Renowned historian Dr. Yashwant Singh Kathoch states that Som Ka Manda was King Ajaypal's meditation hall. The king would spend some peaceful moments in this place between his daily activities.  He says that the king was a follower of the Nath sect, and that Som Ka Manda's construction style and structure resemble a samadhi. Furthermore, the space here is quite limited, so the possibility that this site was part of a court or royal court seems highly unlikely. He also mentioned this in his book, "Footprints of Culture," published in 1986.

The script engraved on the stone inscriptions remains undeciphered.
---------------------------------------------------------
The script engraved on the stone inscriptions at Som Ka Manda remains undeciphered to this day. Historians say the inscriptions were engraved in Devanagari, but they have been tampered with. Historian Dr. Yashwant Kathoch states that the script was originally Devanagari, but someone later altered the spellings, rendering it illegible. He explains that during the monarchy, various sects were prevalent in Dewalgarh, including the prominent Dattatreya, Devi sects, and Nath sects. Therefore, it is also possible that some other sect may have found the mantras or ideas written on the stone inscriptions inappropriate and may have altered the script.

Uttarakhand's Only Advanced Shriyantra in Jagrat Garh
-------------------------------------------------------------
The Shriyantra installed in Dewalgarh is considered to be the only advanced Shriyantra in Uttarakhand. It is said that among the 52 forts, Dewalgarh is the only Jagrat Garh where Yantra-based worship is performed.  The temple also houses the Kamakhya Yantra, Mahakali Yantra, Mahalakshmi Yantra, Baglamukhi Yantra, and Shri Yantra, among other yantras.

Ajaypal spent 18 years at war, consistently achieving victory
--------------------------------------------------------------
Ajaypal spent 18 years of his life engaged in warfare, winning every battle. He conquered four or five Garhwal forts each year, gaining control over the entire Himalayan region, including Garhwal. He expanded his kingdom to encompass vast areas of Kumaon and Himachal Pradesh, and southward from Saharanpur to Bareilly in Uttar Pradesh. He seized the golden throne from the Katyuris, which adorned the Garhwal royal court until the reign of King Pradyumna Shah.

1 comment:

  1. मितरों! अगर आपको मेरा ब्लाग अच्छा लगे तो इसे फालो अवश्य कीजिएगा। साथ ही कमेंट बाक्स में जाकर अपनी राय भी जरूर दीजिए, ताकि आगे मैं इसे और भी बेहतर बना सकूं। समाज में पढ़ने-लिखने की संस्कृति विकसित करने के लिए मेरी ये एक छोटी-सी कोशिश है। इसमें सहभागी अवश्य बनें। धन्यवाद!!

    ReplyDelete

Thanks for feedback.

15-04-2026 (गढ़वाल के परमार राजवंश का गौरवशाली इतिहास समेटे है देवलगढ़ का किला )

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गढ़वाल के परमार राजवंश का गौरवशाली इतिहास समेटे है देवलगढ़ का किला ----------------...