Saturday 23 April 2022

23-04-2022 (कच्चे नारियल) (Part-2)


google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
किस्सागोई (दस)

कच्चे नारियल (भाग-2)

--------------------------

दिनेश कुकरेती

ही वक्त पर रात ठीक दो बजे हम अपने-अपने घर पहुंच चुके थे। तब दो-सवा दो बजे तक रामलीला का मंचन चलता था। लौटते हुए हमने अगले दिन की प्लानिंग भी कर ली थी। हालांकि, यह तय था कि सुबह नारियल के पेड़ से फल टूटे देख बागीचे का मालिक भी सतर्क हो जाएगा। हमने पांच बडे़-बडे़ नारियल तोडे़ थे, इसलिए चोरी का पता लगना लाजिमी था। ऐसा ही हुआ भी। जब हम सुबह के वक्त उधर गए तो बागीचे का मालिक उस हिस्से में लकडी़ की बाड़ लगा रहा था, जो पैदल रास्ते की ओर था। इसके अलावा उसने नारियल के पेड़ पर भी एक बल्ब टांग दिया था। ताकि रात को वहां उजाला रहे। पर, हम भी इरादे के पक्के थे, इसलिए ठान लिया कि चाहे कुछ भी हो जाए, हम अपने संकल्प से डिगेंगे नहीं।

रात साढे़ नौ बजे हम फिर रामलीला देखने निकल पडे़। बारह बजे तक रामलीला देखी, पांच रुपये की मूंगफली खाई और फिर अपनी मंजिल की ओर लौट पडे़। पेड़ पर बल्ब टंगे होने के कारण वहां उजाला पसरा हुआ था। ऐसे में जरूरी था कि पहले स्थिति जांच ली जाए, कहीं बागीचे का मालिक जाग तो नहीं रहा है। हमारी किस्मत अच्छी थी कि कोई जागा हुआ नहीं था। अब योजना के मुताबिक कल वाला साथी पेड़ पर चढ़ गया। सबसे पहला काम उसने यही किया कि रुमाल से पकड़कर बल्ब को होल्डर से अलग कर दिया। इससे वहां फिर आंधेरा पसर गया। पहले दिन हुई परेशानी को देखते हुए हम बडा़ और धारदार चाकू साथ ले गए थे। सो, नारियल काटने में कोई दिक्कत नहीं हुई। हमने बडे़-बडे़ पांच नारियल काट डाले।

निकाले गए बल्ब को फिर होल्डर में फिट कर दिया गया। पेड़ पर चढे़ साथी ने बल्ब को निकालने के बाद उसे रुमाल में लपेटकर जेब में रखा हुआ था। इसके बाद हम फिर नदी के टापू की ओर चल पडे़। उस रात नारियल छीलने में भी हमें ज्यादा वक्त नहीं लगा, इसलिए दो बजे से पहले ही घर पहुंच गए। लेकिन, इस संकल्प के साथ कि कल बाकी बचे पांच-छह नारियल पर भी हाथ साफ कर देंगे। अगले दिन नारियल चोरी की मोहल्लेभर भी चर्चा थी और हम मन ही मन प्रफुल्लित हुए जा रहे थे। योजना के मुताबिक रात को फिर आधी रामलीला देखने के बाद हम बागीचे में धमक पडे़। लेकिन, टाइमिंग में एक घंटे का बदलाव करके यानी रात ठीक एक बजे। 

इस बार पेड़ पर सौ वाट का बल्ब लटका हुआ था, इसलिए रोशनी काफी तेज थी। हमारे अभियान की यह अंतिम रात थी, लिहाजा निकाले गए बल्ब को हमने होल्डर पर दोबारा नहीं लगाया, बल्कि उसे वहीं खेत में फेंक दिया। उस रात हमने छह नारियल तोडे़। अब 12-14 छोटे-छोटे नारियल ही पेड़ पर रह गए थे, जिन्हें पकने में अभी वक्त लगना था। भलाई इसी में थी कि ज्यादा लालच न किया जाए। फिर छोटे-छोटे नारियल तोड़ने का कोई फायदा भी नहीं था। उधर, बागीचा मालिक भी अब ज्यादा ही सतर्क हो गया। उसने नारियल ही नहीं, आसपास आम के तीन-चार पेडो़ं पर भी बल्व लटका दिए। साथ ही रात को पहरा भी देने लगा। इस घटना के बाद मोहल्ले वाले भी काफी चौकन्ने हो गए थे। इससे हमारी इस तरह की शरारतों पर फिलहाल के लिए तो विराम लग ही गया। 
(समाप्त)

आप इस लिंक पर क्लिक करके भी मुझसे जुड़ सकते हैं-

--------------------------------------------------------------

Anecdote (10)

Raw Coconut (Part-2)

----------------------------

Dinesh Kukreti

We had reached our respective homes at the right time at exactly two o'clock in the night.  Then the Ramlila was staged till 2.15 pm.  While returning, we had also planned for the next day.  However, it was certain that the owner of the orchard would also be alerted on seeing the fruit broken from the coconut tree in the morning.  We had broken five huge coconuts, so the theft was bound to happen.  The same thing happened.  When we went there in the morning, the owner of the garden was putting up a wooden fence in the area which was towards the walkway.  Apart from this, he had also hung a bulb on a coconut tree.  So that there is light there at night.  But, we were also firm in our intention, so we were determined that no matter what happens, we will not deviate from our resolve.

At 9.30 pm we again went out to see Ramlila.  Watched Ramlila till twelve o'clock, ate groundnut worth five rupees and then returned to his destination.  Due to the bulb hanging on the tree, the light was spread there.  In such a situation, it was necessary that the situation should be checked first, whether the owner of the garden was awake or not.  We were lucky that no one was awake.  Now as per the plan yesterday's companion climbed the tree.  The first thing he did was to separate the bulb from the holder by holding it with a handkerchief.  Due to this, darkness spread again there.  Seeing the trouble that happened on the first day, we took a big and sharp knife with us.  So, there was no problem in cutting the coconut.  We cut five big coconuts.

The removed bulb was then fitted into the holder.  The companion climbing the tree, after removing the bulb, wrapped it in a handkerchief and kept it in the pocket.  After that we again headed towards the river island.  It did not take us much time to peel the coconut that night, so we reached home before 2 o'clock.  But, with the resolve that tomorrow I will clear my hands on the remaining five-six coconuts as well.  The next day, there was talk of coconut theft throughout the locality and we were getting excited in our mind.  According to the plan, after watching the Ramlila again in the middle of the night, we stormed into the garden.  But, by changing the timing by one hour, that is, exactly one o'clock in the night.

This time a hundred watt bulb was hanging on the tree, so the light was very bright.  It was the last night of our campaign, so we did not reattach the removed bulb to the holder, but threw it there in the field.  We broke six coconuts that night.  Now only 12-14 small coconuts were left on the tree, which was yet to take time to ripen.  It was good not to be too greedy.  Then there was no use of breaking small coconuts.  On the other hand, the owner of the garden has also become more cautious now.  He hung bulbs not only on coconuts, but also on three or four mango trees around him.  Along with this, he also started guarding the night.  After this incident, the residents of the locality also became very alert.  This has put an end to our mischief for the time being.

 (End)

No comments:

Post a Comment

Thanks for feedback.

19-04-2024 जीवन की राहें ('सत्यपथ' से परिचय)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0 जीवन की राहें ('सत्यपथ' से परिचय) -------------------- ----- दिनेश कुकरेत...