Wednesday, 7 October 2026

07-10-2026 (कोटद्वार ही है पौराणिक कौमुदी क्षेत्र )



कनिंघम के अनुसार ह्वेनसांग ने कोटद्वार को मंडावर से 50 मील (80.5 किमी) दूर बताया है, लेकिन हरिद्वार का कहीं जिक्र नहीं किया। हालांकि, इसमें कोई शंका नहीं कि कोटद्वार और हरिद्वार, दोनों ही नगर मुगलकाल में विद्यमान थे। कई विद्वानों का मानना है कि पौराणिक कौमुद तीर्थ (कौमुदी क्षेत्र) कोटद्वार ही है। विद्वानों के अनुसार ‘स्कंद पुराण’ के केदारखंड में अध्याय 115 से लेकर 117 तक में वर्णित कौमुद तीर्थ के लक्षण एवं दिशाएं इस स्थान को कौमुद तीर्थ होने का गौरव देते हैं।

कोटद्वार ही है पौराणिक कौमुदी क्षेत्र 
----------------------------------------
दिनेश कुकरेती
गढ़वाल का प्रमुख नगर कोटद्वार कब अस्तित्व में आया होगा, इस बारे में ठीक-ठीक कह पाना मुश्किल है। दौलू जागरी के जागरों से पता चलता है कि कोटद्वार का इतिहास बहुत पुराना है। हालांकि, हमारे पास ऐसा कोई प्रमाण नहीं है, जो कोटद्वार को एक वैदिक नगर के रूप में प्रतिष्ठित करता हो। महाकवि कालीदास ने भी अपने ग्रंथों में न तो कोटद्वार का जिक्र किया है, न हरिद्वार का ही। हां! सातवीं सदी में भारत आए चीनी यात्री ह्वेनसांग ने जरूर अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘सी-यू-की’ में गंगाद्वार और मायापुर का जिक्र किया है, किंतु हरिद्वार के बारे में कुछ नहीं कहा। ह्वेनसांग मंडावार, गंगाद्वार व मायापुर भी गए। साथ ही उन्होंने गंगा के किनारे सौ मील (161 किमी) आगे की यात्रा भी की और वहां के एक सुंदर नगर का वर्णन किया। यह नगर श्रीनगर गढ़वाल या उत्तरकाशी हो सकता है। इसी तरह सर अलेक्जेंडर कनिंघम ने 19वीं सदी में ह्वेनसांग की तरह भारत का भ्रमण किया। उन्होंने उत्तराखंड को ब्रह्मपुर लिखा है और तब यहां कत्यूरी राज होने का उल्लेख किया है। गढ़वाल में धनपुर और पोखरी स्थित तांबे की खानों का उल्लेख भी उनके दस्तावेजों में है। कनिंघम के अनुसार ह्वेनसांग ने कोटद्वार को मंडावर से 50 मील (80.5 किमी) दूर बताया है, लेकिन हरिद्वार का कहीं जिक्र नहीं किया। हालांकि, इसमें कोई शंका नहीं कि कोटद्वार और हरिद्वार, दोनों ही नगर मुगलकाल में विद्यमान थे।

 
कण्वाश्रम व मोरध्वज से कोटद्वार का संबंध
-----------------------------------------------
कई विद्वानों का मानना है कि पौराणिक कौमुद तीर्थ (कौमुदी क्षेत्र) कोटद्वार ही है। विद्वानों के अनुसार ‘स्कंद पुराण’ के केदारखंड में अध्याय 115 से लेकर 117 तक में वर्णित कौमुद तीर्थ के लक्षण एवं दिशाएं इस स्थान को कौमुद तीर्थ होने का गौरव देते हैं। स्कंद पुराण के अध्याय-116 के श्लोक छह में कौमुद तीर्थ के चिह्नों के बारे में बताया गया है कि- ‘तस्य चिह्नं प्रवक्ष्यामि यथा तज्ज्ञायते परम, कुमुदस्य तथा गन्धो लक्ष्यते मध्यरात्रके’ अर्थात महारात्रि में कुमुद यानी बबूल के पुष्प की गंध लक्षित होती है। प्रमाण के लिए आज भी इस स्थान के चारों और बबूल के वृक्ष विद्यमान हैं। कौमुद तीर्थ के विषय में कहा गया है कि पूर्वकाल में इस तीर्थ में कौमुद यानी कार्तिक पूर्णिमा को चंद्रमा ने भगवान शिव को तप कर प्रसन्न किया था, इसलिए इस स्थान का नाम कौमुद पड़ा। संभवतः कौमुद द्वार होने के कारण ही इस शहर का कोटद्वार नाम पड़ा। लेकिन, अंग्रेजों के सही उच्चारण न कर पाने के कारण वह इसे ‘कोड्वार’ कहकर पुकारने लगे, जिसे उन्होंने सरकारी अभिलेखों में ‘कोड्वार’ ही दर्ज किया। बाद में इसका अपभ्रंश रूप ‘कोटद्वार’ नाम प्रसिद्ध हुआ। कोटद्वार शब्द का संधि विच्छेद करें तो कोट माने ‘पहाड़’ और द्वार माने ‘दरवाजा’ होता है यानी पहाड़ का प्रवेश द्वार। पहले कोटद्वार से होते हुए ही गढ़वाल की राह खुलती थी। सो, नगर का कोटद्वार नाम पड़ने के पीछे यह एक बडी़ वजह हो सकती है। प्रचलित मान्यता भी यही है कि पहाड़ का प्रवेश द्वार होने के कारण इस नगर को कोटद्वार नाम मिला। यहां यह बता देना भी प्रासंगिक होगा कि कोटद्वार का कण्वाश्रम व मोरध्वज के साथ कोई-न-कोई संबंध जरूर रहा। 


कण्वाश्रम से व्यासघाट के रास्ते होती थी बदरी-केदार यात्रा
----------------------------------------------------------------
अपने दौर के प्रसिद्ध साप्ताहिक ‘सत्यपथ’ के संपादक ललिता प्रसाद नैथानी अपनी पुस्तक ‘मालिनी सभ्यता के खंडहर’ में लिखते हैं कि पुराने जमाने में बदरीनाथ धाम की यात्रा कण्वाश्रम होते हुए ही शुरू होती थी। यात्री कण्वाश्रम से व्यासघाट और व्यासघाट से देवप्रयाग व श्रीनगर होते हुए बदरी-केदार धाम जाते थे। बदरी-केदार की यात्रा से पहले कण्वाश्रम के दर्शन यात्रियों के लिए शुभ माने जाते थे। यह वह दौर है, जब हरिद्वार का कोई अस्तित्व नहीं था। हरिद्वार की चलती तो वहां रेल पहुंचने के बाद हुई। जबकि, कण्वाश्रम की ख्याति तो बदरीनाथ की ही भांति पुराकाल से ही रही है। महाकवि कालीदास ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में कण्वाश्रम और मालिनी नदी का जैसा समदृष्ट वर्णन किया है, वैसा बिना देखे संभव ही नहीं है।


मुगलकाल में बढ़ापुर तक थी गढ़वाल की सरहद
-----------------------------------------------------
बौद्धकाल में ह्वेनसांग की यात्रा के दौरान भी कोटद्वार क्षेत्र अस्तित्व में था। नजीबाबाद के पास मोरध्वज का किला इसका प्रमाण है। ह्वेनसांग और कनिंघम ने मंडावर से 50 मील उत्तर में कोटद्वार का अस्तित्व बताया है। उनके लेखों से मालूम होता है कि कोटद्वार, हरिद्वार से बहुत पुराना नगर है। मुगलकाल में तो कोटद्वार एक खाता-पीता क्षेत्र हुआ करता था। तब गढ़वाल की सरहद बढ़ापुर तक थी और हरिद्वार, कनखल, चंडीघाट व लालढांग क्षेत्र भी गढ़वाल में ही था। उस दौरान गढ़वाल के राजा ने कोटद्वार क्षेत्र में कई जागीर अपने जागीरदारों को बख्शी हुई थीं। औरंगजेब के जमाने के 16वीं सदी के एक दस्तावेज से ज्ञात होता है कि तब चौकी-कोटद्वार वहां था, जहां पुरिया नैथानी को महाराज फतेपति शाह ने दो हजार बीघा भूमि जागीर में दी थी। पुरिया नैथानी के वंशज आज भी जशोधरपुर में रह रहे हैं। चौकी यानी चौकीघाटा आज भी मौजूद है। यही चौकीघाटा वर्ष 1924 तक भरपूर मंडी हुआ करता था, लेकिन 1924 की बाढ़ ने इस मंडी का अस्तित्व मिटा डाला। इसके अवशेष अब भी वहां देखे जा सकते हैं। उक्त दस्तावेज में मौजूद नेगियों और भंडारियों के दस्तखत प्रमाण हैं कि चौकी-कोटद्वार मालिनी नदी के तट पर रहा होगा। राजा भीम सिंह का गांव भीमसिंहपुर और उनकी संतानें आज भी मौजूद हैं, लेकिन भंडारियों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।


गोरख्याणी राज में उजाड़ हुआ कोटद्वार-भाबर
---------------------------------------------------
19वीं सदी के आरंभ में गोरख्याणी ने गढ़वाल और भाबर को तहस-नहस कर उसकी तस्वीर ही बदल डाली थी। वर्ष 1816 में गोरख्याणी का पराभव हुआ और अंग्रेज़ी राज ने दस्तक दी। कोटद्वार-भाबर तब उजाड़ अवस्था में पहुंच चुका था। खैर! वर्ष 1879 में डिप्टी कमिश्नर चार्ल्स थॉमस ग्रास्टन ने गढ़वाल भाबर को दोबारा बसाने की शुरुआत की। खोह नदी के बायीं ओर सिद्धबली मंदिर और खाम बागीचे के बीच पुराना कोटद्वार बसाया गया, जिसके भग्नावशेष आज भी अपने प्रारंभिक काल की गाथाएं सुना रहे हैं। तब यह भू-भाग बीहड़ जंगलों से घिरा हुआ था और यहां तकरीबन दो हजार की आबादी निवास करती थी। लेकिन, यह कोटद्वार भी कालांतर में खोह में आई बाढ़ की भेंट चढ़ गया।


...और इस तरह बदलती गई कोटद्वार नगर की तस्वीर
-----------------------------------------------------------
इस बीच वर्ष 1892 में कोटद्वार में रेल आ चुकी थी। हिमालय क्षेत्र का प्रवेश द्वार होने के नाते कोटद्वार रेल मार्ग का उपयोग हिमालय क्षेत्र से लकड़ी परिवहन के लिए किया गया था। प्रथम यात्री ट्रेन यहां वर्ष 1901 में आई। वर्ष 1917 में खाम सुपरिटेंडेंट पं. गंगा दत्त जोशी ने खोह नदी के पश्चिम में नए सिरे से कोटद्वार नगर को बसाना शुरू किया। हालांकि, इस सब के बावजूद वर्ष 1930 तक यहां कुछ ही मकान बन पाए थे और शिक्षा के नाम पर एकमात्र प्राइमरी स्कूल था। सही मायने में कोटद्वार को पूरी तरह व्यवस्थित करने का श्रेय डिप्टी कमिश्नर जेएच बर्नार्ड को जाता है। वर्ष 1939 में उन्होंने कोटद्वार के लिए एक प्लान तैयार किया, जो वर्ष 1943 में कार्यान्वित हो पाया। इसमें गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) के संस्थापक उमानंद बड़थ्वाल का भी योगदान रहा। वर्ष 1949 में नोटिफाइड एरिया कमेटी बनने के बाद वर्ष 1951 में कोटद्वार नगर का प्रबंधन नगर पालिका समिति के हाथ में आ गया। तब कोटद्वार की आबादी 8,148 थी।  धीरे-धीरे कोटद्वार की तरक्की के द्वार खुलते गए और यह एक सुविधा-संपन्न शहर बनता चला गया। आज कोटद्वार गढ़वाल ही नहीं, उत्तराखंड का भी प्रमुख शहर है।
-----------------------------------------------------------------------------------

According to Cunningham, Xuanzang (Hiuen Tsang) located Kotdwar 50 miles (80.5 km) away from Mandawar, but made no mention of Haridwar. However, there is no doubt that both Kotdwar and Haridwar existed during the Mughal era. Many scholars believe that the mythological Kaumud Teerth (Kaumudi Kshetra) is none other than Kotdwar itself. According to experts, the characteristics and directions of Kaumud Teerth described in chapters 115 to 117 of the Kedarkhand in the 'Skanda Purana' bestow this place with the honor of being Kaumud Teerth.

Kotdwar is Indeed the Mythological Kaumudi Region

By Dinesh Kukreti
It is difficult to pinpoint exactly when Kotdwar, a prominent town in Garhwal, came into existence. Legends from Daulu Jagari's Jagars (traditional ritual folk songs) suggest that Kotdwar has a very ancient history. However, we lack definitive evidence to establish Kotdwar as a Vedic town. The great poet Kalidasa made no mention of either Kotdwar or Haridwar in his texts.
On the other hand, the Chinese traveler Xuanzang, who visited India in the 7th century, explicitly mentioned Gangadwar and Mayapur in his famous book 'Si-Yu-Ki', but remained silent about Haridwar. Xuanzang visited Mandawar, Gangadwar, and Mayapur. He also traveled a hundred miles (161 km) further along the banks of the Ganges, where he described a beautiful city. This city could have been Srinagar Garhwal or Uttarkashi.
Similarly, Sir Alexander Cunningham traveled across India in the 19th century, retracing Xuanzang's footsteps. He referred to Uttarakhand as 'Brahmapur' and noted that it was ruled by the Katyuri dynasty at the time. His documents also mention the copper mines located in Dhanpur and Pokhari in Garhwal. According to Cunningham, Xuanzang stated that Kotdwar was 50 miles (80.5 km) from Mandawar, but omitted any mention of Haridwar. Nevertheless, there is no question that both Kotdwar and Haridwar were thriving towns during the Mughal period.

The Connection of Kotdwar with Kanvashram and Mordhwaj

Many scholars believe that the mythological Kaumud Teerth (Kaumudi Kshetra) is indeed Kotdwar. According to experts, the characteristics and directions of Kaumud Teerth described in chapters 115 to 117 of the Kedarkhand in the 'Skanda Purana' honor this location as the true Kaumud Teerth. Verse 6 of Chapter 116 of the Skanda Purana describes the signs of Kaumud Teerth: ‘Tasya Chihnam Pravakshyami Yatha Tajjnayate Param, Kumudasya Tatha Gandho Lakshyate Madhyaratrake’—meaning, at midnight, the fragrance of the Kumud (Acacia/Babool) flower can be perceived. As proof, Acacia trees can still be found surrounding this area today.
Regarding Kaumud Teerth, it is said that in ancient times, the Moon performed penance here during Kaumud (Kartik Purnima) to please Lord Shiva, which is why the place was named Kaumud. It is highly likely that being the gateway to Kaumud (Kaumud Dwar), the town came to be known as Kotdwar. However, due to the British mispronouncing it, they began calling it 'Kodwar' and recorded it as such in official government archives. Later, its corrupted phonetic form, 'Kotdwar', became popular.
When broken down grammatically, the word Kotdwar means Kot (mountain) and Dwar (gateway)—signifying the gateway to the mountains. In earlier times, the route to Garhwal opened exclusively through Kotdwar, which could be a major reason behind its name. Popular belief also holds that the town earned this name because it serves as the entrance to the hills. It is also relevant to mention that Kotdwar certainly shares a historical or cultural connection with Kanvashram and Mordhwaj.

The Badri-Kedar Yatra Routed via Kanvashram and Vyasghat

Lalita Prasad Naithani, the editor of the famous weekly newspaper 'Satyapath' of his era, writes in his book 'Malini Sabhyata Ke Khandahar' (The Ruins of Malini Civilization) that in ancient times, the pilgrimage to Badrinath Dham used to begin through Kanvashram. Pilgrims would travel from Kanvashram to Vyasghat, and then proceed to Badri-Kedar Dham via Devprayag and Srinagar. Seeking blessings at Kanvashram before embarking on the Badri-Kedar pilgrimage was considered highly auspicious.
This was a time when Haridwar had no prominent existence; Haridwar's popularity only soared after the railway reached there. In contrast, Kanvashram has enjoyed immense renown since antiquity, much like Badrinath. The vivid and balanced description of Kanvashram and the Malini River by the great poet Kalidasa in his masterpiece 'Abhijnana Shakuntalam' would have been impossible to write without having seen it firsthand.

Garhwal's Border Extended up to Barhapur in the Mughal Era

During the Buddhist period and Xuanzang's travels, the Kotdwar region was already well-established. The fort of Mordhwaj near Najibabad stands as a testament to this. Xuanzang and Cunningham both documented the existence of Kotdwar 50 miles north of Mandawar. Their writings indicate that Kotdwar is a much older town than Haridwar.
During the Mughal era, Kotdwar was a prosperous region. At that time, the border of Garhwal extended up to Barhapur, and areas like Haridwar, Kankhal, Chandighat, and Laldhang were also part of the Garhwal kingdom. During this period, the King of Garhwal granted several jagirs (land grants) to his feudatories in the Kotdwar region. A 16th-century document from the era of Aurangzeb reveals that 'Chauki-Kotdwar' was located where Maharaja Fatehpati Shah had granted two thousand bighas of land as a jagir to Puriya Naithani. The descendants of Puriya Naithani still reside in Jasodharpur today.
The outpost, known as Chauki or Chaukighata, still exists. This very Chaukighata served as a bustling market (mandi) until 1924, but the devastating floods of 1924 completely erased it. Its ruins can still be seen there. The signatures of Negis and Bhandaris on the aforementioned historical document prove that Chauki-Kotdwar must have been situated on the banks of the Malini River. King Bhim Singh's village, Bhimsinghpur, and his descendants still exist today, though no information is currently available regarding the Bhandaris.

Kotdwar-Bhabar Lay Desolate During the Gorakhayani Rule

At the beginning of the 19th century, the Gorakhayani (Gorkha rule) devastated Garhwal and Bhabar, completely altering its landscape. In 1816, the Gorkha rule collapsed, ushering in the British Raj. By then, Kotdwar-Bhabar had turned completely desolate. Eventually, in 1879, Deputy Commissioner Charles Thomas Gaston began the resettlement of Garhwal Bhabar.
Old Kotdwar was established on the left bank of the Khoh River, between the Siddhabali temple and Kham Bagicha; its ruins still tell the tales of its early days. Back then, this terrain was surrounded by dense, wild forests and was home to a population of about two thousand people. However, this version of Kotdwar was also lost to subsequent floods in the Khoh River.

...And This is How the Face of Kotdwar Town Changed

Meanwhile, the railway arrived in Kotdwar in the year 1892. Serving as the gateway to the Himalayan region, the Kotdwar rail route was initially used to transport timber out of the mountains. The first passenger train arrived here in 1901. In 1917, Kham Superintendent Pt. Ganga Dutt Joshi began rebuilding and planning Kotdwar town afresh on the western side of the Khoh River.
Despite these efforts, only a few houses had been built here by 1930, and the town had just a single primary school for education. The true credit for systematically organizing Kotdwar goes to Deputy Commissioner J.H. Barnard. In 1939, he drafted a comprehensive master plan for Kotdwar, which was finally implemented in 1943. Umanand Barthwal, the founder of Garhwal Motor Owners Union Limited (GMOU), also contributed significantly to this layout.
Following the formation of the Notified Area Committee in 1949, the management of Kotdwar town was handed over to the Municipal Committee in 1951. At that time, Kotdwar’s population stood at 8,148. Gradually, the doors of progress opened for Kotdwar, and it transformed into a well-equipped, resource-rich city. Today, Kotdwar is a major urban hub, not just for Garhwal, but for the entire state of Uttarakhand.

07-10-2026 (कोटद्वार ही है पौराणिक कौमुदी क्षेत्र )

कनिंघम के अनुसार ह्वेनसांग ने कोटद्वार को मंडावर से 50 मील (80.5 किमी) दूर बताया है, लेकिन हरिद्वार का कहीं जिक्र नहीं किया। हालांकि,...