
----------------------------
दिनेश कुकरेती
मुझे पहली बार 1990 में दूनघाटी को देखने का सौभाग्य मिला था। तब मैं ग्रेज्युएशन कर रहा था और किसी प्रतियोगी परीक्षा के सिलसिले में दून आया था। मुझे अच्छी तरह याद है, उस दौरान मैं तीन दिन अपने दोस्त के पिता के घर नेहरूग्राम में रुका था। वे सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी कर रहे थे और किराये पर मकान लेकर रहते थे। हालांकि, मैंने परीक्षा तो नहीं दी, लेकिन शहर को खूब घूमा।खासकर पलटन बाजार, राजपुर रोड, ईसी रोड, गांधी पार्क आदि स्थानों की खूबसूरती का जी-भरकर दीदार किया। तब इस शहर की खूबसूरती देखते ही बनती थी। चारों ओर नहरों का जाल बिछा हुआ था, जिनमें साफ पानी बहता था। शाम के वक्त नहरों के किनारे ठंडी हवाएं अंतर्रात्मा को प्रफुल्लित कर देतीं। वैसे इससे पहले मैं लखनऊ भी काफी घूम चुका था, लेकिन दून में जो अनुभूति हुई, वह अपने आप में अलग तरह की थी। तब शहर काफी सिमटा हुआ था। हर तरफ सड़क के किनारे बाग-बागीचे नजर आते थे। ट्रैफिक भी बहुत ज्यादा नहीं था। ऐसे में सड़कों पर टहलने का आनंद ही कुछ और होता था।

महीना तो याद नहीं रहा, पर वह इतवार का दिन था। मैंने भी सुबह नौ बजे के आसपास बस पकडी़ और परीक्षा देने निकल पडा़। चुक्खूवाला क्षेत्र के किसी विद्यालय (शायद श्री गुरु नानक पब्लिक इंटर कॉलेज) में सेंटर पडा़ था। बस चकराता रोड की तरफ नहीं जाती थी, इसलिए कंडक्टर ने घंटाघर के पास ही उतार दिया। खैर! सेंटर नजदीक ही था, सो मैं पैदल ही उस ओर चल पडा़। थोडी़ दूर ही गया हूंगा कि अचानक मन में ख्याल आया, तैयारी तो है नहीं, खामखां क्यों तीन घंटे खराब किए जाएं।
इन्हें भी पढ़ें :
बस! फिर क्या था, बगैर मन में तनाव लाए मैं शहर भ्रमण पर निकल गया। किधर जाना है, यह कुछ तय नहीं था। सो, जिधर मन करता, राह पकड़ लेता। अब मैं एक पाश कालोनी के आगे खडा़ था। दरअसल, वहां एक बडी़-सी कोठी के गेट पर लगे बोर्ड को देखकर मेरे कदम ठिठक गए थे। बोर्ड पर लिखा था, "सावधान! अंदर कुत्ता है।" मेरे लिए यह किसी आश्चर्य से कम नहीं था, क्योंकि मैं जीवन में पहली दफा किसी घर के गेट पर ऐसा दुर्लभ संदेश पढ़ रहा था। मैं कभी कोठी को देखता, तो कभी गेट को। लेकिन, फिर यह सोचकर कि शहरों में ऐसा हो भी सकता है, आगे बढ़ गया।

कुछ कदम ही आगे बढ़ा था कि एक और कोठी के गेट पर लगे बोर्ड ने फिर मेरे कदम ठिठका दिए। साथ ही मेरा आश्चर्य भी बढ़ गया। लिखा था, "कुत्ते से सावधान!" थोडा़ और आगे चला तो एक और गेट पर लिखा मिला "अंदर कुत्ता है, बिना परिचय के गेट न खोलें"। मुझे यह तो इल्म था कि शहरों में कुत्ते अच्छे-खासे रसूखदार होते हैं, लेकिन इन सूक्त वाक्यों को पढ़कर तो ऐसा लगने लगा, मानो कुत्तों के आगे इन्सान की कोई औकात ही नहीं है। मैं सोच रहा था कि "बिना परिचय के गेट न खोलें" का मतलब कहीं यह तो नहीं कि गेट खोलने वाला कुत्ते का परिचित होना चाहिए।
मुझे याद आने लगा अपना गांव, जहां हर घर की चौखट के ऊपर लिखा रहता था "सुस्वागतम"। आज भी गांवों में "सुस्वागतम" की यह परंपरा खत्म नहीं हुई है। कुत्तों को लोग गांव में भी पालते हैं, लेकिन उनका दर्जा इन्सान से ऊपर नहीं रहता। लेकिन, यहां तो तस्वीर ही उलटी है। लोग इन्सान से ज्यादा कुत्तों की संगत में रहना पसंद करते हैं। खासकर, ऊंची सोसायटी में तो ऐसी रिस्पेक्ट नाते-रिश्तों की भी नहीं होती, जैसी कि कुत्ते की।
अब तो मुझे भी यह सब देख आश्चर्य नहीं होता, लेकिन 30-35 साल पहले की बात ही कुछ और है। तब हम आगे जरूर बढ़ रहे थे, लेकिन इतने नहीं, जितने कि आज बढ़ गए हैं। तब रिश्तों में बनावट नहीं थी, संबंधों की अहमियत थी। मुहल्ले मकानों के समूह नहीं, परिवार हुआ करते थे। कुत्ते लोग तब भी पालते थे, लेकिन उन कुत्तों की समाज के प्रति एक सोच थी। वो पूरे मुहल्ले को पहचानते थे, इसलिए गेट पर उनके नाम की तख्ती लटकाने की जरूरत नहीं पड़ती थी। ऐसा भी कह सकते हैं कि तब कुत्तों की वैरायटी चेंज नहीं हुई थी यानी वे इन्सान नहीं बने थे। अब तो चाहरदीवारी में कैद रहने वाला हर कुत्ता इन्सान बन बैठा है। उसके महीने का खर्च इतना है, जितने में चार व्यक्तियों का एक सामान्य परिवार गुजर कर ले। खैर! तब से लेकर अब तक एक लंबा अर्सा बीत चुका है। इस कालखंड में पाश ही नहीं आम कालोनियों पर भी श्वान संस्कृति पूरी तरह हावी हो गई। हां! यह जरूर है कि आम कालोनियों के कुत्ते पाश कालोनियों के कुत्तों जैसा रुतबा हासिल नहीं कर पाए, लेकिन अपने घरों में तो राज इन्हीं कुत्तों का है। इतना ही नहीं, कुत्तों ने लोगों की जीवनचर्या भी पूरी तरह बदलकर रख दी है।
इन्हें भी पढ़ें :
| * इन्सान को कुत्ता बनने की शुभकामनाएं | ||
| * कुत्ते से ज्यादा खतरनाक है कुत्ता होना |
सुबह नौ-नौ, दस-दस बजे बिस्तर छोड़ने वाला व्यक्ति भी बिना अलार्म के ब्रह्ममुहूर्त में जाग जाता है। कुत्ते को नित्य क्रियाओं से निवृत्त जो कराना है। यह अलग बात है इस व्यस्तता के बीच उसे कई बार तो खुद के नहाने का भी वक्त नहीं मिल पाता। वह बच्चों की पढा़ई-लिखाई का भले ही ध्यान न रख पाए, लेकिन "डाग शो" के लिए कुत्ते को अपडेट रखना उसकी नैतिक जिम्मेदारी है। नाक का सवाल जो है, शो में कुत्ते से जरा भी ऊंच-नीच हो गई तो सोसायटी में नजरें मिलाना मुश्किल हो जाएगा। लोग मजाक उडा़एंगे कि, देखो! फलाने के कुत्ते में इतनी भी तहजीब नहीं है।

आपको मेरी ये तमाम बातें मजाक लग सकती हैं। आप यह भी कह सकते हो कि खाली दिमाग शैतान का घर। पर मितरों! यकीन जानिए कि सांस्कृतिक उन्नयन के इस दौर में वह कुत्ता ही है, जिसने हमें समाज में नजरें मिलाने का हौसला दिया है। आप घर में एक लाख रुपये कीमत की गाय पाल लीजिए। आपकी हैसियत ग्वाले की ही रहेगी। चाहे आप दूध बेचकर हजारों क्यों न कमा रहे हों। लेकिन, अगर आपने घर में पांच-दस हजार रुपये कीमत का भी कुत्ता पाल लिया तो समझ लीजिए आप शहंशाह हो गए।
कहने का मतलब आपको रसूख की जिंदगी जीनी है तो जैसे भी हो, एक कुत्ता पाल लीजिए। फिर भला वह लेंडी यानी स्लम डाग ही क्यों न हो। उसके लिए पेट काटना पडे़ तो काटिए। हफ्ते-दस दिन में व्रत-उपवास रखना पडे़ तो रखिए। लेकिन, मेहरबानी कर कुत्ता जरूर पालिए। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए इतनी कुर्बानी तो आपको देनी ही पडे़गी।
इन्हें भी पढ़ें :
| * इन्सान को कुत्ता बनने की शुभकामनाएं | ||
| * कुत्ते से ज्यादा खतरनाक है कुत्ता होन |
--------------------------------------------------------------Beware! Dog Inside
Dinesh Kukreti
I first had the good fortune of seeing the Doon Valley in 1990. I was pursuing my graduation back then and had come to Doon for a competitive exam. I remember vividly that I stayed for three days at my friend’s father's house in Nehrugram. After retiring from the army, he was working at the Ordnance Factory and lived in a rented house. Although I didn't actually take the exam, I explored the city thoroughly. I admired the beauty of Paltan Bazar, Rajpur Road, EC Road, and Gandhi Park to my heart's content. Back then, the city's beauty was truly a sight to behold. A network of canals spread across the town, carrying crystal-clear water. In the evenings, the cool breeze blowing along the canal banks would rejuvenate the soul. Though I had traveled extensively in Lucknow before this, the feeling I experienced in Doon was entirely unique. The town was quite compact then. Orchards and gardens lined the roads everywhere. Traffic was minimal, making the pleasure of strolling down the streets something else entirely.
I don’t recall the exact month, but it was a Sunday. Around nine in the morning, I caught a bus and set off for my exam. My center was at a school in the Chukhuwala area (likely Shri Guru Nanak Public Inter College). Since the bus didn't go toward Chakrata Road, the conductor dropped me off near the Clock Tower. Well, the center was close by, so I started walking in that direction. I had barely walked a short distance when a thought suddenly crossed my mind: I haven't prepared at all, so why waste three hours for nothing?
That was it! Without any stress, I set out to tour the city. I had no fixed destination. Whichever way my heart pleased, I took that path. Soon, I found myself standing outside a posh colony. My steps ground to a halt upon seeing a board fixed to the gate of a massive bungalow. The board read: "Beware! Dog Inside." This was nothing short of a wonder for me, as it was the first time in my life I was reading such a rare message on a house gate. I kept looking from the bungalow to the gate and back. But, thinking that such things might be normal in cities, I walked on.
I had only gone a few steps further when a board on another bungalow’s gate stopped me dead in my tracks again. This time, my astonishment grew. It read: "Beware of Dog!" Walking a little further down, yet another gate bore the words: "Dog inside, do not open the gate without an introduction." I knew that dogs held a fair amount of clout in cities, but reading these cautionary epigrams made me feel as though humans held absolutely no stature in front of dogs. I wondered if "do not open the gate without an introduction" meant that whoever opened the gate needed to be an acquaintance of the dog!
My mind drifted back to my village, where the lintel of every house bore the word "Suwagatam" (Welcome). Even today, this tradition of welcoming guests has not faded in the villages. People keep dogs in villages too, but their status never ranks above that of a human. Here, however, the picture was completely reversed. People preferred the company of dogs over humans. Especially in high society, even familial relationships do not command the kind of respect that a dog enjoys.
Nowadays, seeing all this doesn't surprise me anymore, but things were entirely different 30 to 35 years ago. We were progressing back then, but we hadn't crossed the line as far as we have today. Back then, relationships weren't artificial; connections held genuine value. Neighborhoods weren't just clusters of concrete houses; they were families. People kept dogs back then too, but those dogs had a sense of community responsibility. They recognized the entire neighborhood, so there was no need to hang a nameplate on the gate for them. You could even say that the 'variety' of dogs hadn't changed back then—meaning, they hadn't turned into humans yet.
Today, every dog caged within a boundary wall has virtually become a human. Its monthly expenditure is equivalent to what a normal family of four needs to survive. Well, a long time has passed since then. During this period, canine culture has completely dominated not just posh colonies but average residential areas as well. Granted, the dogs of average colonies haven't achieved the elite status of high-society dogs, but within their own homes, these dogs rule absolute. Not only that, dogs have completely transformed people's daily routines.
A person who wouldn't leave their bed before nine or ten in the morning now wakes up during the auspicious pre-dawn hours without an alarm. After all, the dog must be taken out for its morning business. It is a different matter that amidst this preoccupation, the owner often struggles to find time for their own bath. They might neglect their children’s education, but keeping the dog well-trained and updated for a "Dog Show" is considered their moral responsibility. It's a matter of social prestige; if the dog makes even the slightest blunder at the show, the owner won't be able to look society in the eye. People will mock them, saying, “Look at that! So-and-so's dog doesn't even have basic manners.”
You might find all these observations amusing. You might even call it the product of an idle mind. But friends, believe me, in this era of cultural evolution, it is the dog that has given us the confidence to face society. If you keep a cow worth one lakh rupees at home, your status will remain that of a milkman, even if you earn thousands by selling milk. But, if you keep a dog worth even five to ten thousand rupees at home, consider yourself an emperor.
The bottom line is, if you want to live a life of high status, buy a dog by any means necessary—even if it is just a stray or a slum dog. If you have to cut back on your own meals for it, do so. If you have to fast for a week or ten days to afford it, go ahead. But please, do keep a dog. You must make at least this much sacrifice to save your social culture!
No comments:
Post a Comment
Thanks for feedback.