Wednesday, 26 January 2022

26-01-2022 (जंगल में गणतंत्र का उल्लास)















google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जंगल में गणतंत्र का उल्लास

--------------------------------

दिनेश कुकरेती

आज नींद सुबह ठीक पौने पांच बजे खुल गई थी, लेकिन वन क्षेत्र में नेटवर्क न होने के कारण रेकी हीलिंग की आनलाइन क्लास अटेंड नहीं कर पाया। हालांकि, आदतानुसार मैंने एक घंटे जागकर ध्यान का अभ्यास जरूर किया, लेकिन लेटे-लेटे। इसके बाद मैं सो गया और ठीक आठ बजे उठा। गणतंत्र दिवस पर मीडिया कर्मियों का अवकाश रहता है, इसलिए बेफिक्री थी। लेकिन, विधानसभा चुनाव होने के कारण इन दिनों खबरों के लिए मारामारी तो रहती ही है। आखिर डिजिटल डेस्क का पेट जो भरना है। इसलिए तय हुआ कि दो साथी डिजिटल डेस्क को सहयोग करने के लिए आफिस जाएंगे और दो जरूरी सामान के लिए बाजार। दो लोग विश्राम गृह में ही रुकेंगे।

चाय के साथ ब्रेड और भुजिया का नाश्ता करने के बाद नौ बजे के आसपास सतीजी व केदार आफिस के लिए निकल पडे़, जबकि सुमन और बड़थ्वालजी कुछ देर बाद बाजार के लिए। असल में हमने तय किया था कि दिन के भोजन में चावल, अरहर की दाल व पहाडी़ पालक की सब्जी बनवाएंगे। शाम के लिए चावल, मटन व मछली के पकौडे़ बनवाने का कार्यक्रम था। कल सुबह के नाश्ते के लिए भी कुछ न कुछ लाना ही था। अब मैं और किरण भाई ही विश्राम गृह में रह गए थे, इसलिए हम आंगन में पेड़-पौधों के बीच टहलने लगे। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद सुमन व बड़थ्वालजी लौटे। हमने कार से सामान उतारकर विश्राम गृह के केयर टेकर से खाना बनाने के लिए कह दिया। स्वयं हम कुछ दूर तक जंगल में टहलने के लिए निकल पडे़।

ढाई बजे के आसपास भोजन तैयार हो गया। हम तीनों ने गर्मागर्म भोजन किया और फिर आराम करने लगे। आफिस गए साथी अभी लौटे नहीं थे, इसलिए उनके  हिस्से का भोजन फ्रिज में रखवा दिया। कुछ देर बाद केयर टेकर ने चाय के लिए पूछा तो हमने 'हां' कह दिया। पांच बजे के आसपास आफिस गए साथी भी आ गए और उनके भोजन करने के साथ ही शाम के भोजन की भी तैयारी होने लगी। इसके अलावा खबरों को लेकर माथापच्ची और अन्य विषयों पर चर्चा भी चलती रही। मछली के पकौडे़ तैयार हो चुके थे। शौकीन साथियों के लिए अंगूर की बेटी का इंतजाम भी था। उनके साथ हमने भी मछली के पकौडो़ं का जायका लिया और फिर पास ही फायर क्रू स्टेशन की ओर कैंप फायर के लिए निकल पडे़। वहां पहले से ही अलाव के चारों ओर घेरा बनाकर कुर्सियां रखी हुई थीं।
















ठंडियों के मौसम में इस तरह आग सेंकने का मजा ही कुछ और है। इस आनंद को सिर्फ महसूस किया जा सकता है। अभी पांच-सात मिनट ही हुए होंगे कि बारिश की झडी़ लग गई। हालांकि, अलाव के सामने बैठकर ये बारिश भी सुहानी लग रही थी। तकरीबन 15 मिनट बाद बारिश हल्की हुई तो हम भोजन के लिए वापस विश्राम गृह की ओर चल पडे़। इस बीच मटन-चावल भी तैयार हो गया था। हमने भोजन शुरू ही किया था कि कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी हो गई। अब चुनौती उनके बारे में जानकारी जुटाने की थी। मैं 'चुनौती' इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि यहां नेटवर्क ही नहीं है।

आंगन में हालांकि हल्का-फुल्का और कभी-कभार ठीक-ठाक नेटवर्क भी मिल जा रहा है, लेकिन जंगल का इलाका होने के कारण रात के वक्त देर तक बाहर रहना खतरनाक भी हो सकता था। कारण, गुलदार (लेपर्ड) कब सामने आ धमके, कहा नहीं जा सकता। हाथी के आने की आशंका भी बराबर बनी रहती है। उस पर मुश्किल यह कि भीतर बैठकर न तो खबरें भेजी जा सकती थीं, न प्रत्याशियों के बारे में जानकारी ही जुटाई जा सकती थी। इतना ही नहीं, स्टेशनों पर अपने रिपोर्टर साथियों से भी संपर्क नहीं साधा जा सकता था। इसलिए आंगन में जाए बगैर काम भी नहीं चलने वाला था। लिहाजा अकेले जाने के बजाय हम दो लोग आंगन में जा रहे थे। एक की ड्यूटी खबरें पता करने व भेजने की थी तो दूसरे की निगरानी करने की। यह जिम्मेदारी मैंने संभाली।















डर तो लग ही रहा था, लेकिन बरामदे के एक कोने में चुपचाप लेटे कुत्ते को देखकर राहत भी महसूस हो रही थी। कुत्ते की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है और वह दूर से खतरे का अंदाज लगा लेता है। खैर! जैसे-तैसे जानकारी जुटाकर व खबरें भेजकर हमने राहत की सांस ली और इस समय बिस्तर में आ गए हैं। रात के एक बज चुके हैं और सुबह नौ बजे यहां से सीधे आफिस के लिए प्रस्थान करना है। सो, जल्दी उठना तो पडे़गा ही। हमने केयर टेकर को बता दिया है कि सुबह आलू-प्याज के पराठे,  भुजिया और दही खाएंगे। दही हम दिन में बाजार से ले आए थे। हम तीन लोग एक सूट में हैं और दो लोग दूसरे सूट में। बड़थ्वालजी ने बैठक में सोफे को ही बैड बना रखा है। पास ही इलेक्ट्रिक हीटर भी जल रहा है, इसलिए ठंड लगने का तो सवाल ही नहीं उठता। बहरहाला! अब सो लिया जाए। बाकी किस्सा कल सुनाऊंगा। तब तक के लिए नमस्कार!!











--------------------------------------------------------------

Republic joy in the jungle

---------------------------------

Dinesh Kukreti

Today I woke up at 5.45 am, but due to lack of network in the forest area, I could not attend the online classes of Reiki Healing.  However, as a habit, I did practice meditation after waking up for an hour, but lying down.  After that I went to sleep and woke up at exactly eight o'clock.  Media personnel have a holiday on Republic Day, so there was carelessness.  But, due to the assembly elections being held, there is always a tussle for the news these days.  After all, the stomach of the digital desk is to be filled.  Therefore it was decided that two companions would go to the office to support the digital desk and market for two essential goods.  Two people will stay in the rest house itself.

After having breakfast of bread and bhujia with tea, around 9 o'clock Satiji and Kedar left for the office, while Suman and Barthwalji left for the market after sometime.  In fact, we had decided that we would make rice, tur dal and hill spinach vegetables for the day's meal.  There was a program to make pakodas of rice, mutton and fish for the evening.  Had to bring something for breakfast yesterday morning.  Now Kiran Bhai and I were left in the rest house, so we started walking among the trees and plants in the courtyard.  After about an hour and a half, Suman and Barthwalji returned.  We unloaded the luggage from the car and asked the care taker of the rest house to cook the food.  We ourselves went out for a walk in the forest for some distance.










The food was ready around 2.30 pm.  The three of us had a hot meal and then started taking rest.  The colleagues who had gone to the office had not returned yet, so their portion of the food was kept in the fridge.  After sometime the caretaker asked for tea and we said 'yes'.  Around five o'clock the colleagues who had gone to the office also came and along with having their food, preparations for the evening meal also started.  Apart from this, discussions on news and other topics also continued.  The fish dumplings were ready.  There was also an arrangement for the daughter of grapes for the fond companions.  With them we also tasted the fish dumplings and then headed out to the nearby fire crew station for the campfire.  There were already chairs placed around the bonfire.



















There is nothing more fun than baking like this in the winter season.  This joy can only be felt.  It must have been only five-seven minutes that the rain started.  However, sitting in front of the bonfire, this rain was also looking pleasant.  After about 15 minutes it rained lightly, so we headed back to the rest house for food.  Meanwhile mutton-rice was also ready.  We had started the meal when the second list of Congress and BJP candidates was also released.  Now the challenge was to gather information about them.  I am saying 'challenge' because there is no network here.

Although light and sometimes decent networks are available in the courtyard, being out late at night could also be dangerous due to the forest area.  The reason, when the leopard (leopard) came to the fore, cannot be said.  There is also the possibility of an elephant coming.  The difficulty on him was that neither news could be sent sitting inside nor information could be gathered about the candidates.  Not only this, even his reporter colleagues at the stations could not be contacted.  So without going to the courtyard, even the work was not going to work.  So instead of going alone, two of us were going to the courtyard.  The duty of one was to track and send the news and to monitor the other.  I took this responsibility.















There was fear, but seeing the dog lying quietly in a corner of the verandah, there was also a feeling of relief.  A dog has a very strong sense of smell and can sense danger from a distance.  So!  As soon as we gathered information and sent news, we breathed a sigh of relief and are now in bed.  It is one o'clock in the night and at nine o'clock in the morning we have to leave directly for the office.  So, you have to get up early.  We have told the caretaker that in the morning we will eat potato-onion parathas, bhujia and curd.  We had brought curd from the market during the day.  We are three people in one suit and two people in another.  Barthwalji has made the sofa a bed in the living room.  Electric heater is also burning nearby, so there is no question of getting cold.  However!  Now go to sleep.  I will tell the rest of the story tomorrow.  Goodbye until then!!


Tuesday, 25 January 2022

25-01-2022 (कड़वापानी वन विश्रामगृह)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कड़वापानी वन विश्रामगृह

-----------------------------

दिनेश कुकरेती

हमेशा की तरह इस बार भी हम गणतंत्र दिवस का उल्लास शहर से बाहर मनाना चाहते थे। कई दिन से इसके लिए प्लान भी कर रहे थे, फिर भी संशय की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, इस बार हमारा इरादा शहर से बहुत दूर जाने का नहीं था, इसलिए सर्वसम्मति बनी कि गणतंत्र दिवस कड़वापानी वन विश्रामगृह में मनाया जाएगा। यह क्षेत्र देहरादून वन प्रभाग की आसारोडी़ रेंज में मानक (माणक) सिद्ध मंदिर से लगभग एक किमी आगे सहसपुर ब्लाक में पड़ता है। विश्रामगृह की पटेलनगर से दूरी 15-16 किमी के आसपास होगी। तय हुआ कि 25 जनवरी की रात नौ-साढे़ नौ बजे के आसपास आफिस से ही कड़वापानी के लिए निकल पडे़ंगे।















इन दिनों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा व मणिपुर के अलावा उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 28 जनवरी को नामांकन का अंतिम दिन है और अभी तक राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। कब कर दें, यह कहना भी मुश्किल है। इसलिए काम का दबाव कुछ ज्यादा ही है। फिर भी उम्मीद थी कि नौ बजे तक निकलने का मौका मिल ही जाएगा। हालांकि, 24 जनवरी को इस पर कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन किरण भाई ने मुझसे कह दिया था कि कल आफिस आते समय तौलिया-साबुन व ब्रुश-पेस्ट अवश्य अपने साथ लेता आऊं।

आज दुपहर मैंने ऐसा ही किया और एक थैले में जरूरी सामान लेकर मैं आफिस की राह चल पडा़। आफिस पहुंचते ही किरण भाई से कन्फर्म हो गया कि हम रात को कड़वापानी के लिए निकल रहे हैं। किरण भाई, सुमन सेमवाल व बड़थ्वालजी साढे़ आठ बजे के आसपास आफिस से निकल पडे़। जिस रास्ते वह कड़वापानी पहुंचे, वह हममें से किसी को भी ठीक-ठीक मालूम नहीं था। उस पर रात का वक्त। इसलिए एक टीम का समय से यहां पहुंचना जरूरी था। मुझे, सतीजी व केदार को साढे़ नौ बजे के आसपास आफिस से चलना था, लेकिन एक खबर में ऐसे उलझे कि वहीं रात के ग्यारह बज गए। खैर! जैसे-तैसे सवा ग्यारह बजे के आसपास हम कड़वापानी के लिए प्रस्थान कर पाए।

गूगल मैप बता रहा था कि आधा घंटे में हम यहां पहुंच जाएंगे, लेकिन भुड्डी गांव के बाद हम रास्ता भटक गए। हमें माणक सिंह मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर चलना था, लेकिन हम सीधे आगे निकल गए। पर यह क्या, रास्ता तो अब आगे था ही नहीं। सो, कार बैक कर हम उसी रास्ते पर वापस चल पडे़। चलते-चलते बड़थ्वालजी से फोन पर बात की तो वह भी स्पष्ट नहीं बता पाए कि किधर आना है। अब हमने एक स्थान पर सड़क किनारे कार खडी़ की और सोचने लगे कि क्या किया जाए। इससे पहले हम बड़थ्वालजी से कह चुके थे कि वे हमें लेने आ जाएं। इसी बीच सुमन से बात हुई तो उसने सीधे माणक सिद्ध मंदिर की ओर आने को कहा।



इस बीच सामने से सुमन भी कार लेकर आता नजर आ गया। अब हम उसकी कार के पीछे-पीछे चलने लगे। लेकिन, माणक सिद्ध मंदिर के पास वो भी रास्ता भटककर गलत ट्रैक पर चल पडा़। हालांकि, पांच मिनट बाद ही उसे इसका आभास हो गया और उसने कार वापस मोड़ ली। वहां से लगभग 15 मिनट लगे होंगे हमें विश्रामगृह पहुंचने में। तब तक रात के सवा बारह बज चुके थे। दसेक मिनट फ्रैश होने में भी लगे होंगे। इसके बाद हमने भोजन करना शुरू किया। यहां आकर पता चला कि ये लोग भी रास्ता भटक गए थे और साढे़ नौ बजे के बाद ही यहां पहुंचे। बहरहाल! हम भोजन कर चुके हैं और अब सोने की तैयारी है। आगे का प्लान क्या है, इस बारे में विस्तार से कल बताऊंगा। फिलहाल आप भी चैन की नींद लीजिए। शुभरात्रि!

--------------------------------------------------------------

Kadwapani Forest Rest House

---------------------------------------

Dinesh Kukreti

As always, this time also we wanted to celebrate Republic Day out of town with gaiety.  Been planning for this for many days, still there was a situation of doubt.  However, this time we did not intend to go too far from the city, so a consensus was reached that Republic Day would be celebrated at Kadapani Forest Rest House.  This area falls in Sahaspur block, about one km ahead of Manak (Manak) Siddha temple in Asarodi range of Dehradun Forest Division.  The distance of rest house from Patelnagar will be around 15-16 km.  It was decided that on the night of January 25, around 9.30 pm, they would leave the office for bitter water.

These days, apart from Uttar Pradesh, Punjab, Goa and Manipur, the process of nomination for the assembly elections is going on in Uttarakhand.  January 28 is the last day for nominations and political parties have not yet declared their candidates.  It's hard to say when to do it.  So the work pressure is a bit high.  Still, it was expected that by nine o'clock there would be a chance to leave.  Although there was no discussion on this on January 24, but Kiran Bhai had told me that I must bring towel-soap and brush-paste with me while coming to the office tomorrow.

This afternoon I did the same thing and with the necessary items in a bag, I started on the way to the office.  As soon as we reached the office, it was confirmed by Kiran Bhai that we are going out for bitter water at night.  Kiran Bhai, Suman Semwal and Barthwalji left the office around 8:30.  None of us knew exactly the way he reached Kadapani.  Night time on that.  So it was necessary for a team to reach here on time.  I, Satiji and Kedar had to leave the office around 9.30, but got entangled in a news that it was eleven o'clock in the night.  So!  Somehow, around 11.15, we were able to leave for Kadapani.

Google Map was telling that we will reach here in half an hour, but after Bhuddi village we lost our way.  We had to walk on the road leading to Manak Singh Temple, but we went straight ahead.  But what was this, the way was not ahead now.  So, taking the car back, we went back on the same path.  Talking to Badthwalji on the phone while walking, he too could not clearly tell where to come.  Now we parked the car on the side of the road at one place and started thinking what to do.  Earlier we had told Barthwalji that he should come to pick us up.  In the meantime, talking to Suman, he asked to come directly towards Manak Siddha temple.

Meanwhile, Suman was also seen coming with the car from the front.  Now we started following his car.  But, near the Manak Siddha temple, he too lost his way and walked on the wrong track.  However, after five minutes he realized this and turned the car back.  From there it would have taken about 15 minutes for us to reach the rest house.  By then it was twelve o'clock in the night.  It will also take ten minutes to get fresh.  After that we started having food.  Coming here, it came to know that these people had also lost their way and reached here only after 9.30.  However!  We have had our meal and now we are ready to sleep.  What is the plan ahead, I will tell you in detail tomorrow.  For now, you too can sleep peacefully.  Good night!

Saturday, 1 January 2022

01-01-2022 (नई सुबह की नई शुरुआत)


google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नई सुबह की नई शुरुआत

-----------------------------

दिनेश कुकरेती

आज नये साल का पहला दिन है। मनोवैज्ञानिक रूप से ऐसे मौके जीवन में नई ऊर्जा का संचार करने वाले माने जाते हैं। लेकिन, मेरी मान्यता है कि हर सुबह जीवन में उल्लास और उमंग लेकर ही आती है, इसलिए हर सुबह का स्वागत नये साल की सुबह जैसा ही होना चाहिए। हालांकि, मेरा यह भी मानना है जन की राय यदि जीवन में उल्लास घोलने वाली हो तो उस पर किसी को भी मन की राय नहीं थोपनी चाहिए। सो, मैंनै भी नए साल का स्वागत नए संकल्प और नए कार्यों के साथ ही किया। इसमें सबसे पहला एवं अहम कार्य है 21 दिन का SELF HEALING ONLINE PROGRAMME ज्वाइन करना। यह शिविर HOLISTIC HEALER & GRANDMASTER मित्र गणेश काला ने SHRI SACHIDANAND WELLNESS FOUNDATIONS के बैनर तले शुरू किया है।

कालाजी और मेरी इस विषय पर कई दिनों से बात हो रही थी। लिहाजा तय किया गया कि इस नि:शुल्क शिविर की शुरुआत नये साल के पहले दिन से की जाए। इसका समय सुबह पांच से छह बजे तक रखा गया है। हीलिंग का अभ्यास करने के लिए यह सर्वोत्तम समय है। बतौर कोच कालाजी का यह पहला आनलाइन शिविर है और बतौर प्रशिक्षु मेरा भी पहला। पर, सच कहूं तो हीलिंग सीखने में आनंद आ रहा है। आने वाले दिनों में मैं ब्लाग के जरिये भी शिविर में सीखी गई जानकारियां आपसे साझा करूंगा। ताकि आप भी ब्रह्मांड की ऊर्जा से शारीरिक एवं मानसिक रूप से लाभान्वित हो सकें। आज ही उत्तरांचल प्रेस क्लब में मुझ समेत संपूर्ण नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने कार्यभार भी ग्रहण किया। इसके लिए दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया था, हालांकि मैं साढे़ ग्यारह बजे ही क्लब पहुंच गया।

दोपहर 12:55 बजे कार्यभार ग्रहण करने के निमित्त कार्यक्रम शुरू हुआ, जो लगभग दो बजे तक चला। कार्यक्रम के दौरान ही हमने औपचारिक रूप से बैठक भी आयोजित कर दी, जिसमें नवनिर्वाचित और निवर्तमान सदस्यों ने भी सुझाव एवं विचार रखे। निवर्तमान कार्यकारिणी की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों को नये साल की डायरी व पेन भेंट किए गए। इस मौके पर निवर्तमान कार्यकारिणी की ओर से सहभोज की व्यवस्था भी की गई थी। सो, सहभोज में सभी ने चावल, तोर की दाल और हरी सब्जी का आनंद उठाया। मेरे लिए तो ऐसे मौके आनंद के होते ही हैं। खैर! पौने तीन बजे के आसपास मैं आफिस पहुंच गया।

आफिस पहुंचने के बाद मैं कुछ देर लाइब्रेरी में खिड़की के पास बैठकर धूप सेंकता हूं। आज भी मैंने ऐसे ही किया। इस बीच फोन पर कालाजी से भी हीलिंग के बारे में चर्चा हुई। मसलन, शिविर से ज्यादा से ज्यादा लोग कैसे जोडे़ जाएं, इसका प्रचार-प्रसार कैसे हो, लोगों हीलिंग के लाभ किस तकनीक से समझाए जाएं वगैरह-वगैरह। इसके साथ ही फोन, वाट्सएप व फेसबुक पर नए मित्र-परिचितों से शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी चलता रहा। बात चली है तो मैं अपने साहित्यकार मित्र मुकेश नौटियाल का जिक्र खासतौर पर करना चाहूंगा। मुकेश भाई ने शुभकामनाओं के साथ मुझे डिजिटल फार्मेट में एक पेंटिंग भी भेंट की। यह पेंटिंग उन्होंने स्वयं बनाई है। इसमें सुहानी सुबह का मनमोहक नजारा दिखाई दे रहा है, जिसका प्रकृति प्रफुल्लित होकर स्वागत कर रही है।













इस बीच सतीजी ने बताया कि कल रविवार को हम तीन-चार लोग रिस्पना पुल के पास मीनाक्षी वेडिंग प्वाइंट में गढ़भोज पर आमंत्रित हैं। यह भोज अखिल गढ़वाल सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के मौके पर आयोजित किया गया है। ऐसे संस्कृति से जुडे़ कार्यक्रमों का हिस्सा बनना मुझे हमेशा ही अच्छा लगता है, इसलिए मैंने गढ़भोज में जाने को हामी भर ली और फिर जुट गया खबरों की उधेड़बुन में। रात साढे़ दस बजे के आसपास में कमरे में पहुंचा। दिन में कुछ ज्यादा ही भोजन कर लिया था, इसलिए खाना नहीं बनाया। बस! चाय-बिस्कुट से ही काम चला लिया। वैसे भी खाने की जबरदस्ती कभी नहीं करनी चाहिए, इससे सेहत को नुकसान ही होता है। इस समय मैं डायरी पूरी करने के बाद सोने की तैयारी कर रहा हूं। सुबह हीलिंग सीखने के लिए पांच बजे से पहले जागना है। इसलिए सोना भी जल्दी पडे़गा। ...तो ठीक है फिर, कल मिलते हैं। तब तक के लिए नमस्कार!!

इसे भी देखें

https://www.facebook.com/100004242762562/posts/2317282245089845/ 

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------

New morning new beginning

-------------------------------------

Dinesh Kukreti

Today is the first day of the new year.  Psychologically, such occasions are considered to infuse new energy in life.  But, I believe that every morning brings joy and enthusiasm in life, so every morning should be welcomed like the morning of the new year.  However, I also believe that if the opinion of the public is going to add joy to life, then no one should impose the opinion of the mind on it.  So, I also welcomed the new year with new resolutions and new tasks.  The first and most important task in this is to join SELF HEALING ONLINE PROGRAMME for 21 days.  This camp is started by HOLISTIC HEALER & GRANDMASTER friend Ganesh Kala under the banner of SHRI SACHIDANAND WELLNESS FOUNDATIONS.

Kalaji and I were talking on this subject for several days.  So it was decided that this free camp should be started from the first day of the new year.  Its timing has been kept from five to six in the morning.  This is the best time to practice healing.  This is Kalaji's first online camp as a coach and my first as a trainee.  But to be honest, learning healing is a pleasure.  In the coming days, I will share with you the information learned in the camp through a blog.  So that you too can benefit physically and mentally from the energy of the universe.  Today, the entire newly elected executive committee including me has also taken charge in Uttaranchal Press Club.  For this the time was fixed at 12 noon, although I reached the club only at 11:30.













The program started at 12:55 pm for taking charge, which lasted till about two o'clock.  During the program itself, we also formally organized a meeting, in which the newly elected and outgoing members also gave their suggestions and ideas.  New Year's diaries and pens were presented to the newly elected office bearers and executive members on behalf of the outgoing executive.  On this occasion, arrangements were also made for the outgoing executive committee.  So, everyone enjoyed rice, toor dal and green vegetables in the dinner.  For me, such occasions are always of joy.  So!  I reached the office around three o'clock.

After reaching the office, I sit in the library by the window and soak in the sun.  I did the same thing today.  Meanwhile, there was a discussion on the phone with Kalaji about healing.  For example, how to connect more and more people to the camp, how it should be promoted, what techniques should be explained to people about the benefits of healing, etc.  Along with this, exchange of greetings with new friends and acquaintances also continued on phone, WhatsApp and Facebook.  If the matter has gone on, I would like to especially mention my literary friend Mukesh Nautiyal.  Mukesh Bhai also presented me a painting in digital format along with best wishes.  He himself made this painting.  In this, a beautiful view of a pleasant morning is visible, which is being welcomed by nature cheerfully.

Meanwhile, Satiji told that tomorrow on Sunday, three or four people are invited for Garhbhoj at Meenakshi Wedding Point near Rispana bridge.  This banquet has been organized on the occasion of swearing-in of the newly elected executive of Akhil Garhwal Sabha.  I always like to be a part of such cultural programs, so I agreed to go to Garhbhoj and then got involved in the buzz of news.  Reached the room around 10.30 pm.  Had eaten too much food during the day, so did not prepare food.  Bus!  Worked only with tea and biscuits.  Anyway, food should never be forced, it only harms health.  Right now I am preparing to sleep after completing the diary.  One has to wake up before five o'clock in the morning to learn healing.  That's why gold will also fall soon.  ...Okay then, see you tomorrow.  Goodbye until then!!

--------------------------------------------------------------


Wednesday, 29 December 2021

29-12-2021 (प्रेस क्लब का चुनाव)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
प्रेस क्लब का चुनाव

-------------------------

दिनेश कुकरेती

मतदान किसी भी संस्था का क्यों न हो, लोकतंत्र में उसका अलग ही आकर्षण होता है। फिर यह तो उत्तरांचल प्रेस क्लब जैसी प्रदेश की प्रतिष्ठित समझी जाने वाली संस्था का चुनाव था। वर्ष 2015 में क्लब के दोबारा खुलने के बाद पहली बार नौ कार्यकारिणी सदस्यों के साथ तीन महत्वपूर्ण पदों (महामंत्री, कोषाध्यक्ष व संप्रेक्षक) पर चुनाव हो रहा था। बाकी अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव के दो पदों पर उम्मीदवारों के निर्विरोध चुन लिए जाने के कारण मतदान की नौबत नहीं आई। इनमें से संयुक्त मंत्री पद पर मैं भी प्रत्याशी था, जाहिर है चुनाव में मेरी भूमिका अहम होनी ही थी। साथ ही मुझे सुबह जल्दी क्लब भी पहुंचना था। मतदान का समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक नियत था। इसके बाद तीन बजे से मतगणना की जानी थी। कहने का मतलब आज मेरी बेहद व्यस्त दिनचर्या रहने वाली थी। इसलिए मैंने आफिस से छुट्टी ली हुई थी।

सुबह जल्दी उठकर मैंने फटाफट स्नान-ध्यान किया और दो उबले अंडे व चार-छह बिस्कुट खाकर निकल पडा़ प्रेस क्लब की ओर। इस जल्दबाजी के चक्कर में ही मैं आज प्राणायाम व आसन भी नहीं कर पाया। सुबह साढे़ दस बजे के आसपास मैं क्लब पहुंचा हूंगा। धीरे-धीरे मतदाताओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। अधिकांश पत्रकार देर रात तक ड्यूटी करते हैं, इसलिए जागते भी देर से ही हैं। सो, दोपहर बारह बजे के बाद ही मतदाताओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद थी। ऐसा ही हुआ भी। फिर भी 264 में से 241 सदस्यों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर के सवा दो बज चुके थे और भूख भी बढ़ रही थी, इसलिए अब धैर्य रख पाना संभव नहीं था। कैंटीन में काफी भीड़ थी और सब कूपन कटाकर भोजन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। भोजन में चावल, राजमा-उड़द की दाल और आलू के गुटखे बने हुए थे।

मैंने भी एक प्लेट खाना लिया और कैंटीन में एक किनारे कुर्सी पर बैठकर खाने लगा। एक प्लेट और खाने की इच्छा हो रही थी, बावजूद इसके मैंनै दोबारा चावल-दाल लेना उचित नहीं समझा और हाथ धोकर बाहर आ गया। हालांकि, कुछ ही मिनट बाद इस फैसले को बदलते हुए मैं फिर कैंटीन में गया और एक प्लेट राजमा-चावल और ले लिया। पेट फुल हो चुका तो कुछ देर धूप में बैठकर सुस्ताने लगा। तभी चुनाव अधिकारी ने पुकार लगा दी कि मतों की गिनती शुरू की जा रही है, इसलिए सभी प्रत्याशी हाल में आ जाएं। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से मुझे काउंटिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुझे संगठन के प्रत्याशियों के मतों की गणना करनी थी। कालेज के दौर में छात्रसंघ चुनाव और फिर पंचायत चुनाव की मतगणना में कई बार हिस्सेदारी की है, इसलिए यह जिम्मेदारी मैंने सहर्ष स्वीकार ली।

मतपत्रों की गड्डियां बनाने के बाद मतगणना शुरू हुई। पहले कार्यकारिणी सदस्यों के मत गिने गए। संगठन ने आठ प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, जबकि कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। इसलिए मतगणना में साढे़ तीन घंटे का समय लग गया। आठ राउंड की मतगणना के बाद संगठन के सात प्रत्याशी निर्वाचित घोषित किए गए। एक प्रत्याशी को महज एक मत के अंतर से हार का मुंह देखना पडा़। इसके बाद महामंत्री, कोषाध्यक्ष व संप्रेक्षक के पदों पर एक साथ गणना हुई। इस बार 50-50 मतपत्रों की गड्डी बनाई गई और सिर्फ पांच राउंड ही रखे गए। तीनों पदों पर सीधा मुकाबला था। जैसे ही गणना शुरू हुई, कोषाध्यक्ष व संप्रेक्षक के पद पर तो संगठन के प्रत्याशी पहले ही राउंड से अच्छी-खासी लीड लेकर आगे हो गए। लेकिन, महामंत्री पद पर मुकाबला कांटे का हो गया। कभी संगठन का प्रत्याशी एक-दो मत से आगे होता तो कभी विपक्षी।















पहले राउंड में संगठन का प्रत्याशी महज दो मत की लीड ले पाया, जबकि दूसरे, तीसरे व चौथे राउंड विपक्षी ही आगे रहा। अलबत्ता चौथे राउंड में विपक्षी की लीड जरूर मामूली रह गई। तब वह महज तीन मतों से आगे थे। पांचवां राउंड निर्णायक रहा और संगठन का प्रत्याशी आठ मतों की लीड लेकर महामंत्री का पद कब्जाने में कामयाब रहा। इस तरह संगठन ने प्रेस क्लब के सारे पदों पर अधिकार कर लिया। इसके बाद सभी विजेता प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी की ओर निर्वाचन के प्रमाण पत्र जारी किए गए। अब मैं रूम में लौटने की तैयारी में था, लेकिन तभी कुछ साथियों ने यह कहकर मुझे रोक दिया कि हम सभी का भोजन यहीं रखा गया है। तब हम लगभग 30 लोग क्लब में रह गए थे। मैं निश्चिंत था, रात को भोजन बनाने के झंझट से जो निजात मिल गई थी।

साथियों ने हमारे लिए इडली-डोसा मंगाया हुआ था, लेकिन मैं ठैरा ठेठ पहाडी़। ऐसे मौकों पर दाल-भात मिल जाए तो कहने ही क्या। दिन में बनी राजमा व उड़द की दाल बची हुई थी, इसलिए सिर्फ भात (चावल) ही बनाना पडा़। मैंने इडली-डोसा के साथ दाल-भात का आनंद उठाया और फिर चुपचाप रात 11 बजे के आसपास रूम में लौट आया। बाकी साथी इसके बाद भी पार्टी में मशगूल रहे। इस समय रात के एक बजे हैं। मैं काफी थका हुआ हूं। आंखें बोझिल हुई जा रही हैं, इसलिए आज की सभा यहीं समाप्त करने की इजाज़त चाहता हूं। शब-ब-खै़र!!

--------------------------------------------------------------

Press club election

-----------------------

Dinesh Kukreti

No matter the voting of any institution, it has a different attraction in a democracy.  Then it was the election of a prestigious organization of the state like Uttaranchal Press Club.  For the first time since the club's reopening in 2015, elections were being held for three important posts (General Secretary, Treasurer and Observer) with nine executive members.  Voting did not take place due to the uncontested election of candidates for the remaining two posts of President, Senior Vice President, Junior Vice President and Joint Secretary.  Out of these, I was also a candidate for the post of Joint Minister, obviously my role in the election had to be important.  Also I had to reach the club early in the morning.  The polling time was fixed from 9 am to 2 pm.  After this, the counting of votes was to be done from 3 o'clock.  I mean to say today I was going to have a very busy routine.  That's why I took leave from the office.

Waking up early in the morning, I took a quick bath-meditation and after having two boiled eggs and four or six biscuits, left for the Press Club.  Due to this hasty affair, I could not even do Pranayama and Asana today.  I will reach the club around 10:30 in the morning.  Slowly, the process of the arrival of voters started.  Most of the journalists work till late night, so they are awake late.  So, only after 12 noon the crowd of voters was expected to increase.  The same thing happened.  Yet, out of 264, only 241 members exercised their franchise.  It was half past two in the afternoon and hunger was also increasing, so it was not possible to be patient now.  There was a huge crowd in the canteen and everyone was waiting for their turn to cut the coupons and get the food.  The food was made of rice, rajma-urad dal and potato gutkha.

I also took a plate of food and started eating sitting on a side chair in the canteen.  There was a desire to eat one more plate, in spite of this I did not consider it appropriate to take rice and lentils again and came out after washing my hands.  However, changing this decision after a few minutes, I again went to the canteen and took one more plate of rajma-rice.  When the stomach was full, he sat in the sun for some time and started relaxing.  Then the election officer called out that the counting of votes was being started, so all the candidates should come in the hall.  On behalf of the working journalist union, I was entrusted with the responsibility of counting.  I had to count the votes of the candidates of the organization.  I have participated many times in the counting of votes for the student union elections and then the panchayat elections during the college period, so I gladly accepted this responsibility.

Counting of votes began after making the ballots.  First the votes of the executive members were counted.  The organization had fielded eight candidates, while a total of 12 candidates were in the fray.  So the counting of votes took three and a half hours.  After eight rounds of counting, seven candidates of the organization were declared elected.  One candidate had to face defeat by a margin of just one vote.  After this, the posts of General Secretary, Treasurer and Observer were counted simultaneously.  This time rounds of 50-50 ballots were made and only five rounds were kept.  There was direct competition for all three positions.  As soon as the counting started, for the post of Treasurer and Observer, the candidates of the organization went ahead with a significant lead from the first round.  But, the contest for the post of General Secretary turned thorny.  Sometimes the candidate of the organization was ahead by one or two votes and sometimes the opposition.

In the first round, the candidate of the organization was able to take the lead of only two votes, while in the second, third and fourth rounds only the opposition was ahead.  However, in the fourth round, the opposition's lead remained modest.  He was then leading by just three votes.  The fifth round was decisive and the candidate of the organization managed to capture the post of General Secretary by taking a lead of eight votes.  In this way the organization took over all the posts of the Press Club.  After this, the election certificates were issued to all the winning candidates by the election officer.  Now I was preparing to return to the room, but then some companions stopped me saying that the food of all of us has been kept here.  Then we were left with about 30 people in the club.  I was rest assured that I had got relief from the hassle of preparing dinner at night.

Colleagues had ordered idli-dosa for us, but I stayed in typical hills.  What to say if you get pulses and rice on such occasions?  Rajma and urad dal made during the day were left, so only rice (rice) had to be prepared.  I enjoyed dal-bhaat with idli-dosa and then quietly returned to the room around 11 pm.  The rest of the companions remained busy in the party even after this.  It is currently one o'clock in the night.  I'm quite tired.  My eyes are getting heavy, so I want to allow you to end today's meeting here.  Well done!!

Wednesday, 22 December 2021

22-12-2021 (नामांकन का दिन)

























google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नामांकन का दिन
--------------------
दिनेश कुकरेती
दिसंबर का दूसरा पखवाडा़ शुरू होते ही उत्तरांचल प्रेस क्लब की राजनीति गर्माने लगती है। इस बार भी ऐसा ही नजारा है। नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। मतदान की तिथि 29 दिसंबर तय हुई है, जबकि आज नामांकन दाखिल करने का दिन है। रात को आफिस से घर लौटते समय सतीजी ने मुझसे आज क्लब पहुंचने के लिए कहा था, ताकि मैं उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के पैनल से चुनाव लड़ने वाले साथियों का प्रस्तावक बन सकूं। हालांकि, सच कहूं तो मैं आज कतई क्लब जाने के पक्ष में नहीं था। खासकर, चुनाव से तो मैं पूरी तरह दूर ही रहना चाहता था। बस! सतीजी की बात रखने के लिए मैं क्लब चला गया।

सुबह 11 बजे के आसपास मैं क्लब पहुंचा। तब साथी लोग नामांकन के लिए फार्म भरने में जुटे हुए थे। कुछ साथियों ने प्रस्तावक बनने का आग्रह किया तो मैं सहर्ष तैयार हो गया। इस बीच अध्यक्ष पद के दावेदार जितेंद्र अंथवाल ने मुझसे भी नामांकन करने को कहा तो मैं इन्कार करते हुए चुपचाप किनारे खिसक गया। लेकिन, इतना आभास मुझे जरूर होने लगा था कि मैं फंस गया हूं, क्योंकि अंथवालजी बार-बार कह रहे थे कि अगर मैंने नामांकन नहीं किया तो वे भी नहीं करेंगे। फिर भी मैं सभी से नजरें चुरा रहा था। इसी बीच थलेडी़जी ने मुझे बुलवा लिया और नामांकन दाखिल करने को कहा। मेंने इन्कार किया तो बोले कि मेरा नाम रात ही पैनल में डाल दिया गया था, इसलिए मुझे लड़ना ही होगा।

मैंने उन्हें टालने की काफी कोशिश की, लेकिन वो भला कहां सुनने वाले थे। इसके अलावा बाकी साथी भी मुझ पर नामांकन कराने को दबाव बनाने लगे। अब तो एकमात्र विकल्प यही था कि चुपचाप संयुक्त मंत्री के पद पर नामांकन दाखिल कर दूं। सो, मैंने फार्म लिया और औपचारिकता पूरी करने के बाद बिना किसी तर्क-वितर्क के उसे जमा करा दिया। अंथवालजी ने मेरा नामांकन दाखिल होने के बाद ही अपना नामांकन भरा। संयोग से मेरे विरोध में किसी ने भी नामांकन नहीं भरा और मेरी जीत निर्विरोध तय हो गई। इस तरहा न चाहते हुए भी मैं प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का हिस्सा बन चुका था।

दोपहर के दो बज चुके थे और भूख से पेट में कुलबुलाहट होने लगी थी। खाने में पुलाव बना हुआ था, सो मैंने पहले पेट पूजा करना ही बेहतर समझा। मैंने किचन में जाकर जगदीश भाई से भोजन लगाने के लिए कहा तो उन्होंने मुझे किचन में ही बुला लिया। बड़थ्वालजी, हिमांशु और मनमोहन भाई ने भी किचन में साथ ही भोजन किया। इसके उपरांत कुछ देर साथियों के बीच गुजारने के बाद मैं आफिस लौट आया। सभी शुभचिंतक और साथी मेरे चुनाव में उतरने से खुश हैं। पता नहीं उन्हें क्यों लगता है कि मैं क्लब में बदलाव का वाहक बनूंगा।

खैर! भले ही अपन के विरोध में कोई न हो, लेकिन महामंत्री, कोषाध्यक्ष व संप्रेक्षक के अलावा कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए मैदान में मौजूद साथियों के पक्ष में तो प्रचार करना ही होगा। इसी बिंदु पर रात को आफिस से घर लौटने तक साथियों से चर्चा भी होती रही। फिलहाल रात काफी हो चुकी है। भोजन में मैंने दलिया ही लिया। अब आधा-पौन घंटे यू-ट्यूब पर मनपसंद क्लिप देखूंगा और फिर निद्रा देवी के शरणागत हो जाऊंगा। कल फिर प्रेस क्लब जाना है। अब ओखली में सिर दे ही दिया है तो फिर मूसल से डर किस बात का। इसलिए, कल मिलते हैं नए अंदाज और नए मिजाज के साथ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Enrollment day

--------------------

Dinesh Kukreti

As soon as the second fortnight of December starts, the politics of Uttaranchal Press Club starts heating up.  This time also it is the same scene.  The election schedule for the new executive has been announced.  The date for voting has been fixed as December 29, while today is the day for filing nominations.  While returning home from office at night, Satiji had asked me to reach the club today so that I could become a proponent of the comrades contesting from the panel of Uttarakhand Journalists Union.  Although, to be honest, I was not in favor of going to the club today.  Especially, I wanted to stay away from elections altogether.  Bus!  I went to the club to talk about Satiji.

I reached the club around 11 am.  Then fellow people were busy filling the form for enrollment.  When some colleagues requested to become a proposer, I happily agreed.  Meanwhile, the candidate for the post of President Jitendra Anthwal asked me to do the nomination too, I refused and slipped silently to the side.  But, I was beginning to feel that I was trapped, because Anthwalji was repeatedly saying that if I didn't enroll, he wouldn't either.  Still I was stealing eyes from everyone.  Meanwhile, Thalediji called me and asked me to file my nomination.  I refused and said that my name was put on the panel at night, so I will have to fight.











I tried a lot to avoid him, but where was he going to listen?  Apart from this, other friends also started pressurizing me to enroll.  Now the only option was to quietly file nomination for the post of Joint Minister.  So, I took the form and after completing the formalities submitted it without any argument.  Anthwalji filed his nomination only after my nomination was filed.  Incidentally, no one filed nomination against me and my victory was decided unopposed.  I had become a part of the new executive of the Press Club, despite not wanting to do so.

It was two o'clock in the afternoon and there was a fidgeting in the stomach due to hunger.  Pulao was prepared in the food, so I thought it better to worship the stomach first.  When I went to the kitchen and asked Jagdish Bhai to prepare food, he called me in the kitchen itself.  Barthwalji, Himanshu and Manmohan Bhai also had food together in the kitchen.  After this, after spending some time among my friends, I returned to the office.  All the well wishers and friends are happy to contest my election.  Don't know why they think I will be the change agent in the club.

So!  Even if no one is against himself, but apart from the General Secretary, Treasurer and Observer, one will have to campaign in favor of the colleagues present in the field for the posts of executive member.  At this point, there was a discussion with the colleagues till he returned home from the office at night.  By now the night is long enough.  I took only porridge in the meal.  Now I will watch my favorite clip on YouTube for half an hour and then I will surrender to Nidra Devi.  Tomorrow I have to go to the press club again.  Now you have already given your head in the mortar, then what is there to be afraid of with a pestle.  So, see you tomorrow with new style and new mood.

Saturday, 18 December 2021

16-12-2021 (सकारात्मक ऊर्जा की ओर)



google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
सकारात्मक ऊर्जा की ओर
-----------------------------
दिनेश कुकरेती
परिवेश में नकारात्मकता का बोलबाला होने के कारण आज हर कोई परेशान है। किसी के भी समझ में नहीं आ रहा कि कैसे इन नकारात्मक विचारों से मुक्ति पाई जाए। इसी चिंता में हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से बीमार पड़ते जा रहे हैं। हम भूल गए हैं कि बीमारी कोई भी और किसी भी तरह की क्यों न हो, पैदा नकारात्मकता से ही होती है। जबकि, सकारात्मक विचार हर बीमारी में संजीवनी का काम करते हैं और उसका जड़-मूल से निदान कर देते हैं। लेकिन, अब सवाल उठता है कि ऐसे तनावभरे माहौल में सकारात्मकता किस युक्ति से लाई जाए। मितरों! आज मैं इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश करूंगा। कोशिश इसलिए कि मैं स्वयं में कोई विशेषज्ञ नहीं हूं और ऐसे में भाषा-शैली त्रुटिपूर्ण हो सकती है। ...तो आइए! चलते हैं सकारात्मकता की ओर।
तन-मन को शुद्ध करती है हीलिंग
------------------------------------
सकारात्मकता के लिए विचारों का शुद्ध होना जरूरी है और इसके लिए सबसे आसान उपाय मन एवं हृदय की निर्मलता बताया गया है। लेकिन, ऐसा तभी संभव है, जब हमारे भीतर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह शून्य हो। इसके लिए हमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलना होगा। आपका सवाल हो सकता है कि ऐसा कैसे होगा ? जवाब है हीलिंग से। हीलिंग एक ऐसी प्रक्रिया है, जो हमारे भीतर दिव्य चैतन्य शक्ति को बढा़कर नकारात्मक (नेगेटिव) ऊर्जा को सकारात्मक (पाजिटिव) ऊर्जा में परिवर्तित कर देती है। इससे जहां मन एवं हृदय निर्मल होते हैं, वहीं यादशक्ति व एकाग्रता बढ़ती है। सकारात्मक ऊर्जा तन-मन को शुद्ध एवं शक्तिशाली बनाती है।
प्रार्थना का ही तकनीकी रूप
----------------------------
हीलिंग को हम आसान भाषा में ध्यान या आध्यात्मिक  चिकित्सा भी कह सकते हैं। एक तरह से हीलिंग प्रार्थना का ही तकनीकी रूप है। अथर्ववेद में ऋषि अंगिरस ने 'प्राणिक हीलिंग' के अंतर्गत इसका विस्तार से वर्णन किया है। अपनी एक पूर्व पोस्ट में मैंने उल्लेख किया था कि मेरे मित्र गणेश काला एक हीलिंग एक्सपर्ट के रूप में लोगों को सकारात्मकता की ओर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे कई लोगों के जीवन में वो उल्लास घोल चुके हैं, जिन्हें निराशा के स्थायी भाव में रहते-रहते तमाम व्याधियों ने घेर लिया था। उनका मृदुभाषी व्यक्तित्व हर किसी को अपनी ओर खींचता है।
जितनी साधना, उतनी ही अनुभूू‍तियां
-----------------------------------------
कालाजी ने स्वयं अरण्य प्रवास में रहने के साथ विश्व के नामी संस्थानों से ब्रह्मांड के गूढ़ रहस्यों को जानकर आत्म जागरण किया। अब तक वे रेकी ग्रेंड मास्टर (Reiki grand master), होलिस्टिक कोच (Holistic Coach), एनर्जी साइंस मास्टर (Energy Science Master), सबकान्शियस माइंड प्रोग्रामर (Subconscious Mind Programmer), पास्ट लाइफ हीलर (Past Life Healer), NLP (Neuro- lingustic Progrsmming), DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test), एनर्जी एस्ट्रोलाजर (Energy Astrologer), करिअर काउंसलर (Career Counfsellor) सहित छोटी-मोटी सौ से अधिक हीलिंग मोडेलिटी तक का सफर तय कर चुके हैं। जाहिर है उनके अनुभव भी इतने ही इतने ही गहरे हैं।
अदवाणी और कोटद्वार में हीलिंग एंड वैलनेस सेंटर
----------------------------------------------------------
वर्तमान में कालाजी गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौडी़ के पास बांज-बुरांश के घने जंगल के बीच अदवाणी और गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में हीलिंग एंड वैलनेस सेंटर स्थापित कर जनसेवा में तल्लीन हैं। ये सेंटर वो श्री सच्चिदानंद वैलनेस फाउंडेशन के तहत संचालित कर रहे हैं। इसके अलावा वे आनलाइन भी हीलिंग करते हैं। एक जो महत्वपूर्ण  बात मैं आपको बताना चाहता हूं, वह यह कि हीलिंग में दूरियां महत्व नहीं रखती। आप घर बैठे कितने भी दूर से हीलिंग का शत-प्रतिशत लाभ ले सकते हैं। स्वयं मुझे परिवार समेत कालाजी से हीलिंग का लाभ मिल रहा है और सीखने का सौभाग्य भी प्राप्त हो रहा है।
ऐसे करें कालाजी से संपर्क
-----------------------------
आप भी हीलिंग का लाभ लेना चाहते हैं तो कालाजी से फोन, वाट्सएप व टेलीग्राम पर संपर्क कर सकते हैं। उनका फोन, वाट्सएप वा टेलीग्राम नंबर है- 918057286132

(जारी...)
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Towards positive energy
-------------------------------
Dinesh Kukreti
Today everyone is upset due to the negativity prevailing in the environment.  No one understands how to get rid of these negative thoughts.  Due to this worry, we are getting sick physically and mentally.  We have forgotten that whatever the disease may be, it is born out of negativity.  Whereas, positive thoughts work as a lifeline in every disease and diagnose it from the root.  But, now the question arises as to how to bring positivity in such a stressful environment.  Friends!  Today I will try to answer this question.  Trying because I'm not an expert myself and the language style may be flawed.  ...then come on!  Let's move towards positivity.
Healing purifies body and mind
-----------------------------------------
For positivity, it is necessary to purify thoughts and the easiest way for this is said to be purity of mind and heart.  But, this is possible only when there is zero flow of negative energy within us.  For this we have to convert negative energy into positive energy.  Your question may be that how will this happen?  The answer is healing.  Healing is a process that transforms negative energy into positive energy by increasing the divine consciousness within us.  Due to this, where the mind and heart are purified, there is an increase in memory and concentration.  Positive energy makes the body and mind pure and powerful.
Technical form of prayer
--------------------------------
Healing can also be called meditation or spiritual therapy in simple language.  In a way, healing is a technical form of prayer.  In Atharvaveda, sage Angiras has described it in detail under 'Pranik Healing'.  In one of my earlier posts I mentioned that my friend Ganesh Kala as a Healing Expert is working to lead people towards positivity.  He has engulfed the lives of many such people, who were surrounded by various diseases while living in a permanent sense of despair.  His soft spoken personality attracts everyone towards him.

More practice, more experience
-----------------------------------------
Kalaji himself, while living in aranya migration, awakened himself by knowing the esoteric secrets of the universe from reputed institutions of the world.  Till now he is Reiki Grand Master, Holistic Coach, Energy Science Master, Subconscious Mind Programmer, Past Life Healer, NLP (Neuro-  Have traveled to over a hundred healing modalities including lingustic Progrsmming), DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test), Energy Astrologer, Career Counselor.  Obviously their experiences are equally deep.

Healing and Wellness Center in Advani and Kotdwara
----------------------------------------------------------------------
At present, Kalaji is engrossed in public service by setting up Healing and Wellness Center at Kotdwar, the gateway of Advani and Garhwal, amidst the dense forest of Banj-Buransh near Pauri, the Garhwal divisional headquarters.  He is running these centers under the Shree Satchidananda Wellness Foundation.  Apart from this, they also do online healing.  One important thing I want to tell you is that distance is not important in healing.  You can take 100% benefit of healing from any distance from home.  I myself am getting the benefits of healing from Kalaji along with my family and I am also getting the privilege of learning.
How to contact Kalaji
----------------------------
If you also want to take advantage of healing, then you can contact Kalaji on phone, WhatsApp and Telegram.  His phone, whatsapp or telegram number is - 918057286132

(Ongoing...)


25-10-2026 (छलती राजनीति : संस्कृति ही नहीं, सरोकार भी भुला बैठे 'भाग्य-विधाता')

छलती राजनीति : संस्कृति ही नहीं, सरोकार भी भुला बैठे 'भाग्य-विधाता' -------------------------------------------------------------- द...