Thursday, 22 October 2026

22-10-2026 (चमोली का सप्तकुंड ट्रेक : हिमालय के सात रहस्यमयी तालों की रोमांचक सैर)



चमोली का सप्तकुंड ट्रेक : हिमालय के सात रहस्यमयी तालों की रोमांचक सैर
--------------------------------------------------------------
दिनेश कुकरेती
चलिये! सुदूर हिमालय की गोद में सात तालों (कुंड) के मनमोहक संसार की सैर करें। उत्तराखंड के सीमांत चमोली जिले के दशोली ब्लाक की निजमुला घाटी में झींझी गांव से 26 किमी की दूरी पर स्थित सात तालों की इस धरोहर को ‘सप्तकुंड’ कहते हैं। नंदा घुंटी पर्वत शृंखला की तलहटी में समुद्रतल से 16,400 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये सातों ताल एक-दूसरे से लगभग आधे-आधे किमी के फासले पर हैं।

यहां पहुंचने के लिए बेहद कठिन ट्रेक पार करना पड़ता है। हालांकि, साहसिक पर्यटन और घुमंतुओं के लिए सप्तकुंड एक रोमांचित कर देने वाला सफर है। सप्तकुंड समूह के सात में से छह तालों—पार्वती कुंड, गणेश कुंड, नारद कुंड, नंदी कुंड, भैरव कुंड और शक्ति कुंड का पानी इतना ठंडा है कि उनमें डुबकी लगाने का कोई साहस तक नहीं जुटा पाता। जबकि, इसके विपरीत यहां स्थित शिव कुंड का पानी बदरीनाथ के तप्तकुंड जितना ही गर्म रहता है। इस बर्फीले क्षेत्र में इस गर्म पानी के ताल में स्नान करने से पर्यटकों की थकान पलभर में काफूर हो जाती है। इसी पावन ताल के तट पर नंदा देवी की वार्षिक लोकजात संपन्न होती है।



बड़ी तादाद में पहुंचते हैं बंगाली ट्रेकर
--------------------------------------------
मान्यता है कि मां काली के खप्पर का एक हिस्सा सप्तकुंड और दूसरा हिस्सा कोलकाता में मौजूद है। मां काली बंगालियों की आराध्य देवी हैं, इसलिए हर साल बड़ी संख्या में वे देवी के दर्शन को सप्तकुंड पहुंचते हैं।



सिम्बे बुग्याल: प्रकृति के विराट दर्शन
-------------------

सप्तकुंड ट्रेक पर ओर से छोर तक हिमालय की मनोहारी चोटियों का दीदार होता है। साथ ही ट्रेक के दोनों ओर बांज, बुरांश, देवदार, कैल, खोरू, भोज आदि प्रजाति के वृक्षों की शीतल छांव थकान का एहसास तक नहीं होने देती।
सप्तकुंड ट्रेक पर झींझी गांव से 20 किमी दूर सिम्बे बुग्याल में सैकड़ों प्रजाति के रंग-बिरंगे फूल पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। औषधीय वनस्पति, दुर्लभ हिमालयी जीव-जंतु और परिंदों का दीदार भी यहां कदम-कदम पर होता है। पूरे ट्रेक पर फेन-सा बिखेरते झरने अंतर्मन को आल्हादित कर देते हैं।



हर छठे साल सप्तकुंड पहुंचती है नंदा की अर्द्ध लोकजात
------------------------------------------------------------------- 
हर छठे साल भाद्रपद शुक्ल अष्टमी (नंदाष्टमी) के दिन ईराणी, झींझी, पाणा, रामणी, दुर्मी व पगना गांव समेत पूरी निजमुला घाटी के ग्रामीण यहां पहुंचकर भगवान शिव और भगवती नंदा की पूजा करते हैं। नंदा कुरुड़ (दशोली डोली) की अर्द्ध लोकजात नंदाष्टमी के दिन सप्तकुंड में ही विराम लेती है। जबकि, अन्य वर्षों में वार्षिक लोकजात बालपाटा बुग्याल जाती है। सचमुच, सप्तकुंड पहुंचकर जैसी शांति एवं सुकून मिलता है, वैसा कहीं और संभव नहीं है।

सप्तकुंड का परिचय
-------------------------

पार्वती कुंड: सप्तकुंड समूह में सबसे पहले पार्वती कुंड पड़ता है, जो करीब 500 मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।


गणेश कुंड: यह कुंड लगभग 800 मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।


नारद कुंड: यह कुंड 200 मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।


शिव कुंड: समूह का सबसे बड़ा यह कुंड लगभग एक किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है। वार्षिक लोकजात के दौरान यहां भगवती नंदा की डोली का पूजन होता है। यहां एक छोटा-सा मंदिर भी है।


नंदी कुंड: यह कुंड लगभग 500 मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।


भैरव कुंड: समूह का सबसे छोटे आकार वाला यह कुंड सौ मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।


शक्ति कुंड: लगभग 200 मीटर क्षेत्रफल में फैला यह कुंड नंदा घुंटी चोटी के पास स्थित है। अन्य छह कुंड इससे काफी नीचे हैं।



ऐसे तय होता है सप्तकुंड का सफर (रूट गाइड)
--------------------------------------------------------- 
सप्तकुंड के लिए सबसे पहले जौलीग्रांट (देहरादून) एयरपोर्ट या ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुँचना होता है। वहाँ से आगे का सफर इस प्रकार है:
ऋषिकेश से नंदाप्रयाग-घाट: 240 किमी (सड़क मार्ग)
घाट से पगना: 33 किमी (सड़क मार्ग)
पगना से झींझी: 08 किमी (पैदल ट्रैक)
झींझी से वन विभाग टिनशेड: 07 किमी (एकदम खड़ी चढ़ाई)
टिनशेड से गौंछाल ओड्यार (गुफा): 10 किमी
गौंछाल ओड्यार से सिम्बे बुग्याल: 03 किमी
सिम्बे बुग्याल से सप्तकुंड: 06 किमी (अंतिम चरण)



खाने-ठहरने और यात्रा के जरूरी टिप्स
---------------------------------------------- 
नंदप्रयाग से झींझी तक खाने-ठहरने के पर्याप्त इंतजाम हैं। झींझी गाँव के तो हर घर में होमस्टे की सुविधा उपलब्ध है, जहाँ आप पारंपरिक पहाड़ी रसोई का आनंद ले सकते हैं।
सफर का सबसे उत्तम समय: मई से जून और सितंबर से नवंबर के बीच।
सावधानी: उच्च हिमालयी क्षेत्र होने के कारण यहाँ अचानक वर्षा और बर्फबारी होना सामान्य बात है। अत्यधिक ठंड को देखते हुए अपना उचित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद, ज़रूरी दवाएं और पर्याप्त गर्म कपड़े लेकर ही इस साहसिक यात्रा पर निकलें।
अपील: प्रकृति के इस अछूते संसार की पवित्रता बनाए रखें, ट्रेक पर प्लास्टिक या कचरा बिल्कुल न फैलाएं।



ईराणी की राह बेहद दुर्गम
-------------------------------

निजमुला घाटी का झींझी गांव सप्तकुंड का बेस कैंप है। हालांकि, सप्तकुंड ईराणी गांव से भी पहुंचा जा सकता है, लेकिन यहां से रास्ता बेहद दुर्गम है। ईराणी से दुग्ध कुंड होते हुए सप्तकुंड पहुंचा जाता है। निजमुला घाटी में दस गांव आते हैं, जिनमें गाड़ी, सैंजी, ब्यारा, निजमुला, गौणा, धार कुमाला, दुर्मी, पगना, झींझी व ईराणी शामिल हैं। ये सभी गांव ग्राम पंचायत झींझी ईराणी का हिस्सा हैं।

-----------------------------------------------------------------------------------
:
Chamoli's Saptakund Trek: A Thrilling Journey to the Seven Mysterious Lakes of the Himalayas
By Dinesh Kukreti
Let's embark on a journey to a mesmerizing world of seven lakes (kunds) nestled in the lap of the remote Himalayas! Located 26 km from Jhinjhi village in the Nijmula Valley of Dasholi block, in the border district of Chamoli, Uttarakhand, this heritage of seven lakes is known as 'Saptakund'. Situated at the foothills of the Nanda Ghunti mountain range at an altitude of 16,400 feet above sea level, these seven lakes are spaced approximately half a kilometer apart from one another.
Reaching here requires navigating an extremely arduous trek. However, for adventure tourists and wanderers, Saptakund is a thrilling journey. Out of the seven lakes in the Saptakund group, the water in six of them—Parvati Kund, Ganesh Kund, Narad Kund, Nandi Kund, Bhairav Kund, and Shakti Kund—is so freezing that no one dares to even take a dip. In stark contrast, the water in Shiv Kund remains as hot as Badrinath's Taptakund. Bathing in this hot water lake amidst the icy region instantly vanishes the fatigue of tourists. The annual Lokjat (folk pilgrimage) of Nanda Devi concludes on the banks of this sacred lake.
Bengali Trekkers Arrive in Large Numbers
It is believed that one part of Goddess Kali’s Khappar (sacred bowl) is located at Saptakund, while the other part is in Kolkata. Since Goddess Kali is the revered deity of Bengalis, a large number of them visit Saptakund every year to seek the Goddess's blessings.
Simbe Bugyal: A Grand Visual Testimony of Nature
From one end to the other, the Saptakund trek offers breathtaking views of the majestic Himalayan peaks. Furthermore, the cool shade of tree species like Oak (Banj), Rhododendron (Burans), Deodar, Kail, Khoru, and Bhojpatra on both sides of the trek ensures that you do not even feel the exhaustion.
In Simbe Bugyal, located 20 km away from Jhinjhi village on the Saptakund trek, hundreds of species of colorful flowers captivate the minds of tourists. Medicinal plants, rare Himalayan wildlife, and birds can also be spotted at every step. Throughout the trek, waterfalls scattering foam-like spray rejuvenate the inner soul.
Nanda's Ardha Lokjat Reaches Saptakund Every Sixth Year
Every sixth year, on the day of Bhadrapada Shukla Ashtami (Nandashtami), villagers from the entire Nijmula Valley, including Irani, Jhinjhi, Pana, Ramni, Durmi, and Pagna villages, gather here to worship Lord Shiva and Goddess Nanda. The Ardha Lokjat of Nanda Kurud (Dasholi Doli) halts at Saptakund on the day of Nandashtami. In other years, the annual Lokjat goes to Balpata Bugyal. Truly, the peace and tranquility experienced upon reaching Saptakund cannot be found anywhere else.
An Introduction to the Lakes of Saptakund
  • Parvati Kund: This is the first lake encountered in the Saptakund group, spreading across an area of about 500 meters.
  • Ganesh Kund: This lake is spread across an area of approximately 800 meters.
  • Narad Kund: This lake covers an area of 200 meters.
  • Shiv Kund: The largest in the group, this lake spans an area of about one kilometer. During the annual Lokjat, the Doli (palanquin) of Goddess Nanda is worshipped here. There is also a small temple at this site.
  • Nandi Kund: This lake is spread across an area of approximately 500 meters.
  • Bhairav Kund: The smallest lake in the group, it spans an area of one hundred meters.
  • Shakti Kund: Covering an area of about 200 meters, this lake is situated near the Nanda Ghunti peak. The other six lakes are located much lower than this one.
How to Complete the Saptakund Journey (Route Guide)
To travel to Saptakund, one must first reach Jolly Grant Airport (Dehradun) or Rishikesh Railway Station. The journey ahead from there is as follows:
  • Rishikesh to Nandaprayag-Ghat: 240 km (by road)
  • Ghat to Pagna: 33 km (by road)
  • Pagna to Jhinjhi: 08 km (pedestrian trek)
  • Jhinjhi to Forest Department Tin Shed: 07 km (steep incline)
  • Tin Shed to Gaunchhal Odyar (Cave): 10 km
  • Gaunchhal Odyar to Simbe Bugyal: 03 km
  • Simbe Bugyal to Saptakund: 06 km (final stage)
Food, Accommodation, and Essential Travel Tips
There are adequate arrangements for food and lodging from Nandaprayag to Jhinjhi. Homestay facilities are available in almost every house in Jhinjhi village, where you can enjoy traditional mountain cuisine.
  • Best Time to Travel: Between May to June and September to November.
  • Precaution: Being a high-altitude Himalayan region, sudden rain and snowfall are common here. Given the extreme cold, embark on this adventurous journey only after undergoing a proper health check-up, and carrying essential medicines and adequate warm clothing.
  • Appeal: Maintain the sanctity of this untouched world of nature; do not litter plastic or garbage on the trek.
The Route from Irani is Extremely Difficult
Jhinjhi village in the Nijmula Valley serves as the base camp for Saptakund. Although Saptakund can also be reached from Irani village, the route from there is extremely hazardous. The path from Irani goes via Dugdh Kund to Saptakund. Ten villages come under the Nijmula Valley, including Gadi, Sainji, Byara, Nijmula, Gauna, Dhar Kumala, Durmi, Pagna, Jhinjhi, and Irani. All these villages are part of the Jhinjhi Irani Gram Panchayat.

No comments:

Post a Comment

Thanks for feedback.

22-10-2026 (चमोली का सप्तकुंड ट्रेक : हिमालय के सात रहस्यमयी तालों की रोमांचक सैर)

चमोली का सप्तकुंड ट्रेक : हिमालय के सात रहस्यमयी तालों की रोमांचक सैर -------------------------------------------------------------- दिनेश क...