Monday, 20 September 2021

11-09-2021 (महादेवी पर परिचर्चा के बहाने)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महादेवी पर परिचर्चा के बहाने

---------------------------------

दिनेश कुकरेती

सुबह स्नान करके जैसे ही मैं कमरे में आया फोन की घंटी घनघना उठी। मैकेनिक का फोन था। बोला, "बाइक ठीक हो गई है, लेने कब आओगे।" मैंने थोडी़ देर में आने को कहा और फिर योगासन करने बैठ गया। स्नान के बाद मैं एक से सवा घंटे योग-प्राणायाम अवश्य करता हूं, इसलिए आज भी इस क्रम को बाधित नहीं करना चाहता था। मैकेनिक के पास मैं साढे़ ग्यारह बजे के आसपास पहुंचा। आशंका थी कि खर्चा ठीक-ठाक ही हुआ होगा, लेकिन मामला 1200 रुपये में निपट गया। इससे राहत तो महसूस होनी ही थी।


बारह बजे के आसपास मैं बाइक लेकर घर पहुंचा। आज दूरदर्शन पर "साहित्यिकी" के अंतर्गत सुप्रसिद्ध छायावादी कवयित्री पर परिचर्चा का प्रसारण भी होना था। इस परिचर्चा को हमने नौ सितंबर का रिकार्ड किया था। लेकिन, प्रसारण के टाइम की जानकारी मुझे नहीं थी और दूरदर्शन की और से भी कुछ नहीं बताया गया था। हालांकि, साहित्यकार मित्र मुकेश नौटियाल ने परिचर्चा का यू-ट्यूब लिंक भेजने की बात कही थी। प्रसारण के बारे में मैंने घर में रजनी को भी बता रखा था, लेकिन कब होगा, इस बारे में नहीं बता पाया। मेरे पास तो खैर टीवी है ही नहीं।

ढाई बजे के आसपास मैं आफिस के लिए निकल पडा़। बाइक में तेल नहीं था, इसलिए पेट्रोल पंप भी जाना था। फिर मैंने पेट्रोल पंप बदलने की भी ठान रखी थी। कारगी रोड पर ही आफिस से आधा किमी के फासले पर नया पंप खुला है, वहीं जाने का मेरा इरादा था। नया पंप होने के कारण उसके पेट्रोल टैंक में भी नमी आने की गुंजाइश नहीं है। सो, आज से मैंने इसी पंप से पेट्रोल भरवाने की शुरुआत कर दी। तीन बजे मैं आफिस में था। आफिस पहुंचने के बाद लगभग चार बजे तक मैं लाइब्रेरी में बैठता हूं। थोडा़ आराम हो जाता है। इसी के बाद काम की शुरुआत होती है।

पांच बजे के आसपास मुझे मुकेश भाई ने परिचर्चा का यू-ट्यूब लिंक भेज दिया। मैंने यह लिंक रजनी को भेजा तो उसने पहले ही यू-ट्यूब पर परिचर्चा देख लेने की बात कही। मुकेश भाई ने टीवी से परिचर्चा के कुछ शाट भी ले लिए थे, वो भी उन्होंने मुझे भेज दिए। हालांकि, मैंने परिचर्चा आफिस से घर लौटने के बाद रात को ही देखी। इससे मुझे पता चला कि अभी मैं  टीवी के लिए परफैक्ट नहीं हूं। काफी सुधार की गुंजाइश है। मेरी दिली ख्वाहिश है कि जितना बेहतर लिख पाता हूं, उतना ही बेहतर बोल भी सकूं। खैर! प्रयास जारी है, सफलता भी मिलेगी ही।

लेकिन...मेरी चिंता फिलहाल यह है कि पढ़ने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पा रहा हूं। नेमिचंद्र शास्त्री की पुस्तक "भारतीय ज्योतिष" को पढ़ना शुरू किया था, लेकिन शुरुआत में ही अटका हुआ हूं। कुणाल नारायण उनियाल का उपन्यास "तीसरी दुनिया के रहस्य" को भी पढ़ना शुरू किया हुआ है। यहां भी अभी आठ-दस पेज से आगे नहीं बढ़ सका। इसका मुझे हमेशा अफसोस रहता है कि पुस्तकों की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद जीवन के इस सबसे बडे़ शौक को पूरा नहीं कर पा रहा। वैसे इतना तो तय है कि एक बार नियमित रूप से पढ़ने का सिलसिलि शुरू हो गया तो फिर किसी भी सूरत में रुकने वाला नहीं है।
आजकल तो लिखने का क्रम भी ढीला पडा़ हुआ है। 26 अगस्त को कोटद्वार से लौटने के बाद से अब तक मैं महज छह पोस्ट ही लिख पाया। यह सातवीं पोस्ट है। जबकि, तय किया था कि रोजाना एक पोस्ट लिखूंगा। पता नहीं क्यों दिलो-दिमाग पर सुस्ती घर बना लेती है। कोशिश रहेगी कि आगे ऐसा न हो। पाठकों को भी तो नित नई पोस्ट का इंतजार रहता है। चलिए! फिलहाल तो रात काफी हो गई है, बल्कि यह कहना ज्यादा प्रासंगिक रहेगा कि आधी बीत गई है। नींद भी धीरे-धीरे अपना असर दिखा रही है। ...तो क्यों न अब नींद को गले लगा लिया जाए। खुदा हाफिज!!
--------------------------------------------------------------

On the pretext of discussion on Mahadevi
-----------------------------------------------------
Dinesh Kukreti
As soon as I entered the room after taking bath in the morning, the phone rang.  The mechanic was on the phone.  Said, "The bike is fine, when will you come to get it."  I asked to come after a while and then sat down to do yoga.  After bathing, I do Yoga-Pranayama for one to one and a half hours, so I did not want to disturb this sequence even today.  I reached the mechanic around 11:30.  There was an apprehension that the expenditure would have been well, but the matter was settled in 1200 rupees.  It was a relief to be felt.

Around twelve o'clock I reached home with my bike.  Today, under "Sahityiki" on Doordarshan, a discussion on the famous Chhayavadi poetess was also to be telecast.  We had recorded this discussion on September 9.  But, I was not aware of the timing of the broadcast and nothing was told from Doordarshan either.  However, literary friend Mukesh Nautiyal had said to send the YouTube link of the discussion.  I had also told Rajni in the house about the broadcast, but could not tell when it would happen.  I don't even have TV.

Around 2.30 am I left for the office.  There was no oil in the bike, so had to go to the petrol pump.  Then I was also determined to change the petrol pump.  On Kargi road itself, a new pump is open at a distance of half a kilometer from the office, where I intended to go.  Due to the new pump, there is no room for moisture in its petrol tank.  So, from today I started filling petrol from this pump.  I was in the office at three o'clock.  After reaching the office, I sit in the library till about four o'clock.  Gets some rest.  After this the work begins.

Around five o'clock, Mukesh Bhai sent me the YouTube link of the discussion.  When I sent this link to Rajni, she already told me to watch the discussion on YouTube.  Mukesh Bhai had also taken some shots of the discussion from TV, he also sent them to me.  However, I saw the discussion only at night after returning home from the office.  From this I came to know that I am not perfect for TV right now.  There is much scope for improvement.  I wish that the better I can write, the better I can speak.  So!  Efforts are on, success will also come.
But...my concern at the moment is that I am not able to find any time to study at all.  Started reading Nemichandra Shastri's book "Indian Astrology" but am stuck in the beginning itself.  Kunal Narayan Uniyal's novel "Secrets of the Third World".  Here too, it could not go beyond eight or ten pages.  I always regret that in spite of sufficient availability of books, I am not able to fulfill this biggest hobby of life.  By the way, it is certain that once the process of reading regularly starts, then it is not going to stop in any way.

Nowadays the order of writing is also loose.  Since my return from Kotdwar on 26th August, I have been able to write only six posts.  This is the seventh post.  Whereas, it was decided that I would write a post daily.  I don't know why lethargy builds a home in the heart and mind.  Will try not to do this in future.  Readers are also always waiting for new posts.  Let go!  For the time being it is enough night, but it would be more relevant to say that half has passed.  Sleep is also slowly showing its effect.  ...so why not embrace sleep now.  Khuda Hafiz!!

Thursday, 16 September 2021

10-09-2021 (चुनौती पर चुनौती)


google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चुनौती पर चुनौती

--------------------

दिनेश कुकरेती

समान ने घटाओं की काली चादर ओढी़ हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि घंटे-दो घंटे में बदरा जमकर बरसेंगे। लेकिन, मुझे तो आज हर हाल में बाइक को सर्विस कराने के लिए मैकेनिक के पास ले जाना है। यह चिंता सुबह से ही मुझे खाये जा रही थी। इसलिए स्नान के बाद सबसे पहला काम मैंनै मैकेनिक को फोन करने का ही किया। तब शायद पौने दस बजे का वक्त रहा होगा। हालांकि, मन आशंकित था कि अगर बाइक स्टार्ट न हुई तो...? लेकिन, सुकून वाली बात यह रही कि जैसे-तैसे कर न सिर्फ बाइक स्टार्ट हो गई, बल्कि गैराज तक भी पहुंच गई।

मैं बाइक की टंकी में पानी आने की समस्या का स्थायी समाधान चाहता हूं। इसलिए इस मसले पर काफी देर मेरी मैकेनिक से चर्चा भी हुई। उसका कहना था कि टंकी के ढक्कन पर चमडे़ का कवर लगाने से बारिश का पानी उसमें नहीं घुसेगा। हां! अगर पंप से पेट्रोल के साथ ही पानी आ रहा होगा तो कुछ नहीं किया जा सकता।

"चलिए, कवर को भी आजमा लेते हैं, याद करके चढा़ देना। वैसे मैं आज से ही पेट्रोल पंप को बदल रहा हूं, हो सकता है फिर यह समस्या ही न आए"- मैंने कहा। इसके बाद जब मैंनै पूछा कि "क्या ढाई बजे तक बाइक ठीक हो जाएगी" तो मैकेनिक का सवाल था, "आप आफिस कितने बजे जाते हैं।"

मैंने कहा, "पौने तीन-तीन बजे।"

"भैया कोशिश करता हूं कि तब तक ठीक हो जाए। पहले आपकी गाडी़ ही लगा रहा हूं"- मैकेनिक बोला।

"ठीक है फिर, मैं ढाई बजे के आसपास आपसे फोन करके पूछ लूंगा। देख लेना, अगर नहीं हो पाएगी तो फिर कल ही आऊंगा"- मैंने कहा।













इसके बाद मैं घर लौट आया। हालांकि, मैं जानता था कि आज गाडी़ समय पर ठीक नहीं हो पाएगी और मुझे आफिस पैदल ही जाना पडे़गा। फिर भी मैकेनिक से पूछने में कोई बुराई नहीं है। हुआ भी ऐसा ही। मैकेनिक ढाई बजे तक बाइक को ठीक नही कर पाया और मुझे छतरी के साथ पैदल ही आफिस की राह पकड़नी पडी़। बारिश का कोई भरोसा नहीं है, इसलिए अपने पास वाहन न हो तो छतरी साथ में रखना बेहद जरूरी है। फिर कल रात बारिश ने क्या हाल किया, इसे कैसे भुलाया जा सकता है। तकरीबन आधा घंटा लगा होगा मुझे आफिस पहुंचने में।

पूर्व में भी कई बार ऐसी स्थिति आ चुकी है, जब में पैदल हुआ हूं। लेकिन, तब मनमोहन भाई मुझे घर तक छोड़ने आए हैं, मेरे इन्कार करने के बावजूद। अब मनमोहन भाई के पास भी टाइम नहीं है और मुझे खुद भी ऐसा अच्छा नहीं लगता।

इसी बात को ध्यान में रख आज मैंने ठान लिया था कि चाहे कल की ही तरह बारिश क्यों न हो रही हो, मैं घर आने के लिए किसी की मदद नहीं लूंगा। लाचार-बेबस बने रहना किसी भी हिसाब से उचित नहीं है। अच्छी बात यह कि आज मौसम की भी कृपा दृष्टि बनी रही। बारिश होने का माहौल तो रहा, लेकिन बारिश हुई नहीं। घर लौटने के लिए रात साढे़ दस बजे के आसपास सतीजी और मैं आफिस से साथ ही निकलते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर आकर वे मुख्य द्वार से आफिस के बाहर खडी़ अपनी कार की ओर बढ़ जाते हैं और मैं बाइक लेने बेसमैंट में स्थित पार्किंग की ओर। आज मेरे पास बाइक नहीं थी, फिर भी मैं सीधे पार्किंग की ओर ही गया, ताकि सतीजी हकीकत न जान पाएं। वहां से जब मैं सड़क में आया तो सतीजी कार स्टार्ट ही कर रहे थे।

ऐसे में मैं गेट से बाहर निकलकर तेजी से मुख्य सड़क की ओर बढ़ गया। संयोग से स्ट्रीट लाइट बंद थी, इसलिए सतीजी की मुझ पर नजर भी नहीं पडी़। अन्यथा उन्होंने कहना था कि वह मुझे कार से छोड़ आएंगे, पर ऐसे तो मेरा संकल्प बेकार हो जाता। मुख्य सड़क से उन्हें कारगी की तरफ मुड़ना था और मुझे लालपुल की ओर, इसलिए वहां से मैं बेफिक्री से आगे बढा़। आगे से मैंने बिंदाल नदी के किनारे वाला रास्ता पकड़ लिया, जो अंदर ही अंदर जीएमएस रोड पर खुलता है। यह रास्ता मंडी चौक वाले मुख्य मार्ग से थोडा़ शार्टकट भी है। 













...और इस तरह पूरा हुआ मेरा संकल्प। इस समय मैं लाइट आफ करके तकिया के सहारे बिस्तर पर लेटा हुआ हूं और डायरी लिखने में तल्लीन हूं। कल तो बाइक मिल ही जाएगी। लगता है कोई बडी़ खराबी नहीं थी, अन्यथा मैकेनिक का फोन आ चुका होता। ...तो फिर कल मिलते हैं। खुदा हाफिज!!

--------------------------------------------------------------

Challenge upon challenge

---------------------------------

Dinesh Kukreti

The sky has covered the black sheet of clouds.  It seems that Badra will rain heavily in an hour or two.  But, today I have to take the bike to a mechanic for service.  This worry was eating me since morning.  So the first thing I did after bath was to call the mechanic.  Then it must have been half past ten o'clock.  However, the mind was apprehensive that if the bike does not start then...?  But, the comforting thing was that not only did the bike start, but it also reached the garage.














I want a permanent solution to the problem of getting water in the bike tank.  So this issue was discussed with my mechanic for a long time.  He said that by putting a leather cover on the lid of the tank, rain water would not enter it.  Yes!  If water is coming from the pump along with petrol, then nothing can be done.

"Come on, let's try the cover also, remember to put it on. Well, I am changing the petrol pump from today itself, maybe this problem will not come again" - I said.  After this, when I asked "Will the bike be fixed by 2:30" the mechanic's question was, "What time do you go to the office."

I said, "At half past three."

"Brother, I will try to get well by then. I am putting your car first" - said the mechanic.

"Okay then, I'll call you around 2:30 and ask. Let's see, if I can't, I'll come again tomorrow" - I said.

After that I returned home.  However, I knew that today the train would not be able to recover on time and I would have to walk to the office.  Still there's no harm in asking a mechanic.  It happened exactly the same.  The mechanic could not fix the bike till 2.30 pm and I had to walk to the office with an umbrella.  There is no hope of rain, so if you do not have a vehicle, it is very important to have an umbrella with you.  Then how can one forget what the rain did last night.  It would have taken about half an hour for me to reach the office.












There have been many such situations in the past, when I have walked on foot.  But then Manmohan bhai has come to drop me even at home, despite my refusal.  Now Manmohan bhai also does not have time and I myself do not like it.

Keeping this in mind, today I was determined that even if it is raining like yesterday, I will not take anyone's help to come home.  Being helpless and helpless is not right in any way.  The good thing is that today the weather remained kind.  It was raining, but it did not rain.  Satiji and I leave the office together around 10.30 pm to return home.  Coming to the ground floor, he proceeds from the main gate towards his car parked outside the office and towards the parking lot in the basement to pick up my bike.  Today I did not have a bike, yet I went straight to the parking lot, so that Satiji would not know the reality.  When I came on the road from there, Satiji was just starting the car.

In such a situation, I got out of the gate and moved quickly towards the main road.  Incidentally, the street lights were off, so Satiji did not even notice me.  Otherwise he had said that he would drop me by car, but my resolve would have been in vain.  From the main road they had to turn towards Kargi and me towards Lalpul, so from there I proceeded without any hesitation.  From the front, I took the road on the banks of the river Bindal, which opens inside to GMS Road.  This road is also a little short cut from the main road of Mandi Chowk.  

...And thus fulfilled my resolution.  At this time I am lying on the bed with the help of pillow with the lights off and am engrossed in writing my diary.  Will get the bike tomorrow.  Looks like there wasn't a major problem, otherwise the mechanic's call would have come.  ...then see you tomorrow.  Khuda Hafiz!!

Thursday, 9 September 2021

09-09-2021 (महादेवी पर परिचर्चा में मितरों के साथ)


google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
महादेवी पर परिचर्चा में मितरों के साथ
-------------------------------------------
दिनेश कुकरेती
ज नींद अन्य दिनों की अपेक्षा आधा घंटा पहले खुल गई। इस समय का उपयोग मैंने प्रसिद्ध कवियत्री महादेवी वर्मा के साहित्य को जानने में किया। दोपहर साढे़ बारह बजे दूरदर्शन भी जाना है। आज नौ सितंबर है और दूरदर्शन के "साहित्यिकी" कार्यक्रम में महादेवी जी पर परिचर्चा की रिकार्डिंग होनी है। 11 सितंबर को उनकी पुण्यतिथि पर इसका प्रसारण होगा। लेकिन, मेरी चिंता यह कार्यक्रम न होकर बाइक है। दरअसल मेरी बाइक के पेट्रोल टैंक में फिर पानी आ गया है, जिससे उसे स्टार्ट करने में तो दिक्कत आ ही रही है, वह बार-बार रुक भी जा रही है। खासकर, लंबी दूरी तय करने पर। उस पर, लगातार हो रही बारिश ने बुरा हाल किया हुआ है। बावजूद इस सबके दूरदर्शन केंद्र मुझे हर हाल में पहुंचना है, अन्यथा मितरों की नजर में विश्वसनीयता संदिग्ध हो जाएगी।

जल्दी निकलने की उधेड़बुन में आज मैंने दोपहर का भोजन भी नहीं बनाया। सोचा दूरदर्शन की कैंटीन में कर लूंगा या फिर लाइब्रेरियन मित्र दिनेश खत्री से कह दूंगा कि आफिस के कैंटीन वाले से मेरे लिए भी भोजन रखवा देना। हालांकि, बिस्कुट, फल व दलिया का हल्का-फुल्का नाश्ता मैंने कर लिया है। इसी बीच साहित्यकार मित्र मुकेश नौटियाल का फोन आ गया कि रिकार्डिंग के कार्यक्रम में थोडा़ बदलाव किया गया है। हिमालय दिवस की रिकार्डिंग के कारण यह बदलाव हुआ। हमें इस रिकार्डिंग के बाद ही स्टूडियो मिल पाएगा। अब मेरे पास दोपहर एक बजे तक आराम करने के सिवा और कोई विकल्प नहीं है। ठीक एक बजे मैं दूरदर्शन केंद्र के लिए रवाना हुआ। जानता हूं कि बाइक ने बार-बार परेशान करना है, इसलिए पहुंचने में आधा घंटा लगना तय है। हुआ भी ऐसे ही। डेढ़ बज गए दूरदर्शन केंद्र पहुंचते-पहुंचते।















वहां पार्किंग में बाइक खडी़ कर मैं गेट पर रिशेप्सन में आ गया। यहां रजिस्टर में इंट्री करने के बाद मैंने मुकेश भाई को फोन लगाया तो वह बोले, "भाई साहब! 30 सेकेंड में गेट पर पहुंच जाऊगा।" मुकेश भाई के पहुंचने के बाद ही हमने केंद्र की देहरी पार की। अभी परिचर्चा के तीसरे प्रतिभागी सोमवारी लाल उनियाल "प्रदीप" जी नहीं पहुंचे हैं, इसलिए हम वीईपी कक्ष में बैठकर उनका इंतजार करने लगे। पौनै दो बजे के आसपास उनियाल जी दूरदर्शन केंद्र पहुंचे और ठीक दो बजे से रिकार्डिंग शुरू हुई। ढाई बजे जैसे ही हम रिकार्डिंग करके उठे, केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख शिवराम सिंह रावत भी स्टूडियो में पहुंच गए। उनसे मेरी वर्ष 2005 के बाद मुलाकात हो रही है। तब वे आकाशवाणी नजीबाबाद में तैनात थे।

रावतजी आत्मीय व्यक्ति हैं, इसलिए अपने स्वभाव के अनुरूप उन्होंने हमसे चाय पीने का आग्रह किया और हम उनके आफिस की ओर चल पडे़। तीन बजने वाले हैं और मुझे आफिस भी पहुंचना है। मुकेश भाई को भी जाने की जल्दी है और चाय आने में अभी देर लगेगी। इसलिए हमने चाय न पी पाने के लिए क्षमा याचना करते हुए रावतजी से जाने की अनुमति मांगी। इस बीच मुकेश भाई ने आग्रह किया कि मैं उन्हें आंचल डेयरी तक छोड़ दूं। वह एलआईसी मुख्यालय में कार्यरत हैं, जो आंचल डेयरी के पास ही है। मैंने जैसे-तैसे बाइक स्टार्ट की और चल पडा़ उन्हें छोड़ने। वहां से मैं धर्मपुर होते हुए जाने के बजाय वापस रिस्पना पुल चौक होते हुए ही पटेल नगर पहुंचा। हालांकि, यह रास्ता बेहद खस्ताहाल है। खासकर कारगी चौक से पटेल नगर तक तो यह मालूम ही नहीं पड़ता कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। 

अभी अपराह्न के सवा तीन बज रहे हैं और मैं आफिस पहुंच चुका हूं। अब मैंने ठान लिया है कि कल सुबह हर हाल में टंकी साफ कराने के लिए बाइक को मैकेनिक के पास ले जाऊंगा। लगे हाथ सर्विस भी हो जाएगी। लेकिन, यहां तो मुश्किलें शाम ढलने का इंतजार कर रही हैं। खैर! आज लंबे अर्से बाद चाय पीने का मन हो रहा है, इसलिए खत्रीजी और मैं आफिस की कैंटीन में आ गए। चाय खत्रीजी ने ही बनाई है, बाकायदा अदरक डालकर। लेकिन, कैंटीन संचालक समीर ने चाय के पैसे नहीं लिए, काफी आग्रह के बावजूद। अब मैं मीटिंग में हूं। इस समय शाम के साढे़ चार बज रहे हैं और बारिश शुरू हो चुकी है। मैं मन ही मन स्वयं को समझा रहा हूं, कोई बात नहीं। एकाध घंटे में तो थम ही जाएगी। मेरे कानों में आवाज गूंज रही है- आमीन!!


























नदी-सी सड़कें, लाचार-सा मैं
--------------------------------
अरे! यह क्या? जैसे-जैसे अंधेरा घिर रहा है बारिश तेज होती जा रही है। बादल सहमा देने वाली गर्जना कर रहे हैं। इतनी तेज बारिश मैंने इस पूरी बरसात नहीं देखी। सड़कें बरसाती नालों का रूप ले चुकी हैं, उस पर बिजली भी गुल है। हालांकि, उम्मीद है कि मेरे आफिस छोड़ने तक थम जाएगी। लेकिन, इस मूसलाधार बारिश ने तो आफिस छोड़ने का टाइम भी बढा़ दिया। रात ठीक सवा ग्यारह बजे मैं घर लौटने का साहस जुटा पाया। जैसे-तैसे बाइक स्टार्ट की और पकड़ ली बारिश में ही घर की राह। मंडी चौक में सड़क पर नदी-सी उफना रही है और मैं सहमा-सा आगे बढ़ रहा हूं। रिलांयस स्टोर के पास अचानक बाइक बंद हो गई। मैं बार-बार स्टार्ट कर रहा हूं और वह हर बार बंद हो जा रही है। अब उसे घर तक धकेल कर ले जाने के सिवा मेरे पास कोई चारा नहीं है। 

सड़क पर घुटनों से ऊपर पानी बह रहा है। बिजली गुल होने के कारण कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा। बस! मैं अंदाज से ही आगे बढ़ रहा हूं। बरसाती पहनी हुई है और हेलमेट भी सिर पर ही है, जिससे तन पसीना-पसीना हुआ जा रहा है। पानी में आधा डूबी बाइक को खींचते-खींचते सांसें उखड़-सी रही हैं, लेकिन कुछ किया भी नहीं जा सकता। मैं इजीनियरिंग एनक्लेव के मुहाने पर पहुंच चुका हूं। यहां सड़क का नजारा देख किसी की भी रूह कांप जाए। पानी इतनी फोर्स से बह रहा है कि जरा-सी चूक संकट में डाल सकती है। विपरीत दिशा से छतरी ओढे़ एक व्यक्ति आ रहा है, जो मेरी हालत देख पसीजते हुए बोला, आगे दूसरे मोड़ तक यही हाल है। मैंने "हां" कहा और आगे बढ़ गया। 

अब हर कदम बोझिल लगने लगा है। विपरीत दिशा से फोर्स के साथ आ रहा पानी कदमों को आगे बढ़ने से रोक रहा है। बारिश भी थमने का नाम नहीं ले रही। मैं थककर चूर हो चुका हूं। बस! घर पहुंच जाऊं तो समझूंगा जंग जीत ली। आखिरकार इस नदी को पार कर मैं उस स्थान पर आ पहुंचा हूं, जहां से उतराई शुरू होती है। सो, बाइक को धकेलने के बजाय मैंने उस पर सवार होकर उतरना ही बेहतर समझा। फिर जैसे-तैसे बाइक को घर के आंगन तक पहुंचाया। अब मुझे पानी भी भरना है। बारह बजने में दस मिनट बाकी हैं, इसलिए पानी अभी आ रहा है। 

अब भी दिमाग में बाइक ही घूम रही है। सोच रहा हूं कल अगर ठीक न हुई तो जेब पर अच्छी-खासी चपत लगना तय है। रोटी बनाने का अब वक्त नहीं है, इसलिए क्यों न शार्टकट राह चुनी जाए। भारतीय अंदाज में प्याज-टमाटर व हरी मिर्च के साथ मैगी ज्यादा बेहतर रहेगी। इस सब के बावजूद भोजन करते-करते रात के एक तो बज ही गए। लगता है थकान की वजह से आज नींद अच्छी आएगी। खैर! कल मिलते हैं। शुभ रात्रि!!
--------------------------------------------------------------

With friends in discussion on Mahadevi
---------------------------------------------------
Dinesh Kukreti
Today sleep woke up half an hour earlier than other days.  I used this time to know the literature of the famous poet Mahadevi Varma.  Doordarshan also has to go at 12.30 in the afternoon.  Today is September 9 and the discussion on Mahadevi ji is to be recorded in Doordarshan's "Sahityiki" program.  It will air on his death anniversary on September 11.  But, my concern is the bike, not the program.  Actually, water has come again in the petrol tank of my bike, due to which it is not only difficult to start it, it is also stopping again and again.  Especially, when traveling long distances.  On top of that, the incessant rain has made things worse.  Despite all this, I have to reach Doordarshan Kendra at any cost, otherwise my credibility will be doubtful in the eyes of my friends.

In the hustle and bustle of leaving early, I didn't even cook lunch today.  Thought I would do it in Doordarshan's canteen or I would ask librarian friend Dinesh Khatri to get food from the office canteen for me too.  However, I have had a light breakfast of biscuits, fruits and porridge.  Meanwhile, literary friend Mukesh Nautiyal got a call that a slight change has been made in the recording program.  This change happened due to the recording of Himalaya Day.  We will get the studio only after this recording.  Now I have no option but to take rest till one o'clock in the afternoon.  At exactly one o'clock I left for Doordarshan Kendra.  I know the bike has caused trouble again and again, so it is bound to take half an hour to reach.  The same thing happened.  It was half past one o'clock while reaching Doordarshan Kendra.

After parking the bike in the parking lot, I came to the reception at the gate.  After entering the register here, I called up Mukesh Bhai and he said, "Brother! I will reach the gate in 30 seconds."  We crossed the threshold of the center only after Mukesh Bhai arrived.  Right now the third participant of the discussion, Somwari Lal Uniyal "Pradeep" ji has not arrived, so we sat in the VEP room and waited for him.  Uniyal ji reached Doordarshan Kendra around 2 o'clock and the recording started at 2 o'clock.  As soon as we got up after recording at 2.30 pm, the program head of the center Shivram Singh Rawat also reached the studio.  I have been meeting him since 2005.  Then he was posted in Akashvani Najibabad.

Rawatji is a kind person, so according to his nature he requested us to have tea and we headed towards his office.  It's three o'clock and I have to reach the office too.  Mukesh bhai is also in a hurry to leave and it will take a while for the tea to arrive.  So we apologized for not being able to drink tea and asked Rawatji for permission to go.  Meanwhile Mukesh Bhai requested that I leave him till Aanchal Dairy.  He is working in LIC Headquarters, which is near Aanchal Dairy.  As soon as I started the bike and started leaving them.  From there, instead of going via Dharampur, I went back to Patel Nagar via Rispana Pul Chowk.  However, this road is very rough.  Especially from Kargi Chowk to Patel Nagar, it is not known whether there are potholes on the road or the road in the potholes.

It is now three o'clock in the afternoon and I have reached the office.  Now I have decided that tomorrow morning I will take the bike to the mechanic to get the tank cleaned.  Service will also be done with your hands.  But, here the difficulties await for the evening.  So!  Today, after a long time, I feel like drinking tea, so Khatriji and I came to the office canteen.  Khatriji has made the tea, by adding ginger properly.  But, the canteen operator Sameer did not take the money for the tea, despite many requests.  Now I am in the meeting.  It is now half past four in the evening and it has started raining.  I am explaining myself in my mind, it doesn't matter.  It will be over in an hour or so.  A voice is ringing in my ears - Amen!!

River-like roads, helpless me
-------------------------------------
Hey!  What is this?  As darkness falls, the rain is getting stronger.  The clouds are making a rumbling roar.  I have never seen such heavy rain in this entire rain.  The roads have taken the form of rain drains, there is no electricity on it.  However, hopefully it will be over by the time I leave the office.  But, this torrential rain also extended the time to leave the office.  I was able to muster up the courage to return home at exactly eleven o'clock in the night.  As soon as I started the bike and caught my way home in the rain.  In Mandi Chowk, the road is overflowing like a river and I am moving forward in shock.  The bike suddenly stopped near the Reliance store.  I am starting again and again and it is stopping every time.  Now I have no choice but to push him home.
Water is flowing above the knees on the road.  Can't see anything because of power outage.  Just!  I'm just moving ahead.  The raincoat is worn and the helmet is also on the head, due to which the body is sweating.  While dragging the bike half submerged in the water, the breath is out of breath, but nothing can be done.  I have reached the edge of the engineering enclave.  Seeing the view of the road here, one's soul should tremble.  The water is flowing with such force that the slightest mistake can put you in trouble.  A person wearing an umbrella is coming from the opposite direction, who exasperated seeing my condition and said, This is the situation till the second turn.  I said "yes" and moved on.

Now every step seems to be cumbersome.  The water coming with force from opposite direction is stopping the steps from moving forward.  Even the rain is not taking its name to stop.  I am tired and exhausted.  Just!  When I reach home, I will understand that the battle has been won.  Finally after crossing this river I have come to the place from where the descent begins.  So, instead of pushing the bike, I thought it better to land on it.  Then somehow the bike was taken to the courtyard of the house.  Now I have to fill water too.  There are ten minutes left until twelve o'clock, so the water is coming now.

Even now the bike is spinning in the mind.  I am thinking that if tomorrow does not go well, then there is bound to be a big hit on the pocket.  Now is not the time to make roti, so why not choose the shortcut path.  In Indian style, Maggi will be better with onion-tomato and green chillies.  Despite all this, while having food, it was only one o'clock in the night.  It seems that due to fatigue, sleep will be good today.  So!  See you tomorrow  Good night!!

Tuesday, 7 September 2021

07-09-2021 (साहित्यकार मितरों से मिलने का मौका)











google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

साहित्यकार मितरों से मिलने का मौका

--------------------------------------------

दिनेश कुकरेती

मैं दोपहर का भोजन बना रहा था कि इसी बीच फोन की घंटी घनघना उठी। फोन को देखा तो स्क्रीन पर साहित्यिक मित्र मुकेश नौटियाल का नाम डिस्प्ले हो रहा था। हाथ गीले आटे से सने थे, इसलिए फोन उठाया नहीं। सोचा, भोजन करने के बाद वापस काल करूंगा। हालांकि, भोजन करने के बाद यह बात मेरी स्मृति से ओझल हो गई और दसेक मिनट आराम करने की चाह में मैं बिस्तर पर लेट गया। बाहर हल्की बूंदाबांदी चाल रही थी। लग रहा था कि कुछ ही देर में मोटी बारिश आने वाली है। बावजूद इसके उमस बेहाल किए दे रही थी। हालांकि, पंखे की हवा में कुछ क्षण बाद ही मेरी आंख लग गई।

लेटे हुए मुझे बामुश्किल पांच मिनट हुए होंगे कि फोन की घंटी फिर बजने लगी। मुकेश भाई का नाम ही डिस्प्ले हो रहा था। अबकी फोन उठाने में मैंने कोई विलंब नहीं किया। दुआ-सलाम के बाद मुकेश भाई सीधे विषय पर आते हुए बोले- "भाई साहब! नौ तारीख आपको थोडा़ वक्त निकालना है, परिचर्चा के लिए। आपको तो पता ही है कि महादेवी वर्मा का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है। लंबा अर्सा उन्होंने रामगढ़ में गुजारा और साहित्य को नई ऊंचाइयां दीं।"

"बिल्कुल। महादेवी को मैं तो उत्तराखंड की ही कवियत्री मानता हूं"- मैंने कहा।

"इसीलिए तो मैं चाहता हूं कि उनके बहाने हम भी उत्तराखंड में महादेवी की साहित्यिक यात्रा पर कुछ देर चर्चा कर लें। सोमवारी लाल उनियाल जी भी आ रहे हैं, उनसे बात हो गई है। परसों ही रिकार्डिंग भी हो जाएगी"- मुकेश भाई बोले ।

"रिकार्डिंग कहां"- मैंने सवाल किया।

"दूरदर्शन में। 11 सितंबर को महादेवी की पुण्य तिथि है। उसी दिन इसका प्रसारण भी हो जाएगा"- मुकेश भाई ने कहा।

मैंने परिचर्चा का समय पूछा तो मुकेश भाई बोले- "दिन में दो बजे बैठ जाएंगे। आप आफिस किस समय जाते हैं?"

"तीन बजे के आसपास। क्या हम एक बजे से नहीं बैठ सकते। वैसे अगर दस तारीख को बैठते तो ज्यादा बेहतर रहता"- मैंने कहा।

"भाई साहब! दस को तो स्टूडियो खाली नहीं मिल पाएगा, दिन के वक्त। इसलिए नौ तारीख ही रिकार्डिंग के लिए बेहतर रहेगी"- मुकेश भाई ने कहा।

"फिर ठीक है, नौ तारीख को ही बैठ लेते हैं। वैसे थोडा़ टाइम मिल जाता तो परिचर्चा में गंभीरता आ जाती"- मैंने कहा।

"क्या बात कर रहे हो भाई साहब! आप तो जो भी कहेंगे, वह प्रासंगिक ही होगा। बाकी महादेवी और महादेवी सृजन पीठ के बारे में आपको जानकारी है ही। ...तो मैं पक्का समझूं ना। आप दोपहार साढे़ बारह बजे दूरदर्शन पहुंच जाना, वहीं मुलाकात होती है फिर। थोडी़ देर में मैं आपको प्रश्नोत्तरी भी वाट्सएप कर दूंगा"- मुकेश भाई बोले।

इसके बाद हमने एक-दूसरे से विदा ली। अब में आफिस जाने की तैयारी करने लगा। मुकेश भाई ने बडी़ जिम्मेदारी सौंपी थी, इसलिए हल्का-फुल्का तनाव होना स्वाभाविक था। अच्छा भी लग रहा था कि कुछ तो ज्ञानवर्धन होगा और पुराने मितरों से मुलाकात के साथ कुछ नए मित्र भी मिल जाएंगे। इस बीच वाट्सएप पर मुकेश भाई की भेजी प्रश्नोत्तरी भी आ गई। देखकर कुछ संतोष हुआ। सोचा, आफिस जाकर नेट से महादेवी के बारे में जानकारी डाउनलोड कर उसका अध्ययन कर लूंगा। इसी बहाने कुछ ज्ञान भी बढ़ जाएगा।

इस समय मैं महादेवी के बारे में ही अध्ययन कर रहा हूं। सचमुच कितना विराट फलक है उनके साहित्य का। मैं आज तक रामगढ़ तो नहीं गया, लेकिन महादेवी को पढ़कर नैनीताल से 25 किमी दूर रामगढ़ के उमागढ़ नामक गांव की जो तस्वीर मेरे मानस पटल पर उभर रही है, वह इतनी आकर्षक है कि वर्णन करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे। रामगढ़ कार्बेट टाइगर रिजर्व से लगा हुआ इलाका है। अधिकांश पर्यटक यहीं से पार्क में प्रवेश करते हैं।

फिर यहां स्थित महादेवी का आवास "मीरा कुटीर" तो साहित्यकारों का तीर्थ है। वर्तमान में इसे "महादेवी सृजन पीठ" के नाम से जाना जाता है। यहां हर वर्ष देशभर के साहित्यकार जुटते हैं और साहित्य की समृद्धि के लिए मंथन करते हैं। खैर! फिलहाल रात काफी हो गई है, इसलिए आगे की चर्चा कल करेंगे। शुभ रात्रि!!

--------------------------------------------------------------

Opportunity to meet literary friends

-----------------------------------------------

Dinesh Kukreti

I was preparing lunch when the phone rang in the meantime.  When I looked at the phone, the name of literary friend Mukesh Nautiyal was being displayed on the screen.  Hands were covered with wet dough, so did not pick up the phone.  Thought I would call back after having food.  However, after having my meal, this thing disappeared from my memory and I lay on the bed, wanting to rest for ten minutes.  It was raining lightly outside.  It looked like a heavy rain was going to come soon.  Despite this, the heat was making it miserable.  However, after a few moments in the air of the fan, my eye caught.













It must have been barely five minutes when I was lying down that the phone started ringing again.  Only Mukesh Bhai's name was being displayed.  I didn't take any delay in picking up the phone now.  After the blessings, Mukesh Bhai came straight to the subject and said - "Brother! You have to take some time out for discussion on the ninth day. You know that Mahadevi Verma has a deep connection with Uttarakhand. For a long time, he had worked in Ramgarh.  I lived and gave new heights to literature."

"Absolutely. I consider Mahadevi to be a poetess of Uttarakhand"- I said.

"That's why I want us to discuss Mahadevi's literary journey in Uttarakhand on her pretext for sometime.  .

"Where's the recording?" I asked.












"In Doordarshan. September 11 is the death anniversary of Mahadevi. It will also be telecast on the same day"- Mukesh Bhai said.

When I asked the time of discussion, Mukesh Bhai said - "Will sit down at two o'clock in the day. What time do you go to the office?"

"Around three o'clock. Can't we sit from one o'clock. Well, it would have been better if we had sat on the tenth"- I said.

"Bhai sahab! Dus ko toh studio will not be able to get empty, during the day time. So only 9th would be better for recording"- said Mukesh Bhai.

"Okay then, let's sit down on the 9th only. By the way, if we had got some time, the discussion would have become serious" - I said.

"What are you talking about, brother! Whatever you say, it will be relevant. You have information about the rest of Mahadevi and Mahadevi Srijan Peeth. ... So I am sure I am not sure. You reach Doordarshan at 12.30 in the afternoon.  Go, there we meet again. In a while I will also WhatsApp you the quiz"- Mukesh Bhai said.

After that we bid farewell to each other.  Now I started preparing to go to the office.  Mukesh Bhai had entrusted a huge responsibility, so it was natural to have slight tension.  It was also felt that there would be some enlightenment and along with meeting old friends, some new friends would also be found.  Meanwhile, the quiz sent by Mukesh Bhai also arrived on WhatsApp.  There was some satisfaction to see.  Thought I would go to the office and study it after downloading information about Mahadevi from the net.  Some knowledge will also increase on this pretext.

At present I am studying only about Mahadevi.  Really, what a huge pane of his literature.  I have not visited Ramgarh till today, but after reading Mahadevi, the picture of Ramgarh emerging on my mind is so fascinating that words cannot be found to describe it.  Ramgarh is an area adjacent to the Corbett Tiger Reserve.  Most tourists enter the park from here.

Then Mahadevi's residence "Mira Kutir" located here is a pilgrimage for litterateurs.  Presently it is known as "Mahadevi Srijan Peeth".  Every year litterateurs from all over the country gather here and churn for the prosperity of literature.  So!  It has been enough night for the time being, so we will discuss further tomorrow.  Good night!!

Sunday, 5 September 2021

05-09-2021 (साहित्यिक बातचीत)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

साहित्यिक बातचीत
-----------------------
दिनेश कुकरेती
जकल न तो आफिस में कोई खास काम है, न खबरों में विविधता ही नजर आती है। उस पर  दिनचर्या में भी कोई बदलाव नहीं आ रहा। पहले ऐसे वातावरण में कुछ नया लिखने को मन होता था, लेकिन लंबे अर्से यह भी संभव नहीं हो पाया। कहानी, कविता, गीत, गज़ल, व्यंग्य- सबके स्रोत सूख गए से लगते हैं। इसलिए दोपहर का भोजन करने के बाद अगर कुछ वक्त मिलता है तो उसे मैं आराम करने में गुजार देता हूं। आज भी मैंने दोपहर का भोजन जल्दी कर लिया था और आफिस जाने में एक घंटा शेष था। इस समय का उपयोग पुस्तक पढ़ने में किया जा सकता था, लेकिन मन नहीं हुआ और मैं आंख मूंदकर आराम करने लगा।
  





















दस-पंद्रह मिनट तो मैं ध्यान वाली अवस्था में रहा, किंतु इसके बाद कब आंख लग गई, पता ही नहीं चला। हालांकि, नींद गहरी नहीं थी और बीच-बीच में आंख खुल जा रही थीं। फिर भी ढाई बजे तक मैंने उठने की हिमाकत नहीं की। इसके बाद तैयार होकर मैं सीधे आफिस चला गया। अपराह्न साढे़ तीन बजे के आसपास जब मैं लाइब्रेरी में बैठा था, आफिस के रिसेप्शन काउंटर से ही लैंडलाइन पर एक फोन आया। बताया गया कि कोई उनियाल जी मुझसे बात करना चाहते हैं। आफिस में आए हैं, जाहिर है कोई परिचित ही होंगे, यह सोचकर मैंने रिसेप्शनिस्ट से उन्हें फोन देने को कहा। आभास हो रहा था कि मैं उन्हें जानता हूं।

  

















दुआ-सलाम के बाद बात हुई तो उन्होंने अपना नाम कुणाल नारायण उनियाल बताया। बोले, "कुकरेती जी आपने पहले भी मेरी पुस्तक की समीक्षा की थी। अब मेरा दूसरा उपन्यास आया है "तीसरी दुनिया के रहस्य"। सोचा, इसे भी आप तक पहुंचा दूं।"

मैंने कहा, "ठीक है, पहुंचा दीजिए।"

"कहां पहुंचाऊं" - उनियाल जी बोले।
"रिसेप्शन पर ही दे दीजिए, पुस्तक पर मेरा नाम लिखकर। मुझ तक पहुंच जाएगी" - मैंने कहा।

"ये ठीक रहेगा, मैं पुस्तक को आपके नाम से यहीं छोड़ जाता हूं, देख लीजिए" - उनियाल जी ने कहा।

 इसके बाद फोन कट गया और मैं भी अपनी सीट पर आकर काम में जुट गया। लगभग 15 मिनट का वक्त गुजरा होगा कि इसी बीच फोन की घंटी घनघना उठी। काल साहित्यकार मित्र मुकेश नौटियाल की थी। रामा-रूमी के बाद बोले, "यार भाई साहब! लंबे समय से सोच रहा था कि किसी दिन साथ बैठ लिया जाए। थोडा़-बहुत साहित्य पर चर्चा भी हो जाएगी। आप भी टाइम निकाल दोगे ना?"

"बिल्कुल, आप जब भी कहोगे" - मैंने कहा

"तो ठीक है, मैं तय कर लेता हूं कि कब बैठना है, इसके बाद आपको भी बता दूंगा। वैसे आपके हिसाब से दिन कौन-सा ठीक रहेगा?" - मुकेश भाई बोले।

"किसी भी दिन बैठ लेंगे। इसके बाद तीन बजे मैं आफिस आ जाऊंगा" - मैंने कहा।

"यह अच्छा रहेगा भाई साहब! ...तो मैं आपको दो-एक दिन में बताता हूं" - मुकेश भाई ने कहा।

इसके बाद मैं खबरों की उधेड़बुन में जुट गया। दरअसल, साहित्यिक गतिविधियों के लिए मुकेश भाई मुझे हमेशा याद करते हैं। लेकिन, मैं तमाम किंतु-परंतु के चलते वक्त नहीं निकाल पाता। रूटीन ही ऐसा है, जो कहीं निकलने की अनुमति नहीं देता। लेकिन, इस बार अवश्य जाऊंगा। शुभचिंतक और आत्मीयजनों को बार-बार निराश करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं माना जा सकता। खैर! फिलहाल तो रात काफी हो चुकी है। हालांकि, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन नींद दस्तक दे रही हो तो उसका अपमान कतई नहीं करना चाहिए। ...तो फिर आप सभी को शुभ रात्रि!!
--------------------------------------------------------------

Literary conversation
----------------------------
Dinesh Kukreti
Nowadays, neither there is any special work in the office, nor is there any diversity in the news.  But there is no change in the routine also.  Earlier there was a desire to write something new in such an environment, but it was not possible for a long time.  Story, poetry, song, ghazal, satire – all seem to have dried up.  So after having lunch, if I get some time, I spend it resting.  Even today I had my lunch early and there was an hour left to go to the office.  This time could have been used for reading the book, but I didn't feel like it and I rested blindly.
For ten-fifteen minutes, I remained in a meditative state, but after that I did not know when my eyes fell.  However, the sleep was not deep and the eyes were opening every now and then.  Still, I did not dare to get up till 2.30 pm.  After getting ready I went straight to the office.  Around 3.30 pm, while I was sitting in the library, I received a call on the landline from the reception counter of the office.  Was told that some Uniyal ji wanted to talk to me.  Having come to the office, apparently someone must be familiar, thinking that I asked the receptionist to give him the phone.  I felt like I knew them.

After the prayer and salute, he told his name as Kunal Narayan Uniyal.  Said, "Kukreti ji, you had reviewed my book earlier also. Now my second novel has come, "Secrets of the third world". Thought I should pass this on to you too."

I said, "Okay, bring it."

"Where should I reach" - said Uniyal ji

"Give it at the reception, by writing my name on the book. It will reach me" - I said.

"It will be fine, I will leave the book in your name here, see it" - said Uniyal.

After this the phone got disconnected and I also got back to my seat and started work.  It must have been about 15 minutes that in the meantime the phone bell rang.  The period was of literary friend Mukesh Nautiyal.  After Rama-Rumi said, "Man brother! I was thinking for a long time that we should sit together someday. A little literature will be discussed. You will also take out time, won't you?"
"Of course, whenever you say" - I said

"Okay then, I'll decide when to sit down, after that I'll tell you too. Well, which day do you think would be the best?"  - Mukesh Bhai said.

"We'll sit down any day. After that I'll be at the office at three o'clock" - I said.

"It will be good brother! ...then I will tell you in a day or two" - said Mukesh Bhai.

After that I got busy with the news.  Actually, Mukesh bhai always remembers me for his literary activities.  But, I am unable to take out time due to all the buts and buts.  Routine is such that it does not allow to go anywhere.  But, this time I will definitely go.  Repeatedly disappointing well-wishers and loved ones cannot be considered appropriate from any point of view.  So!  For now, it is enough night.  Although, I do not mind, but if sleep is knocking, then it should not be insulted at all.  ...then good night to all of you!!

18-09-2026 (सावधान! अंदर कुत्ता है)

सावधान! अंदर कुत्ता है ------------------------- --- दिनेश कुकरेती मु झे पहली बार 1990 में दूनघाटी को देखने का सौभाग्य मिला था। तब मैं ग्रेज...