Monday, 10 August 2020

10-08-2020 (शायद यही प्यार है)

शायद यही प्यार है  

---------------------

दिनेश कुकरेती 

ससे मैं आज तक मिला तो नहीं हूं, पर मिलने की चाह हमेशा रही है। ये नहीं जानता कि क्यों, पर चाहता हूं कि किसी दिन जब भी मेरी उससे मुलाकात हो तो, हम एक-दूसरे जी-भरकर मन की बातें करें। वैसे फेसबुक पर अक्सर मैं उससे बातें कर लेता हूं, लेकिन शुरुआत हमेशा वही करती है। मैं कुछ लिखता हूं तो वो कमेंट भी करती है। मेरे शेयर किए और अपलोड किए फोटो पर भी। अपनत्व से भरे हुए कमेंट। मैं भी यही करता हूं। अधिकार पूर्वक। बावजूद इसके, वो मेरे बारे में मुझसे ज्यादा जानकारी रखती है। कैसे? मुझे नहीं मालूम। 

हमारी मुलाकात भी करीब दस साल पहले फेसबुक के माध्यम से ही हुई थी, लेकिन शुरुआत में शायद हम दोनों एक-दूरे में इतना इंट्रेस्ट नहीं लेते थे। बाद में धीरे-धीरे कब इतने करीब आ गए, पता ही नहीं चला। अब लगता है कि यह ठीक ही हुआ। हो सकता है, उसे भी ऐसा ही लगता हो। ऐसा कहने की एक वजह यह भी है कि समाज के प्रति हम दोनों की सोच लगभग एक जैसी है। हम दोनों के ही मन में एक-दूसरे के प्रति चाहत भी है। हालांकि, इसकी अभिव्यक्ति न कभी मैंने की, न उसने। 

हम रहते भी अलग-अलग स्थानों पर हैं। 60-65 किमी तो होगा ही, दोनों के बीच का फासला। वैसे अक्सर उसका श्रीनगर आना होता रहता है, लेकिन मुलाकात उससे कभी नहीं हुई। फिर भी न जाने क्यों, मुझे लगता है कि वो यहीं-कहीं मेरे आसपास ही है। उसका स्वभाव, उसका व्यक्तित्व, उसका पहनावा- सभी इतने आकर्षक हैं कि मैं उसे खुद से दूर कर ही नहीं पाता। या यूं कह लें कि वह कभी मुझसे दूर होती ही नहीं है। दूर रहकर भी। शायद यही प्यार है। 

-----------------------------------------

Maybe this is love

----------------------- 



Dinesh Kukreti 

I have not met him till date, but there has always been a desire to meet him. He does not know why, but I wish that whenever I meet him someday, we should talk to each other wholeheartedly. By the way, I often talk to him on Facebook, but the beginning always does the same. When I write something, she also comments.Also on my shared and uploaded photos. Comments filled with affinity. I do the same thing. Rightfully Despite this, she is more knowledgeable about me. how? I do not know. 

We also met about ten years ago through Facebook, but in the beginning perhaps we both did not take so much interest in each other. Later, when slowly came so close, it was not known. Now it seems that it happened right.Maybe, he feels the same. One reason for saying so is that both of us have almost the same thinking towards society. We both also have a desire for each other in our minds. However, I never expressed it, nor did he. 

 

We live in different places. There will be 60-65 km distance between the two. Although he often comes to Srinagar, but never met him. Still not knowing why, I think he is around me somewhere. Her temperament, her personality, her dress - all are so attractive that I just can't take her away from myself. Or just say that she never goes away from me. Even while staying away. Maybe this is love.

Sunday, 9 August 2020

09-08-2020 (मेडिकल स्टोर और वो)

 google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मेडिकल स्टोर और वो 

------------------------- 

दिनेश कुकरेती

ला मेडिकल स्टोर भी किसी को प्रिय होता है, सिवाय उसके मालिक के। पर, मुझे है और वह भी अपने मुहल्ले के पास वाला। मेरे कमरे से ज्यादा से ज्यादा दो सौ मीटर के फासले पर होगा। अक्सर मेरा उधर से गुजरना होता रहता है, इसलिए एक निगाह मेडिकल स्टोर के काउंटर पर जरूर डाल लेता हूं। दवा की एक गोली भी लेनी हो तो कदम खुद-ब-खुद उधर का रुख कर लेते हैं। अगर वहां दवा न हो तो मैं यह पूछना नहीं भूलता कि कब तक आएगी। साथ ही खुद उत्तर भी दे देता हूं, "कल-परसों तो आ ही जाएगी।"

पता है क्यों? दरअसल मेडिकल स्टोर की मालिक एक खूबसूरत महिला है। हालांकि, ज्यादा समय उसका पति ही वहां बैठता है, लेकिन दुकान का लाइसेंस पत्नी के नाम से ही है। इसलिए रोजाना दो-तीन घंटे वो दुकान पर अवश्य गुजारती है। वैसे आती तो वो पति के लिए खाना लेकर है, लेकिन लौटने की कोई जल्दी नहीं रहती। उसका बात करने का लहजा भी गजब का है। खासकर दवा देते वक्त उसका कहा एक-एक शब्द तन-मन को सुकून का अहसास करा देता है। ऐसा लगता है, मानो दवा के साथ दुआ भी दे रही हो।

निश्चित रूप से आपको भी उसके बारे में जानने की उत्सुकता होगी।...तो चलिए बता ही देता हूं, मेरा भी मन का बोझ कुछ हल्का हो जाएगा। हालांकि, मुझे उसका पता ठिकाना कुछ मालूम नहीं है। मैंने जानने की कभी कोशिश भी नहीं की। हां, पर वह मुझे पसंद बहुत है। 43-44 साल से कम उम्र की नहीं होगी। भरा-भरा शरीर, लेकिन किसी सांचे में ढला हुआ सा। सम्मोहन बिखेरती आंखें, मुस्कराते होंठ, घने-लंबे बाल, दायें हाथ में गोल्डन कलर की खूबसूरत घडी़ और कानों में गाल का स्पर्श करते कुंडल उसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
गाहे-बगाहे मेडिकल स्टोर पर जाने के कारण मेरी अब दोनों पति-पत्नी से अच्छी जान-पहचान हो गई है। इस बहाने थोडा़ इधर-उधर की बातें भी हो जाती हैं। शहर से बाहर होने के कारण जब मैं काफी दिनों बाद दुकान पर जाता हूं तो वो सवाल जरूर करती है, "कहां चले गए थे आप, दिखे नहीं इतने दिनों।" अब आप ही बताइए, आखिर ऐसा अपनापन कौन दिखाता है। कुछ तो ऐसा है, जो हम एक-दूसरे को देखना चाहते हैं। महसूस करना चाहते हैं।

इन्‍हें भी पढ़ें : 

--------------------------------------------------------------


Medical Store and them
------------------------------

Dinesh Kukreti
A good medical store is also dear to anyone, except its owner. But, I have and that too near my neighborhood. It will be more than two hundred meters away from my room. Often I have to go through there, so I definitely take a look at the counter of the medical store. If you want to take even a pill of medicine, then you automatically move there. If there is no medicine there, I do not forget to ask how long it will come. At the same time, I answer myself, "Tomorrow will come tomorrow."
know why? Actually the owner of the medical store is a beautiful woman. Although her husband sits there for a long time, the license of the shop is in the wife's name only. So she must spend two or three hours every day at the shop. By the way, she has brought food for her husband, but there is no hurry to return. The tone of his talk is also wonderful. Especially while giving the medicine, every single word he says makes the body feel relaxed. It is as if you are praying with medicine.
Surely you too will be anxious to know about him… so let me tell you, my mind will also be lightened. However, I do not know his whereabouts. I never even tried to know. Yes, but he likes me very much. Will not be less than 43-44 years old. Full body, but a bit molded in a mold. Fascinating eyes, smiling lips, thick long hair, beautiful golden colored watches in the right hand and the coil touching the cheeks in the ears make it even more attractive.
Due to going to the medical store, I have got acquainted with both the husband and wife. On this pretext, things also happen here and there. Being out of town, when I go to the shop after a long time, she definitely asks, "Where did you go, did not see so many days." Now you tell me, who shows such familiarity? There is something that we want to see each other. Want to feel.

Saturday, 8 August 2020

08-08-2020 (पूनम की दुकान )

 google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पूनम की दुकान 
******--*****
दिनेश कुकरेती 
फ्ते में कम से कम तीन दिन तो मैं पडो़स की दुकान पर जरूर जाता हूं। अकारण नहीं, कुछ न कुछ खरीदने के लिए। दुकानें तो आसपास और भी हैं, लेकिन मुझे सिर्फ इसी दुकान पर जाना पसंद है। यह दुकान भी वैसी ही है, जैसी मोहल्ले की अन्य दुकानें होती हैं। मतलब सुई से लेकर सब्बल तक आप यहां से खरीद सकते हैं। फिर ऐसा क्या खास है इस दुकान में, जिसके पीछे मैं यहां खिंचा चला जाता हूं? इस सवाल का जवाब पाने के लिए तो आपको मेरे साथ दुकान पर चलना होगा। 
बिल्कुल सामान्य साज-सज्जा, यहां-वहां रखा सामान, काउंटर पर भी तीन से ज्यादा लोग खडे़ नहीं सकते। सफाई तो सालभर में भी हो जाए तो गनीमत। भाई लोग धूल तक नहीं झाड़ते। फिर भी बिक्री खूब होती है। अब थोडा़ दुकान के अंदर झांक लें। काउंटर से लगभग दो फीट के फासले पर प्लास्टिक की दो पुरानी कुर्सियां रखी हैं। इनमें से एक कुर्सी पर वह बैठती और दूसरी पैर पसारने के काम आती है। कभी एक और कभी दोनों ही। चलिए आपकी सहूलियत के लिए मैं उसे पूनम नाम दे देता हूं, क्योंकि मुझे उसका नाम मालूम नहीं है। 
शादी-शुदा है। उम्र 30 के आसपास होगी। दो बच्चे भी हैं छोटे-छोटे, पर देखकर लगता नहीं है। औसत कद-काठी होने पर भी है काफी आकर्षक। चेहरे पर अमूमन मुस्कान तैरती रहती है। खासकर तब, जब वह ग्राहक से मुखातिब होती है। सबसे ज्यादा आकर्षण तो उसके खुद के प्रति लापरवाहपने में है। दुकान में ज्यादातर वक्त पूनम ही बैठती है। अक्सर पति की मौजूदगी में भी, हाथ बंटाने के लिए। शायद ही कोई दिन होगा, जब काउंटर पर पूनम नजर न आती हो। 
मैं तो जब भी दुकान पर जाता हूं, पूनम से ही सामना होता है। हालांकि, मैं जाता ही ऐसे समय पर हूं, जब उसके दुकान में होने की लगभग गारंटी रहती है। बडा़ सुकून मिलता है चोरी-चोरी उसे निहारकर। उससे बात कर। सामान लेते हुए उसके हाथ का स्पर्श कर। कंधे से उसके दुपट्टे के फिसलने पर। सामान खरीदकर मैं कभी पूनम से यह भी नहीं पूछता कि फलां आइटम कितने का है। बस! चुपचाप उसके हाथ पैसे पकडा़ देता हूं। 
कई बार तो जल्दबाजी में वह हिसाब तक गड़बडा़ देती है। जाहिर है चपत तो मुझे ही लगनी है। लेकिन, इसका पता हमेशा मुझे कमरे में लौटकर ही लगता है। फिर भी मैंने कभी उससे इसका तकाजा नहीं किया। सोचता हूं आगे से ध्यान रखूंगा, पर उसका चेहरा सामने आते ही कुछ याद नहीं रहता। पता नहीं कब तक चलेगा यह सिलसिला, फिलहाल कुछ कह पाना संभव नहीं है। दिल का मामला है, दिल ही जाने...। 
--------------------------------------------------------------
Poonam Shop 
******-*****
Dinesh Kukreti 
At least three days a week, I definitely go to the neighborhood shop. Not without reason, to buy something. There are more shops around, but I only like visiting this shop. This shop is the same as other shops in the locality. That means you can buy from needles to sabal here. Then what is so special in this shop, behind which I am drawn here? To get an answer to this question, you have to walk with me to the shop. 
Absolutely common decor, items kept here and there, no more than three people can stand on the counter. If cleaning is done throughout the year, then it is a privilege. Brothers do not even dust. Still sales are good. Now look inside a little shop. Two old plastic chairs are placed at a distance of about two feet from the counter. In one of these chairs she sits and the other is used to spread her legs. Sometimes both one and sometimes both. Let me name her Poonam for your convenience, because I do not know her name. 

Is married. Age will be around 30. Even two children are small, but do not look at them. It is quite attractive even if it is of average height. Usually a smile floats on his face. Especially when she is facing a customer. The most attraction is in his carelessness towards himself. Poonam sits in the shop most of the time. Often in the presence of a husband, to arm. There is hardly a day when Poonam is not seen on the counter. Whenever I go to the shop, I am confronted by Poonam.
However, I am at a time when she is almost guaranteed to be in the shop. It is very comforting to steal it. Talk to him. Taking her luggage, touch her hand. On slipping her dupatta from the shoulder. I never ask Poonam how much such an item is, after buying the item. Bus! I silently hold his hands. 
At times, she messes up in haste. Apparently I have to start the slap. But, I always find out by returning to the room. Even then, I never avoided it. I think I will take care from the front, but I do not remember anything as soon as his face comes out. Do not know how long this series will last, at the moment it is not possible to say anything. It is a matter of the heart, know only the heart….

Friday, 7 August 2020

07-08-2020 (वो और मैं)

 google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वो और मैं 

********

दिनेश कुकरेती 

क्सर मैं बिस्तर देर से छोड़ता हूं। यही कोई आठ से साढ़े आठ बजे के बीच। आलस के कारण नहीं, बल्कि रात को देर से सोने के कारण। असल में सोने से पहले मुझे कुछ न कुछ पढ़ने की आदत है। इसके बिना अधूरेपन का-सा अहसास होता है, इसलिए सोने में देर हो जाना लाजिमी है। जाहिर है नींद भी देर से ही खुलेगी। सुबह बिस्तर छोड़कर सबसे पहले खिड़की से बाहर झांकना मेरी आदत में शुमार हो चुका है। कारण, खिड़की मेरे ठीक सिरहाने के पास है, इसलिए न चाहते हुए भी नजर खिड़की की ओर चली जाती है। इसलिए उठते ही खिड़की से बाहर झांकने की आदत-सी हो गई है। फिर इससे बाहर के परिदृश्य का भी अवलोकन हो जाता है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है, जिसका अवलोकन किये बिना मैं कमरे का दरवाजा नहीं खोलता। 

चलिये! पहले खिड़की से ही बाहर के परिदृश्य पर ही नजर डाल लेते हैं। दरअसल, मेरे कमरे की इस खिड़की पर जाली चढ़ी हुई है, जिससे बाहर का दृश्य तो साफ नजर आ जाता है, लेकिन बाहर से किसी को इसका इल्म तक नहीं हो पाता कि मेरी निगाह उस पर है। मेरे कमरे की खिड़की के ठीक सामने सड़क के उस पार एक डिब्बेनुमा मकान है, जिसमें एक ही परिवार रह सकता है। मकान दुमंजिला है, लेकिन ले-देकर कमरे उसमें सिर्फ दो ही हैं। पिछले तीन-चार साल से इस मकान में एक महिला रहती है। उम्र 27-28 साल से ज्यादा नहीं होगी। शादीशुदा है, मगर है बेहद खूबसूरत। बिल्कुल लटके-झटके वाली। मेरी कभी उससे बात तो नहीं हुई, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो बात करने का मन करता है। हालांकि, सामाजिक मर्यादाएं मुझे ऐसा नहीं करने देती। शायद, उसे भी नहीं। 

अब आपका सवाल हो सकता है कि उसे भला क्या जरूरत है मुझसे बात करने की। असल में ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं कि जब मैं सुबह उठकर कमरे से बाहर निकलता हूं तो वह अपनी बालकनी में खडी़ रहती है और चाहे-अनचाहे उसकी निगाह मुझ पर जरूर पड़ती है। निगाह पड़ते ही वह नजरें झुका लेती है, मानो कोई चोरी पकडी़ गई हो। फिर वह और मैं, दोनों ही कनखियों (आंखों के कोरों) से एक-दूसरे को जरूर देखते हैं। हो सकता है वो भी मेरे बारे में कुछ ऐसा ही सोचती हो, जैसा कि मैं सोचता हूं। इसीलिए दरवाजा खोलने से पहले मैं खिड़की से उसे जी-भरकर निहार लिया करता हूं। यह सिलसिला तकरीबन 15 मिनट चलता है। कभी दो-चार मिनट ऊपर-नीचे भी हो जाते हैं और फिर मैं अपने रोजमर्रा के कार्यों में जुट जाता हूं। हां! एक बात बताना तो मैं भूल ही गया। दरअसल, उसके बोलने का अंदाज बड़ा ही निराला है। खड़े अंदाज में बोलती है। कई बार तो ऐसा लगता है, जैसे गुस्से में बोल रही हो, बिना किसी लिहाज के। तुम की जगह तम बोलती है। लेकिन, थोड़ा ध्यान देकर सुनो तो लगता है कि उसके अंदाज में आंचलिक भाषा का पुट है, कुछ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कुछ हरियाणा का-सा। खैर! मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह तो उसकी आंचलिक भाषा का सौंदर्य है।

 हालांकि, आज तक मैंने अपने परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। न जाने क्या-क्या सोचने लगेंगे, मेरे बारे में, उसके बारे में भी। ये भी हो सकता है कि दोनों को कहीं किसी कहानी में फिट न कर दें। जबकि, हकीकत मैं जानता हूं या वो। वैसे देखा जाए तो किसी को देखने, उसकी सुंदरता में खो जाने और मन ही मन उसे चाहने में कोई बुराई भी नहीं। यह तो मानवीय स्वभाव है। कुछ लोग इसे उम्र का तकाजा भी कह देते हैं। खैर! मैं इन सब बातों की परवाह नहीं करता और न किसी को कुछ सोचने से रोक ही सकता हूं।

यह भी पढ़ें : अपनी बात

-----------------------------------------

He and I 

********

Dinesh Kukreti 

I often get out of bed late. It's somewhere between eight and eight-thirty. Not because of laziness, but because I go to bed late. I have a habit of reading something before going to bed. Without it, I feel incomplete, so it's natural to go to bed late. Naturally, I wake up late. It's become a habit for me to get out of bed in the morning and look out the window first thing in the morning. The window is right next to my head, so my gaze is drawn to it even if I don't want to. Therefore, I've become accustomed to looking out the window as soon as I wake up. This also allows me to observe the landscape outside. You might be wondering what it is that I don't observe without opening the door.

Let's take a look at the scenery outside from the window. Actually, this window in my room is covered with a grill, so the view outside is clear, but no one from the outside can even notice that I'm looking at it. Directly across the street from my window is a box-like house, which can only accommodate one family. The house is two-story, but it only has two rooms. For the past three or four years, a woman has lived in this house. She can't be more than 27 or 28 years old. She's married, but she's absolutely beautiful. She's quite graceful. I've never spoken to her, but honestly, I feel like talking to her. However, social norms don't allow me to do so. Perhaps, she doesn't either.

Now you might ask, why does she need to talk to me? I'm saying this because when I get up in the morning and leave my room, she's always standing on her balcony, and whether I want to or not, I catch her eye. As soon as I see her, she lowers her gaze, as if she's been caught stealing. Then, both of us glance at each other from the corner of our eyes. Maybe she thinks the same about me as I do. That's why, before opening the door, I gaze at her intently through the window. This goes on for about 15 minutes. Sometimes, a couple of minutes elapse, and then I get back to my daily routine. Yes! I forgot to mention one thing. Her speaking style is quite unique. She speaks in a standing manner. Sometimes, it seems as if she's speaking in anger, without any consideration. Instead of "tum," she says "tum."  But, if you listen carefully, it seems that his style has a hint of regional language, something from Western Uttar Pradesh, something from Haryana. Anyway! It doesn't matter to me, because that's the beauty of his regional language.

However, until today, I haven't let any of my family members even know about it. Who knows what they'll think, about me, about him. It's also possible that they'll fit us into some story. Whereas, the reality is, I know it, and he knows it. In reality, there's nothing wrong with looking at someone, getting lost in their beauty, and deeply loving them. It's human nature. Some people even call it a requirement of age. Anyway! I don't care about all this, nor can I stop anyone from thinking anything.

Thursday, 6 August 2020

06-08-2020 (अपनी बात)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अपनी बात 

------------- 

दिनेश कुकरेती 

खास लोगों की दिनचर्या से तो अमूमन हम सभी परिचित होते हैं, पर क्या कभी आपने सोचा है कि आम लोगों की दिनचर्या में भी उतना ही रोमांच है, जितना कि खास लोगों की दिनचर्या में। यह जरूर है कि खास लोगों के ग्लैमर के आगे आम आदमी को कोई अहमियत नहीं मिल पाती। उसके पास न तो खास लोगों जैसे साधन-संसाधन होते हैं, न भारी-भरकम प्रचार तंत्र और परिक्रमा करने वाले लोग ही। वह खास लोगों जैसा दिखावा भी नहीं कर सकता। कहने का मतलब वह सिर्फ और सिर्फ हकीकत में जीता है। 

आप इस लिंक पर क्लिक करके भी मुझसे जुड़ सकते हैं- https://pin.it/3qWpT4L

आम आदमी की इसी हकीकत से आपको रू-ब-रू कराने के लिए मैंने डायरी लिखने का निर्णय लिया। मैं बेहद साधारण इन्सान हूं। कोई दिखावा नहीं। कोई बनावट नहीं। कोई छलावा नहीं। हां! इतना जरूर है इस साधारण-सी जिंदगी को मैं असाधारण ढंग से जीता हूं। उसका भरपूर लुत्फ लेता हूं। खास लोगों से कहीं ज्यादा। इसलिए जो अनुभव जैसा है, उसे वैसा ही आपके सामने परोस रहा हूं। साथ ही भरोसा दिलाता हूं कि आपको मेरे ये अनुभव खूब पसंद आएंगे। 

एक बात और...। अपने डेली रुटीन से परिचित कराने से पहले मैं आपकी मुलाकात उन खास लोगों से करा रहा हूं, जिनके संपर्क में आने के बाद मुझे इस डायरी को लिखने की प्रेरणा मिली। हालांकि इन लोगों से मेरा कोई रिश्ता नहीं है, कोई वास्ता नहीं है, फिर भी न जाने क्यों लगाव-सा हो गया है इनसे। क्यों हुआ, कैसे हुआ? इसका मेरे पास कोई जवाब नहीं है। 

आप इस लिंक पर क्लिक करके भी मुझसे जुड़ सकते हैं- https://pin.it/3qWpT4L

आप भी निश्चित रूप से ऐसे अनुभवों से गुजरे होंगे, इनका आनंद भी लिया होगा, लेकिन ऐसा कब और क्यों हुआ, आप भी इसका जवाब नहीं दे पाएंगे। यानी आप और मैं एक ही नाव में सवार हैं। ...तो चलिए! इस नाव को दरिया में उतार कर जिंदगी के सुहाने सफर का आनंद लें। 

-----------------------------------------------------------------------------------

मितरों! अगर आपको मेरा ब्लाग अच्छा लगे तो इसे फालो और सब्‍सक्राइव अवश्य कीजिएगा। साथ ही कमेंट बाक्स में जाकर अपनी राय भी जरूर दीजिए, ताकि आगे मैं इसे और भी बेहतर बना सकूं। समाज में पढ़ने-लिखने की संस्कृति विकसित करने के लिए मेरी ये एक छोटी-सी कोशिश है। इसमें सहभागी अवश्य बनें। धन्यवाद!!

--------------------------------------------------------------
Self talk

----------

Dinesh kukreti 

We are usually familiar with the routine of particular people, but have you ever thought that there is as much thrill in the routine of ordinary people as in the routine of particular people. It is definitely that the common man does not get any importance in front of the glamor of special people. It has neither the resources nor resources like special people, nor the huge publicity system and the people who go round. He cannot even pretend like special people.To say that he just and only really lives. 

I decided to write a diary to make you aware of this reality of the common man. I am a very simple person. No pretense. No texture No cheating. Yes! It is so sure that I live this simple life in an extraordinary way. Enjoy it very well More than special people. Therefore, I am serving the same experience as you. Also, assure you that you will like my experience very much. 

One more thing.... Before introducing my daily routine, I am introducing you to the special people, after getting in contact with whom I was inspired to write this diary. Although I have no relationship with these people, there is no connection, yet I do not know why they have become attached to them. Why did it happen? I have no answer to this. You too must have gone through such experiences, enjoyed them too, but when and why this happened, you too will not be able to answer it. That means you and I are in the same boat. ... then let's go! Enjoy life by taking this boat in the river.

25-07-2026 (मुझे अतिप्रिय है गणित, गणितज्ञों ने दी दुनिया को नई दृष्टि)

गणित की पहेलियां google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मुझे अतिप्रिय है गणित, गणितज्ञों ने दी दुनिया को नई दृष्टि -----...