Sunday, 6 March 2022

06-03-2022 (बर्फ की चादर ओढ़े हैं हिमालय के चारधाम)



बदरीनाथ धाम

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बर्फ की चादर ओढ़े हैं हिमालय के चारधाम
-----------------------------------------------
दिनेश कुकरेती
उत्तराखंड हिमालय की चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, यात्रा शुरू होने में अभी दो माह का समय बचा है, लेकिन मौसम की चुनौतियां इस बार कुछ ज्यादा ही हैं। नवंबर पहले पखवाडे़ से बर्फबारी का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा। इससे यात्रा मार्गों पर बर्फ के पहाड़ खडे़ हो गए हैं। कई स्थानों पर विशालकाय हिमखंड चुनौती पेश कर रहे हैं। जाहिर है इन हालात में यात्रा व्यस्थाएं तभी जुटाई जा सकती हैं, जब इसके लिए पर्याप्त समय मिले। इसलिए यात्रा प्रशासन अभी से युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गया है। पहले चारण में यात्रा मार्गों से बर्फ हटाने के साथ अवरोध बने विशालकाय हिमखंड काटे जा रहे हैं। इसके बाद उन परिसंपत्तियों की मरम्मत का काम शुरू होगा, जिन्हें बर्फबारी से भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही बिजली, पानी, संचार आदि व्यवस्थाएं भी बहाल की जाएंगी। आइए! आज आपको चारधाम की ही तस्वीर दिखाई जाए-
बदरीनाथ धाम



























तीन मई से शुरू होगी चारधाम यात्रा
--------------------------------------------
यात्रा परांपरा के अनुसार अक्षय तृतीया पर्व पर तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। छह मई को केदारनाथ और आठ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने हैं। 
केदारनाथ धाम 



























कपाट खुलने की तिथि व मुहूर्त
--------------------------------------

यमुनोत्री : अक्षय तृतीया पर्व पर तीन मई को दोपहर 12:15 बजे कर्क लग्‍न एवं अभिजीत मुहूर्त में 

गंगोत्री : अक्षय तृतीया पर्व पर तीन मई को पूूूूर्वाहन 11:15 बजे अमृत योग में  

केदारनाथ : छह मई को सुबह 6:25 बजे वृश्चिक लग्न में 

बदरीनाथ : आठ मई को सुबह 6:15 बजे
गंगोत्री धाम



























अन्य धाम
-------------

भविष्य बदरी धाम : आठ मई को सुबह 6:15 बजे

हेमकुंड साहिब : 22 मई को सुबह 10:30 बजे

लोकपाल लक्ष्मण मंदिर : 22 मई को सुबह 10:30 बजे 

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम



























पंच केदार
-------------

द्वितीय केदार मध्यमेश्वर धाम : अभी घोषित नहीं

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम : अभी घोषित नहीं

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम : 19 मई को सुबह आठ बजे
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------

केदारनाथ धाम




Chardham of Himalayas are covered with a sheet of snow
--------------------------------------------------------------
Dinesh Kukreti
Preparations have started for the Chardham Yatra of Uttarakhand Himalayas.  Although there is still two months left for the journey to start, but the challenges of the weather are more than this time.  The process of snowfall which started from the first fortnight of November, is still not taking its name to stop.  Due to this, mountains of snow have stood on the travel routes.  Giant icebergs are posing a challenge in many places.  Obviously, in these circumstances, travel arrangements can be made only when there is enough time for this.  Therefore, the travel administration has started preparations on a war footing from now on.  In the first phase, along with the removal of snow from the travel routes, huge icebergs that have become obstructed are being cut.  After this, the work of repairing those assets which have been badly damaged due to snowfall will start.  Along with this, the systems of electricity, water, communication etc. will also be restored.  Come!  Today only the picture of Chardham should be shown to you-
Chardham Yatra will start from May 3
--------------------------------------------------
According to the yatra tradition, on the occasion of Akshaya Tritiya festival, on May 3, the Chardham Yatra will formally start with the opening of the doors of Gangotri and Yamunotri Dham.  The doors of Kedarnath are to be opened on 6th May and Badrinath Dham on 8th May.

Door opening date and time
------------------------------------
Yamunotri: On the occasion of Akshaya Tritiya festival, on May 3 at 12:15 pm in kark lagn and Abhijit Muhurta

Gangotri: On the occasion of Akshaya Tritiya, on May 3 at 11:15 am in Amrit Yoga

Kedarnath: In Scorpio ascendant on May 6 at 6:25 am

Badrinath: May 8 at 6:15 am

Other Dhams
------------------
Bhavishya Badri Dham: On May 8 at 6:15 am

Hemkund Sahib: On May 25  at 10:30 am

Lokpal Laxman Mandir: On May 25  at 10:30 am
हेमकुंड साहिब


























Panch Kedar
----------------- 
Second Kedar Madhyameshwar Dham: May 19 at 11 am in Cancer ascendant

Third Kedar Tungnath Dham: May 6 at 12 noon in Cancer ascendant

Fourth Kedar Rudranath Dham: May 19 at eight in the morning





Sunday, 27 February 2022

27-02-2022 (किताबों की दुनिया)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
किताबों की दुनिया
--------------
दिनेश कुकरेती
दुनिया-जहान को जानने की जिज्ञासा मुझमें हमेशा रही है और हमेशा ही किताबों ने इसे शांत किया। किताब के लिए मैं भोजन तक छोड़ने को तैयार रहता था। यह आदत आज भी है। नई-नई किताबों को देखकर तो मन ललचा जाता है। ऐसा होना स्वाभाविक है। किताबों से सृष्टि को जानने-समझने की दृष्टि जो मिलती है। कई बार मैं सोचता हूं, काश! दुनिया की सारी भाषाएं पढ़ पाता, तो दुनिया मेरे और मैं दुनिया के कितने करीब हो जाते। एक बात और, इन किताबों ने ही मुझे लोक से एकाकार कराया है। मुझे लोक से अगाध अनुराग है तो इसकी वजह भी बहुत हद तक पुस्तकें ही हैं, खासकर लोक की बोली-भाषा में ही लिखी पुस्तकें।

इस पुस्तक प्रेम के कारण ही साहित्यकार और साहित्य प्रेमी बडी़ तादाद में मेरे मित्र एवं शुभचिंतक हैं। इनमें कई तो देश के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं। इसके अलावा साहित्यकार मित्रों में लोकभाषा (गढ़वाली-कुमाऊंनी) के साहित्यकारों की भी अच्छी-खासी तादाद है। इसलिए जब भी शहर में कोई साहित्यिक आयोजन होता है, वे मुझे उसमें आमंत्रित करना नहीं भूलते। खासकर, कथाकर जितेन ठाकुर, सुभाष पंत, हेमचंद्र सकलानी, डा.मुनिराम सकलानी, लोकेश नवानी, शांति प्रसाद 'जिज्ञासु', मुकेश नौटियाल, बीना बेंजवाल, सुनीता चौहान, गणेश खुगशाल 'गणि', नरेंद्र कठैत, संदीप रावत, डा.कुटज भारती, मदन डुकलान आदि। इनकी कोई भी पुस्तक प्रकाशित होती है तो किसी न किसी तरह मेरे पास अवश्य पहुंच जाती है।

आज (27 फरवरी को) साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी की पुस्तक का विमोचन हुआ। कार्यक्रम उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में दोपहर 12 बजे से रखा गया था। इसके लिए एक सप्ताह पूर्व से सकलानी जी मुझे याद दिला रहे थे कि मैंने जरूर पहुंचना है। सो मैं 11 बजे ही प्रेस क्लब पहुंच गया। लंबे अर्से बाद तमाम साहित्यकार मित्रों से एक ही जगह पर मिलना हो गया। कार्यक्रम शुरू होने में अभी समय था, इसलिए कई साहित्यकार व साहित्यप्रेमी क्लब परिसर में ही अलग-अलग स्थानों पर ग्रुप बनाकर चर्चा में मशगूल थे। एक कोने में कुछ पत्रकार साथियों के साथ लोक साहित्यकार रमाकांत बेंजवाल बैठे धूप सेंक रहे थे। मैं सकलानी जी से मिलकर सीधे उनके पास पहुंच गया। हालांकि, मास्क लगे होने के कारण मैंने उन्हें पहचाना नहीं। लेकिन, मुझे देखकर वे तुरंत अभिवादन के लिए खडे़ हो गए और बोले, 'कुकरेती जी शायद आपने पहचाना नहीं।' मैंने कहा, 'अरे भाई साहब! क्या बात करते हो', क्योंकि उनके खडे़ होने के अंदाज से मैं तब तक उन्हें पहचान चुका था। 

लगभग 20 मिनट साहित्य-संस्कृति जैसे विषयों पर हमारी बात होती रही। इसी बीच वे अचानक उठे और बोले, 'आपको कुछ किताबें देनी थी, लेकिन लंबे अर्से से मुलाकात नहीं पाई। चलिए! गाडी़ में रखी हैं, मैं आपको दे देता हूं।' मुझे तो जैसे मुहं मांगी मुराद मिल गई। उन्होंने मुझे तीन पुस्तकें भेंट की, इनमें रमाकांत बेंजवाल व बीना बेंजवाल द्वारा तैयार 'हिंदी-गढ़वाली-अंग्रेजी शब्दकोष', बीना बेंजवाल द्वारा अनुदित देश-दुनिया की स्त्री कविताओं का संकलन 'मिसेज रावत' और रमाकांत बेंजवाल की लिखी पुस्तक 'गढ़वाल हिमालय' (इतिहास, संस्कृति, भाषा, यात्रा एवं पर्यटन) शामिल हैं। हम गाडी़ के पास से क्लब की ओर आ ही रहे थे कि अचानक साहित्यकार शशिभूषण बडोनी से मुलाकात हो गई। वे भी कार्यक्रम में आमंत्रित थे। इसी बीच वहां लोक के सरोकारों को समर्पित 'धाद' संस्था से जुडी़ं कल्पना बहुगुणा व मंजू काला भी आ पहुंचीं। दोनों बहनें लोकचेतना की त्रैमासिक पत्रिका 'लोक गंगा' निकालती हैं, सो उन्होंने मुझे भी 'लोक गंगा' का बीते नवंबर में प्रकाशित अंक भेंट किया।
सकलानी जी ने भी मुझे अपनी पुस्तक भेंट करनी थी, लेकिन कार्यक्रम लंबा खिंचने के कारण मैं तीन बजे के बाद प्रेस क्लब में नहीं रुक पाया। आफिस जो पहुंचना था, इसलिए सकलानी जी से बगैर मिले ही वहां से रुखसत हो लिया। संयोग देखिए कि आफिस पहुंचते ही गेट पर सिक्योरिटी गार्ड ने भी मुझे एक लिफाफा थमा दिया, जिसमें 'धाद' पत्रिका के नवंबर व दिसंबर अंक थे। 'धाद' साहित्य व संस्कृति को समर्पित गढ़वाली भाषा की प्रसिद्ध पत्रिका है, जिसका संपादन साहित्यकार गणेश खुगशाल 'गणि' करते हैं। उनका स्नेह है कि पत्रिका का हर अंक मुझे जरूर भेजते हैं। इसके अलावा पत्रकार मित्र सतेंद्र डंडरियाल ने भी कुछ दिन पूर्व मुझे नीलेश मिश्रा का उपन्यास 'याद शहर-1' भेंट किया था। यह उपन्यास आफिस में ही रखा हुआ था, जिसे आज मैं अन्य पुस्तकों के साथ रूम में ले आया। 

अब धीरे-धीरे इन पुस्तकों को पढ़ने का क्रम शुरू होगा। हालांकि, रोजमर्रा की व्यस्तताओं के चलते पुस्तक पढ़ने को समय नहीं निकल पाता, बावजूद इसके फिर भी मेरी कोशिश रहेगी कि इन्हें जल्द से जल्द पढ़ लिया जाए। आगे और भी पुस्तकें पढ़नी हैं और इन्हीं तमाम व्यस्तताओं के बीच वक्त निकालना है। आजकल 'रेकी हीलिंग' व 'क्वांटम हीलिंग' को भी समय देना पड़ रहा है। इसके लिए सुबह पांच बजे हर हाल में जागना पड़ता है। खैर! 'जहां चाह, वहां राह', सब-कुछ ठीक ही होगा। 
--------------------------------------------------------------
World of books
--------------------
Dinesh Kukreti
I have always had a curiosity to know about the world and books have always pacified it.  I was ready to leave even a meal for the book.  This habit is still there today.  It is tempting to see new books.  It is natural for this to happen.  The vision that comes from books to know and understand the universe.  Sometimes I think, Alas!  If I could read all the languages ​​of the world, then the world would have become so close to me and the world.  One more thing, these books have made me united with the people.  If I have great affection for the people, then the reason for this is also books to a large extent, especially the books written in the dialect of the people.
It is because of the love of this book that writers and literary lovers are my friends and well-wishers in large numbers.  Many of them are eminent litterateurs of the country.  Apart from this, there is also a large number of litterateurs of the local language (Garhwali-Kumaoni) among literary friends.  So whenever there is a literary event in the city, they don't forget to invite me to it.  Particularly, Kathakar Jiten Thakur, Subhash Pant, Hemchandra Saklani, Dr. Muniram Saklani, Lokesh Navani, Shanti Prasad 'Curious', Mukesh Nautiyal, Bina Benzwal, Sunita Chauhan, Ganesh Khughshal 'Gani', Narendra Kathait, Sandeep Rawat, Dr. Kutz  Bharti, Madan Duklan etc.  If any of his books are published, it definitely reaches me in some way or the other.

Today (27 February) the book of litterateur Hemchandra Saklani was released.  The program was kept in the Uttaranchal Press Club auditorium from 12 noon.  For this, Saklani ji was reminding me from a week ago that I must have reached.  So I reached the Press Club at 11 am.  After a long time, I got to meet all the literary friends at one place.  It was time to start the program, so many litterateurs and literary lovers were busy in discussion by forming groups at different places in the club premises.  Folk litterateur Ramakant Benzwal was sitting in a corner with some journalist colleagues and sunbathing.  I met Saklani ji and went straight to him.  However, I did not recognize him as he was wearing a mask.  But, seeing me, he immediately stood up to greet and said, 'Kukreti ji, you may not recognize it.'  I said, 'Oh brother!  What do you talk about', because I had recognized him by the way he was standing.
For about 20 minutes, we kept talking on subjects like literature and culture.  In the meantime, he suddenly got up and said, 'You had to give some books, but could not meet for a long time.  Let go!  I have kept it in the car, I will give it to you.'  I got my wish just as I asked for.  He presented me three books, in which 'Hindi-Garhwali-English dictionary' prepared by Ramakant Benzwal and Bina Benjwal, 'Mrs Rawat', a compilation of women's poems from the country and the world translated by Bina Benjwal and 'Garhwal Himalaya' by Ramakant Benjwal.  (History, Culture, Language, Travel and Tourism).  We were coming towards the club from near the car when suddenly we met litterateur Shashibhushan Badoni.  He was also invited to the program.  In the meantime, Kalpana Bahuguna and Manju Kala, associated with the 'Dhad' organization dedicated to the concerns of the people, also came there.  Both the sisters bring out the quarterly magazine 'Lok Ganga' of Lok consciousness, so they also presented me the issue of 'Lok Ganga' published in November last.
Saklani ji also had to present his book to me, but I could not stay in the press club after 3 o'clock due to the lengthy program.  The office which was to be reached, so left without meeting Saklani ji.  Incidentally, on reaching the office, the security guard at the gate also handed me an envelope containing the November and December issues of 'Dhad' magazine.  'Dhad' is a famous Garhwali language magazine dedicated to literature and culture, edited by litterateur Ganesh Khughshal 'Gani'.  It is his affection that he definitely sends me every issue of the magazine.  Apart from this, journalist friend Satendra Dandriyal also presented me a few days back with Nilesh Mishra's novel 'Yaad Shahar-1'.  This novel was kept in the office, which I brought to the room today along with other books.

Now gradually the sequence of reading these books will start.  However, due to day-to-day busyness, I do not find time to read books, yet I will try to read them as soon as possible.  More books have to be read ahead and time has to be taken in the midst of all these busyness.  Nowadays 'Reiki Healing' and 'Quantum Healing' also have to be given time.  For this, one has to wake up at five o'clock in the morning.  So!  'Where there is a will, there is a way', everything will be fine.


Friday, 28 January 2022

28-01-2022 (बूस्टर डोज और कोरोना)


google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बूस्टर डोज और कोरोना

------------------------------

दिनेश कुकरेती

आज कोरोना की प्रिकाशन (बूस्टर) डोज भी लगवा ही ली। वैसे इसकी जरूरत नहीं थी, लेकिन पहली बार किसी कार्य के लिए समाज ने प्रथम पांत में माना है, इसलिए भावनाओं का अनादर करना उचित नहीं समझा। दरअसल, जब मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी, तब प्रशासन ने प्रेस से जुडे़ होने के कारण मेरा नाम भी अन्य साथियों के साथ कोरोना वारियर्स की सूची में डाल दिया था। इसी वजह से दूसरी डोज के लिए भी मुझे 84 दिन का इंतजार नहीं करना पडा़। दूसरी डोज के नौ माह बाद अब 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों व कोरोना वारियर्स को बूस्टर डोज लगाई लगाई जा रही है। सो, इसका लाभ मुझे भी मिल गया।

वैक्सीन के लिए मैंने कल रात ही दून मेडिकल कालेज में एक से तीन बजे का स्लाट बुक करा दिया था। सो, आज ठीक बारह बजे मैं आफिस पहुंच गया। वहां से अन्य साथियों के साथ वैक्सीनेशन के लिए जाना था, लेकिन पता चला कि वह तो सुबह ही टीका लगवा आए हैं। अब सिर्फ किरण भाई व हिमांशु रह गए थे, वो और मैं साथ ही गए। वैक्सीनेशन सेंटर में एक-दो लोग ही थे, इसलिए वहां हमें पांच मिनट से अधिक का समय नहीं लगा। इसके बाद हम सीधे आफिस लौट आए। भोजन के लिए मैंने खत्री के माध्यम से पहले ही कैंटीन में समीर को कह दिया था, इसलिए निश्चंतता थी। 

तकरीबन तीन बजे के आसपास हम भोजन करने के लिए कैंटीन में पहुंचे और फिर मीटिंग के बाद शाम पांच बजे चाय पीने। यह हमारा डेली रूटीन है। इतवार को कैंटीन बंद रहती है, इसलिए उस दिन हम आफिस के पास सड़क किनारे ढाबे में चाय पीते हैं। आजकल विधानसभा चुनाव के कारण दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो रखी है। 14 फरवरी को मतदान संपन्न होने तक तो घर भी नहीं जाया जा सकता। उस पर पिछले दिनों कोरोना भी हो गया था, जिसका असर अभी भी है। हालांकि, मैंने आरटी-पीसीआर जांच नहीं करवाई, लेकिन जिन साथियों ने करवाई, वो पाजीटिव ही निकले। 

अकेले में पाजीटिव आना भी गंभीर समस्या है। जिम्मेदारों ने कोरोना को लेकर माहौल ही इस कदर बिगाड़ दिया है कि हम कोरोना मरीज के साथ अस्पृश्य जैसा बर्ताव करने लगते हैं। सोचिए! ऐसे में उसकी मनोवृत्ति पर क्या असर होगा। नकारात्मक वातावरण उसके स्वास्थ्य को नुकसान ही तो पहुंचाएगा। यही हुआ भी, कोरोना से ज्यादा कोरोना के खिलाफ बने माहौल से ज्यादा लोग मरे। इसके अलावा जिम्मेदारों की घनघोर लापरवाही भी मौत की बडी़ वजह बनी। अस्पतालों में जो कुछ घटा, वह किसी से छिपा थोडे़ है। इसलिए मैंने अपना इलाज अपने ही तरीके से किया। कुछ दिन जरूर दिक्कत हुई, लेकिन फिर सब सामान्य हो गया।

हां! इस दौरान यह जरूर हुआ कि मैं ठीक से हीलिंग का अभ्यास नहीं कर पाया। हालांकि, सच्चिदानंद वैलनेस फाउंडेशन के बैनर तले क्वांटम हीलर एवं होलिस्टिक कोच गणेश काला की ओर से चलाई जा रही हीलिंग की आनलाइन कार्यशाला में मैंने नियमित रूप से प्रतिभाग किया। वैसे तो यह कार्यशाला एक से 21 जनवरी तक थी, लेकिन कालाजी ने इसे आगे भी कुछ दिन तक जारी रखा। मुझे भरोसा है कि इससे शिविरार्थियों को जरूर लाभ मिला होगा। भई! मुझे तो मिला। साथ ही मैं इस विधा को सीखने के लिए प्रेरित भी हुआ। 

अब तो हीलिंग के अभ्यास से ही मेरे दिन की शुरुआत होती है। इसके लिए मैं सुबह पांच बजे हर हाल में जाग जाता हूं। तन-मन के स्वास्थ्य के लिए इतना तो करना ही पड़ता है। आप भी अगर हीलिंग सीखना चाहते हैं और जीवन में सकारात्मकता लाना चाहते हैं तो होलिस्टिक कोच गणेश काला से फोन, वाट्सएप व टेलीग्राम पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। उनका फोन, वाट्सएप वा टेलीग्राम नंबर 918057286132 है।

--------------------------------------------------------------

Booster dose and corona

--------------------------------------

Dinesh Kukreti

Today the publication (booster) dose of Corona has also been installed.  Although it was not needed, but for the first time for any work, the society has accepted it in the first line, so it was not considered appropriate to disrespect the feelings.  Actually, when I had administered the first dose of the corona vaccine, then the administration had put my name in the list of corona warriors along with other colleagues due to being associated with the press.  That's why I didn't have to wait for 84 days for the second dose as well.  Nine months after the second dose, now a booster dose is being applied to the elderly, health workers and corona warriors above 60 years of age.  So, I also got the benefit of this.

For the vaccine, I had booked a slot from one to three o'clock last night at Doon Medical College.  So, today at exactly twelve o'clock I reached the office.  From there he had to go for vaccination along with other colleagues, but it was found that he had come to get the vaccine done in the morning itself.  Now only Kiran Bhai and Himanshu were left, he and I went together.  There were only one or two people in the vaccination center, so it didn't take us more than five minutes there.  After that we went straight back to the office.  I had already told Sameer in the canteen through Khatri for food, so there was restlessness.

Around three o'clock we reached the canteen to have a meal and then after the meeting at five o'clock to have tea.  This is our daily routine.  The canteen is closed on Sundays, so that day we have tea in the roadside dhaba near the office.  Nowadays the routine has been completely disturbed due to the assembly elections.  Can't even go home till the polling is over on February 14.  Corona had also happened on him in the past, which still has its effect.  Although, I did not get the RT-PCR test done, but the colleagues who got it done, they turned out to be positive.

Coming positive alone is also a serious problem.  The responsibilities have spoiled the atmosphere regarding Corona in such a way that we start treating corona patients like untouchables.  Think!  So what will be the effect on his attitude?  Negative environment will only harm his health.  The same thing happened, more people died due to the atmosphere created against Corona than Corona.  Apart from this, the gross negligence of the responsible also became a major cause of death.  Whatever happened in the hospitals is a bit hidden from anyone.  So I treated myself in my own way.  It was a problem for a few days, but then everything went back to normal.

Yes!  During this it definitely happened that I was not able to practice healing properly.  However, I regularly attended online healing workshops conducted by Ganesh Kala, a quantum healer and holistic coach under the banner of Satchidananda Wellness Foundation.  Although this workshop was from January 1 to 21, but Kalaji continued it for a few days.  I am sure the campers must have benefited from this.  Hey!  I got it  At the same time, I was also inspired to learn this mode.

Now my day begins with the practice of healing.  For this, I always wake up at five in the morning.  So much has to be done for the health of body and mind.  If you also want to learn healing and bring positivity in life, then you can directly contact the holistic coach Ganesh Kalas by phone, whatsapp and telegram.  His phone, whatsapp or telegram number is 918057286132

Thursday, 27 January 2022

27-01-2022 (जीवन में बदलाव की ओर)



google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जीवन में बदलाव की ओर

----------------------------

दिनेश कुकरेती

सुबह नींद छह बजे के आसपास खुल गई थी, लेकिन मैंने बिस्तर साढे़ सात बजे छोडा़। पीने के लिए पानी गर्म करवाने के साथ ही मैंने केयर टेकर को चाय बनाने के लिए कह दिया। फिर उसने नाश्ते के बारे में पूछा तो मैंने और बड़थ्वालजी ने आलू-प्याज के पराठे और भुजिया बनाने की इच्छा जताई। दही हम कल ही ले आए थे। इस बीच स्नान-ध्यान कर हम सभी तैयार हो गए। साढे़ आठ बजे टेबल पर नाश्ता लग चुका था। सभी ने पेट भरकर नाश्ता किया और चार पराठे दोपहर के लिए टिफिन में पैक भी करा दिए। सवा नौ बजे के आसपास हमने आफिस के लिए प्रस्थान किया। पौन घंटा लगा होगा हमें देहरादून पहुंचने में। 

आफिस पहुंचने के बाद मैंने बाइक उठाई और चल पडा़ अपने ठिकाने की ओर। भूख थी नहीं, इसलिए दोपहर का भोजन बनाने के बजाय बिस्कुट वगैरह खाकर काम चला लिया। इसके बाद मैं रेकी हीलिंग का अभ्यास करने लगा। प्रवास में नेटवर्क न होने के कारण अभ्यास नहीं हो पाया था। दरअसल, रेकी हीलिंग की 21 दिन की आनलाइन कार्यशाला में हिस्सा लेने के बाद अब सुबह के वक्त खाली रहना बेहद अखरता है। सच्चिदानंद वैलनेस फाउंडेशन के बैनर तले यह कार्यशाला एक जनवरी से 21 जनवरी तक चली। इस दौरान होलिस्टिक कोच गणेश काला ने आसान भाषा में न केवल शरीर में छिपी सूक्ष्म परामानसिक शक्तियों से परिचित कराया, बल्कि इन्हें जागृत कर स्वयं को शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक समेत अनेक व्याधियों से मुक्त करने के तरीके भी समझाए। 
कार्यशाला में साधकों ने आभामंडल (Aura-Electro megnetic Field) की सफाई और कवच बनाने की प्रक्रिया भी जानी। सिर्फ़ अपनी बात करूं तो मैं छात्र जीवन से ही अध्यात्म के बेहद करीब रहा हूं। परामानसिक शक्तियों के बारे जानने की मेरी उत्सुकता हमेशा से रही है। इसके लिए मैंने कई पुस्तकों का अध्ययन भी किया और आज भी यह सिलसिला बरकरार है। हालांकि, इस बात का अफसोस जरूर है कि जीवन की आपाधापी में मैं व्यावहारिक रूप अध्यात्म के करीब नहीं जा पाया। कालाजी द्वारा शुरू की गई कार्यशाला ने मुझे इस दिशा में आगे बढ़ने को प्रेरित किया और अब मैं पूरे विश्वास के साथ आत्मजागरण की दिशा में आगे बढ़ रहा हूं। मैं छात्र जीवन से ही कुंडली जागरण के लिए उत्सुक रहता था, लेकिन मौका अब जाकर मिला। खैर! इससे क्या फर्क पड़ता है। जग जागे, तब भोर।
इतना तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि यदि हम सकारात्मक रहें तो जीवन में उल्लास के लिए बनावट-दिखावट की कोई जरूरत नहीं। रेकी हीलिंग ऐसा ही संधान है, जो हमें बेहद सरलता एवं सहजता से पूर्णता की प्राप्ति करा सकता है। आप भी यदि रेकी हीलिंग सीखकर जीवन में उल्लास घोलना चाहते हैं तो सच्चिदानंद वैलनेस फाउंडेशन के द्वार आपके लिए हमेशा खुले हैं। आप होलिस्टिक कोच गणेश काला से इस नंबर (+918057286132) पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसी नंबर पर कालाजी वाट्सएप और टेलीग्राम पर भी उपलब्ध हैं। 
इसके अलावा फाउंडेशन की ओर से इन दिनों शाम आठ से नौ बजे तक  एक फरवरी से शाम आठ से नौ बजे तक Change your Frequency : Create your Destiny नाम से रेकी हीलिंग पर आनलाइन कार्यशाला आयोजित की जा रही है। आप नीचे दिए लिंक पर जाकर या फिर कालाजी के फेसबुक पेज (Genesh Kala : Holistic Coach) से जुड़कर कार्यशाला का हिस्सा बन सकते हैं। भविष्य में भी ऐसी जानकारियां मैं ब्लाग के माध्यम से निरंतर शेयर करता रहूंगा।
Change your Frequency : Creat your Destiny
From 1 Feb 2022
8:00 PM - 9 :00 PM (Daily)
Google Meet joining info : https://meet.google.com/ndi-ooqp-ymh
Join this meeting now

खैर! रेकी हीलिंग पर आगे भी बात जारी रहेगी। यह तो ऐसा विस्तृत ज्ञान है, जिसे किसी अध्याय विशेष में नहीं समेटा जा सकता। अब आता हूं आज की दिनचर्या पर। ढाई बजे के आसपास मैं आफिस पहुंचा। सतीजी और किरण भाई भोजन करने की तैयार कर रहे थे। उन्होंने मुझसे भी आग्रह किया। मैंने इन्कार किया तो उन्होंने जबर्दस्ती एक परांठा मक्खन के साथ मुझे थमा दिया। अब तो खाना ही था। इसके बाद उन्होंने भुजिया भी मेरी कटोरी में डाल दी। उसे भी खाना पडा़। कुछ ही देर में मूंगफली भी आ गई। यानी पेट फुल। मीटिंग के बाद हमने कैंटीन में एक-एक कप चाय पी और फिर काम पर जुट गए।
शाम साढे़ छह बजे के आसपास लाइब्रेरी से खत्री का फोन आया कि कल कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज की डेट है, आप भी स्लाट बुक करवा लीजिए। फिर उसी ने हम चार-पांच लोगों का दून मेडिकल कालेज के वैक्सीन सेंटर में दोपहर एक से तीन बजे के बीच का स्लाट बुक करा दिया। यह बूस्टर डोज 60 वर्ष से अधिक आयु वालों के साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर को लगाई जा रही है। संयोग से हम भी फ्रंटलाइन वर्कर में शामिल हैं। हो सकता है बाद में सभी को लगाई जाए। वैसे सच कहूं तो इसे लगाने-न लगाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। कोरोना से नुकसान उन्हीं को हो रहा है, जो बेवजह दहशत में आ जा रहे हैं। 
इसके लिए वो तमाम एजेंसियां जिम्मेदार हैं, जिन्होंने कोरोना को लेकर इस तरह का भयावह माहौल पैदा किया। अन्यथा खांसी-जुकाम किसे नहीं होता। अगर आप सकारात्मक हैं तो इम्यूनिटी के लिए कुछ अतिरिक्त खाने की जरूरत ही नहीं है। बहरहाल! रात काफी हो चुकी है और नींद से आंखें भी बोझिल हुई जा रही हैं। इसलिए क्यों न अब बिस्तर की शरण ले ली जाए। आप सभी की शुभ रात्रि!!
--------------------------------------------------------------
Towards life change
-------------------------
Dinesh Kukreti

I woke up around 6 in the morning, but I left the bed at 7:30.  Along with getting the water hot for drinking, I asked the caretaker to make tea.  Then he asked about breakfast, so Barthwalji and I expressed a desire to make potato-onion parathas and bhujia.  We had brought curd yesterday only.  Meanwhile, after taking bath and meditating, we all got ready.  Breakfast was already on the table at half past eight.  Everyone had a full breakfast and got four parathas packed in tiffin for the afternoon.  Around 9.15 we left for the office.  It would have taken us half an hour to reach Dehradun.

After reaching the office, I picked up the bike and started towards my hideout.  There was no hunger, so instead of making lunch, he worked by eating biscuits etc.  After that I started practicing Reiki healing.  Due to lack of network in migration, the exercise could not be done.  In fact, after participating in a 21-day online Reiki Healing workshop, it is extremely difficult to be empty in the morning.  Under the banner of Satchidananda Wellness Foundation, this workshop ran from January 1 to January 21.  During this, Holistic Coach Ganesh Kala not only introduced the subtle parapsychic powers hidden in the body in easy language, but also explained the ways to awaken them and free oneself from many ailments including physical, mental and emotional.

In the workshop, the seekers also learned the process of cleaning the Aura-Electro Magnetic Field and making armor.  Talking only about myself, I have been very close to spirituality since student life.  I have always been curious to know about parapsychic powers.  For this I also studied many books and this trend continues even today.  However, it is a matter of regret that in the hustle and bustle of life, I could not practically get close to spirituality.  The workshop started by Kalaji inspired me to move forward in this direction and now I am moving towards self-awareness with full confidence.  I used to be eager for Kundli Jagran since student life, but got the opportunity now.  So!  What difference does it make.  Wake up, then it's morning.

So much so that I can say with certainty that if we are positive, then there is no need for appearances to be happy in life.  Reiki Healing is one such method, which can help us to attain perfection with utmost ease and ease.  If you also want to add joy to life by learning Reiki healing, then the doors of Satchidananda Wellness Foundation are always open for you.  You can directly contact Holistic Coach Ganesh Kala on this number (+918057286132) .  Kalaji is also available on WhatsApp and Telegram on the same number.

Apart from this, these days from eight to nine in the evening, from February 1 to eight to nine in the evening. An online workshop is being organized on Reiki Healing named Change your Frequency : Create your Destiny.  You can be a part of the workshop by visiting the link given below or by joining Kalaji's Facebook page (Genesh Kala: Holistic Coach).  In future also, I will continue to share such information through the blog.
Change your Frequency : Create your Destiny
From 1 Feb 2022
8:00 PM - 9:00 PM (Daily)
Google Meet joining info : https://meet.google.com/ndi-ooqp-ymh
Join this meeting now

So!  The talk on Reiki healing will continue even further.  This is such a detailed knowledge, which cannot be summed up in any particular chapter.  Now coming to today's routine.  I reached the office around 2.30 pm.  Satiji and Kiran Bhai were preparing to eat food.  He urged me too.  I refused so he forcibly handed me a paratha with butter.  Now it was just food.  After this he also put Bhujia in my bowl.  He also had to eat.  In no time peanuts also arrived.  That is, the stomach is full.  After the meeting, we had a cup of tea in the canteen and then got to work.

At around 6.30 pm, Khatri got a call from the library that tomorrow is the date of booster dose of Kovid vaccine, you should also book your slot.  Then he booked a slot of four or five of us at the Vaccine Center of Doon Medical College between one and three o'clock in the afternoon.  This booster dose is being administered to those above 60 years of age as well as frontline workers.  Incidentally, we are also among the frontline workers.  Maybe later everyone can be planted.  Well, to be honest, applying it or not is not going to make any difference.  Those who are getting panic unnecessarily are being harmed by Corona.

For this, all those agencies are responsible, which created such a frightening environment regarding Corona.  Otherwise, who does not get cough and cold?  If you are positive then there is no need to eat anything extra for immunity.  However!  The night is long enough and the eyes are getting heavy due to sleep.  So why not take refuge in the bed now.  Good night to you all!!

25-10-2026 (छलती राजनीति : संस्कृति ही नहीं, सरोकार भी भुला बैठे 'भाग्य-विधाता')

छलती राजनीति : संस्कृति ही नहीं, सरोकार भी भुला बैठे 'भाग्य-विधाता' -------------------------------------------------------------- द...