Besides being a writer and journalist, I am also a very simple person. I face new challenges every day. So, even though my daily routine is simple, it looks very extraordinary. I think you will like my routine too.
Monday, 14 March 2022
14-03-2022 (फूल संगरांद)
13-03-2022 (रंगोत्सव)
रंगोत्सव
----------
दिनेश कुकरेती
आज सुबह से ही व्यस्त कार्यक्रम रहा। इस बार मैं भी उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का हिस्सा हूं, इसलिए व्यस्तता होना लाजिमी था। रात ही तय हो गया था कि सभी सदस्य व पदाधिकारियों को रंगोत्सव की व्यवस्थाएं बनाने के लिए समय से क्लब पहुंचना है। सो, मैं ठीक साढे़ नौ बजे ड्यूटी पर पहुंच गया। उस समय नवीन क्लब परिसर में टेंट लगवा रहा था। कुर्सियां लगवा ली गई थीं। कुछ कमियां रह गई थीं, जिन्हें नवीन व मैंने दुरुस्त करवा लिया। उधर, क्लब प्रभारी सुबोध भट्ट ने हमारे लिए नाश्ते का इंतजाम कर लिया था। नाश्ते में छोले-भटूरे बने थे। सभी ने आराम से बैठकर नाश्ता किया और फिर जुट गए जिम्मेदारियों के निर्वहन में। तब तक अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल व महामंत्री ओपी बेंजवाल समेत कुछ अन्य सदस्य भी क्लब पहुंच गए थे।
इस बार होली के मौके पर हम कुछ नया करना चाहते थे। इसके लिए हमने देहरादून के सबसे पुराने आर्केस्ट्रा अलेक्जेंडर एंड ग्रुप को कार्यक्रम में बुलाया था। 11 बजे के आसपास अपने ग्रुप के साथ अलेक्जेंडर क्लब पहुंचे और इंस्ट्रूमेंट सेट करने में जुट गए। पांडाल हमने खुला रखा था। दरअसल, हमें इस बात का इल्म ही नहीं था कि खुले में धूप इतनी तेज लगेगी, लेकिन अब किया भी क्या जा सकता था। सुकून इस बात का है कि रंगों के उल्लास में क्लब सदस्य एवं उनके परिवारों ने इस ओर विशेष ध्यान नहीं दिया। हालांकि, हमसे चूक तो हुई ही थी, जिसे बाद में पूरी कार्यकारिणी ने सार्वजनिक रूप से भी स्वीकार किया और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने देने का भरोसा दिलाया।
इस बीच अचानक मुझे याद आया कि ईनामी कूपन की बुक तो जल्दबाजी में मैं रूम में ही छोड़ आया हूं। जबकि लक्की ड्रा में ये कूपन भी शामिल किए जाने थे। पहले तो मैंने सोचा कि इस बात को यहीं भुला दूं, लेकिन जब पता चला कि कार्यकारिणी सदस्य सोबन सिंह भी अपनी बुक घर पर ही छोड़ आया है तो फिर योजना बनाई कि रूम से कूपन बुक लेकर आया जाया। सोबन का फ्लैट और मेरा रूम एक ही रूट पर पड़ता है, इसलिए साथी दिनेश खत्री से स्कूटी लेकर हम दोनों चल पडे़ कूपन बुक लेने अपने-अपने ठौर की ओर। लगभग 40 मिनट बाद हम फिर प्रेस क्लब में थे, तब तक रंगोत्सव का आगाज हो चुका था। वातावरण में अबीर-गुलाल की महक के बीच अलेक्जेंडर के गीत गूंज रहे थे।
मुख्य अतिथि के रूम में बडे़ भाई सुभाष शर्मा और अन्य अतिथि बडे़ भाई लोकेश नवानी, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी) के संपादक निशीथ जोशी आदि अगली पांत में बैठे हुए थे। अतिथि सत्कार की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सुभाष भाई समाजसेवी के साथ वरिष्ठ पत्रकार भी हैं। दो दशक पहले उन्होंने देहरादून से बडे़ स्तर पर दैनिक 'हिमालय दर्पण' का प्रकाशन शुरू किया था। तब यह पत्र खासा लोकप्रिय हुआ था और हम भी इससे जुडे़ रहे। यह प्रदेश की बदकिस्मती ही थी कि अल्पकाल में ही इस पत्र का प्रकाशन बंद हो गया। अब सुभाष भाई इसी नाम से पोर्टल चला रहे हैं।
कार्यक्रम में रंगत बिखर रही थी। अलेक्जेंडर की गायकी में वही ताजगी थी, जो आज से 40-45 साल पहले रही होगी। लग ही नहीं रहा था कि उनकी उम्र 75 साल की हो चुकी है। चेहरे पर वही चमक, अंदाज में वही लटक। पांडाल में मौजूद जिन लोगों ने भी अपने दौर में अलेक्जेंडर को सुना है, वह भावविभोर नजर आ रहे थे। अलेक्जेंडर ने भी अपने इन परिचितों की फरमाइश पूरी करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। होरी गीत की उनकी आखिरी प्रस्तुति पर तो खूब अबीर- गुलाल उडा़ और पूरा पांडाल झूम उठा। कार्यक्रम के बीच में ही बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं और लक्की ड्रा निकालने के साथ पुरस्कार भी वितरित किए गए।
भोजन का वक्त हो चुका, सो सुभाष भाई, लोकेश भाई व अलेक्जेंडर के साथ हम सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने कैंटीन में एक साथ बैठकर भोजन किया और फिर क्लब कार्यालय में चाय की चुस्कियां लीं। इसके बाद अतिथियों की विदाई के साथ ही शाम चार बजे के आसपास मैंने भी सतीजी के साथ आफिस की राह पकड़ ली। इस समय रात के बारह बजे हैं और सोने की तैयारी हो रही है। थकान काफी हो रही थी, इसलिए आफिस से मैं दस बजे के आसपास रूम में लौट आया था। फिलहाल नींद से आंखें बोझिल हुई जा रही हैं, इसलिए शेष बातें कल होंगी। तब तक के लिए नमस्कार।
--------------------------------------------------------------
Sunday, 6 March 2022
06-03-2022 (बर्फ की चादर ओढ़े हैं हिमालय के चारधाम)
| केदारनाथ धाम |
![]() |
| हेमकुंड साहिब |
Sunday, 27 February 2022
27-02-2022 (किताबों की दुनिया)
25-07-2026 (मुझे अतिप्रिय है गणित, गणितज्ञों ने दी दुनिया को नई दृष्टि)
google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मुझे अतिप्रिय है गणित, गणितज्ञों ने दी दुनिया को नई दृष्टि ----------------------...








