Tuesday, 16 November 2021

16-11-2021 (बाइक और मैं)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बाइक और मैं
---------------

दिनेश कुकरेती

लिए! कुछ तो सुकून मिला। जेब तो ढीली होनी ही थी, पर बाइक के पेट्रोल टैंक का ढक्कन तो बदल गया। सुबह जब तक मैंने बाइक गैराज में नहीं पहुंचा दी, ढक्कन मिलने को लेकर आशंकित था, लेकिन मैकेनिक के भरोसा दिलाने पर मन का बोझ हल्का हो गया। मैकेनिक ने बताया कि 700 रुपये तक खर्चा आएगा और इतना मैं मानकर चल ही रहा था। उसने यह भी कहा कि दोपहर दो बजे तक मैं बाइक ले जा सकता हूं, वह फोन करके बता देगा। यह भी मेरे लिए सुकून वाली बात थी, अन्यथा फिर पैदल ही आफिस जाना पड़ता। लौटना तो पैदल था ही। 

इसके बाद मैंने मैकेनिक को दो-एक काम और बताए और हैलमेट को गैराज में ही रखकर कमरे में लौट आया। साथ ही बाइक में थोडा़ पेट्रोल डलवाने को भी कह आया, क्योंकि मेरे हिसाब से टंकी में पेट्रोल ना के बराबर बचा था।  दोपहर का भोजन करने के उपरांत ढाई बजे के आसपास मैंने मैकेनिक को फोन किया तो उसने बताया कि बाइक तैयार हो गई है, मैं उसे ले जा सकता हूं। सो, कमरे से मैं सीधे गैराज पहुंच गया। मैकेनिक ने बताया कि ढक्कन महंगा पडा़ है, ठीक एक हजार रुपये खर्च हुए। अब खर्चे को कम करने का तो मेरे पास कोई उपाय नहीं था, सो एक हजार रुपये उसे गूगल पे कर दिए।

जो अन्य काम मैंने मैकेनिक को बताए थे, वह उसने नहीं किए। मैंने विशेषकर उसे बताया था कि इंजन से बूंद-बूंद आयल टपक रहा है। उसने बताया कि इसके लिए बाइक खराद में ले जानी होगी, इसलिए सर्विसिंग के दौरान ही यह कार्य करवाना। मेरे पूछने पर उसने यह भी बताया कि बूंद-बूंद आयल से कुछ नहीं होता। आयल जमीन में फैल जाता है, इसलिए ज्यादा लगता है। यही नहीं, मैकेनिक ने बाइक में पेट्रोल भी नहीं डलवाया था। कहने लगा, टाइम ही नहीं मिला, लेकिन चिंता की बात नहीं, बाइक आराम से पेट्रोल पंप तक पहुंच जाएगी। धुकधुकी तो थी कि कहीं रास्ते में पेट्रोल खत्म न हो जाए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और बाइक पेट्रोल पंप तक पहुंच गई।

मैंने 200 रुपये का पेट्रोल भरवाकर क्रेडिट कार्ड से उसका भुगतान कर दिया। पेट्रोल आजकल सौ रुपये लीटर हो रखा है, लेकिन मजबूरी है भरवाना। हालांकि, सरकार के चाटुकार और दलाल (अंधभक्त कहना ज्यादा उपयुक्त रहेगा) तो कह रहे हैं कि जरूरी थोडे़ है बाइक चलाना। उनका तो हर चीज के लिए यही तर्क है। मसलन टमाटर, मटर, प्याज महंगे हैं तो उन्हें खाना छोड़ दो, दालें और सरसों का तेल न खरीदो वगैरह-वगैरह। खैर! अंधयुग में ऐसा होना स्वाभाविक है और यह तब तक रहेगा, जब तक कि आत्मविमुग्धता में तन के कपडे़ चीथडे़ नहीं हो जाते।













बहरहाल! बाइक ठीक हो गई तो मुझे कमरे तक पैदल नहीं आना पडा़। हालांकि, पैदल चलने में नुकसान नहीं, फायदा ही फायदा है। शहरों में पैदल चलने के मौके अब रह ही कहां गए हैं। जाहिर है स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव तो पड़ ही रहा होगा। खुशकिस्मती से मुझे तो ऐसे मौके अक्सर मिल जाते हैं। हां! इतना जरूर है जिस दिन कमरे में पैदल आना होता है, उस दिन भोजन बनाने में विलंब हो जाता है। वैसे यह कोई बडी़ बात नहीं है और कम से कम मैं तो इसकी परवाह कतई नहीं करता।

इन्‍हें भी पढ़ें : 

--------------------------------------------------------------

Bike and me

---------------------

Dinesh Kukreti

Let go!  Got some relief.  The pocket had to be loosened, but the cover of the petrol tank of the bike was changed.  I was apprehensive about getting the cover until I took the bike to the garage in the morning, but when the mechanic assured me, the burden of my mind became lighter.  The mechanic told that it would cost up to Rs 700 and I was assuming that much.  He also said that by two o'clock in the afternoon I can take the bike, he will call and tell.  This was also a comforting thing for me, otherwise I would have had to go to the office on foot.  Returning was on foot.

After this I told the mechanic two more tasks and returned to the room keeping the helmet in the garage.  Along with this, he was also asked to put some petrol in the bike, because according to me, there was hardly any petrol left in the tank.  After having lunch around 2.30 pm I called the mechanic and he told that the bike is ready, I can take it.  So, from the room I went straight to the garage.  The mechanic told that the lid is expensive, exactly one thousand rupees were spent.  Now I did not have any way to reduce the expenses, so one thousand rupees were given to him on Google.

He didn't do the other things I told the mechanic.  I specifically told him that the engine was dripping oil drop by drop.  He told that for this the bike will have to be taken to the lathe, so this work should be done only during servicing.  When I asked, he also told that drop by drop of oil does not do anything.  Oil spreads on the ground, so it takes more.  Not only this, the mechanic did not even put petrol in the bike.  Started saying, did not get time, but not to worry, the bike will reach the petrol pump comfortably.  There was a shock that the petrol should not run out on the way, but it did not happen and the bike reached the petrol pump.

I filled petrol of Rs 200 and paid it through credit card.  Petrol nowadays has been kept at 100 rupees a liter, but it is a compulsion to fill it.  However, the sycophants and touts of the government (it would be more appropriate to say blind devotees) are saying that riding a bike is a little necessary.  This is his reasoning for everything.  For example, tomatoes, peas, onions are expensive, so stop eating them, don't buy pulses and mustard oil, etcetera.  So!  It is natural for this to happen in Andha Yuga, and it will remain so until the clothes of the body are torn apart in self-distraction.

However!  The bike got fixed so I didn't have to walk till the room.  However, there is no harm in walking, there is only benefit.  Where are the opportunities for walking in cities now?  Obviously it must be having an adverse effect on health.  Luckily, I often get such opportunities.  Yes!  It is necessary that on the day one has to walk into the room, there is a delay in preparing food.  Well it's not a big deal and at least I don't care at all.

Monday, 15 November 2021

15-11-2021 (असमंजस)






















google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
असमंजस
-----------

दिनेश कुकरेती

सुबह जब मैंने बिस्तर छोडा़ तो सिर में भारीपन-सा महसूस हो रहा था, लेकिन स्नान के बाद काफी राहत मिली। फिर मैं हमेशा की तरह योगाभ्यास  करने बैठ गया। हालांकि, बाइक को लेकर मन अब भी बोझिल था। स्वयं बाइक लेकर आटो पार्ट्स की दुकान पर जाऊं या बाइक को मैकेनिक के सुपुर्द कर दूं, इसे लेकर असमंजस बना हुआ था। काफी सोच-विचार के बाद मैंने तय किया कि लाक मैकेनिक के माध्यम से ही लगवाऊंगा। इसमें विश्वसनीयता की लगभग गारंटी रहती है। 

अगर मैं लैंसडौन चौक आटो पार्ट्स वाले के पास गया और उसके पास लाक न मिला तो फिर बैरंग वापस लौटना पडे़गा। खामखां का पेट्रोल फुंकेगा, सो अलग। उस पर मुश्किल यह है कि लाक के खुलने की गारंटी नहीं। ऐसे में बीच रास्ते पेट्रोल खत्म हो गया तो धक्का परेड तय मानिए। इसलिए बेहतर यही है शांत रहा जाए, क्योंकि मैकेनिक भी सोमवार को साप्ताहिक अवकाश पर रहता है। मंगलवार सुबह पहला काम बाइक को मैकेनिक के हवाले करने का ही करूंगा।

योगाभ्यास के बाद मैंने सीधे दुकान का रुख किया। आटा, चीनी, साबुन आदि जरूरी सामान खरीदना था। बीते दो-तीन दिन से मैं रोज लापरवाही कर जा रहा था, लेकिन आज सामान लाना बेहद जरूरी था। खैर! सामान लाने के बाद मैं भोजन बनाने में जुट गया। आज आफिस पैदल ही जाना था, इसलिए भोजन करने के बाद मैंने ठीक ढाई बजे आफिस की राह पकड़ ली। तकरीबन बीस मिनट लगे होंगे मुझे आफिस पहुंचने में। इस बीच रास्ते में किरण भाई का फोन भी आ गया था कि बाइक ठीक हुई या नहीं। मैंने उन्हें बताया कि कल मैकेनिक ही ठीक करेगा।

आफिस में साथियों के साथ बातचीत कर मैंने तय किया कि रात बाइक लेकर ही कमरे में जाऊंगा। थोडा़ पेट्रोल उसमें है ही और इत्तेफाक से कमरे में पहुंचने तक खत्म हो भी गया तो गैराज तक धकेलकर ले जाने में कोई दिक्कत नहीं है। इसके बाद मैं खबरों की चीर-फाड़ में जुट गया। हालांकि, जब तक बाइक के पेट्रोल टैंक का लाक नहीं लग जाता, तब तक मन में शंका-आशंका तो बनी ही रहनी है। खैर! शाम की चाय पीने के बाद मैं सब्जी मंडी पहुंचा और 250 ग्राम टमाटर ले आया। टमाटर इन दिनों आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रखा है। 80 रुपये किलो से नीचे ही नहीं उतर रहा। इसलिए एक बार में 250 ग्राम से ज्यादा खरीदने की हिम्मत ही नहीं हो पा रही।

बाकी कोई सब्जी मुझे पसंद नहीं आई। मटर लेने का मन हुआ, लेकिन वह 130 रुपये किलो है। मशरूम आज मंडी में था नहीं। अगर होता तो मुझे मशरूम ही लेना था। वह अन्य सब्जियों की अपेक्षा सही पड़ जाता है। रात 10.40 बजे के आसपास मैंने कमरे की राह पकडी़। डर था कि कहीं रास्ते में बाइक का तेल खत्म न हो जाए, लेकिन खुशकिस्मती से ऐसा हुआ नहीं। टैंक के लाक पर मैंने अच्छी तरह पालीथिन लपेटी हुई थी। यही वजह रखी कि तेल उडा़ नहीं।

कमरे में लौटने के बाद का रुटीन तो आपको मालूम है ही। पानी भरने, बर्तन व कपडे़ धोने, भोजन तैयार करने, खाने और फिर बर्तन धोने में बारह-सवा बारह तो अमूमन बज ही जाते हैं। आज भी बज गए। फिलहाल जनता से जुडे़ कुछ खबरिया चैनलों की क्लिप देखने के बाद अभी हिप्नोसिस की प्रैक्टिस करके उठा हूं। अब सोने की तैयारी है। आप भी रजाई में दुबककर नींद का आनंद लीजिए। खुदा हाफिज!!

--------------------------------------------------------------

Confusion

-------------

Dinesh Kukreti

When I got out of bed in the morning, I felt a heaviness in my head, but after taking a bath, there was a lot of relief.  Then I sat down to practice yoga as usual.  However, the mind was still heavy about the bike.  There was confusion about whether to take the bike myself to the auto parts shop or hand over the bike to the mechanic.  After much deliberation, I decided that I will get the lock installed only through a mechanic.  It has almost guarantee of reliability.

If I went to the Lansdowne Chowk auto parts dealer and didn't get the lock from him, then I would have to go back to Barang.  Khamkhan's petrol will blow, so different.  The problem with that is that the lock is not guaranteed to open.  In such a situation, if the petrol runs out midway, then consider the push parade fixed.  So it is better to remain calm, as the mechanic is also on weekly off on Mondays.  On Tuesday morning, the first thing I will do is to hand over the bike to the mechanic.

After yoga practice, I went straight to the shop.  Had to buy essential items like flour, sugar, soap etc.  For the last two-three days, I was going carelessly every day, but today it was very important to bring the goods.  So!  After getting the goods, I started preparing the food.  Today, I had to go to the office on foot, so after having my meal, I took my way to the office at exactly 2.30 pm.  It would have taken about twenty minutes for me to reach the office.  Meanwhile, Kiran Bhai's call also came on the way to see whether the bike was fixed or not.  I told them that tomorrow the mechanic will fix it.

After talking to my colleagues in the office, I decided that I would go to the room at night with a bike.  There is little petrol in it and if it runs out by the time you reach the room by chance, there is no problem in pushing it to the garage.  After that I got involved in tearing up the news.  However, until the bike's petrol tank is locked, doubts and apprehensions are bound to remain in the mind.  So!  After drinking evening tea, I reached the vegetable market and brought 250 grams of tomatoes.  Tomato is out of reach of common man these days.  Not getting down below Rs 80 a kg.  That's why I don't dare to buy more than 250 grams at a time.













I did not like any other vegetable.  I felt like taking peas, but it is 130 rupees a kg.  Mushroom was not in the market today.  If I had, I would have had mushrooms.  It falls right in comparison to other vegetables.  Around 10.40 pm I made my way to the room.  There was a fear that the bike might run out of oil on the way, but fortunately it did not happen.  I had wrapped polythene well on the lock of the tank.  This is the reason why the oil did not blow up.

You already know the routine after returning to the room.  In filling water, washing utensils and clothes, preparing food, eating and then washing the dishes, it usually takes twelve to twelve.  It rang today.  At present, after watching clips of some news channels related to the public, I have just woken up by practicing hypnosis.  Now ready to sleep.  You too enjoy sleep by lurking in the quilt.  Khuda Hafiz!!


Sunday, 14 November 2021

14-11-2021 (बाल दिवस पर बिटिया का जन्मदिन)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बाल दिवस पर बिटिया का जन्मदिन

-----------------------------------------

दिनेश कुकरेती

क बार फिर बाइक ने धोखा दे दिया, ऐसे में खुशी के बीच तनाव होना स्वाभाविक था। खुशी इस बात की आज बाल दिवस पर छोटी बिटिया साक्षी का जन्मदिन भी है। हालांकि, संयोग ऐसा है कि मुझे बच्चों के जन्मदिन पर उनके साथ रहने का मौका ही नहीं मिल पाता, पर खुशी तो खुशी है, उसका एहसास अकेले में भी किया जा सकता है। बिटिया और रजनी से मेरी बात सुबह हो चुकी थी। रजनी ने बताया कि जन्मदिन का केक शाम को मेरे ससुराल रतनपुर में कटना है। वहीं बिटिया के दोस्त और मेरी छोटी साली भी परिवार सहित आ जाएगी। दरअसल, मेरे घर में तो न सहयोग का माहौल है, न समन्वय का भाव ही। इसलिए बच्चों को भी नानी-नाना का घर ही जमता है। वहां बच्चे बेफिक्र और खुश रहते हैं।

रजनी ने यह भी बताया कि शाम को भोजन करने के बाद शिब्बू उन्हें अपनी कार में घर छोड़ देगा। पार्टी का सामान वह खुद लेकर जाएगी। इसके लिए शाम को वह पहले बाजार हो आएगी। केक का आर्डर बिटिया ने दे दिया है। मैंने कहा, यह ठीक रहेगा। इसके बाद मैंने भोजन किया और अपराह्न पौने तीन बजे के आसपास आफिस के लिए निकल पडा़। इरादा था कि सीधे पेट्रोल पंप पहुंचकर पहले बाइक में तेला डलवाऊंगा और इसके बाद ही आफिस जाऊंगा। यही मैंने किया भी। लेकिन, वहां अजीब ढंग की मुश्किल खडी़ हो गई। बाइक की टंकी का ढक्कन खुल ही नहीं रहा था, लिहाजा मुझे बिना तेल भराए ही वापस लौटना पडा़। इसके बाद मैंने रिसेप्शन में संजय को अपनी समस्या बताई। उसने जैसे-तैसे टंकी से ढक्कन तो खोल दिया, लेकिन वह फ्री हो गया था। शायद ढक्कन के लाक की स्प्रिंग टूट गई थी, जिससे वह दोबारा टंकी में फिट नहीं हो पा रहा था।

मैंने जैसे-तैसे ढक्कन को टंकी पर एडजस्ट किया और फिर उस पर प्लास्टिक का रिबन लपेट लिया। इसके बाद मैंने अपने मैकेनिक को फोन किया तो उसने बताया कि रविवार होने के कारण आज लाक नहीं मिल पाएगा। हालांकि, मैं बाइक उसके पास छोड़ सकता हूं। लेकिन, रविवार को गैराज बंद रहता है, इसलिए मंगलवार को ही कुछ हो पाएगा। इस बीच सतीजी ने बताया कि मैं सोमवार को स्वयं ही आटो पार्ट्स की दुकान पर जाकर लाक लगवा आऊं। प्रेस क्लब चौराह (लैंसडौन चौक) के पास आटो पार्ट्स की दुकान है। मुझे भी यह सुझाव उचित लगा। फिर टंकी के ढक्कन को मैंने अच्छी तरह प्लास्टिक की पन्नी से लपेट लिया, ताकि पेट्रोल न उडे़। अब मैंने तय कर लिया कि रात को कमरे में पैदल चला जाऊंगा और सुबह पैदल ही जल्दी आफिस पहुंचकर लाक को ठीक करवा दूंगा।

इसके बाद में अपने कार्य में व्यस्त हो गया। रात सवा दस बजे के आसपास सतीजी ने बड़थ्वालजी को मुझे छोड़ने के लिए कहा। मैंने इन्कार करते हुए कहा कि मैं पैदल ही चला जाऊंगा। मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है, ऐसी परेशानियां तो आती रहती हैं। लेकिन, मेरे काफी मना करने पर भी वे नहीं माने, सो मुझे बड़थ्वालजी के साथ स्कूटी पर लदना पडा़। हालांकि, इंजीनियरिंग एन्क्लेव के प्रवेश द्वार के पास से मैंने बड़थ्वालजी को वापस भेज दिया और वहां से पैदल ही कमरे तक पहुंचा। मैं उन्हें और अधिक परेशान नहीं करना चाहता था। 

कमरे में लौटने के बाद हमेशा की तरह रुटीन प्रक्रिया शुरू हो जाती है। पहले पानी भरो, कोई कपडा़ या बर्तन धोने के लिए है तो उसे धोओ, इसके बाद भोजन तैयार करो और भोजन करने के बाद फिर बर्तन धोओ। गेट पर ताला लगाने की जिम्मेदारी भी मेरी ही है।

उधर, शाम को कोटद्वार मेरे ससुराल में बिटिया का जन्मदिन मनाया जा रहा था, लेकिन बाइक की टंकी का लाक खराब होने के तनाव में यह ध्यान तक नहीं रख पाया। ऐसे खामखां के झमेले में खामखां जेब पर भी चपत लग जाती है। इस बार कितने की चपत लगती है, इसका भी अंदाजा नहीं। देखते हैं, कल तो आटो पार्ट्स की दुकान पर जाना ही है। फिलहाल तो भोजन करके मोबाइल पर देश-दुनिया से जुडी़ वीडियो क्लिप देख रहा हूं। इस दौरान पसंदीदा शायरों की प्रोग्रेसिव शायरी भी सुन लेता हूं। खासकर, जावेद अख्त़र की शायरी, नज्म़ आदि तो जरूर सुनता हूं। इसके बाद ही चैन की नींद आती है। खैर! आज इतना ही...।







--------------------------------------------------------------

Daughter's birthday on children's day

-------------------------------------------------

Dinesh Kukreti

Once again the bike cheated, so it was natural to have tension in the midst of happiness.  Happy that today is also the birthday of little daughter Sakshi on Children's Day.  However, the coincidence is such that I do not get a chance to be with the children on their birthdays, but happiness is happiness, it can be felt alone.  I had already spoken to the daughter and Rajni in the morning.  Rajni told that the birthday cake is to be cut in the evening at my in-laws' house, Ratanpur.  At the same time, the daughter's friend and my younger sister-in-law will also come along with the family.  In fact, there is neither an atmosphere of cooperation nor a sense of co-ordination in my house.  That is why the children also get attached to the maternal grandparents' house.  There the children are carefree and happy.










Rajni also tells that after having dinner in the evening, Shibbu will drop them home in his car.  She will take the party supplies herself.  For this, she will come to the market first in the evening.  The daughter has ordered the cake.  I said it would be fine.  After that I had my lunch and left for the office around 3.45 pm.  The intention was that after reaching the petrol pump directly, I would get oil in the bike and only then I would go to the office.  That's what I did too.  But, a strange kind of difficulty arose there.  The tank cover of the bike was not opening, so I had to return without filling the oil.  After this I told my problem to Sanjay at the reception.  He somehow opened the lid from the tank, but it was free.  Perhaps the spring of the lock of the lid was broken, due to which it was not able to fit in the tank again.










I adjusted the lid on the tank somehow and then wrapped a plastic ribbon on it.  After this, I called my mechanic and he told that due to Sunday being a Sunday, I will not be able to get the lock today.  However, I can leave the bike to him.  But, the garage is closed on Sundays, so anything will happen on Tuesday.  Meanwhile, Satiji told that I myself should go to the auto parts shop on Monday and get the lock installed.  There is an Auto Parts Shop near Press Club Chowk (Lansdowne Chowk).  I also found this suggestion appropriate.  Then I wrapped the lid of the tank with plastic foil, so that the petrol does not flow.  Now I have decided that I will walk in the room at night and reach the office early in the morning and get the lock fixed.

After that he got busy with his work.  Around 10.15 pm, Satiji asked Barthwalji to leave me.  I refused and said that I would go on foot.  I have no problem with this, such problems keep coming.  But, despite my refusal, they did not agree, so I had to load my scooty with Barthwalji.  However, near the entrance of the engineering enclave, I sent Barthwalji back and from there reached the room on foot.  I didn't want to bother them any more.  After returning to the room, the routine process starts as usual.  First fill water, if there is any cloth or utensils to be washed, then wash it, after that prepare the food and after having food wash the dishes again.  It is also my responsibility to lock the gate.

On the other hand, in the evening, the birthday of the daughter was being celebrated in my in-laws' house in Kotdwar, but could not even take care of it due to the tension of the lock of the bike tank.  In such a mess, even the pockets of Khamkhan get hit.  Don't even know how much it will cost this time.  Let's see, tomorrow I have to go to the auto parts shop.  At present, I am watching video clips related to the country and the world on my mobile after having food.  During this, I also listen to progressive poetry of favorite poets.  Especially, I definitely listen to Javed Akhtar's poetry, nazm etc.  Only then does one get restful sleep.  So!  That's all today...


Saturday, 23 October 2021

23-10-2021 (तुम बहुत याद आओगे)


google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
तुम बहुत याद आओगे
-------------------------
दिनेश कुकरेती
दोपहर में साथी अजय खंतवाल ने फोन कर बताया कि बडे़ भाई पत्रकार सुधींद्र नेगी दुनिया-ए-फा़नी से रुखसत हो लिए। बताया कि रात में सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं कुछ देर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। मेरे लिए यह सूचना मन-मस्तिष्क को झकझोरने वाली थी। सुधींद्र बडे़ भाई ही नहीं, मेरे शुभचिंतक भी थे। उनके परिवार से मेरा बेहद आत्मीय रिश्ता रहा है। एक तरह से मेरी पत्रकारिता की असल शुरुआत भी इसी परिवार के साथ जुड़कर हुई। हालांकि, मैं वर्ष 1990 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रख चुका था, लेकिन पत्रकार बिरादरी से मेल-मिलाप मेरा इसी परिवार ने कराया।

वर्ष 1990 के आखिर या 1991 की शुरुआत में सुधींद्र भाई के पिताजी कामरेड भूपेंद्र सिंह नेगी 'सर्वहारा' ने साप्ताहिक 'ठहरो' का पुनःप्रकाशन शुरू किया था। मैं तब एमकाम कर रहा था और छात्र राजनीति में सक्रिय होने के कारण अखबार के दफ्तरों में भी अच्छी घुसपैठ थी। साथ में स्वतंत्र लेखन के अलावा नैसर्गिक रूप में कविता लेखन भी जारी था। इस बीच मेरे एक सहपाठी अरुण बहुखंडी को भी कविता लिखने का चस्का लग गया था। एक दिन वो 'ठहरो' का नया अंक दिखाते हुए बोला, 'इसमें मेरी कविता छपी है। तू भी दे देना अपनी कविता। ताऊजी (भूपेंद्र सिंह नेगी) बैठते हैं आफिस में। बहुत अच्छे आदमी हैं। बराबर लिखने को कहते रहते हैं। देवीरोड पर रिफ्यूजी कालोनी में है उनका आफिस।'

अगले दिन कालेज बंद था, सो पूर्वाह्न 11 बजे बजे हम सीधे 'ठहरो' के दफ्तर में जा धमके। फ्रंट साइड में एक छोटा-सा कमरा और उसके बाद वाले कमरे में ट्रेडल मशीन लगी थी। ताऊजी कुछ लिखने में व्यस्त थे। शायद व्यंग्य लिख रहे थे। अरुण ने उनसे मेरा परिचय कराया और फिर चाय भी आ गई। बातचीत में पता चला कि ताऊजी सीपीआई के जुझारु नेता भी हैं और वर्षों पहले भी जनआंदोलन  को धार देने के लिए 'ठहरो' का प्रकाशन किया करते थे। हालांकि, आर्थिक तंगी के चलते यह उपक्रम लंबा नहीं चल सका। अब स्थिति सुधरी तो फिर अखबार को जीवित कर दिया। अब 'ठहरो' का दफ्तर गप्पबाजी करने के लिए हमारा परमानेंट अड्डा बन गया था। मैं साप्ताहिक 'सत्यपथ' के लिए भी आलेख लिखा करता था, लेकिन 'ठहरो' के लिए तो बाकायदा खबरें भी लिखने लगा। कविता और व्यंग्य लिखना तो निरंतर चल ही रहा था।

कुछ समय बाद सुधींद्र भाई भी दफ्तर में आने लगे। उनमें पत्रकारिता का नैसर्गिक गुण था। निर्वात में भी खबरें उनकी आंखों के सामने तैरने लगती थीं। साथ ही वे सिद्धान्तों की जगह व्यवहार को ज्यादा तवज्जो देते थे। लेकिन, जनपक्ष उनके लिए भी ताऊजी की तरह सबसे ऊपर था। धीरे-धीरे अखबार की कमान सुधींद्र भाई ने ही संभाल ली। मेरी और उनकी खूब छनती थी। कोई भी कार्य हो, उसमें वे मेरी सलाह अवश्य लेते थे। उनके घर भी मैं अधिकारपूर्वक जाता था। 'ठहरो' का विशेषंक छपवाने तो मैं कई बार ताऊजी के साथ हरिद्वार और सुधींद्र भाई के साथ दिल्ली तक गया। हालांकि, पैसे अपनी जेब से ही खर्च होते थे, लेकिन इसमें भी आनंद बहुत आता था। विशेषांक छापने की जिम्मेदारी तो मेरी ही होती थी। लिखने से लेकर कटिंग-पेस्टिंग तक मैं खुद ही करता। उस दौर में अखबार के निगेटिव-पाजिटिव बना करते थे। बाद में बटर पेपर पर यह काम होने लगा। इस दौरान 24 अप्रैल 1996 को अचानक ताऊजी ने दुनिया-ए-फा़नी से रुखसत ले ली। इसके बाद 'ठहरो' का प्रबंधन पूरी तरह सुधींद्र भाई ने संभाल लिया।

अब उन्होंने ट्रेडल प्रेस बेचकर अखबार आफसेट प्रेस में छपवाना शुरू कर दिया था। समय के साथ हम लोग भी रोजी-रोजी की तलाश में इधर-उधर हो गए थे। हालांकि, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, हल्द्वानी, पौडी़, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर आदि स्थानों पर प्रवास के दौरान भी मैं 'ठहरो' में बराबर लिखता रहा। इस बीच सुधींद्र भाई ने 'ठहरो' का प्रकाशन बंद कर साप्ताहिक 'दुंदुभि' का प्रकाशन शुरू कर दिया। इसके पीछे क्या वजह रही होगी, यह मैंने उनसे कभी पूछा नहीं। हालांकि, 'दुंदुभि' की टैग लाइन उन्होंने 'ठहरो! भागो नहीं, दुनिया बदलो' ही रखी। यह ध्येय वाक्य ताऊजी ने महापंडित राहुल सांकृत्यायन की पुस्तक 'भागो नहीं, दुनिया बदलो' से लिया था। साल में एक बार वे पत्रिका के रूप में 'दुंदुभि' का विशेषांक अवश्य निकालते थे, जिसमें मुझे भी कुछ-न-कुछ अनिवार्य रूप से लिखना होता था।

वर्ष 2008 में मैं देहरादून आ गया, लेकिन 'ठहरो' के रूप में 'दुंदुभि' से नाता बना रहा। जब भी पत्रिका का विशेषांक निकलना होता था, सुधींद्र भाई दो महीने पहले ही मुझे फोन कर देते थे कि मैं दो-एक लेख व कुछ कविताएं भेज दूं। दो लेख भेजने पर वे एक लेख रजनी के नाम से छाप देते थे। पत्रिका मैं उनसे कोटद्वार जाने पर ले लेता था। कभी-कभार उनसे आफिस में भी मुलाकात हो जाती थी। इस साल भी अस्वस्थ होने के बावजूद सुधींद्र भाई ने 'दुंदुभि' का अंतिम विशेषांक निकाला। अप्रैल में उनका फोन आया तो पत्रिका और उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी देर बातचीत हुई। कहने लगे, 'अभी मौका है, इसलिए सोचा विशेषांक निकाल लिया जाए। बाद का क्या भरोसा।' फिर उन्होंने वही अपने पुराने अंदाज में पर्यावरण से संबंधित दो-एक लेख व कुछ कविताएं भेजने की कहा। मुझे हमेशा अफसोस रहेगा कि नौकरी की व्यस्तताओं के चलते मैं इस अंक के लिए लेख नहीं भेज पाया।

दरअसल, मुझे कुंभ-2021 की रिपोर्टिंग के लिए अप्रैल में हरिद्वार जाना था, इसलिए लेख लिखने को वक्त ही नहीं निकाल पाया। सुधींद्र भाई ने कई बार मुझे फोन किया, लेकिन हरिद्वार के बिजी शेड्यूल के कारण मेरे पास अफसोस जताने के सिवा और कोई विकल्प नहीं था। दो-एक बार तो मैंने जवाब देने से बचने के लिए फोन भी नहीं उठाया। हां! कविताएं जरूर मैंने मेल से भेज दी थीं। क्या मालूम था कि सुधींद्र भाई इस तरह रूठ कर चले जाएंगे, अन्यथा जैसे भी होता, मैं किसी-न-किसी विषय पर लेख जरूर भेजता। यह भी दुर्भाग्य ही है कि आखिरी वक्त में मेरी उनसे मुलाकात भी नहीं हो पाई। खैर! यह सारे नियति के खेल हैं, जिन पर हमारा कोई बस नहीं चलता। लेकिन, यह भी सच है कि सुधींद्र भाई की कमी हमेशा खलती रहेगी। उनके जैसा दूसरा साथी मिलना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।

--------------------------------------------------------------

You will be missed a lot

------------------------------

Dinesh Kukreti

In the afternoon, fellow Ajay Khantwal called and told that elder brother journalist Sudheendra Negi had left Duniya-e-Fani.  Told that he was admitted to the base hospital due to difficulty in breathing at night, while he breathed his last after some time.  For me this information was mind-blowing.  Sudheendra was not only an elder brother but also my well wisher.  I have a very close relationship with his family.  In a way, the real beginning of my journalism also started by joining this family.  Although I had entered the field of journalism from the year 1990, but this family got me reconciled with the journalist fraternity.

In the late 1990s or early 1991, Sudhindra Bhai's father, Com. Bhupendra Singh Negi 'Proletarian', started the republishing of the weekly 'Stahro'.  I was doing M.Com then and being active in student politics, there was good infiltration in the newspaper offices as well.  Along with independent writing, poetry writing was also continued in a natural form.  Meanwhile, Arun Bahukhandi, a classmate of mine, also had a passion for writing poetry.  One day, showing the new issue of 'Stay', he said, 'My poem is printed in it.  You also give your poem.  Tauji (Bhupendra Singh Negi) sits in the office.  Very nice man.  Keep asking to write.  His office is in the refugee colony on Devi Road.

The next day the college was closed, so at 11 a.m. we went straight to the 'stay' office.  There was a small room in the front side and a treadle machine in the next room.  Tauji was busy writing something.  Maybe he was writing satire.  Arun introduced me to him and then tea also arrived.  It was revealed in the conversation that Tauji is also a militant leader of the CPI and even years ago used to publish 'Stahro' to give edge to the mass movement.  However, this venture could not last long due to financial constraints.  Now the situation improved, then the newspaper was revived.  Now the 'stay' office had become our permanent den for gossip.  I used to write articles for the weekly 'Satyapath' too, but for 'Stay', I started writing news stories too.  Writing poetry and satire was going on continuously.

After some time Sudheendra Bhai also started coming to the office.  He had a natural quality of journalism.  Even in a vacuum, the news used to float before his eyes.  At the same time, he gave more importance to practice rather than principles.  But, Janapaksha was above all for him like Tauji.  Gradually, Sudheendra Bhai took over the command of the newspaper.  Me and his were filtered a lot.  In any work, he would definitely take my advice.  I used to go right to his house also.  Many times I went to Haridwar with Tauji and to Delhi with Sudhindra Bhai to get the special issue of 'Stay' printed.  Although the money was spent from his own pocket, but there was a lot of joy in it too.  It was my responsibility to print the special issue.  From writing to cutting-pasting, I would do it myself.  In that era, negative-positives of the newspaper used to be made.  Later this work started on butter paper.  During this, on April 24, 1996, Tauji suddenly took a leave from Duniya-e-Fani.  After this, the management of 'Stahro' was completely taken over by Sudheendra Bhai.

Now he sold the traditional press and started publishing it in the newspaper Offset Press.  With the passage of time, we also moved here and there in search of livelihood.  However, even during my stay in places like Delhi, Meerut, Lucknow, Haldwani, Pauri, Gopeshwar, Rudraprayag, Srinagar etc. I kept on writing in 'stay'.  Meanwhile, Sudheendra Bhai stopped publishing 'Stahro' and started publishing weekly 'Dundubhi'.  What would have been the reason behind this, I never asked him.  However, the tag line of 'Dundubhi' was 'Stay!  Don't run, change the world.  This motto was taken by Tauji from Mahapandit Rahul Sankrityayan's book 'Don't run, change the world'.  Once a year, he used to bring out a special issue of 'Dundubhi' in the form of a magazine, in which I also had to write something compulsorily.

In the year 2008, I moved to Dehradun, but remained associated with 'Dundubhi' as 'Stay'.  Whenever the special issue of the magazine was to come out, Sudheendra Bhai used to call me two months in advance to send me two articles and some poems.  On sending two articles, he used to print one article in the name of Rajni.  I used to take the magazine from him when I went to Kotdwar.  Sometimes he used to meet him in the office too.  Despite being unwell this year too, Sudheendra Bhai brought out the last special issue of 'Dundubhi'.  When his call came in April, there was a long conversation about the magazine and his health.  They started saying, 'Now is the time, so thought of taking out the special number.  What about the latter?  Then he asked to send two articles and some poems related to the environment in his old style.  I will always regret that I could not submit the article for this issue due to my job schedules.

Actually, I had to go to Haridwar in April for the reporting of Kumbh-2021, so I could not find time to write the article.  Sudheendra bhai called me several times, but due to the busy schedule of Haridwar, I had no option but to express my regret.  Once or twice I did not even pick up the phone to avoid answering.  Yes!  I had definitely sent the poems by mail.  Did you know that Sudheendra Bhai would go away in anger like this, otherwise I would have sent articles on some or the other subject, as it were.  It is also unfortunate that I could not even meet him at the last moment.  So!  These are all games of destiny, on which we have no bus.  But, it is also true that the lack of Sudheendra Bhai will always be missed.  Finding another partner like him is not only difficult, it is impossible.


Wednesday, 29 September 2021

29-09-2021 (जन्मदिन का केक)










google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जन्मदिन का केक
-----------------------

दिनेश कुकरेती

जीवन की आधी सदी गुजर चुकी है, लेकिन आज तक जन्मदिन पर मैंने कभी केक नहीं काटा। सच कहूं तो कभी ऐसा अवसर नसीब ही नहीं हुआ। घर में भी कभी ऐसा माहौल नहीं रहा और आज भी नहीं है। यह सिर्फ मेरी ही कहानी नहीं है, रजनी को भी कभी ऐसा मौका नहीं मिल पाया। हां! बच्चे जब छोटे थे, तब जरूर उनके जन्मदिन पर केक कटा करता था, लेकिन घर के माहौल ने उनकी भी राह रोक दी।

अब तो जन्मदिन पर उनकी मनपसंद डिश व ड्रेस ले आते हैं बस। रही बात मेरे और रजनी के जन्मदिन की, तो इस मौके पर रजनी अगर पकौड़ी न बनाए तो मालूम ही न पडे़ कि हम कभी पैदा भी हुए थे। लेकिन, आज तो गज़ब हो गया। रजनी के जन्मदिन पर पकौडी़ भी बनीं और केक भी कटा, पर मुझे तो इस पर अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा है।










इस केक की भी अपनी अलग ही कहानी है, जिसके बारे में शाम साढे़ सात बजे तक मुझे भी कोई जानकारी नहीं थी। रजनी ने कल शाम ही तय कर लिया था कि ससुरजी (उसके पिताजी) आज दोपहर का भोजन हमारे साथ ही करेंगे। घर का माहौल देख बाकी किसी को बुलाना उसने उचित नहीं समझा। क्योंकि, चार लोग आएंगे तो शोर-शराबा होना स्वाभाविक है और यह स्वाभाविकता मेरे घर वालों को पसंद नहीं। इसीलिए मुझे भी उनसे कभी अच्छे की उम्मीद नहीं रहती और न आज ही थी। पर, यहां तो ऐसा दर्शाया जा रहा था, जैसे किसी को रजनी के जन्मदिन की जानकारी ही नहीं। तब भी, जब देख लिया कि दोपहर में ससुरजी भी हमारे साथ भोजन कर रहे हैं। फिर दाल की पकौडी़ भी तो ऐसे ही मौकों पर बनती हैं, लेकिन छोडि़ए! जिसकी जैसी सोच। अब तो हम इन बातों की परवाह भी नहीं करते।

खैर! दोपहर का भोजन करने के बाद मैं टीवी देखने बैठ गया और रजनी आराम करने लगी। बच्चे भी अपने-अपने कार्य में व्यस्त हो गए। बल्कि, छोटी बिटिया तो कुछ देर बाद खर्राटे भरने लगी। इसी बीच रजनी ने मुझसे पूछा- "शाम को क्या बनाया जाए। दिन का राजमा-चावल भी बचा है, क्या उसे भी खा लोगे।"

मैंने कहा- "उसे ही खाऊंगा, मेरे लिए रोटी मत बनाना।"

इस पर रजनी बोली- "फिर ठीक है, बच्चों के लिए भी उनकी पसंद का कुछ हल्का-फुल्का बना लेंगे। मैं भी दूध के साथ एकाध रोटी खा लूंगी।"

थोडी़ देर में रजनी कुछ फ्रूट्स (सेब-केला आदि) भी ले आई, जो बीते दो दिन से फ्रिज में रखे हुए थे, लेकिन खाने का मौका नहीं मिल पा रहा था। हमें फ्रूट्स खिलाने के बाद रजनी मोहल्ले में ही अपनी किसी दोस्त से मिलने चली गई।.........

शाम साढे़ सात या पौने आठ बजे का वक्त रहा होगा, रजनी कमरे में मेरे पास आकर बोली- "आपके लिए दाल गरम कर दूं क्या?"

मैंने कहा- "नहीं! मुझे दिन का बचा दाल-भात ठंडा ही अच्छा लगता है।"

रजनी ने फिर पूछा- "...तो अभी लगा दूं क्या?" मेरे "हां" में जवाब देने पर उसने खाना लगा दिया।

खाना खाते हुए मुझे दस मिनट ही हुए होंगे कि तभी छोटी बिटिया साक्षी ने कमरे में प्रवेश किया। उसके एक हाथ में बैग और दूसरे हाथ में फैंटा की दो लीटर वाली बोतल थी। यह देख हमारा आश्चर्यचकित होना स्वाभाविक था। हम कुछ पूछते कि तभी उसने बैग से एक गत्ते का बाक्स बाहर निकाला। उस बाक्स में केक था। इसके अलावा एक थैली में कबाब और दो छोटी-छोटी थैलियों में चटनी थी। कुल मिलाकर सब सामान छह सौ रुपये का तो रहा ही होगा।










रजनी ने बिटिया से इस बारे पूछा तो उसने यह कहकर उसका मुंह बंद करा दिया कि, "तुम्हें इससे क्या, कोई चोरी के पैसों का थोडे़ है। मैं अपने पैसों से लाई हूं।" काफी कुरेदने पर भी उसने कुछ नहीं बताया। हालांकि, मुझे मालूम था कि उसने मम्मी का जन्मदिन मनाने की पहले से तैयारी की हुई थी। लेकिन, ऐसे सरप्राइज की तो किसी को भी उम्मीद नहीं थी। खैर! बच्चों की खुशी में हिस्सेदार बनने का आनंद ही कुछ और है, फिर हम भला इस मौके को कैसे चूकते। सो, हमने स्टूल पर केक को सजा लिया। रजनी ने केक काटा और फिर हम चारों ने तसल्ली से उसका आनंद लिया। कबाब खाने के बाद तो और कुछ खाने की जरूरत ही नहीं रही। लेकिन, फैंटा भी तो पीना था और बचाना भी नहीं था।

अब बिटिया भी समझ गई थी कि हम उसके सरप्राइज से खुश हैं। उसे लगा कि अब बताने में कोई हर्ज नहीं है कि उसने कैसे यह सरप्राइज प्लान किया। कहने लगी, इस महीने की सारी पाकेट मनी उसने सरप्राइज के लिए बचाई थी। अब मेरी समझ में भी बिटिया की सुबह कही बात आ गई थी। हमारे बार-बार उकसाने पर उसने कहा था कि मैं मम्मी को जो भी गिफ्ट दूंगी, तुम्हें पता चल जाएगा। बस! देखते रहो। बडी़ बिटिया सृष्टि ने भी मम्मी के लिए आनलाइन कोई गिफ्ट आर्डर किया हुआ है, लेकिन छोटी बिटिया का सरप्राइज गिफ्ट उसे भी यह सोचने को मजबूर कर रहा था कि इसका कोई मुकाबला नहीं हो सकता।

खास बात यह कि केक, फैंटा व कबाब का पेमेंट उसने दिन में ही कर दिया था, ताकि दुकानदार भूलें ना। इस समय रात के बारह बज रहे हैं, लेकिन मेरी आंखों के आगे अब भी केक ही तैर रहा है। रजनी भी प्रफुल्लित है कि बच्चों ने उसके जन्मदिन को खास बना दिया। मैं सोच रहा हूं, काश! घर का माहौल ठीक होता तो इस खुशी के मौके को सब मिल-जुलकर सेलिब्रेट करते। पर, समय की बलिहारी है। जिसका मतिहरण हो चुका हो, उसका और उसके लिए कुछ नहीं किया जा सकता। बहरहाल! हमारी खुशियां तो हमारे हाथ में हैं और बच्चों को इन्हें बांटने से कोई नहीं रोक सकता।

--------------------------------------------------------------

Birthday Cake

------------

Dinesh Kukreti

Half a century of my life has passed, but till date I have never cut a cake on my birthday.  To be honest, I have never had such an opportunity.  There has never been such an atmosphere in the house and it is not even today.  It is not only my story, Rajni also never got such an opportunity.  Yes!  When the children were young, they used to cut cakes on their birthdays, but the atmosphere of the house also stopped them.

Now, on his birthday, he just brings his favorite dish and dress.  As for me and Rajni's birthday, if Rajni had not made dumplings on this occasion, then it would not have been known that we were ever born.  But today it was amazing.  Dumplings were also made on Rajni's birthday and cake was also cut, but I still cannot believe it.

This cake also has its own story, about which I was not even aware till 7.30 pm.  Rajni had decided last evening itself that father-in-law (her father) would have lunch with us today.  Seeing the atmosphere of the house, he did not consider it appropriate to call anyone else.  Because, when four people come, it is natural to be noisy and my family members do not like this naturalness.  That's why I never expected anything good from him and neither was it today.  But, here it was being shown as if no one knew about Rajni's birthday.  Even then, when I saw that in the afternoon father-in-law is also having dinner with us.  Then dal dumplings are also made on similar occasions, but leave it!  Whose thinking  Now we don't even care about these things.







So!  After having lunch I sat down to watch TV and Rajni started taking rest.  The children also got busy with their work.  Rather, the little girl started snoring after some time.  Meanwhile, Rajni asked me- "What should be prepared in the evening. Rajma and rice are also left for the day, will you eat that too."

I said- "I will eat it only, don't make bread for me."

On this Rajni said- "Okay then, we will make something light for the children of their choice. I will also eat a couple of rotis with milk."

After a while Rajni also brought some fruits (apple-banana etc.), which were kept in the fridge for the last two days, but could not get a chance to eat.  After feeding us fruits, Rajni went to meet a friend in the locality itself.

It must have been seven o'clock in the evening or eight o'clock in the evening, Rajni came to me in the room and said - "Should I heat the lentils for you?"

I said - "No! I like only cold lentils and rice for the rest of the day."

Rajni again asked- "...then should I put it now? On answering my "yes" he started eating.

It must have been ten minutes for me while eating food that only then little daughter Sakshi entered the room.  He had a bag in one hand and a two-liter bottle of Fanta in the other.  It was natural for us to be surprised to see this.  We would ask something when he took out a cardboard box from the bag.  There was a cake in that box.  Apart from this, there was kebab in one bag and chutney in two small bags.  In all, all the goods must have been worth six hundred rupees.

When Rajni asked the daughter about this, she shut her mouth by saying, "What do you do with this, someone has a little bit of stolen money. I have brought it with my own money."  He didn't say anything even after scratching a lot.  However, I knew that he had already made preparations to celebrate Mom's birthday.  But, no one expected such a surprise.  So!  The joy of being a part of the happiness of children is something else, then how could we miss this opportunity.  So, we decorated the cake on the stool.  Rajni cut the cake and then the four of us enjoyed it calmly.  After eating kebabs, there was no need to eat anything else.  But, even Fanta was to be drunk and not even saved.

Now the daughter also understood that we are happy with her surprise.  He felt that now there is no harm in telling how he planned this surprise.  She started saying, she had saved all the pocket money of this month for the surprise.  Now my understanding had come in the morning of the daughter.  On our repeated provocation, she said that whatever gift I will give to mom, you will know.  Just!  Keep watching.  The elder daughter Srishti has also ordered a gift online for her mother, but the surprise gift of the younger daughter was forcing her to think that there can be no match for it.










The special thing is that he had paid for the cake, fanta and kebab in the day itself, so that the shopkeepers would not forget.  It is now twelve o'clock in the night, but the cake is still floating before my eyes.  Rajni is also elated that the kids made her birthday special.  I'm thinking, wish!  Had the atmosphere of the house been right, everyone would have celebrated this happy occasion together.  But, time is a waste.  Nothing can be done for the one who has died.  However!  Our happiness is in our hands and no one can stop the children from sharing them.

18-09-2026 (सावधान! अंदर कुत्ता है)

सावधान! अंदर कुत्ता है ------------------------- --- दिनेश कुकरेती मु झे पहली बार 1990 में दूनघाटी को देखने का सौभाग्य मिला था। तब मैं ग्रेज...