Tuesday, 21 November 2023

21-11-2023 (चेतना और संवेदना के कवि मंगलेश)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
चेतना और संवेदना के कवि मंगलेश
--------------------------------------------
दिनेश कुकरेती
मैंने समकालीन हिंदी कवियों में सबसे चर्चित कवि मंगलेश डबराल की कविता और साहित्य को ही नहीं, उन्हें प्रत्यक्ष भी खूब पढ़ा है। पहाड़ से दूर रहते हुए भी उन्होंने जिस गहराई से पहाड़ को समझा, उतनी गहराई से शायद ही कोई और समझ पाया हो। वह पहाड़ छोड़कर गए तो फिर लौटकर वापस नहीं आए, लेकिन महानगरीय चकाचौंध में भी उनसे उनके हिस्से का पहाड़ कभी कोई छीन नहीं पाया। उनकी कविता में पहाड़ के प्रति उनकी चाहत, घर और विस्थापन के विचार, उन स्थानों का प्रतिनिधित्व करने का वर्णन किया गया है, जहां से वे आए थे। इसलिए मंगलेश को सुनना मुझे हमेशा ही बड़ा आनंद देता था। 

आप सोच रहे होंगे कि आज अचानक मंगलेश चर्चा में कैसे आ गए। दरअसल, लंबे अर्से बाद आज सुबह साढ़े दस बजे के आसपास साहित्यिक मित्र मुकेश नौटियाल का फ़ोन आया। मैं तब हल्का-फुल्का (सत्तू वगैरह का) नाश्ता कर रहा था। एक-दूसरे का हालचाल जानने के बाद मुकेश भाई सीधे विषय पर आते हुए बोले, 'भाई साहब! आपने मंगलेश डबराल जी पर कुछ लिखा है।' मैंने 'हां' में जवाब तो दिया, लेकिन समझ नहीं पाया कि मुकेश भाई ने यह सवाल पूछा क्यों है। फिर उन्हीं ने मेरे संशय का निदान किया। बोले, 'उत्तराखंड में इतने बड़े साहित्यकार और कवि हुए हैं, लेकिन उनके बारे में जानते तक नहीं। जबकि होना तो यह चाहिए था कि नई पीढ़ी भी उनके बारे में जानती।'
मैंने उनसे सहमति जताई तो वह आगे बोले, 'यार दिनेश भाई, मंगलेश जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवि हमारे पहाड़ में हुए हैं और हम उनके बारे में कभी चर्चा तक नहीं कर पाते। यही सोचकर मन में विचार आया कि कल क्यों न आधे घंटे मंगलेश की कविता पर बात कर ली जाए।' मुझे भला इसमें क्या आपत्ति हो सकती थी, सो बोला, 'यह तो बहुत अच्छी बात है।' मुकेश भाई मेरा जवाब 'हां' में ही सुनना चाहते थे, इसलिए बोले, 'कल दोपहर एक बजे दूरदर्शन पहुंच जाना। प्रश्नोत्तरी मैं कुछ देर में आपको भेज दूंगा।' मैंने कहा, 'ठीक है।' इसके बाद मुकेश भाई ने फोन रख दिया। तकरीबन एक घंटे में उन्होंने प्रश्नोत्तरी भी भेज दी।
परिचर्चा का विषय था, 'चेतना और संवेदना के कवि - मंगलेश डबराल'। इसमें मुझे और साहित्यकार बीना बेंजवाल को भाग लेना है, जबकि संचालन की जिम्मेदारी स्वयं मुकेश भाई संभाल रहे हैं। मेरे अलावा दोनों ही लोग बहुत अच्छे वक्ता हैं। मैंने मंगलेश को खूब पढ़ा और सुना है। उनसे वैचारिक साम्य भी रहा। उन पर और उनके साहित्य पर बेहतरीन ढंग से लिख भी सकता हूं, लेकिन यह कहने में मुझे कोई संकोच नहीं कि मैं कोई वक्ता नहीं हूं। मतलब लच्छेदार बोलना मुझे नहीं आता। खैर! मुकेश भाई ने मुझे परिचर्चा के लिए उपयुक्त माना है तो इसके पीछे कोई वजह तो जरूर रही होगी। इसलिए कल का बेसब्री से इंतजार है। पत्रकार हूं, स्थितियां कैसी भी हों, उनका मुकाबला करना जानता हूं।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Poet of consciousness and sensitivity
------------------------------------------------
Dinesh Kukreti
I have not only read the poetry and literature of Manglesh Dabral, the most famous contemporary Hindi poet, but have also read him directly.  Despite being away from the mountain, he understood the mountain with such depth that hardly anyone else could.  When he left the mountain, he never came back, but even in the glare of the metropolitan world, no one could ever take away his share of the mountain from him.  His poetry describes his longing for the mountain, the ideas of home and displacement, representing the places he came from.  That's why listening to Manglesh always gave me great pleasure.


You must be wondering how Manglesh suddenly came into discussion today.  Actually, after a long time, today around 10.30 am, I got a call from literary friend Mukesh Nautiyal.  I was then having light breakfast (of Sattu etc.).  After knowing each other's well-being, Mukesh Bhai came straight to the topic and said, 'Brother!  You have written something on Manglesh Dabral ji.  I replied 'yes', but could not understand why Mukesh Bhai had asked this question.  Then he solved my doubt.  He said, 'There have been so many great litterateurs and poets in Uttarakhand, but we don't even know about them.  Whereas it should have happened that the new generation also knew about him.

When I agreed with him, he further said, 'Man, there are international level poets like Dinesh Bhai, Manglesh in our mountain and we are never able to even discuss about them.  Thinking this, the thought came to my mind that why not talk about Manglesh's poetry for half an hour tomorrow.  What objection could I have to this, so I said, 'This is a very good thing.'  Mukesh Bhai wanted to hear my answer only in 'yes', so he said, 'Please reach Doordarshan tomorrow at 1 pm.  I will send you the quiz in some time.  I said, 'Okay.'  After this Mukesh Bhai hung up the phone.  In about an hour he also sent the questionnaire.

The topic of discussion was, 'Poet of consciousness and sensitivity - Manglesh Dabral'.  I and litterateur Beena Benjwal have to participate in this, while Mukesh Bhai himself is handling the responsibility of operation.  Apart from me, both the people are very good speakers.  I have read and heard Manglesh a lot.  There was also ideological similarity with him.  I can write very well on him and his literature, but I have no hesitation in saying that I am not a speaker.  Meaning, I don't know how to speak waxed.  well!  Mukesh Bhai has considered me suitable for the discussion, so there must be some reason behind it.  So eagerly waiting for tomorrow.  I am a journalist, no matter what the situations are, I know how to deal with them.


Thursday, 9 November 2023

09-11-2023 (विज्ञान बनाम पाखंड)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
विज्ञान बनाम पाखंड

------------------------
दिनेश कुकरेती
देहरादून, जहां दो दर्जन से अधिक वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान हैं, जहां हजारों वैज्ञानिक शोध कार्य में जुटे हुए हैं, जहां शिक्षा का स्तर देशभर में सबसे ऊंचा माना जाता है, वहां अगर 30-35 हजार लोग पाखंड को शीश नवाने के लिए एक जगह जुटते हों तो यकीन जानिए न इस शहर का कुछ भला हो सकता है, न इस देश का ही। आखिर कहां जा रहा है स्वयं को आधुनिक और तकनीक से लैस कहलाने वाला ये शहर। क्या यही इसकी नियति है? यदि इसका जवाब ना में है तो माफ कीजिये इससे बड़ी बदनसीबी और कुछ नहीं हो सकती।

मुझे इस शहर में रहते हुए 17 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन कभी लगा नहीं कि एक आधुनिक शहर में रह रहा हूं। शायद इसी वजह से आज तक मैं इस शहर में बसने का मन नहीं बना पाया और लगता नहीं कि आगे भी ऐसा संभव हो पाएगा। दरअसल, मेरी सोच ने इस शहर से कभी मेल नहीं खाया। कारण, इस शहर के अधिकांश लोग जमीन पर कम और आसमान पर ज्यादा नज़र आते हैं। इसके विपरीत जब मैं इस शहर में मौजूद वैज्ञानिक संस्थानों को देखता हूं, मुझे वहां जाने और वैज्ञानिकों से रूबरू होने का मौका मिलता है, तो गर्व की ऐसी अनुभूति होती है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सोचता हूं, जिन्होंने इन्हें बनवाया, समाज के प्रति उनका कितना स्पष्ट नज़रिया रहा होगा। उन्होंने ज़रूर देश के उज्जवल भविष्य का सपना देखा होगा। लेकिन, अब हासिल देखकर खुद पर भी अफ़सोस होने लगता है।
इस शहर में भारतीय वन अनुसंधान संस्थान, वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम, ओएनजीसी, सर्वे ऑफ इंडिया, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, मौसम विज्ञान केंद्र जैसे तमाम राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक संस्थान हैं। इनमें हर साल हजारों युवा देश-विदेश से शोध करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, अफ़सोस! देहरादून की बड़ी आबादी ठीक से इन संस्थानों के बारे में जानती तक नहीं। एफआरआई घूमने तो देश- विदेश से पर्यटक भी बड़ी तादाद में पहुंचते हैं। लेकिन, स्थानीय लोग सिर्फ इतना ही जानते हैं कि एफआरआई का खूबसूरत परिसर और  हेरिटेज बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग के आगे एक सेल्फी तो होनी ही चाहिए। इससे ज्यादा कुछ नहीं।
मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि एफआरआई के अंदर क्या होता है, यह जानकारी बहुत कम लोगों को है। एफआरआई के म्यूज़ियम को भी कम ही लोगों ने देखा होगा। लेकिन, संस्थान में क्या नए शोध चल रहे हैं, अब तक कौन-कौन से महत्वपूर्ण शोध वहां हो चुके हैं, यह जानकारी रखने वाले इस आधुनिक कहलाने वाले शहर में गिनती के हैं। बाकी संस्थानों की तो लोगों ने देहरी भी नहीं लांघी है। जबकि, बातें सुनिए तो लगता है कि इनसे बड़ा जानकार कोई है ही नहीं। इस मामले में मैं स्वयं को भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे इन संस्थानों के बारे में न केवल जानकारी है, बल्कि मैं इनकी अहमियत भी समझता हूं।
हालांकि, होना तो यह चाहिए था कि इस शहर के लोगों की दृष्टि में भी इन वैज्ञानिक संस्थानों की झलक नज़र आती, लेकिन यहां तो आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। कभी-कभी मैं सोचता हूं कि क्या फायदा ऐसी शिक्षा का, जो हमें अंधे कुएं की ओर ले जाती है। जो विज्ञान से ऊपर तथाकथित चमत्कारों को मानती है, जो यह समझने की शक्ति भी क्षीण कर देती है कि जिन्हें हम चमत्कार समझते हैं, उनके पीछे भी विज्ञान ही है। पर, यह उन्हें कौन समझाए, जिनके लिए ढोंग-पाखंड और कथित दिव्य दरबार ही सब-कुछ हैं। जो कर्म में नहीं, पाखंडियों पर विश्वास करते हैं। यही तो हो रहा, अपने इस आगे बढ़े शहर में।
अब देखिए, बीते चार नवंबर को अस्थायी राजधानी देहरादून के परेड मैदान में स्वयं का भगवान से संपर्क होने का दावा करने वाले एक बाबा का कथित दिव्य दरबार सजा, जिसमें मंत्रियों से लेकर अफ़सर तक लोटते नज़र आए। हैरत तो तब हुई, जब पता चला कि 35 हजार लोग बाबा के दर्शन को पहुंचे हैं। सारे काम-काज छोड़कर। शहर को नर्क बनाकर। एक बात तो मेरी समझ में आ गई है कि इसके पीछे कोई-न-कोई सोच जरूर काम कर रही है। यह वही सोच है, जो देश में लोगों को सुशिक्षित नहीं देखना चाहती। विज्ञान की प्रगति उसे पसंद नहीं। उसे वोटर चाहिए, सजग नागरिक नहीं। मैं अगर सही हूं तो यकीनन यह बेहद खतरनाक स्थिति है।
--------------------------------------------------------------
Science vs hypocrisy
-----------------------------
Dinesh Kukreti
In Dehradun, where there are more than two dozen scientific research institutes, where thousands of scientists are engaged in research work, where the level of education is considered to be the highest in the country, then if 30-35 thousand people had gathered at one place to expose the hypocrisy.  If yes then rest assured that neither this city nor this country can get any good.  After all, where is this city going which calls itself modern and equipped with technology?  Is this its destiny?  If the answer to this is no then please forgive me, nothing can be worse than this.

I have been living in this city for 17 years, but I never felt that I was living in a modern city.  Perhaps this is the reason why till date I have not been able to make up my mind to settle in this city and I do not think that this will be possible in future also.  Actually, my thinking never matched with this city.  Because, the people of this city are seen less on the ground and more in the sky.  On the contrary, when I see the scientific institutions present in this city, I get a chance to go there and meet scientists, I feel a feeling of pride which cannot be expressed in words.  I wonder who built these, how clear their vision must have been towards the society.  He must have dreamed of a bright future for the country.  But now, seeing what has been achieved, I start feeling sorry for myself.

In this city, many national and international institutions like Indian Forest Research Institute, Wadia Himalayan Institute of Geology, Indian Institute of Petroleum, ONGC, Survey of India, Wildlife Institute of India, Geological Survey of India, Archaeological Survey of India, Meteorological Center etc. are situated in this city.  level scientific institutions.  Every year thousands of youth from India and abroad come here to do research.  But, alas!  A large population of Dehradun does not even know properly about these institutions.  A large number of tourists from India and abroad also come to visit FRI.  But, the local people only know that FRI has a beautiful campus and heritage buildings.  There must be a selfie in front of this building.  Nothing more than that.

I can say with certainty that very few people know what happens inside FRI.  Very few people would have seen the FRI museum.  But, those who have information about what new research is going on in the institute and what important research has been done there till now, are counted in this so-called modern city.  People have not even crossed the threshold of other institutions.  Whereas, if you listen to things, it seems that there is no one more knowledgeable than him.  In this matter, I consider myself fortunate that I not only know about these institutions, but I also understand their importance.

However, what should have happened is that the glimpse of these scientific institutions should have been visible in the eyes of the people of this city, but here the eyes are blindfolded.  Sometimes I wonder what is the use of such education, which leads us towards a blind well.  Which considers so-called miracles above science, which also weakens the power to understand that there is science behind even those things which we consider miracles.  But, who will explain this to those for whom hypocrisy and the so-called divine court are everything.  Those who believe in hypocrites and not in deeds.  This is what is happening in this progressive city of ours.

 Now see, on November 4, at the parade grounds of the temporary capital Dehradun, the alleged divine court of a Baba who claimed to have contact with God was held, in which everyone from ministers to officers were seen dancing.  I was surprised when I came to know that 35 thousand people had come to see Baba.  Leaving all work.  By making the city hell.  One thing I have understood is that some thinking is definitely working behind this.  This is the same thinking which does not want to see people in the country well educated.  He does not like the progress of science.  He wants voters, not conscious citizens.  If I am right then this is definitely a very dangerous situation.


Thursday, 12 October 2023

12-10-2023 (इंसान की शक्ल देखने को तरस जाएगा पहाड़)


google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

इंसान की शक्ल देखने को तरस जाएगा पहाड़

--------------------------------------------------   

दिनेश कुकरेती
त्‍तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक के बाद एक गांव जिस तरह मानवविहीन होते जा रहे हैं, उससे तय मानिए कि एक दिन पहाड़ इंसान की शक्‍ल देखने को भी तरस जाएगा। इस त्रासदी के लिए शासन व्‍यवस्‍था तो जिम्‍मेदार है ही, जंगली जानवर भी इसकी बड़ी वजह बनते जा रहे हैं। खासकर बाघ-गुलदार व भालुओं ने तो पहाड़वासियों का जीना ही दूभर कर दिया है। बाघ-गुलदार के किसी न किसी व्‍यक्ति पर झपट्टा मारने की खबरें तो आए दिन आती रहती हैं। हफ्ते में एक या दो व्‍यक्तियों का बाघ-गुलदार का निवाला बन जाना भी अब सामान्‍य बात हो गई है। इस अक्‍टूबर में ही बाघ दो और गुलदार चार व्‍यक्तियों को निवाला बना चुका है। पौड़ी जिले में कार्बेट टाइगर रिजर्व से लगे नैनीडांडा ब्‍लाक के दो दर्जन गांवों में तो अघोषित कर्फ्यू की-सी स्थिति है। शाम चार बजे के बाद लोग घरों में कैद होकर रह जाते हैं। इन गांवों के बच्‍चे स्‍कूल जाने तक का साहस नहीं जुटा पा रहे। 
बाघ-गुलदार के अलावा बंदर, सुअर आदि जानवर भी पहाड़ की तबाही के लिए कम जिम्‍मेदार नहीं हैं। लेकिन, पहाड़वासियों की सुनने वाला कोई नहीं। सरकार, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और पर्यावरणवादियों को पहाड़ में जंगली जानवरों का जमघट चाहिए। आप इन जानवरों पर खरोंच तक नहीं लगा सकते। ऐसा किया तो धर लिए जाओगे। वन विभाग जुर्माना ठोेक देगा, पुलिस गिरफ्तार कर देगी और अदालत जेल भेज देगी। लेकिन, बाघ-गुलदार किसी व्‍यक्ति को निवाला बना दे तो किसी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। पांच लाख का मुआवजा देकर पीड़ित परिवार का मुंह बंद करा दिया जाएगा। इसके अलावा और कुछ नहीं होने वाला।
वैसे तो पहाड़ हमेशा से ही भेदभाव का शिकार रहा है, वह चाहे शिक्षा के मामले में हो या सड़क के। पहाड़ के स्‍कूलों में शिक्षक न होना कोई बड़ी बात नहीं है। जिन स्‍कूलों में शिक्षक हैं भी, वो पहाड़ में रहना पसंद नहीं करते। बल्कि, मैदानी क्षेत्र से सुबह ट्रैकर के जरिये स्‍कूल पहुंचते हैं और शाम को वापस लौट आते हैं। स्‍कूल भवनों का तो कहना ही क्‍या। कई जगह दो-दो कमरों के भवन में इंटर कालेज तक चल रहे हैं। इन स्‍कूलों में तैनात शि‍क्षक भी जोड़-जंक से अपना तबादला मैदानी क्षेत्र के स्‍कूलों में करा लेते हैं। समझा जा सकता है कि इन स्‍कूलों में कैसा भविष्‍य तैयार हो रहा है। 
स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था का तो और भी बुरा हाल है। शहर वालों के लिए मेडिकल कालेज, जिला चिकित्‍सालय, बेस चिकित्‍सालय व संयुक्‍त चिकित्‍सालय हैं और ग्रामीणों के लिए प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र। बुखार व पेट दर्द होने पर भी ग्रामीणों को दवा के लिए 50 से सौ किमी तक की दौड़ लगानी पड़ती है। गांवों के आसपास जो अस्‍पताल हैं भी, उनमें न तो डाक्‍टर हैं, न फार्मेसिस्‍ट व अन्‍य स्‍टाफ ही। दवाइयों का भी घोर अभाव है। आपरेशन आदि के बारे में तो सोचना भी गुनाह है। अफसरों से लेकर विधायक, सांसद, मंत्री व मुख्‍यमंत्री तक का इससे कोई लेना-देना नहीं। देहरादून में बैठकर उनके तो स्‍वार्थ सिद्ध हो ही रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों को वैसे भी ग्रामीणों (जो 18 साल से अधिक उम्र के हैं) की जरूरत सिर्फ वोट के लिए पड़ती है और इसके लिए उनके पास तमाम मुद्दे हैं। मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुसलमान, बामण-ठाकुर, सेना, पाकिस्‍तान, गो, गंगा, श्मशान-कब्रिस्तान, मज़ार आदि मुद्दों पर जब चुनाव जीता जा सकता है तो रोजी-कपड़ा-मकान की बात कौन मूर्ख उठाएगा और क्यों उठाएगा। फिर वोट तो कंबल, साड़ी, हजार-पांच सौ रुपये और दारु के पव्‍वे में भी आसानी से मिल जाते हैं, इसके लिए शिक्षा-स्‍वास्‍थ्‍य की बात करने की क्‍या जरूरत। इसके अलावा बिजली, पानी, सिंचाई, सड़क व संचार के मामले में भी पहाड़ की हमेशा उपेक्षा ही हुई है। फिर भी लोग पहाड़ में रह रहे थे, लेकिन जंगली जानवरों के आतंक ने तो पहाड़ की तस्‍वीर ही बदल डाली है। 
ऐसा कौन होगा, जो बाघ-गुलदार-भालू को अपनों की बलि देना चाहेगा। इसलिए वह पहाड़ छोड़ने में ही भलाई समझ रहा है। पहाड़ में रहने को वही विवश है, जिसके पास अन्य कोई विकल्प नहीं। मुफ़लिसी के चलते वह कहीं बाहर भी नहीं जा सकता। ...और अब तो पहाड़ में जीवन गुजारना भी उसके लिए मुश्किल होता जा रहा है। ख़ौफ़ के साये में उसके दिन गुजर रहे हैं। मौत कब, किस पेड़ के पीछे या किस झाड़ी में से झपट्टा मार दे, कहा नहीं जा सकता। लोग खेती-किसानी और पशुपालन से भी इसीलिए विमुख हो रहे हैं। लेकिन, सरकार व पर्यावरणवादियों को इसका कोई मलाल नहीं। उनकी बला से। टाइगर प्रोजेक्ट के बजट में कोई कमी नहीं आनी चाहिए, बस! 
देखा जाए तो उत्तराखंड अब अमीरों की सैर-सपाटे की जगह बनकर रह गया है। उन्हें यहां जंगल चाहिएं, जानवर चाहिएं और इस सबसे बढ़कर प्राकृतिक वातावरण चाहिए। इसके लिए पार्कों का क्षेत्रफल बढ़ाया जा रहा है। फॉरेस्ट एरिया में पक्की सड़कें नही बनने दी जा रहीं। बिजली, पानी और संचार सुविधा से भी फॉरेस्ट एरिया के आसपास रहने वाली आबादी को महरूम रखा गया है। कहने का मतलब यहां रहने वाले लोगों की नियति सिर्फ बाघ-गुलदार का आहार बनना है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि लोगों की लड़ने की ताकत भी अब खत्म हो चुकी है। ऐसा ही होना भी है, क्योंकि उनके हक में खड़ा होने वाला कोई जो नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें :-

--------------------------------------------------------------The mountain will yearn to see the human face

----------------------------------------------------   

Dinesh Kukreti

The way villages are becoming humanless one after the other in the hilly districts of Uttarakhand, it is certain that one day the mountains will long to see the face of humans.  Not only is the government responsible for this tragedy, wild animals are also becoming a major reason for it.  Especially tigers, leopards and bears have made life difficult for the mountain people.  There are news every day about a tiger pouncing on some person or the other.  It has now become a normal thing for one or two people to become a tiger-guldar's morsel in a week.  This October alone, tiger have killed two people and leopard have killed four people.  There is a situation of undeclared curfew in two dozen villages of Nainidanda block adjacent to Corbett Tiger Reserve in Pauri district.  After 4 pm, people remain confined to their homes.  The children of these villages are not able to muster the courage to even go to school.

 Apart from tigers and leopards, animals like monkeys, pigs etc. are also no less responsible for the destruction of the mountains.  But, no one listens to the mountain people.  The government, the Ministry of Forest and Environment and environmentalists want the abundance of wild animals in the mountains.  You can't even scratch these animals.  If you do this you will be arrested.  The forest department will impose fine, the police will arrest and the court will send him to jail.  But, if a tiger-guldar turns a person into a morsel, no one will care.  The victim's family will be silenced by giving a compensation of Rs 5 lakh.  Apart from this nothing else is going to happen.

Although the hills have always been a victim of discrimination, be it in the matter of education or roads.  Not having teachers in mountain schools is not a big deal.  Even in schools where there are teachers, they do not like to live in the mountains.  Rather, they reach school from the plains in the morning via tracker and return in the evening.  What to say about school buildings.  At many places, even inter colleges are running in two-room buildings.  The teachers posted in these schools also get themselves transferred to the schools in the plains.  It can be understood what kind of future is being prepared in these schools.

The condition of the health system is even worse.  There are medical colleges, district hospitals, base hospitals and joint hospitals for the city residents and for the villagers.
 Primary Health Center for.  Even in case of fever and stomach ache, villagers have to run 50 to 100 kilometers to get medicine.  Even in the hospitals around the villages, there are neither doctors, pharmacists nor other staff.  There is also a severe shortage of medicines.  Even thinking about operation etc. is a crime.  From officers to MLAs, MPs, Ministers and Chief Ministers have nothing to do with it.  By sitting in Dehradun, their self-interests are being fulfilled.

In any case, public representatives need villagers (who are above 18 years of age) only for votes and for this they have many issues.  When elections can be won on the issues of temple-mosque, Hindu-Muslim, Baman-Thakur, army, Pakistan, cow, Ganga, crematorium-cemetery, tomb etc. then which fool would raise the issue of livelihood-clothes-house and why.  Then votes can be easily obtained through blankets, sarees, Rs 1000-500 and liquor, so there is no need to talk about education and health for this.  Apart from this, the mountains have always been neglected in matters of electricity, water, irrigation, roads and communication.  Still people were living in the mountains, but the terror of wild animals has changed the picture of the mountains.

Who would want to sacrifice their loved ones to a tiger, leopard or bear?  That's why he thinks it best to leave the mountain.  Only those who have no other option are forced to live in the mountains.  Due to poverty he cannot go out anywhere.  ...And now even living life in the mountains is becoming difficult for him.  His days are passing under the shadow of fear.  It cannot be predicted when, behind which tree or from which bush death will pounce.  This is why people are turning away from farming and animal husbandry.  But, the government and environmentalists have no qualms about this.  By their power.  There should be no reduction in the budget of the Tiger Project, that's all!

If we look closely, Uttarakhand has now become a picnic spot for the rich.  They want forests here, animals and above all they want the natural environment.  For this the area of ​​parks is being increased.  Paved roads are not being allowed to be built in the forest area.  The population living around the forest area has also been deprived of electricity, water and communication facilities.  That is to say, the destiny of the people living here is to become only food for tigers and leopards.  The biggest misfortune is that people's fighting power has also ended.  This is what has to happen, because there is no one to stand up for them.












 

Sunday, 8 October 2023

08-10-2023 ( ज्ञान का मूल)


google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ज्ञान का मूल
---------------
दिनेश कुकरेती
क्या आपने कभी सोचा कि दुनिया इक्कीसवीं में जहां खड़ी है, वहां तक पहुंची कैसे। हममें यह सब सोचने-विचारने की शक्ति कहां से आई। सृष्टि और ब्रह्मांड के बारे में हमने कैसे और कहां से ज्ञान अर्जित किया। इसका सीधा-सपाट जवाब है, अंक और अक्षर की बदौलत। लिपियों की बदौलत। सुविधा-संपन्न हो चुकी दुनिया में हम किसी भी भाषा की वर्णमाला को जरा भी अहमियत देना जरूरी नहीं समझते, जबकि यही वो बीज है, जो सृष्टि को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में सहायक बना। उदाहरण के लिए नज़र डालते हैं देवनागरी लिपि की वर्णमाला पर, जो अनेक भारतीय भाषाओं की मूल भी है।



देवनागरी के वर्णाक्षर
-----------------------

स्‍वर :  अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ
अं अः

व्‍यंजन : क ख ग घ ङ
च छ ज झ ञ
ट ठ ड ढ ण
त थ द ध न
प फ ब भ म
य र ल व
श ष स ह
क्ष त्र ज्ञ
 
(ऋ श्र)



शब्द ब्रह्म
--
---------
मनुष्य पहले आज के जैसा नही था। लाखों साल के संघर्ष और तमाम बदलाओं के बाद वह वर्तमान स्वरूप में आया। पहले वह जानवरों के जैसे चलता-फिरता था, खाता-सोता और रहता था। धीरे-धीरे वह आग जलाना, मांस व कंद-मूल को भूनकर खाना, समूह में रहना, घर बनाना, खेती करना, मनोरंजन के लिए नृत्य व स्वांग करना आदि कार्य सीखते चला गया। लेकिन, भावों की अभिव्यक्ति अब भी वह इशारों में और उछल-कूदकर ही करता था यानी उसके पास शब्द नहीं थे। वक़्त बदला और बुद्धि के विकास के साथ उसकी ज़ुबान से स्वर फूटने लगे। यही स्वर कालांतर में अक्षर बने और अक्षर से अक्षर मिलकर शब्द। मानवता के लिए यह एक विराट उपलब्धि थी। शब्दों ने जीव-जगत में मनुष्य की श्रेष्ठता साबित कर दी थी। इसीलिए 'शब्द' को 'ब्रह्म' कहा गया है।

सच भी यही है। ईश्वर, भगवान, गॉड, अल्लाह, ख़ुदा जैसे संबोधन भी अक्षर की उत्पत्ति के बाद ही अस्तित्व में आए। जरा दिमाग पर जोर डालकर सोचिए, अक्षर के बिना क्या हम कभी ईश्वर की कल्पना भी कर सकते थे। आखिर यह ईश्वर, यह भगवान जैसे शब्द कहां से आए। क्या भाषा की उत्पत्ति से पहले यह शब्द मौजूद थे। इसका जवाब कोई भी समझदार व्यक्ति 'हां' में नहीं देना चाहेगा। वेद, पुराण, उपनिषद आदि लिखने के लिए भी तो भाषा लिपि की ही जरूरत पड़ी होगी। स्पष्ट है कि पहले भाषा लिपि अस्तित्व में आई और फिर ये धार्मिक ग्रंथ। यानी ईश्वर ईश्वर, भगवान भगवान, गॉड गॉड, अल्लाह अल्लाह इसलिए कहलाए, क्योंकि मनुष्य ने उन्हें ये संबोधन दिए। वास्तविकता यही है कि भाषा लिपि ही सृष्टि के विकास का आधार है। अगर अक्षर की उत्पत्ति नहीं हुई होती तो आज ईश्वर-धर्म, ज्ञान-विज्ञान, साहित्य, कला आदि कुछ भी नहीं होते।


मानव की देन हैं लिपि
------------------------
लिपियां मानव की ही देन हैं, उन्हें ईश्वर या देवता ने नहीं बनाया। प्राचीन काल में किसी पुरातन और कुछ जटिल वस्तु को रहस्यमय बनाए रखने के लिए उस पर ईश्वर या किसी देवता की मुहर लगा दी जाती थी। लेकिन, वर्तमान में हम जानते हैं कि लेखन-कला किसी 'ऊपर वाले' की देन नहीं है, बल्कि वह मानव की ही बौद्धिक कृति है।
--------------------------------------------------------------
Core of knowledge
-----------------------

Dinesh Kukreti
Have you ever wondered how the world got to where it stands in the twenty-first century?  Where did we get the power to think and think about all this?  How and where did we acquire knowledge about creation and universe.  The simple answer is thanks to numbers and letters.  Thanks to the scripts.  In a world that has become prosperous, we do not consider it necessary to give any importance to the alphabet of any language, whereas this is the seed which became helpful in running the universe in an orderly manner.  For example, let's look at the alphabet of the Devanagari script, which is also the root of many Indian languages.

Devanagari alphabets

---------------------------

a aa i ee u oo e ai o au
an ah

ka kh ga gh na
ch chh ja jh na
ta th da dh na
ta th da dh na
pa ph ba bh ma
ya ra la va
sh sh sa ha
ksh tr gy

(r shr)

The alphabet is the form of Brahma

-------------------------------------------

Man was not like he is today.  After millions of years of struggle and many changes, it came into its present form.  Earlier he used to move, eat, sleep and live like an animal.  Gradually he started learning how to light a fire, eat roasted meat and tubers, live in a group, build a house, do farming, dance and mime for entertainment, etc.  But, he still expressed his feelings through gestures and jumping, that is, he had no words.  Time changed and with the development of intelligence, words started emerging from his tongue.  These vowels eventually became letters and letters combined into words.  This was a huge achievement for humanity.  Words had proved the superiority of man in the living world.  That is why 'Shabd' has been called 'Brahma'.

This is also the truth.  Addresses like Ishwar, Bhagwan, God, Allah, Khuda also came into existence only after the origin of the alphabet.  Just think hard, could we ever imagine God without letters?  After all, where did the words like this God, this God come from?  Did these words exist before the origin of language?  No sensible person would want to answer this with 'yes'.  To write Vedas, Puranas, Upanishads etc., language script would have been required.  It is clear that first the language script came into existence and then these religious texts.  That is, they were called Ishwar Ishwar, Bhagwan Bhagwan, God God, Allah Allah because humans gave them these addresses.  The reality is that language and script are the basis of development of the universe.  If letters had not originated then there would have been nothing like God, religion, knowledge, science, literature, art etc. today.

Script is a gift from humans

----------------------------------

Scripts are the gift of humans only, they were not created by God or a deity.  In ancient times, to keep any ancient and complex object mysterious, the seal of God or some deity was put on it.  But, at present we know that the art of writing is not the gift of someone 'above', rather it is the intellectual creation of human beings.


Monday, 28 August 2023

28-08-2023 (व्हीटग्रास व मोरिंगा लीफ पाउडर)


google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

व्हीटग्रास व मोरिंगा लीफ पाउडर

-----------------------------------------

दिनेश कुकरेती
स्वास्थ्य की दृष्टि से व्हीटग्रास और मोरिंगा लीफ पाउडर का कोई जवाब नहीं। देहरादून में उद्यमी राकेश ममगाईं बीते सात वर्ष से यह दोनों उत्पाद तैयार कर रहे हैं। मेरी जब उनसे मुलाकात हुई तो इन दोनों उत्पादों के बारे में उनसे बहुत-कुछ जानने को मिला। यह जानकारी मैं आपके साथ भी साझा कर रहा हूं, ताकि आप भी इन सुपर पोटेंट हेल्थ फ़ूड का फायदा ले सको।
  
व्हीटग्रास पाउडर
---------------------
गेहूं की सात दिन ने तैयार पौध से व्हीटग्रास पाउडर तैयार होता है। ऐसे ग्रीन ब्लड नाम से भी जाना जाता है। सुपर पोटेंट हेल्थ फ़ूड या नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर कहे जाने वाले व्हीटग्रास पाउडर में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करते हैं। देहरादून निवासी राकेश ममगाईं वर्ष 2017 से विकासनगर क्षेत्र के रुद्रपुर में ऑर्गेनिक व्हीटग्रास बनाने का कार्य कर रहे हैं। पहले वे गमलों में गेहूं के ज्वारे उगाते थे, लेकिन अब पॉलीहाउस में उगा रहे हैं। प्रचार-प्रसार बहुत कम होने के बावजूद उनके तैयार किए व्हीटग्रास पाउडर को लोग खूब पसंद करते हैं। खास बात यह कि उनका तैयार किया व्हीटग्रास जिसने एक बार ले लिया, वह दोबारा भी अवश्य लेता है। यह उनकी विश्वसनीयता का प्रमाण है।

ऐसे करें सेवन
-----------------
एक कप गुनगुने पानी में तीन ग्राम (एक चम्मच) व्हीटग्रास पाउडर मिलाएं और फिर इसे पी लें। वैसे तो दिन में कभी भी इसका सेवन किया जा सकता है, लेकिन सुबह नाश्ते से दो घंटे पहले का समय सबसे उत्तम है।

व्हीटग्रास के गुण
---------------------
* शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मददगार
* नेचुरल डाइजेशन बूस्टर
* वजन घटाने में मददगार
* खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक
* pH लेवल के बीच संतुलन बनाकर कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है

गमलों में भी कर सकते हैं गेहूं के ज्वारे तैयार
------------------------------------------------------
एक ही माप के सात गमले लें। अब मिट्टी में जैविक खाद मिलाकर उसे सभी गमलों में बराबर-बराबर भर लें। इसके बाद भिगोए हुए गेहूं उनमें बो दें, लेकिन सब गमलों में एक साथ नहीं, बल्कि एक दिन एक में, दूसरे दिन दूसरे में, तीसरे दिन तीसरे में...इसी तरह सातवें दिन सातवें में। ठीक इसी क्रम में सात दिन बाद पहले दिन बोई गेहूं की पौध (ज्वारे) को काट लें और धोकर सीधे चबा जाएं या जूस बनाकर पी लें। हर गमले के साथ गेहूं बोने और पौध काटने का यही क्रम दोहराएं।
रुद्रपुर स्थित अपने फार्म पर उद्यमी राकेश ममगाईं

मोरिंगा लीफ पाउडर
--------------------
मोरिंगा यानी सहजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस पेड़ के सभी हिस्सों में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। मोरिंगा पाउडर इसके पत्तों से बनाया जाता है, जो विटामिन ए का भरपूर स्रोत तो है ही, इसमें आयरन भी पालक से अधिक होता है। इसके अलावा मोरिंगा पाउडर में मैग्नीशियम और आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है, जो थकान और कमजोरी को दूर करने में सहायक है।
मोरिंगा पाउडर के गुण
---------------------------
* मोरिंगा पाउडर शरीर से टॉक्सिन निकालने में सहायक है
* इसके सेवन से एक्सेस फूड इंटेक भी कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है
* मेटाबॉलिज्म (चयापचय) को दुरुस्त करने में भी असर कारक
* कब्ज से छुटकारा दिलाता है
* इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट को इन्फेक्शन से बचाने में सहायक

घर पर ऐसे बनाएं मोरिंगा पाउडर
----------------------------------------
सहजन के पेड़ पत्तों से लकदक टहनी काट लें। इस टहनी को कपड़े पर लटकाकर रखें। अब सहजन की पत्तियों को सुखाना है। इसके लिए सबसे पहले पत्तों पर अगर गंदगी लगी हो तो उसे छुड़ा ले। पत्ते सूख जाएं तो उन्हें मिक्सर में पीसकर छान लें। अब इस पाउडर को पानी में मिलाकर पी लें।

व्हीटग्रास व मोरिंगा लीफ पाउडर के लिए संपर्क करें-

(Rakesh Mangani)
MD ORGANIC FARMS
Language Road, Rudrapur, Vikas Nagar, Dehradun 248198 (Uttarakhand)
INDIA

Call Now 
+91 87553 75445
+91 94120 75445


--------------------------------------------------------------

Wheatgrass and Moringa Leaf Powder
--------------------------------------------------
Dinesh Kukreti
No answer to wheatgrass and moringa leaf powder in terms of health.  Entrepreneur Rakesh Mamgain in Dehradun has been manufacturing both these products for the past seven years.  When I met him, I got to know a lot about both these products from him.  I am sharing this information with you too, so that you too can take advantage of these super potent health foods.

wheatgrass powder
-------------------------
Wheatgrass powder is prepared from seven days old wheat plant.  Such is also known by the name of green blood.  Wheatgrass powder, which is called super potent health food or natural blood purifier, contains nutrients that work to remove toxins from the body.  Rakesh Mamgain, a resident of Dehradun, has been making organic wheatgrass in Rudrapur of Vikasnagar area since 2017.  Earlier he used to grow wheat sorghum in pots, but now he is growing it in polyhouse.  Despite the very less publicity, people like the wheatgrass powder prepared by them.  The special thing is that the one who takes his prepared wheatgrass once, definitely takes it again.  This is proof of his credibility.

consume like this
----------------------
Mix three grams (one teaspoon) of wheatgrass powder in a cup of lukewarm water and then drink it.  Although it can be consumed at any time of the day, but two hours before breakfast is the best time in the morning.

properties of wheatgrass
--------------------------------
 * Helpful in removing toxins from the body
 * Natural Digestion Booster
 * weight loss item helpful
 * Helpful in reducing bad cholesterol level and increasing good cholesterol
 * Prevents cancer cells from growing by maintaining a balance between pH levels

Wheat jowar can also be prepared in pots
-----------------------------------------------------
Take seven pots of the same size.  Now mix organic manure in the soil and fill it equally in all the pots.  After this, sow the soaked wheat in them, but not in all the pots together, but one day in one, the second day in the second, the third day in the third… and so on the seventh day in the seventh.  Exactly in the same order, after seven days, cut the wheat plant (sorghum) sown on the first day and wash it and chew it directly or make juice and drink it.  Repeat the same sequence of planting wheat and cutting seedlings with each pot.

Moringa Leaf Powder
----------------------------
The biggest feature of Moringa i.e. drumstick is that rich anti-oxidants and nutrients are found in all parts of this tree.  Moringa powder is made from its leaves, which apart from being a rich source of Vitamin A, also contain more iron than spinach.  Apart from this, Moringa powder also contains a good amount of magnesium and iron, which is helpful in removing fatigue and weakness.

Properties of Moringa Powder
---------------------------------------
 * Moringa powder is helpful in removing toxins from the body.
 * Its intake also reduces excess food intake and helps in weight loss.
 * Good effect factor in improving metabolism (metabolism)
 * Relieves Constipation
 * Its anti-inflammatory properties help protect the stomach from infection

How to make moringa powder at home
--------------------------------------------------
Cut the stem of the drumstick tree with leaves.  Keep this branch hanging on a cloth.  Now the leaves of drumstick have to be dried.  For this, first of all, if there is dirt on the leaves, then get rid of it.  When the leaves dry, grind them in a mixer and filter them.  Now mix this powder in water and drink it.


Contact for wheatgrass and moringa leaf powder-

(Rakesh Mangani)
MD ORGANIC FARMS
Language Road, Rudrapur, Vikas Nagar
Dehradun 248198 (Uttarakhand) INDIA

 Call Now
 +91 87553 75445
 +91 94120 75445



Saturday, 26 August 2023

27-08-2023 (व्हीटग्रास से सपनों को आकार देता उद्यमी)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
व्हीटग्रास से सपनों को आकार देता उद्यमी
------------------------------------------------

दिनेश कुकरेती
ब तक के पत्रकारीय जीवन में न जाने कितनी तरह के लोग मिले, जिनमें सबको याद रख पाना संभव नहीं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने मुझे गहरे तक प्रभावित किया, अपने उद्यम से, अपने सृजन से और अपनी निर्दोष उपलब्धियों से। इनमें एक हैं देहरादून निवासी राकेश ममगाईं, जिनके उद्यम से जुड़कर 45 से अधिक परिवार अच्छी-खासी आय अर्जित कर रहे हैं। सो, मेरी भी जिम्मेदारी बनती है कि ममगाईं जी के कार्य व उपलब्धियों को आमजन के बीच ले जाऊं। मेरे ऐसा करने से अगर ममगाईं जी के उद्यम को जरा भी फ़ायदा होता है तो तय मानिए कि अंततः इसका व्यापक लाभ आम जनमानस को ही मिलना है। क्षेत्र की आर्थिकी मजबूत होगी सो अलग और देखा जाए तो यही राष्ट्र की मजबूती का आधार भी है।
उद्यमी राकेश ममगाईं के साथ उनके रुद्रपुर स्थित फार्म पर एक दिन

मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल ज़िले के पौड़ी ब्लाक स्थित भीमली (भ्यूंली) मल्ली निवासी राकेश ममगाईं देहरादून में ही पले-बढ़े। उनकी स्नातक की शिक्षा-दीक्षा भी देहरादून में ही हुई। वर्तमान में उनका परिवार सहस्रधारा रोड पर रह रहा है। वर्ष 2003 तक ममगाईं जी चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक पैनल बनाने का कार्य करते थे, लेकिन इसके बाद वह देहरादून लौट आए। यहां उन्होंने कई कार्यों में हाथ आजमाया, लेकिन सुकून मिला वर्ष 2008 में देहरादून से लगभग 40 किमी दूर पछवादून स्थित रुद्रपुर गांव में जमीन खरीदने के बाद कृषि कार्य शुरू करने पर। लांघा रोड पर स्थित रुद्रपुर गांव में उन्होंने 50 बीघा जमीन खरीदकर वर्ष 2009 में उस पर छह पॉलीहाउस स्थापित किए और उनमें फूलों की खेती शुरू कर दी। धीरे-धीरे फूलों की खेती के कारोबार में लोगों की संख्या बढ़ने लगी तो उन्होंने अब सब्ज़ी उत्पादन पर ध्यान केंद्रित कर दिया।

इस बीच उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाने का मौका मिला, जहां उन्हें विशेषज्ञों से व्हीटग्रास पाउडर और मोरिंगा लीफ पाउडर तैयार करने की प्रेरणा मिली। देश वापस लौटकर उन्होंने
एमडी ऑर्गेनिक फर्म्स नाम से कंपनी पंजीकृत कराई और फिर Food Safety and Standards Authority of India से लाइसेंस लेकर व्हीटग्रास मोरिंगा लीफ पाउडर पर काम शुरू कर दिया। शुरुआत में उन्होंने गेहूं के ज्वारे गमलों में उगाए और इससे तैयार व्हीटग्रास पाउडर को पसंद किए जाने पर फिर पॉलीहाउस में इसे उगाना शुरू कर दिया। मोरिंगा लीफ पाउडर तैयार करने के लिए उन्होंने बड़ी संख्या में सहजन के पेड़ लगाए हैं।


बढ़ाएंगे व्हीटग्रास व मोरिंगा लीफ का उत्पादन
---------------------------------------------------

ममगाईं जी के पास अभी मार्केटिंग की बहुत अच्छी व्यवस्था नहीं है, बावजूद इसके एमडी ऑर्गेनिक फर्म्स के बनाए व्हीटग्रास व मोरिंगा लीफ पाउडर की पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, लखनऊ आदि शहरों में अच्छी-खासी मांग है। फिलहाल ममगाईं जी व्हीटग्रास व मोरिंगा लीफ के सौ-सौ ग्राम वाले 500-500 डिब्बे हर माह उक्त शहरों को सप्लाई कर रहे हैं। अब उनकी पॉलीहाउस की संख्या बढ़ाने की योजना है, ताकि गेहूं के ज्वारे का उत्पादन बढ़ सके।


हाथोंहाथ उठ जाती हैं ऑर्गनिक सब्जियां
----------------------------------------------
ममगाईं जी की उगाई ऑर्गनिक सब्जियों की भी वर्तमान में खूब मांग है। वह आलू, टमाटर, शिमला मिर्च, बीन्स, तोरी, लौकी, खीरा, भिंडी आदि का उत्पादन करते हैं। अधिकांश माल रिलायंस कंपनी खेत से ही उठा लेती है और शेष माल मंडी व स्थानीय लोग खरीद लेते हैं।

प्रतिवर्ष एक से डेढ़ करोड़ की आमदनी
------------------------------------------
मौसमी-बेमौसमी सब्जियों औऱ व्हीटग्रास व मोरिंगा लीफ पाउडर की बिक्री से ममगाईं जी प्रतिवर्ष एक से डेढ़ करोड़ रुपये कमा लेते हैं। आने वाले समय में उनकी एलोवेरा उत्पादों पर काम करने की भी योजना है। इसके लिए उन्होंने फार्म में व्यापक स्तर पर एलोवेरा का रोपण किया है।

इन्हें भी पढ़ें :-
--------------------------------------------------------------

Entrepreneur shaping dreams with wheatgrass
------------------------------------------------------------
Dinesh Kukreti
Don't know how many types of people I have met in my journalistic life so far, it is not possible to remember all of them. But, there are some people who impressed me deeply, with their enterprise, their creativity and their impeccable achievements. One of them is Rakesh Mamgain, a resident of Dehradun, by joining whose enterprise more than 45 families are earning a substantial income. So, it is also my responsibility to take Mamgai ji's work and achievements among the common people. If Mamgai ji's enterprise is benefited even a little by my doing this, then be sure that ultimately it will be widely benefited by the general public only. The economy of the region will be strong, so if seen differently, this is also the basis of the nation's strength.

Originally a resident of Bhimli (Bhunli) Malli located in Pauri block of Pauri Garhwal district, Rakesh Mamgain grew up in Dehradun. His graduation was also done in Dehradun only. Presently his family is living on Sahasradhara Road. Till the year 2003, Mamgain ji used to make electric panels in Chandigarh, but after that he returned to Dehradun. Here he tried his hand in many works, but got peace in the year 2008 after starting agriculture work after buying land in Rudrapur village, Pachhwadun, about 40 km from Dehradun. He bought 50 bighas of land in Rudrapur village on Langha road and set up six polyhouses on it in the year 2009 and started flower cultivation in them. Gradually, as the number of people started increasing in the business of floriculture, they now focused on vegetable production.




Meanwhile, he got a chance to go to Australia, where he got inspiration from experts to prepare wheatgrass powder and moringa leaf powder. Returning to the country, he got the company registered under the name MD Organic Firms and then after taking license from Food Safety and Standards Authority of India, started working on wheatgrass and moringa leaf powder. Initially, he grew wheatgrass in pots and after liking the wheatgrass powder prepared from it, then started growing it in polyhouse. He has planted a large number of drumstick trees to prepare moringa leaf powder.

Will increase production of wheatgrass and moringa leaf
------------------------
Mamgai ji does not have a very good marketing system yet, yet there is a good demand for wheatgrass and moringa leaf powder made by MD Organic Firms in cities like Punjab, Haryana, Delhi, Lucknow etc. At present, Mamgain ji is supplying 500-500 boxes of 100 grams each of Wheatgrass and Moringa Leaf to the above cities every month. Now he has a plan to increase the number of polyhouses, so that the production of wheat and jowar can increase.

Organic vegetables are picked up immediately
------------------------------------------------------------
The organic vegetables grown by Mamgai ji are also in great demand at present. They produce Potato, Tomato, Capsicum, Beans, Zucchini, Bottle Gourd, Cucumber, Okra etc. Reliance Company picks up most of the goods from the farm and the remaining goods are bought by the market and the local people.


Income of 1 to 1.5 crore per annum
---------------------------------------------

Mamgai ji earns one to one and a half crore rupees every year from the sale of seasonal and off-season vegetables and wheatgrass and moringa leaf powder. He also plans to work on aloe vera products in the coming times. For this, he has planted aloe vera on a large scale in the farm.





25-07-2026 (मुझे अतिप्रिय है गणित, गणितज्ञों ने दी दुनिया को नई दृष्टि)

गणित की पहेलियां google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मुझे अतिप्रिय है गणित, गणितज्ञों ने दी दुनिया को नई दृष्टि -----...