Saturday, 4 October 2025

04-10-2025 (उत्तराखंड के सपूत ने बनाई थी हमारे राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' की धुन)

उत्तराखंड की ऐसी तमाम विभूतियां हैं, जिनका देश की आजादी में प्राण-प्रण से योगदान रहा, फिर भी गिनती के लोगों को ही उनके बारे में जानकारी है। ...और वह भी संभवतः आधी-अधूरी। इन्हीं में एक हैं आजाद हिंद फौज के सिपाही एवं संगीतकार कैप्टन राम सिंह ठकुरी। राम सिंह वह शख्सियत हैं, जिन्होंने हमारे राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' की धुन रची। लेकिन, नई पीढ़ी को यह बताने वाला कोई नहीं है। ऐसे में उत्तराखंड का सच्चा हितैषी होने के नाते हमारी जिम्मेदारी कई गुणा बढ़ जाती है। हम जानते है कि जो अपने इतिहास को याद नहीं रखता, उसका सम्मान नहीं करता, वह कहीं का नहीं रह जाता। इसलिए हमारी इस भेंट को स्वीकार करने के साथ, इसे भविष्य की पीढ़ी तक पहुंचाने में भी सहयोग करें।                        धन्यवाद!

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तराखंड के सपूत ने बनाई थी हमारे राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' की धुन

--------------------------------------------------------------

दिनेश कुकरेती
जाद हिंद फौज के सिपाही एवं संगीतकार रहे कैप्‍टन राम सिंह ठकुरी (ठाकुर) ने ही हमारे राष्‍ट्रगान 'जन-गण-मन' की धुन बनाई थी। वे मूलत: पिथौरागढ़ जिले के मुनाकोट गांव के निवासी थे। उनके दादा जमनी चंद वर्ष 1890 में परिवार समेत हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के खनियारा गांव में जाकर बस गये। 15 अगस्‍त 1914 को वहीं उनका जन्म हुआ। पिता हवालदार दिलीप सिंह ने राम सिंह को बचपन से ही सेना में जाने के लिये प्रेरित किया, सो मिडिल पास करने के बाद वर्ष 1928 में वह बतौर रिक्रूट सेकेंड गोरखा राइफल्स के ब्वायज बैंड में भर्ती हो गए। तब उनकी आयु 14 वर्ष थी।
सेना में जाने के बाद वर्ष 1941 में राम सिंह कंपनी मेजर हवलदार बने। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 23 अगस्त 1941 को उन्हें अपनी यूनिट के साथ जापानी सेना से मोर्चा लेने के लिए बंबई (मुंबई) से मलाया- सिंगापुर जाने का आदेश हुआ। दिसंबर 1941 को जापानी सेना ने मलाया-सिंगापुर और फिर थाइलैंड पर जोरदार हमला बोल दिया। युद्ध सामग्री, गोला बारूद और खाद्यान के घोर अभाव के कारण फरवरी 1942 में अंग्रेजी सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब मलाया, सिंगापुर और थाईलैंड पर जापानी सेना का कब्जा हो चुका था। इस युद्ध में जापानी सेना ने लगभग 55 हजार भारतीय सैनिकों को बंदी बनाया, जो अंग्रेजी सेना की ओर से उसके विरुद्ध लड़ रहे थे। राम सिंह भी उनमें एक थे। बचपन में जानवरों के सींग से सुर निकालने वाले राम सिंह अपनी संगीत कला के कारण सभी युद्धबंदियों में काफी लोकप्रिय थे।

INA में शामिल हुए राम सिंह, बने बैंड में कप्तान
-------------------------------------------------------
एक दिसंबर 1942 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मार्गदर्शन में आजाद हिंद फौज का गठन हुआ। तब जापानी सेना के कैद किये 55 हजार सैनिकों में से 12 हजार स्वेच्छा से उसमें शामिल हो गए, जिनमें राम सिंह भी शामिल थे। हालांकि, शुरुआत में उन्होंने आजाद हिंद फ़ौज का हिस्सा बनने से इन्कार कर दिया था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने की शर्त पर इन सैनिकों को आजाद हिंद फौज में शामिल किया जा रहा है, तो वह सहर्ष तैयार हो गए। संगीत में दक्ष थे ही, सो INA बैंड में कप्तान बनाए गए। आजाद हिंद रेडियो स्थापित हुआ तो वह सिंगापुर और रंगून रेडियो स्टेशन में संगीत निर्देशक हुए।

नाना से मिली संगीत सीखने की प्रेरणा
--------------------------------------
राम सिंह को बचपन से ही संगीत के प्रति गहरा लगाव था, लेकिन शास्त्रीय संगीत सीखने की प्रेरणा उन्हें अपने नाना नत्थू चंद ठाकुर से मिली। बाद में उन्होंने अंग्रेज एनएस होस्टन और डेविड से ब्रासबैंड, स्ट्रिंगबैंड और डांसबैंड का प्रशिक्षण लिया। अंग्रेज कप्तान डेनिस लिली रोज से उन्हें वायलिन बजाने की प्रेरणा मिली और वेतन में से बचत करके उन्होंने एक वायलिन खरीद लिया। तब उन्हें एक रुपये आठ आना यानी डेढ़ रुपये मासिक वेतन मिलता था।

नेताजी ने भेंट किया अपना वायलिन
-----------------------------------------
तीन जुलाई 1943 को जब नेताजी सिंगापुर पहुंचे तो राम सिंह ने उनके स्‍वागत में एक गीत तैयार किया। 'सुभाषजी-सुभाषजी वो जान-ए-हिंद आ गये,  है नाज जिनपे हिंद को वो शान-ए हिंद आ गये।' अपनी पहली ही मुलाकात में राम सिंह ने नेताजी का दिल जीत लिया, जिसका प्रतिफल उन्हें मिला नेताजी के वायलिन के रूप में। यह वायलिन नेताजी ने उन्‍हें 21 अक्‍टूबर 1943 को भेंट किया था, जिसे  वह हमेशा अपने साथ रखते थे। आजाद हिंद फौज के लिए बहादुरी और जोशभरा ओजस्वी गीत-संगीत तैयार करने की जिम्मेदारी भी उन्‍हीं को सौंपी गई थी। यहीं से उनका गीत-संगीत के साथ साथ सैनिक कार्य का सफर शुरू हुआ। 'कदम-कदम बढाये जा, खुशी के गीत गाये जा' जैसे सैकड़ों ओजस्वी गीतों की धुन उन्‍होंने तैयार की। वर्ष 1945 में उन्हें अंग्रेजी सेना ने रंगून में गिरफ्तार कर लिया। 11 अप्रैल 1946 को मुल्तान में उनकी रिहाई हुई।

ऐसे रिहा हुए कैप्टन राम सिंह
---------------------------------
शस्त्र विद्रोह, संगीत के माध्यम से आईएनए के सैनिकों और आम जनता को अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध भड़काने जैसे गंभीर अभियोग लगाकर कैप्टन राम सिंह ठाकुर के विरुद्ध मुकदमा चलाया गया। इस अभियोग के मुताबिक संभव था कि उन्‍हें फांसी के फंदे पर लटका दिया जाता। लेकिन, खुशकिस्‍मती रही कि जनरल शाह नवाज , कर्नल ढिल्लों और कर्नल सहगल का केस अंग्रेजी सरकार हार गई। मजबूरन उसे आजाद हिंद फौज के सभी जंगी कैदियों के साथ कैप्टन राम सिंह ठाकुर को भी रिहा करना पड़ा।

इस तरह बनी 'जन-गण-मन' की धुन
----------------------------------------
20 जून, 1948 को बाल्मीकि भवन में महात्मा गांधी के समक्ष 'शुभ सुख-चैन की बरखा बरसे' गीत गाकर उन्हें भी अपनी मुरीद बना लिया। 15 अगस्त, 1947 को राम सिंह के नेतृत्व में आईएनए के आर्केस्ट्रा ने लाल किले पर 'शुभ सुख चैन की बरखा बरसे' गीत की धुन बजाई। यह गीत गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के गीत 'भारतो भाग्यो-बिधाता' का हिंदी अनुवाद था। नेताजी ने इस अनुवाद की जिम्मेदारी मुमताज हुसैन और आईएनए के कर्नल आबिद हसन को सौंपी थी। उन्‍होंने इस रचना को हिंदी में 'शुभ-सुख चैन की बरखा बरसे' गीत का रूप दिया, जिसे संगीतबद्ध किया कैप्टन राम सिंह ठाकुर ने। यह गीत आजाद हिंद फौज का कौमी गीत भी बना। इसकी ही धुन को बाद में 'जन-गण-मन' की धुन के रूप में प्रयोग किया गया। इस तरह से बनी हमारे राष्ट्रगान की धुन।

मिला 'आजीवन पीएसी के संगीतकार' का मानद पद
----------------------------------------------------------
अगस्त 1948 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के अनुरोध वह उत्तर प्रदेश पीएसी में सब इंस्पेक्टर तैनात हुये और लखनऊ में पीएसी के बैंड मास्टर बन गये। 30 जून 1974 को वे पीएसी बैंड में 26 वर्षों की सेवा के बाद डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्हें 'आजीवन पीएसी के संगीतकार' का मानद पद दिया गया। 15 अप्रैल 2002 को इस महान संगीतकार का देहावसान हो गया। 

जब मरूं तो नेताजी का यह वायलिन मेरे हाथ में हो
---------------------------------------------------------
कैप्‍टन राम सिंह जीवन के अंतिम दिनों तक लखनऊ की पीएसी कालोनी में रहते थे। वायरलेस चौराहे से सुबह-शाम गुजरते हुए वायलन पर उनकी मार्मिक धुनें अक्‍सर सुनाई देती थीं। उन्‍होंने कई पहाड़ी धुनें भी बनाईं। इनमें 'नैनीताला-नैनीताला घुमी आयो रैला' प्रमुख है। नेताजी द्वारा भेंट किया वायलिन उन्हें बहुत प्रिय था। वे कहते थे, 'बहुत जी लिया, अब तो यही इच्छा है कि जब मरूं तो यह वायलिन ही मेरे हाथ में हो' अनेक सम्मानों से नवाजे गए कैप्‍टन राम सिंह कहा करते थे, 'जिस छाती पर नेताजी के हाथों से तमगा लगा हो, उस  छाती पर और मेडल फीके ही हैं।'

प्रेमकाली थीं जीवनसंगिनी
-----------------------------
कैप्टन राम सिंह ठकुरी का विवाह वर्ष 1939 में सूबेदार मेजर शमशेर सिंह की पुत्री प्रेमकली के साथ संपन्न हुआ। प्रेमकली ने उन्हें तीन पुत्रों प्रकाश, रमेश और उदय शंकर की प्राप्ति हुई।

कैप्‍टन राम सिंह ठाकुर को मिले पुरस्कार
----------------------------------------------
वर्ष 1937 : किंग जार्ज 5 मेडल
वर्ष 1943 : आज़ाद हिन्द का नेताजी स्वर्ण पदक  
वर्ष 1956 : उप्र राज्यपाल गोल्ड मेडल (प्रथम)
वर्ष 1972 : ताम्रपत्र, 1972, राष्ट्रपति पुलिस पदक 
वर्ष 1977 : लखनऊ की ‘चित्रकूट’ संस्था की ओर से ‘गायक सिपाही ‘की उपाधि
वर्ष 1979 : उप्र संगीत नाटक अकादमी एवार्ड
वर्ष 1993 : सिक्किम सरकार का प्रथम मित्रसेन पुरस्कार
वर्ष 1996 : पश्चिम बंगाल सरकार का  प्रथम आईएनए पुरस्कार

इन गीतों की बनाई थी कैप्‍टन राम सिंह ने धुन
----------------------------------------------------
'कदम कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की तू कौम पे लुटाए जा', 'भारत के जां निसारों, हिलमिल के गीत गाओ', 'हिंदुस्तान हमारा है', 'शीश झुकाकर भारत माता तुझको करूं प्रणाम', 'सबसे ऊंचा दुनिया में प्यारा तिरंगा झंडा हमारा', 'शुभ-चैन कि बरखा बरसे', 'भारत भाग्य है जागा', 'हे वीर बालक हो जातिलाई सुधार हिम्मत गरी अधि बढ़ी बैरीलाई लगार', 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी यह गुलिस्‍तां हमारा' आदि।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Uttarakhand is home to numerous notable figures who contributed wholeheartedly to the nation's independence, yet only a handful of people know about them. ...and that too, perhaps only partially. One of them is Captain Ram Singh Thakur, a soldier and musician of the Azad Hind Fauj. Ram Singh is the person who composed the tune of our national anthem, "Jana Gana Mana." But there is no one to tell this to the new generation. In such a situation, our responsibility as true well-wishers of Uttarakhand increases exponentially. We know that those who do not remember and respect their history are destined for nothing. So, along with accepting this gift from us, please help pass it on to future generations. Thank you!

A son of Uttarakhand composed the tune of our national anthem, "Jana Gana Mana."
------------------------------------
Dinesh Kukreti
Captain Ram Singh Thakur (Thakur), a soldier and musician in the Azad Hind Fauj, composed the tune of our national anthem, "Jana Gana Mana." He was originally from Munakot village in Pithoragarh district. His grandfather, Jamni Chand, moved with his family to Khaniyara village in Dharamshala, Himachal Pradesh, in 1890. He was born there on August 15, 1914. His father, Havaldar Dilip Singh, inspired Ram Singh to join the army from a young age. So, after completing his middle school, he joined the boys' band of the Second Gorkha Rifles as a recruit in 1928.  He was 14 years old then.

After joining the army, Ram Singh became a Company Major Havildar in 1941. During World War II, on August 23, 1941, he was ordered with his unit from Bombay (Mumbai) to Malaya-Singapore to confront the Japanese army. In December 1941, the Japanese army launched a massive attack on Malaya-Singapore and then Thailand. Due to a severe shortage of war material, ammunition, and food, the British army was forced to retreat in February 1942. Malaya, Singapore, and Thailand were now under Japanese control. During this war, the Japanese army captured approximately 55,000 Indian soldiers fighting on behalf of the British. Ram Singh was one of them. Ram Singh, who had been able to extract music from animal horns as a child, was very popular among the prisoners of war due to his musical talent.

Ram Singh joined the INA and became a band captain.
-------------------------------------------------
On December 1, 1942, the Azad Hind Fauj was formed under the guidance of Netaji Subhash Chandra Bose. Of the 55,000 soldiers captured by the Japanese Army, 12,000 volunteered, including Ram Singh. Although he initially refused to join the INA, when he learned that these soldiers were being inducted on the condition of fighting against the British, he readily agreed. He was already proficient in music, so he was made a captain in the INA band. When Azad Hind Radio was established, he became the music director at the Singapore and Rangoon radio stations.

Inspired to learn music from his maternal grandfather
-------------------------------------------------
Ram Singh had a deep passion for music since childhood, but his inspiration to learn classical music came from his maternal grandfather, Nathu Chand Thakur. Later, he received training in brass band, string band, and dance band from the British, N.S. Houston and David.  He was inspired to play the violin by British Captain Denis Lillie Rose, and he saved money from his salary to buy one. At that time, he received a monthly salary of one rupee and eight annas, or one and a half rupees.

Netaji presented his violin
-----------------------------------
When Netaji arrived in Singapore on July 3, 1943, Ram Singh composed a song to welcome him. "Subhashji, Subhashji, the life of Hind has come, Hind is proud of him, the pride of Hind has come." Ram Singh won Netaji's heart in their very first meeting, and he received the reward in the form of Netaji's violin. Netaji gifted him this violin on October 21, 1943, and he always kept it with him. He was also entrusted with the responsibility of composing courageous and energetic songs and music for the Azad Hind Fauj. This is where his journey of music and military service, along with his music, began.  He composed the tunes for hundreds of powerful songs like "Kadam Kadam Badhaye Ja, Khushi Ke Geet Gaye Ja." In 1945, he was arrested by the British Army in Rangoon. He was released in Multan on April 11, 1946.

This is how Captain Ram Singh was released
-----------------------------------------------
Captain Ram Singh Thakur was tried on serious charges including armed rebellion and inciting INA soldiers and the general public against the British government through music. This charge likely would have led to his hanging. However, fortunately, the British government lost the case against General Shah Nawaz, Colonel Dhillon, and Colonel Sehgal. It was forced to release Captain Ram Singh Thakur along with all the prisoners of war of the Azad Hind Fauj.

This is how the tune of 'Jana Gana Mana' was created
------------------------------------------------
On June 20, 1948, he won over Mahatma Gandhi by singing the song 'Shubh Sukh Chain Ki Barkha Barse' before him at Balmiki Bhavan. On August 15, 1947, the INA orchestra, led by Ram Singh, played the tune of 'Shubh Sukh Chain Ki Barkha Barse' at the Red Fort. This song was a Hindi translation of Gurudev Rabindranath Tagore's song 'Bharato Bhagyo Bidhata'. Netaji entrusted the translation to Mumtaz Hussain and INA Colonel Abid Hasan. They translated this composition into Hindi as 'Shubh Sukh Chain Ki Barkha Barse', composed by Captain Ram Singh Thakur. This song also became the national anthem of the Azad Hind Fauj. Its tune was later used as the tune of 'Jana Gana Mana'. This is how the tune of our national anthem was created. 

Received the honorary title of "Musician of the PAC for Life"
-------------------------------------------------
In August 1948, at the request of then Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru, he was posted as a Sub-Inspector in the Uttar Pradesh PAC and became the Band Master of the PAC in Lucknow. On June 30, 1974, he retired as a DSP after 26 years of service in the PAC Band. He was given the honorary title of "Musician of the PAC for Life." This great musician passed away on April 15, 2002.

When I die, may Netaji's violin be in my hands.
---------------------------------------------
Captain Ram Singh lived in Lucknow's PAC colony until the last days of his life. Passing by Wireless Square in the morning and evening, his poignant violin melodies were often heard. He also composed many Pahari tunes, prominent among them being "Nainitala-Nainitala Ghummi Aayo Rela." He held the violin gifted to him by Netaji dearly. He used to say, "I have lived long enough, now my only wish is that when I die, this violin be in my hands." Captain Ram Singh, who was awarded numerous honors, used to say, "Another medal pales on a chest that bears a medal from Netaji's own hands."

Premkali was his life partner
--------------------------------------
Captain Ram Singh Thakur married Premkali, daughter of Subedar Major Shamsher Singh, in 1939.  Premkali gave birth to three sons, Prakash, Ramesh and Uday Shankar.

 Awards received by Captain Ram Singh Thakur
-------------------------------------------------

Year 1937: King George V Medal

Year 1943: Netaji Gold Medal of Azad Hind

Year 1956: Uttar Pradesh Governor Gold Medal (First)

Year 1972: Copper Plate, 1972, President's Police Medal

Year 1977: Title of 'Singer Constable' from the 'Chitrakoot' organization of Lucknow

Year 1979: Uttar Pradesh Sangeet Natak Academy Award

Year 1993: First Mitrasen Award from the Government of Sikkim

Year 1996: First INA Award from the Government of West Bengal


Captain Ram Singh composed the tunes for these songs
-------------------------------------------------
"Kadam kadam badhaye ja, khushi ke geet gaaye ja, ye zindagi hai qaum ki tu qaum pe laute ja" (You sacrifice your life for the nation, sing songs of harmony)"  'India is ours', 'I bow my head and salute you, Mother India', 'Our tricolor flag is the tallest in the world', 'May the rain of good fortune and peace fall', 'India's destiny has awakened', 'O brave boy, have courage to reform your caste, the enemy's burden has increased', 'Our India is better than the whole world, we are its bubbles, this garden is ours' etc.



Saturday, 27 September 2025

27-09-2025 (चांचड़ी की धुन पर थिरकता है अखिल हिमालय)














google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0 
चांचड़ी की धुन पर थिरकता है अखिल हिमालय
 --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- --- ---

दिनेश कुकरेती
लोक के कंठ से जब लय में सुर फूटे तो लोकगीत बन गए। ऐसे गीत, जिन्हें शास्त्र की मर्यादाओं में नहीं बांधा जा सकता। वह तो पहाड़ी नदी की तरह हैं, जहां जैसी जमीन मिली, उसी के अनुरूप ढल गए और जब नृत्य इनके साथ जुड़ा तो नृत्यगीत हो गए। उत्तराखंड हिमालय का ऐसा ही सर्वाधिक प्रचलित नृत्यगीत है ‘चांचड़ी’ या ‘चांचरी’, जो अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक किसी न किसी रूप में मौजूद है। ‘चांचड़ी’ का अर्थ है लयबद्ध गीत के साथ किया जाने वाला नृत्य, जिसकी उल्लास के हर मौके पर छटा बिखरती है। स्वयं में आनंदानुभूति ही इसकी विशिष्टता है, इसकी महानता है।
 ---
उत्तराखंडी लोक में प्रकृति का हर स्वरूप देवतुल्य
चांचड़ी का स्वरूप अखिल हिमालयी है। यह नृत्य उस लोकसंस्कृति का नेतृत्व करता है, जो प्रकृति के हर स्वरूप को देवतुल्य मानती है। यह धार (दोनों ओर ढलान वाली पहाड़ी), खाल (पहाड़ी के शीर्ष पर समतल जगह), डांडी-कांठी (ऊंची-नीची चोटी), गाड-गदेरे (बारहमासी-बरसाती नाले), जंगल, खेत-खलिहान, पौन-पंछी (नाना प्रकार के परिंदे), जीव नमान (समस्त जीव-जंतु) यानी हर चीज के साथ मनुष्य वृत्ति, यहां तक कि आंछरी (परी), ऐड़ी (लोक देवता), वन देवी और देवताओं को भी इन गीतों में अभिव्यक्ति मिली है। यही चांचड़ी नृत्यगीत को विशिष्टता है।
---

जीवन की चक्रीय प्रकृति के प्रतीक हैं चांचड़ी गीत
चांचड़ी नृत्य में पारंपरिक वेशभूषा पहने महिला-पुरुष एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गोलाकार घेरा बना लेते हैं और लोकवाद्यों की मधुर लहरियों पर गीत गाते हुए नृत्य करते हैं। इन गीतों में देवस्तुति, लोक परंपरा, सामाजिकता, प्रकृति प्रेम, शृंगार, विरह, समसामयिक, हास्य-व्यंग्य आदि सभी रंगों का समावेश हुआ है। इस तरह चांचड़ी नृत्य सामुदायिक एकता, प्रकृति प्रेम और
जीवन की चक्रीय प्रकृति का प्रतीक है।

ऊंचाई बढ़ने के साथ धीमी होती चली जाती है नृत्य की गति
आस्था एवं विश्वास से लेकर प्रेम, शृंगार, परिस्थिति, नारी व्यथा, खुद (याद), प्रकृति, पर्यावरण, सैन्य जीवन जैसे प्रतिबिंबों की प्रतिकृति हैं चांचड़ी नृत्यगीत। यह जरूर है कि गढ़वाल, कुमाऊं व जौनसार में इस नृत्यगीत के रंग अलग-अलग हैं, लेकिन हर रंग एक ही भाव समाया हुआ है। वह है उल्लास का भाव। मुक्त-शैली वाले इस नृत्य में प्रतिभागी एक गोल घेरा बनाते हुए हाथ थामे रहते हैं, लेकिन पर्वतीय भूगोल के अनुरूप ऊंचाई बढ़ने के साथ इसकी गति धीमी होती चली जाती है।
---


प्रकृति एवं परिस्थिति के अनुसार नाम तो बदले, पर भाव नहीं
उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में वहां की प्रकृति एवं परिस्थिति के अनुसार चांचड़ी को चांचरी, झुमैलो, दांकुड़ी, थड़िया, झोड़ा, हाथजोड़ी, न्यौल्या, खेल, ठुलखेल, भ्वैनी, भ्वींन, रासौं, तांदी, छपेली, हारुल, नाटी, झेंता जैसे नामों से जाना जाता है। बावजूद इसके अहम बात यह है कि हर क्षेत्र में नृत्य के साथ अनिवार्य रूप से गीत गाने की परंपरा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन गीतों की रचना किसी गीतकार ने नहीं की, बल्कि घसियार्यों (घास काटने गई महिलाएं), ग्वेर छ्वारों (गाय-बकरी चुगाने वाले युवा), दाना-सयाणों (बूढ़े व उम्रदराज), दूर ब्याही बेटियों आदि के कंठ से जो सुर फूटे, वही कालांतर में लोकगीत बन गए।
---

समूह से हुई चांचड़ी की उत्पत्ति
चांचड़ी ऐसा नृत्य है, जिसे पारंपरिक मेलों, संस्कारों, देव कार्यों और नवरात्र जैसे शुभ अवसरों पर किया जाता है। इस नृत्यगीत में अक्सर धार्मिक आराधना, प्रकृति प्रेम और लोक जीवन से जुड़े विषयों का वर्णन होता है। खास बात यह कि महिलाओं की भागीदारी के बिना चांचड़ी नृत्य हो ही नहीं सकता। चार लोग मिलकर एक गीत नहीं लिख सकते, लेकिन चांचड़ी के साथ ऐसा नहीं है। यह समूह से उपजा और समूह का ही होकर रह गया। लोक की विशेषता ही यह है कि वह भीतर से स्वत:स्फूर्त बहता है और फिर लोक में ही एकसार हो जाता है।
---
पांचवां वेद है लोक साहित्य
देखा जाय तो लोक साहित्य, लोक और वैदिकीय संस्कृति का वाहक है, इसलिए उसे पांचवां वेद कहा गया है। हालांकि, लोक साहित्य बिल्कुल नई विधा है, लेकिन लोकगीतों की उत्पत्ति पीढ़ियों पूर्व हो गई थी। विशेष यह कि चांचड़ी गीतों में ‘टेक’ का महत्वपूर्ण योगदान है। ‘टेक’ का भले ही कोई अर्थ न हो, लेकिन इसके बिना गीत भी अर्थहीन हो जाते हैं। ‘टेक’, लोकगीतों को सुंदरता प्रदान करता है।

जीवंतता के अनुपम उदाहरण
समाज में जीवंतता यदि कहीं है तो वह लोकगीतों में ही है। लोक' ऐसा विलक्षण समंदर है, जो तमाम नदियों को आत्मसात करता है और फिर ऐसी ही तमाम नदियों को जन्म भी देता है। लोक कभी मरता नहीं, बल्कि वह तो तब तक जीवित रहेगा, जब तक कि धरती पर अंतिम मनुष्य है।
--------------------------------------------------------------

The entire Himalayas dance to the tune of Chanchri.
------------------------------------------------------
Dinesh Kukreti
When rhythmic notes burst forth from the throats of the people, they became folk songs. Songs that cannot be confined within the confines of classical texts. They are like mountain rivers, adapting to the terrain they encounter. When dance is combined with them, they become dance songs. One such popular dance song of the Uttarakhand Himalayas is 'Chanchri' or 'Chanchri', which exists in some form or another from Arunachal Pradesh to Ladakh.  "Chanchadi" means a dance performed with rhythmic song, which exudes joy on every occasion. The experience of joy itself is its uniqueness, its greatness.

Every form of nature is divine in Uttarakhandi folk
-------------------------------------------------
Chanchadi's form is pan-Himalayan. This dance leads the folk culture that considers every form of nature divine. It depicts Dhar (hill with slopes on both sides), Khal (flat area on the top of the hill), Dandi-Kanthi (high and low peaks), Gad-Gadere (perennial and rainy streams), forests, fields and barns, Paun-Panchi (various types of birds), Jeev Naman (all living creatures), that is, human instincts with everything, even Aanchari (fairy), Aadi (folk deity), forest goddesses and gods, have found expression in these songs. This is the uniqueness of the Chanchadi dance song.
Chanchdi songs symbolize the cyclical nature of life
-------------------------------------------------
In the Chanchdi dance, men and women, dressed in traditional attire, hold hands and form a circle, singing and dancing to the melodious beats of folk instruments. These songs encompass themes such as praise of God, folk tradition, sociality, love of nature, romance, longing, contemporary sentiments, humor, and satire. Thus, the Chanchdi dance symbolizes community unity, love of nature, and the cyclical nature of life.

The pace of the dance slows as the altitude increases
--------------------------------------------------
Chanchdi dance songs reflect themes ranging from faith and belief to love, romance, circumstances, women's suffering, self-memories, nature, the environment, and military life. While the colors of these dances and songs vary across Garhwal, Kumaon, and Jaunsar, each embodies a common emotion: joy.  In this free-style dance, the participants hold hands while forming a circle, but its speed slows down as the altitude increases, in keeping with the mountainous geography.

The name may have changed according to nature and circumstances, but the meaning hasn't
----------------------------------------------------
In different parts of Uttarakhand, depending on the nature and circumstances, Chanchari is known by names like Chanchari, Jhumailo, Dankudi, Thadiya, Jhora, Hathjodi, Nyolya, Khel, Thulkhel, Bhavaini, Bhvin, Rasoun, Tandi, Chhapeli, Harul, Naati, and Jhenta. Despite this, the important thing is that in every region, there is a tradition of singing songs along with dance. It is noteworthy that these songs were not composed by any lyricist, but rather, the melodies uttered by Ghasiyars (women out cutting grass), Gwer Chhwars (young men herding cows and goats), Dana-Sayaans (old and elderly), daughters married far away, etc., which over time became folk songs.

Chanchari originated from a group
----------------------------------
Chanchchari is a dance performed at traditional fairs, rituals, divine functions, and auspicious occasions like Navratri. These dance songs often depict themes of religious worship, love for nature, and folk life. Significantly, Chanchari dance is impossible without the participation of women. Four people cannot compose a song together, but this is not the case with Chanchari. It originated from a group and remained part of the group. The characteristic of folk is that it flows spontaneously from within and then becomes integrated into the folk.

Folk Literature is the Fifth Veda
-------------------------------
Folk literature is considered to be the carrier of folk and Vedic culture, and hence it is called the Fifth Veda. Although folk literature is a relatively new genre, folk songs originated generations ago. Notably, the 'take' plays a significant role in Chanchari songs.  The "take" may have no meaning, but without it the song becomes meaningless. The "take" adds beauty to folk songs.

Unique examples of vitality
If there is any vitality in society, it is found in folk songs. Folk is a unique ocean that absorbs many rivers and then gives birth to many more. Folk never dies; rather, it will remain alive as long as the last human being lives on earth.



Wednesday, 3 September 2025

03-09-2025 (आइये! फूलों की इस गुमनाम धरोहर से दुनिया को परिचित करायें)



यह निःसंदेह अच्छी खबर है कि चमोली जनपद में जोशीमठ (ज्योतिर्मठ) विकासखंड के चीन सीमा से लगे क्षेत्र में स्थित चेनाप (चिनाप) फूलों की घाटी को उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से ट्रेक ऑफ द ईयर-2025 घोषित किया गया है। इससे चेनाप घाटी को देश-दुनिया मे पहचान मिलने की उम्मीद जगी है। यह मेरे लिए भी किसी उपलब्धि कम नहीं है।


google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आइये! फूलों की इस गुमनाम धरोहर से दुनिया को परिचित करायें
--------------------------------
दिनेश कुकरेती
त्तराखंड के सीमांत चमोली जिले में विश्व धरोहर फूलों की घाटी के अलावा भी एक और फूलों की घाटी मौजूद है। ब्लॉक मुख्यालय जोशीमठ से 28 किमी दूर समुद्रतल से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर सोना शिखर के पास पांच वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैली फूलों की इस जन्नत को लोग 'चेनाप (चिनाप) घाटी' के नाम से जानते हैं। यह घाटी विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली के ठीक सामने और उर्गम, थैंग व खीरों घाटी के बीच हिमालय की हिमाच्छादित चोटियों की तलहटी में स्थित है। जून से लेकर अक्टूबर तक यहां लगभग 315 से ज्यादा प्रजाति के दुर्लभ हिमालयी फूल खिलते हैं, बावजूद इसके देश तो छोड़िए, उत्तराखंड के पर्यटन मानचित्र पर भी इस घाटी का नाम नहीं है।
कुदरत ने बनाई फूलों की क्यारियां
---------------------------------------
चेनाप घाटी का सबसे बड़ा आकर्षण है, वहां प्राकृतिक रूप से बनी एक से डेढ़ मील लंबी मेड़ और क्यारियां। देव पुष्प ब्रह्मकमल की क्यारियों को देखकर तो ऐसा प्रतीत होता है, जैसे किसी कुशल शिल्पी ने इन्हें करीने से सजाया हो। इन क्यारियों को 'फुलाना' कहते हैं। स्थानीय लोगों में किवदंती प्रचलित आंछरी (परी) यहां फूलों की खेती करती हैं। इसके अलावा यहां दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों और औषधीय जड़ी-बूटियों का भी समृद्ध भंडार मौजूद है।

जुलाई से सितंबर के बीच निखर उठती है घाटी की रंगत
------------------------------------------------
वैसे तो चेनाप घाटी की सुंदरता बारहों महीने बनी रहती है। लेकिन, जुलाई से सितंबर के मध्य यहां खिलने वाले नाना प्रकार फूलों का सौंदर्य अभिभूत कर देने वाला होता है। सितंबर के बाद धीरे-धीरे फूल सूखने लगते हैं। हालांकि, हरियाली का आकर्षण फिर भी बना रहता है।

बंगाल के पर्यटकों की खास पसंद फूलों की यह घाटी
----------------------------------
भले ही चेनाप घाटी के बारे में देश-दुनिया को खास जानकारी न हो, लेकिन घाटी को जोड़ने वाला 40 किमी लंबा बेनाकुली-खीरों-माकपाटा बुग्याल ट्रेक बंगाली पर्यटकों की पसंद माना जाता है। सुविधाएं सीमित होने के बावजूद बंगाल के पर्यटक प्रति वर्ष बड़ी संख्या में चेनाप घाटी की सैर को पहुंचते हैं। दरअसल, बंगाली समुदाय और बंगाल के पर्यटक देवी नंदा के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। माकपाटा (बालपाटा) बुग्याल चमोली जिले में हर साल आयोजित होने वाली नंदा देवी लोक जात (यात्रा) का एक प्रमुख पड़ाव है। यहां मां राजराजेश्वरी का मंदिर भी है, जो बंगाली पर्यटकों की आस्था का केंद्र है। इसके अलावा बंगाल के पर्यटकों को अक्सर भीड़-भाड़ से दूर शांत वातावरण में समय बिताना पसंद होता है। माकपाटा बुग्याल अभी भी अत्यधिक व्यावसायिक नहीं हुआ है। यहां की अछूती सुंदरता प्रकृति की गोद में शांति और नेचर थेरेपी प्रदान करने का काम करती है।

लीजिए तीन दिन के रोमांचक ट्रैक का मजा
------------------------------
चेनाप घाटी के लिए मुख्य रास्ता जोशीमठ के समीप मारवाड़ी पुल से होकर जाता है। यह तीन दिन का ट्रैक है। पहले दिन मारवाड़ी से करीब आठ किमी की दूरी तय कर थैंग गांव और दूसरे दिन यहां से छह किमी दूर धार खर्क पहुंचा जाता है। यहां से चार किमी के फासले पर चेनाप घाटी है। यह दूरी तीसरे दिन तय होती है।



2013 की आपदा के बाद नजरों में आई यह घाटी
------------------------------------------------
चेनाप घाटी जाने के लिए विकासखंड मुख्यालय जोशीमठ से दो रास्ते जाते हैं। इनमें एक रास्ते से चेनाप घाटी जाकर दूसरे से वापस लौटा जा सकता है। एक रास्ता थैंग गांव के घिवाणी तोक और दूसरा मेलारी टॉप से होकर जाता है। मेलारी टॉप से हिमालय की दर्जनों पर्वत शृंखलाओं का नजारा देखते ही बनता है। इसके अलावा बदरीनाथ हाइवे पर बेनाकुली से खीरों व माकपाटा बुग्याल होते हुए भी चेनाप घाटी पहुंचा जा सकता है। यह 40 किमी लंबा ट्रैक है, जो खासतौर पर बंगाली पर्यटकों की पसंद माना जाता है। वर्ष 2013 की आपदा में जब फूलों की घाटी जाने वाला रास्ता ध्वस्त हो गया तो प्रकृति प्रेमी यहां पहुंचने लगे। इसके बाद ही लोगों ने इस घाटी के बारे में जाना।

यह हैं चेनाप घाटी के खास आकर्षण
--------------------------------
चनाण हल: चेनाप बुग्याल में मौजूद फूलों की प्राकृतिक क्यारी को 'चनाण हलÓ नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि हर साल देवी नंदा के धर्म भाई लाटू देवता यहां हल लगाने आते हैं और यह क्यारी तैयार करते हैं।

लाटू कुंड: चेनाप बुग्याल के बायीं ओर एक विशाल कुंड है, जो अब दलदल का रूप ले चुका है। इस कुंड को लाटू कुंड के नाम से जाना जाता है।

जाख भूत धारा (झरना): चेनाप बुग्याल के ठीक सामने काला डांग (ब्लैक स्टोन) नामक चोटी से निकलने वाले विशाल झरने को जाख भूत धारा नाम से जाना जाता है।

मस्क्वास्याणी: चेनाप बुग्याल के बायीं ओर ब्रह्मकमल की एक विशाल क्यारी है, जो जुलाई से लेकर सितंबर तक हरी-भरी रहती है। इसे मस्क्वास्याणी नाम दिया गया है।

फुलाना बुग्याल: चेनाप बुग्याल से 400 मीटर दूर 130 डिग्री के ढलान पर जड़ी-बूटियों (कड़वी, अतीस, हाथ जड़ी) एवं फूलों की एक विशाल क्यारी है। इसे ग्रामीण फुलाना बुग्याल नाम से जानते हैं।

काला डांग: चेनाप बुग्याल के ठीक सामने एक विशाल काले पत्थर की चोटी है, जो सितंबर तक हिमाच्छादित रहती है। काली होने के कारण यह चोटी बेहद आकर्षक नजर आती है।

पौराणिक मान्यता
---------------------
पुराणों में उल्लेख है कि उतनी खुशबू गंधमादन पर्वत और बदरीवन के फूलों में नहीं पाई जाती, जितनी कि चेनाप बुग्याल के फूलों में। कहा गया है कि राजा विशाला ने हनुमान चट्टी में विशाल यज्ञ का आयोजन किया था। जिस कारण बदरीवन और गंधमादन पर्वत के फूलों की खुशबू खत्म हो गई।

फिर भी नहीं मिल पाई पहचान
----------------------------------
-वर्ष 1987 में हिमक्रीड़ा स्थल औली में पहले राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ अवसर पर तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष रामकृष्ण उनियाल ने केंद्रीय पर्यावरण सचिव के समक्ष इस जन्नत को पर्यटन मानचित्र से जोडऩे की मांग की थी।

-वर्ष 1989 में बदरी-केदार क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह नेगी ने चेनाप घाटी पहुंचकर इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही थी।

-वर्ष 1997 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन पर्यटन महानिदेशक सुरेंद्र सिंह पांगती ने भी यहां कदम रखे, लेकिन कहानी फिर भी आगे नहीं बढ़ पाई।

-बाद में भी वन विभाग व स्थानीय प्रशासन की टीमें समय-समय पर चेनाप घाटी का दौरा करती रहीं। बावजूद इसके आज तक घाटी पहचान को तरस रही है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------

It is undoubtedly good news that Chenap (Chinap) Valley of Flowers, located in the area bordering China in Joshimath (Jyotirmath) development block in Chamoli district, has been declared Trek of the Year-2025 by the Uttarakhand Tourism Department. This has raised the hope of Chenap Valley getting recognition in the country and the world. This is no less than an achievement for me too.

--------------------------------
google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Come! Let's introduce the world to this unknown heritage of flowers
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------Dinesh Kukreti
Apart from the World Heritage Valley of Flowers, there is another Valley of Flowers in the border Chamoli district of Uttarakhand.  This paradise of flowers spread over an area of ​​five square km near Sona Peak at an altitude of 13 thousand feet above sea level, 28 km away from the block headquarters Joshimath, is known as 'Chenap (Chinap) Valley'. This valley is located right in front of the world famous snow sports site Auli and in the foothills of the snow-clad peaks of the Himalayas between Urgam, Thang and Khiron Valley. More than 315 species of rare Himalayan flowers bloom here from June to October, despite this, leave alone the country, this valley is not even mentioned on the tourism map of Uttarakhand.

Nature has created flower beds
---------------------------------------
The biggest attraction of Chenab valley is the naturally formed one to one and a half mile long ridges and beds. Looking at the beds of Dev Flower Brahmakamal, it seems as if a skilled artist has decorated them neatly. These beds are called 'Phulana'. According to the legend among the local people, Aanchhari (fairy) cultivates flowers here. Apart from this, there is also a rich store of rare species of wild animals and medicinal herbs here.

The beauty of the valley shines between July and September
------------------------------------------------
The beauty of Chenab valley remains intact all the year round. But, the beauty of the various types of flowers blooming here between July and September is overwhelming. After September, the flowers start drying up gradually. However, the charm of greenery still remains.

This valley of flowers is a special favourite of tourists from Bengal
----------------------------------
Even though the entire world may not know about Chenap Valley, it is a favourite track of tourists from West Bengal. Despite the lack of facilities, tourists from Bengal visit Chenap Valley in large numbers every year.

Enjoy the thrilling three-day trek
------------------------------
The main route to Chenap Valley passes through Marwari Bridge near Joshimath. This is a three-day trek. On the first day, a distance of about eight km is covered from Marwari to reach Thang village and on the second day, Dhar Khark is reached six km from here. Chenap Valley is at a distance of four km from here. This distance is covered on the third day.

This valley came into view after the disaster of 2013
------------------------------------------------
There are two routes from the block headquarters Joshimath to go to Chenap Valley. One can go to Chenap Valley from one of these routes and return from the other.  One route goes through Ghiwani Tok of Thang village and the other goes through Mailari Top. The view of dozens of Himalayan mountain ranges from Mailari Top is worth seeing. Apart from this, Chenab Valley can also be reached from Benakuli on Badrinath Highway via Khiron and Makpata Bugyal. This is a 40 km long track, which is especially liked by Bengali tourists. When the road leading to Valley of Flowers was destroyed in the disaster of 2013, nature lovers started reaching here. Only after this people came to know about this valley.
These are the special attractions of Chenab Valley
--------------------------------
Chanan Hal: The natural flowerbed present in Chenab Bugyal is known as 'Chanan Hal'. It is believed that every year Latu Devta, the brother-in-law of Goddess Nanda, comes here to plough and prepares this bed.

Latu Kund: There is a huge pond on the left side of Chenap Bugyal, which has now taken the form of a swamp. This pond is known as Latu Kund.

Jakh Bhoot Dhara (waterfall): The huge waterfall that flows from the peak named Kala Dang (Black Stone) right in front of Chenap Bugyal is known as Jakh Bhoot Dhara.

Maskwasyani: There is a huge bed of Brahma Kamal on the left side of Chenap Bugyal, which remains green from July to September. It has been named Maskwasyani.

Phulana Bugyal: 400 meters away from Chenap Bugyal, on a slope of 130 degrees, there is a huge bed of herbs (Kadhavi, Atis, Hath Jadi) and flowers. The villagers know it by the name Phulana Bugyal.

Kala Dang: There is a huge black stone peak right in front of Chenap Bugyal, which remains covered with snow till September. Being black, this peak looks very attractive.

Mythological belief
---------------------
It is mentioned in the Puranas that the flowers of Gandhamadan mountain and Badrivan do not have as much fragrance as the flowers of Chenap Bugyal. It is said that King Vishala had organized a huge yagya at Hanuman Chatti. Due to which the fragrance of the flowers of Badrivan and Gandhamadan mountain ended.

Still could not get recognition
----------------------------------
-In the year 1987, on the occasion of the inauguration of the first National Games at the snow sports site Auli, the then District Panchayat President Ramkrishna Uniyal had demanded before the Union Environment Secretary to add this paradise to the tourism map.

 -In 1989, Badri-Kedar region's MLA Kunwar Singh Negi visited Chenab Valley and talked about developing it as a tourist center.

-In 1997, Uttar Pradesh's then Director General of Tourism Surendra Singh Pangti also visited here, but the story still could not move forward.

-Even later, teams of the forest department and local administration kept visiting Chenab Valley from time to time. Despite this, the valley is still yearning for recognition.




Sunday, 17 August 2025

17-08-2025 (धराली : जहां मलबे के सिवा कुछ नहीं बचा)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
धराली : जहां मलबे के सिवा कुछ नहीं बचा
-----------------------------------------------
दिनेश कुकरेती
ई दिनों से मैं धराली जाने की सोच रहा था। बड़ी इच्छा थी वहां भागीरथी और खीर गंगा नदी के संगम पर स्थित ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर को देखने की। हिमालयी क्षेत्र में सभ्यता के इतिहास से परिचित होने की। लेकिन, दुर्भाग्य देखिए कि अचानक सब-कुछ तबाह हो गया। धराली भी और कल्प केदार मंदिर भी। पांच अगस्त 2025 मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास खबर मिली कि खीर गंगा के जल संग्रहण क्षेत्र श्रीकंठ पर्वत पर  धमाका हुआ है, मानो बम फटा हो। इसके बाद एक सैलाब आया और घर, मकान, दुकान, होटल, होम स्टे, कार-बाइक-स्कूटर, खेत-खलिहान, सेब के बाग- सब बहाकर ले गया। वह भी चंद मिनट में। किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। अब वहां मलबे के सिवा कुछ नहीं बचा है। लगभग एक वर्ग किमी क्षेत्र में यह मलबा फैला हुआ है, जिसकी ऊंचाई 40 से 50 फ़ीट आंकी जा रही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है, मानो यहां कभी कुछ था ही नहीं। 

इस आपदा में धराली में बड़े पैमाने पर भूमि और सेब के बागीचों को नुकसान पहुंचा। सौ से अधिक परिवार प्रभावित हुए और सौ के आसपास ही लोग लापता भी हैं। कुछ लोग इस संख्या को 150 के आसपास बता रहे हैं और बहुत संभव है कि यही सच भी हो। इस आपदा का कारण खीर गंगा के ऊपर कैचमेंट एरिया में अतिवृष्टि को बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अतिवृष्टि के कारण श्रीकंठ पर्वत पर ग्लेशियर के पास जगह-जगह जमा भारी मलबा निचले क्षेत्रों में खिसकता चला गया और धराली की तबाही का कारण बना। यह तबाही वर्ष 2013 की केदारनाथ तबाही से किसी मायने में कम नहीं थी। अगर यह चारधाम यात्रा का चरम काल होता तो जन-धन की भारी हानि होना तय था। गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव होने के कारण इस अवधि में यहां दो से तीन हजार यात्री चौबीसों घंटे मौजूद रहते हैं। जाहिर है ऐसी स्थिति में यहां बचने की एक प्रतिशत भी गुंजाइश नहीं है, क्योंकि तलहटी में पूरे क्षेत्र को भागीरथी नदी ने घेरा हुआ है।

फिर अंर्तध्यान हुए धराली के शिव
--------------------------------------
खीर गंगा के सैलाब ने धराली कस्बे को ही नहीं निगला, ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर को भी अपने आगोश में समा लिया। यह मंदिर न सिर्फ प्राचीन वास्तु कला और समृद्ध इतिहास का प्रतीक था, बल्कि 19वीं सदी में आई महाआपदा का सबूत भी था। वर्ष 1945 में स्थानीय लोगों को खुदाई में यह मंदिर मिला था, जिसका गर्भगृह प्रवेश द्वार से करीब सात मीटर नीचे जमीन के अंदर था। इतिहासकार बताते हैं कि यह मंदिर कभी 240 मंदिरों के समूह का हिस्सा हुआ करता था, जो एक बार फिर इतिहास बन गया है। पुरातत्व अधिकारी बताते हैं कि खुदाई में मंदिर और आसपास जो अवशेष मिले थे, वह 17वीं सदी के थे। हालांकि, स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सैलाब में समाए धराली के शिव एक बार फिर प्रकट होंगे।


शांत एवं आकर्षक ठहराव स्थल था धराली
-----------------------------------------------
उत्तरकाशी जिले में समुद्रतल से करीब आठ हजार फीट की ऊंचाई पर हर्षिल घाटी के पास बसा धराली गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सेब के बागान और राजमा की खेती के लिए प्रसिद्ध रहा है। इसे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक शांत एवं आकर्षक ठहराव स्थल माना जाता था। गंगोत्री और धराली के मध्य महज 20 किमी का फासला है, इसलिए ज्यादातर यात्री यहां अवश्य रुकते थे। हालांकि, अब धराली की पुनर्स्थापना तक ऐसा संभव नहीं हो पायेगा।
-----------------------------------------------------------------------------------


Dharali: Where nothing is left except rubble
-----------------------------------------------
Dinesh Kukreti
For many days I was thinking of going to Dharali. I had a great desire to see the historic Kalp Kedar temple situated at the confluence of Bhagirathi and Kheer Ganga rivers. To get acquainted with the history of civilization in the Himalayan region. But, unfortunately, suddenly everything was destroyed. Dharali as well as the Kalp Kedar temple. On Tuesday, 5 August 2025, around 1.30 pm, the news came that there was an explosion on the Srikanth mountain, the water storage area of Kheer Ganga, as if a bomb had exploded. After this, a flood came and swept away houses, shops, hotels, homestays, cars-bikes-scooters, farms-barns, apple orchards. That too in a few minutes. No one got a chance to recover. Now there is nothing left there except rubble. This rubble is spread over an area of ​​about one square kilometer, the height of which is being estimated to be 40 to 50 feet.  This makes it seem as if there was never anything here.

In this disaster, large scale land and apple orchards were damaged in Dharali. More than a hundred families were affected and around a hundred people are missing. Some people are putting this number at around 150 and it is quite possible that this is the truth. The reason for this disaster is being said to be excessive rainfall in the catchment area above Kheer Ganga. Scientists believe that due to excessive rainfall, heavy debris accumulated at various places near the glacier on Shrikanth mountain slid down to the lower areas and caused the devastation of Dharali. This devastation was in no way less than the Kedarnath disaster of the year 2013. If this had been the peak period of Chardham Yatra, then there was bound to be a huge loss of life and wealth. Being the main stop of Gangotri Dham, two to three thousand pilgrims are present here round the clock during this period. Obviously, in such a situation, there is not even one percent chance of survival here, because the entire area is surrounded by Bhagirathi river in the foothills.



Then Dharali's Shiva disappeared
--------------------------------------
The flood of Kheer Ganga not only swallowed Dharali town, it also engulfed the historic Kalp Kedar temple. This temple was not only a symbol of ancient architecture and rich history, but was also a proof of the great disaster that occurred in the 19th century. In the year 1945, the local people found this temple during excavation, whose sanctum sanctorum was about seven meters below the entrance inside the ground. Historians say that this temple was once a part of a group of 240 temples, which has once again become history. Archaeological officials say that the remains found in the temple and its surroundings during excavation were of the 17th century. However, the local people are hopeful that Dharali's Shiva, who was submerged in the flood, will appear once again.

Dharali was a peaceful and attractive stopping place
---------------------------------------------------------------
Dharali village, situated near Harshil valley at an altitude of about eight thousand feet above sea level in Uttarkashi district, has been famous for its natural beauty, apple orchards and kidney bean cultivation. It was considered a peaceful and attractive stopping place for pilgrims and tourists. There is a distance of only 20 km between Gangotri and Dharali, so most of the travelers used to stop here. However, now this will not be possible until Dharali is restored.

25-07-2026 (मुझे अतिप्रिय है गणित, गणितज्ञों ने दी दुनिया को नई दृष्टि)

गणित की पहेलियां google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मुझे अतिप्रिय है गणित, गणितज्ञों ने दी दुनिया को नई दृष्टि -----...