Besides being a writer and journalist, I am also a very simple person. I face new challenges every day. So, even though my daily routine is simple, it looks very extraordinary. I think you will like my routine too.
Sunday, 15 August 2021
15-08-2021 (कोरवा की मनभावन शाम) (भाग-तीन)
Saturday, 14 August 2021
14-08-2021 (झाझरा वन विश्राम गृह की यादगार पार्टी) (भाग-दो)
(भाग-दो)
दिनेश कुकरेती
आज सुबह से ही हम कोरवा भ्रमण की तैयारियों में जुटे थे। हमें आफिस से ही झाझरा के लिए निकलना था, इसलिए मैं भी एक छोटे से बैग में जरूरी सामान लेकर आफिस के लिए निकला। यह बैग मुझे वर्ष 2008 में मानवाधिकार संस्था 'एमनेस्टी इंटरनेशनल' की ओर से दिया गया था। मैं तब एमनेस्टी का सदस्य हुआ करता था। सामान के नाम पर मेरे पास खादी का एक गमछा, बनियान-अंडरवियर, एक शार्ट, एक टी-शर्ट, टूथपेस्ट-टूथब्रश, साबुन व मोबाइल चार्जर ही है। इतने सामान के लिए यह बैग पर्याप्त है। दो रात व एक दिन के लिए इससे ज्यादा और क्या चाहिए।
अपराह्न तीन बजे आफिस पहुंचने के बाद बड़थ्वालजी से पता चला कि अभी सामान नहीं खरीदा गया है, इसके लिए थोडी़ देर में मुझे और उन्हें (बड़थ्वालजी को ) जाना पडे़गा। साढे़ चार-पौने पांच बजे के बीच शाम की मीटिंग निपटाने के बाद हमने सब्जी मंडी की ओर रुख किया। मंडी में ही मसालों की दुकान भी लगती है, इसलिए हमें सामान खरीदने में कोई परेशानी पेश नहीं आई। दो किलो प्याज, 200 ग्राम लहसुन, थोडा़ अदरक, दो किलो खीरा, एक किलो आलू, डेढ़ किलो अरबी, एक किलो मूली, दो किलो टमाटर और जरूरी मसाले खरीदकर हमने सेमवालजी की कार में रख लिए। इसके बाद हम चिकन लेने पहुंचे। मुझे तो आइडिया था नहीं, लेकिन बड़थ्वालजी का कहना था कि चार किलो चिकन खप जाएगा और मजा देखिए कि पैक कराया साढे़ चार किलो।
इसके अलावा पास ही एक दुकान से हम रिफाइंड, आजवाइन, जीरा और डेढ़ किलो बासमती चावल भी खरीद लाए। एक किलो पनीर व दो किलो दही बड़थ्वालजी पहले ही खरीद चुके थे। जबकि, ब्रेड हमने जाते हुए रास्ते में खरीदी। शाम ठीक आठ बजे सेमवालजी की कार से मैं, किरण भाई, बड़थ्वाल व स्वयं सेमवालजी झाझरा वन विश्राम गृह के लिए रवाना हुए। कुछ साथियों के लिए जरूरी पेय भी कार में रखवा लिया था। विश्राम गृह का रास्ता आनंद वन के बीच से गुजरता है, जिस पर बारिश के कारण हल्का कीचड़ हो गया था। घंटेभर पहले ही बारिश होने के कारण। खैर! रात नौ बजे हम वन विश्राम गृह में थे। लेकिन, वहां जाकर पता चला कि गैस का चूल्हा तो खराब पडा़ है। ऐसे में सेमवालजी ने केयर टेकर के साथ सेटिंग कर उससे चूल्हे की व्यवस्था कराई।
इस विश्राम गृह में हम इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर भी आ चुके थे, इसलिए केयर टेकर हमें पहचानता था। सब्जी-चिकन धोने व खाना बनाने में हमने भी केयर टेकर की मदद की, सो दस बजे तक आलू व अरबी के गुटखे तैयार हो चुके थे, चिकन तैयार होने को था और चावल चूल्हे पर चढा़ए जा चुके थे। सवा दस बजे के आसपास गुलेरियाजी की कार से सतीजी, केदारजी व स्वयं गुलेरियाजी भी विश्राम गृह पहुंच गए। लगभग आधा घंटा सभी को फ्रैश होने में लगा होगा। इसके बाद हम सब विश्राम गृह के आगे आंगन में चबूतरे पर जा बैठे। वहीं कुछ साथी चुस्कियां भी ले रहे थे, जबकि बाकी साथी उनके साथ ड्राई चिकन, आलू-अरबी के गुटखे और सलाद का लुल्फ उठा रहे थे। साढे़ 11 बजे हमने केयर टेकर को भी उसके घर भेज दिया। हमें तो देर से भोजन करना था, इसलिए वो कहां हमारा इंतजार करते रहता। लेकिन, यहां तो गप्पों में कुछ ज्यादा ही देर हो गई। तकरीबन साढे़ 12 बजे हमने भोजन करना शुरू किया और डेढ़ बजे के आसपास हम इससे फारिग हुए।
-------------------------------------------------------------
Memorable Party of Jhajhra Forest Rest House
-------------------------------------------------------------
(Part-2)
Dinesh Kukreti
From this morning we were busy preparing for the Korwa tour. We had to leave for Jhajra from the office itself, so I also left for the office with essential items in a small bag. This bag was given to me in the year 2008 by the human rights organization 'Amnesty International'. I used to be a member of Amnesty then. In the name of goods, I have only a khadi gamchha, vest-underwear, a short, a T-shirt, toothpaste-toothbrush, soap and mobile charger. This bag is enough for so many things. What more is needed for two nights and one day.
After reaching the office at 3 pm, I came to know from Badthwalji that the goods have not been bought yet, for this I and he (Badthwalji) will have to go in a while. After finishing the evening meeting between 4.15 and 5.15, we headed towards the vegetable market. There is also a spice shop in the market itself, so we did not face any problem in buying the goods. After buying two kilos of onions, 200 grams of garlic, a little ginger, two kilos of cucumber, one kilo of potatoes, one and a half kilos of arbi, one kilo of radish, two kilos of tomatoes and essential spices, we kept them in Semwalji's car. After that we went to get the chicken. I had no idea, but Barthwalji said that four kilos of chicken will be consumed and see the fun that four and a half kilos are packed. Apart from this, we also bought refined, ajwain, cumin and 1.5 kg basmati rice from a nearby shop. Barthwalji had already bought one kg of paneer and two kg of curd. Whereas, we bought bread on the way.
Around 10.15 pm, Satiji, Kedarji and Guleriaji himself also reached the rest house from Guleriaji's car. It must have taken about half an hour for everyone to get fresh. After this we all sat on the platform in the courtyard in front of the rest house. At the same time, some companions were also taking sips, while the rest were enjoying dry chicken, potato-arabi gutkha and salad with them. At 11.30, we also sent the care taker to his house. We had to eat late, so where would he keep waiting for us? But, here it was too late to gossip. At around 12.30, we started having food and around 1.30 am we got away from it.
Now everyone is in the mood to sleep. Departure for Korwa in the morning. There is no hurry to go, but if you leave on time, you will also take a little stroll. However, it doesn't matter to me. I get up on time, but some friends are used to getting up late, so they have problems. Satiji is telling that Kedarji has to leave home in the morning. They are not going to Korwa with us. Perhaps some special guests are coming to the house. Along with them there is a program to visit Kedarji. At night, he came with us in favor. So! It's morning, we'll see. For now, he sleeps. So friends, tomorrow I am present with the new installment of the journey. Till then goodnight!!
Thursday, 12 August 2021
12-08-2021 (कोरवा भ्रमण की तैयारी) (भाग-एक)
(भाग-एक)
दिनेश कुकरेती
बीते बरस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आसन वेटलैंड भ्रमण कार्यक्रम के बाद हमने तय कर लिया था कि अगले बरस भी ऐसे ही किसी स्थान के भ्रमण पर निकलेंगे। लेकिन, तब एक ही दिन में वापसी करने के बजाय रात्रि विश्राम वहीं किया जाएगा। इसलिए पिछले कई दिनों से हम ऐसे स्थान की तलाश में थे। विकासनगर में साथी चंदराम राजगुरु से इस संबंध में बात हुई तो उन्होंने कालसी व साहिया से आगे एक हरी-भरी पहाडी़ पर बसे खूबसूरत पर्यटन स्थल कोरवा आने का सुझाव दिया। बोले, 'कोरवा में पर्यटकों के लिए सुविधा संपन्न काटेज उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ काटेज उनके दोस्त के हैं, जहां हमारे ठहरने और भोजन की व्यवस्था हो जाएगी। वह स्वयं भी हमारे साथ उपलब्ध रहेंगे।' 12 अगस्त को हम सभी ने कोरवा भ्रमण पर सहमति की मुहर लगा दी।
तय हुआ कि 14 अगस्त को रात आठ बजे के आसपास हम आफिस से ही वन विभाग के किसी नजदीकी गेस्ट हाउस में पहुंच जाएंगे। रात का भोजन वहीं होगा और अगले दिन अलसुब्ह कोरवा के लिए कूच कर देंगे। नजदीकी गेस्ट हाउस के नाम पर हमारे पास तीन विकल्प हैं, पहला कडु़वापानी, दूसरा आशारोडी़ और तीसरा झाझरा वन विश्राम गृह। आशारोडी़ विश्राम गृह पर हमारे बीच सर्वसम्मति नहीं बन पाई। जबकि, कडु़वापानी विश्राम गृह देहरादून वन प्रभाग की आशारोडी़ रेंज में पड़ता है और सघन वन क्षेत्र के बीच स्थित है। इसलिए वहां समय से पहुंचना बेहद जरूरी है। रात में हिंसक जानवर सक्रिय हो जाते हैं। साथ ही रास्ते में हाथी भी टकरा सकते हैं। फिर इन दिनों वहां तक जाने वाला रास्ता भी बरसात के कारण खराब है। सो, बेहतर यही है कि नंदा की चौकी से आगे झाझरा वन विश्राम गृह में ठहरा जाए। इस पर सभी एकमत थे।
भ्रमण पर हम सात लोगों सतीजी, गुलेरियाजी, केदारजी, किरण भाई, राजेश बड़थ्वाल, सुमन सेमवाल और मुझे निकलना है। रूपरेखा बनी कि किरण भाई, बड़थ्वालजी, सेमवालजी और मैं सेमवालजी की कार में साढे़ आठ बजे तक झाझरा पहुंच जाएंगे। जबकि, सतीजी, गुलेरियाजी व केदारजी आफिस का काम निपटाकर दस बजे तक गुलेरियाजी की कार से वहां पहुंचेंगे। तब तक हम वहां भोजन तैयार कर चुके होंगे। सारा सामान हम एक दिन पहले ही पैक कर देंगे, सिवाय चिकन, पनीर व दही के। हमें सिर्फ झाझरा में ही भोजन की व्यवस्था करनी है।
कोरवा की सारी व्यवस्थाएं साथी चंदराम राजगुरु कर रहे हैं। वहां से हम 16 अगस्त की सुबह देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे और दस बजे तक सीधे आफिस पहुंच जाएंगे। साथी चंदराम राजगुरु ने बताया है कि 15 तारीख को वे कालसी में हमसे मिलेंगे और वहां से हमारे साथ ही कोरवा पहुंचेंगे। दोपहर का भोजन कोरवा में ही होगा। जहां हमारे ठहरने की व्यवस्था है, वो काटेज कोरवा गांव से दो किमी के फासले पर एकांत में प्रकृति के सुरम्य वातावरण के बीच स्थित हैं।
कोरवा चकराता हाइवे पर स्थित है और चकराता वहां से महज दस किमी की दूरी पर है। हालांकि, पहाड़ में दस किमी की दूरी बहुत ज्यादा होती है। खैर! फिलहाल तो हम सभी कोरवा जाने के लिए उत्साहित हैं अखबार की दुनिया में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस, दो ही दिन ऐसे हैं, जब साथी लोग एक साथ में बैठकर सुकून से छुट्टी का आनंद ले सकते हैं। इसलिए हमने तय किया है कि हर साल इन दो दिनों को शहर से दूर किसी सुकून वाली जगह पर ही इंज्वाय करेंगे। जीवन में एकरसता तोड़ने के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है। ...तो चलिए फिर, जुट जाते हैं कोरवा भ्रमण की तैयारियों में।
--------------------------------------------------------------
(Part-1)
Preparation for Korwa tour
-------------------------------------
Dinesh Kukreti
On the occasion of Independence Day last year, after the Asan Wetland excursion program, we had decided that the next year also we would go on a tour of such a place. But, then instead of returning in the same day, the night rest will be done there. So for the past several days we were looking for such a place. Talking to fellow Chandram Rajguru in Vikasnagar in this regard, he suggested to come to Korwa, a beautiful tourist place situated on a green hill, ahead of Kalsi and Sahiya. Said, 'There are facilities-rich cottages for tourists' in Korwa. Some of these cottages belong to his friend, where our accommodation and food will be arranged. He himself will also be available with us. On 12th August, we all gave the stamp of consent on the Korwa tour.
It was decided that on August 14, around 8 pm, we would reach the nearest guest house of the Forest Department from the office itself. Dinner will be there and next day Alsubah will leave for Korwa. We have three options in the name of the nearest guest house, first Kaduvapani, second Asharodi and third Jhajhra forest rest house. A consensus could not be reached between us at Asharodi rest house. Whereas, Kaduwapani rest house falls in the Asharodi range of Dehradun Forest Division and is situated amidst dense forest area. So it is very important to reach there on time. The predatory animals become active at night. Also, elephants can collide on the way. Then these days the road leading to there is also bad due to rain. So, it is better to stay in Jhajhra forest rest house, ahead of Nanda's post. Everyone was unanimous on this.
Seven of us, Satiji, Guleriaji, Kedarji, Kiran Bhai, Rajesh Barthwal, Suman Semwal and I have to go on the tour. The plan was made that Kiran Bhai, Badthwalji, Semwalji and I would reach Jhajhra by 8.30 in Semwalji's car. Whereas, Satiji, Guleriaji and Kedarji will reach there by Guleriaji's car by ten o'clock after completing the office work. By then we will have prepared food there. We will pack everything a day in advance, except chicken, paneer and curd. We have to arrange food only in Jhajra.
All the arrangements for Korwa are being done by fellow Chandram Rajguru. From there we will leave for Dehradun on the morning of 16th August and will reach the office directly by 10 o'clock. Fellow Chandram Rajguru has told that on 15th he will meet us in Kalsi and from there he will reach Korwa with us. Lunch will be at Korwa itself. Where our accommodation is arranged, they are situated in secluded nature amidst picturesque surroundings of Katej Korwa village at a distance of two km.
Korwa is situated on Chakrata Highway and Chakrata is just 10 km away from there. However, a distance of ten km in the mountain is too much. So! At present, we are all excited to go to Korwa, in the world of newspapers, Independence Day and Republic Day are the only two days when fellow people can sit together and enjoy a relaxing holiday. That's why we have decided that every year we will enjoy these two days at a comfortable place away from the city. It is very important to do this to break the monotony in life. So let's get ready for the Korwa tour again.
Saturday, 31 July 2021
26-07-2021 (Water in petrol tank)

इस पर लड़का बोला- "टंकी साफ करने में वक्त लगेगा।"
"लगभग कितना"- मैंनै पूछा।
"यही कोई पौन घंटा"- लड़के ने कहा।
"इतना तो चलेगा"- मैंने कहा और वहीं एक कुर्सी पर बैठ गया। दूसरी ओर लड़का भी बाइक से टंकी उतारने लगा। दस मिनट लगे होंगे उसे टंकी निकालने में। इसके बाद उसने पाइप से पेट्रोल निकालना शुरू किया तो दो-दो लीटर की दो बोतल फुल भर गईं। इसमें एक लीटर तो पानी रहा होगा। इस बीच गैराज का मालिक भी आ गया। मैंने उससे टंकी में पानी भरने की इस समस्या का समाधान पूछा तो उसने इसके लिए एक कवर बनाने की बात कही। बोला, "भैया! जिस दिन बाइक को सर्विस के लिए लाओगे, उसी दिन शहर ले जाकर टंकी के ढक्कन पर कवर भी चढ़वा दूंगा।"
मैंने उसे यह भी बताया कि इंजन के नीचे एक स्क्रू लूज होने के कारण लगातार इंजन आयल गिर रहा था, इसलिए मैंने कपडा़ लगाकर उसे टाइट कर दिया। इस पर गैराज मालिक बोला, "उसी दिन स्क्रू भी ठीक करवा दूंगा और अपराह्न तीन बजे तक आपको बाइक भी मिल जाएगी।"
मैंने कहा, "दो-चार दिन में बारिश थम जाने पर बाइक को सर्विस के लिए लाऊंगा" और बाइक लेकर वापस आ गया। मैकेनिक ने एक लीटर से अधिक पेट्रोल टंकी में वापस डाल दिया था। इसके अलावा पंप में जाकर मैंने भी दो लीटर पेट्रोल और डलवा दिया। हालांकि, लगभग ढाई लीटर पेट्रोल बर्बाद होना मुझे काफी अखर रहा था। ऐसा होना लाजिमी था। आखिर पेट्रोल सौ रुपये लीटर जो हो गया है और मुझे तो अपनी जेब ढीली कर भरवाना पड़ता है। परिवार का बजट गड़बडा़ता है, सो अलग।
बहरहाल! रात को घर लौटने से पहले मैंने पेट्रोल की टंकी के ऊपर प्लास्टिक का कवर कर उस पर अच्छी तरह टेप लगा दिया। टेप मैं आफिस आते वक्त घर से लेकर ही चला था। सुकून वाली बात यह थी कि टंकी साफ करवाने के बाद बाइक का बीच-बीच में रुकना बंद हो गया। साथ ही महज सौ रुपये खर्च हुए। इससे आज मेरा मन शांत है। सुबह तक तो इसी उधेड़बुन के चलते मन विचलित था कि न जाने कितने का चूना लगेगा। ऐसे में न तो ठीक तरह से नींद आ पा रही थी, न यू-ट्यूब चैनल देखने में मन लग रहा था। लेकिन, आज चैन की नींद सोऊंगा। भारी होती जा रही पलकें इसी ओर इशारा कर रही हैं।
--------------------------------------------------------------
Water in petrol
--------------------
Dinesh Kukreti
Whatever I wanted, it happened and till this afternoon the weather was kind. The biggest advantage of this was that I got a chance to clean the tank of the bike. However, due to this, I could not give time to yoga practice. Actually, after bathing, I started my bike and started towards the garage located in Indira Nagar. It was ten o'clock in the morning, but the owner of the garage had not yet reached the shop. However, a boy was definitely present there and was busy working. I asked the boy about the shop owner and he told him to reach in ten minutes. What kind of problem is there in the bike, I told him in detail.
On this the boy said - "It will take time to clean the tank."
"Approximately how much" - I asked.
"That's one and a half hours," said the boy.
"It will be enough" - I said and sat there on a chair. On the other hand, the boy also started taking off the tank from the bike. It would have taken ten minutes for him to take out the tank. After this he started extracting petrol from the pipe, then two bottles of two liters each were full. There must have been one liter of water in it. Meanwhile the owner of the garage also arrived. When I asked him the solution to this problem of filling water in the tank, he told him to make a cover for it. Said, "Brother! The day you bring the bike for service, I will also take the cover on the tank cover to the city on the same day."
I also told him that the engine oil was constantly pouring out due to a loose screw under the engine, so I tightened it with a cloth. On this the garage owner said, "I will get the screws fixed the same day and you will get the bike by 3 pm."
I said, "I will bring the bike for service after the rain stops in a day or two" and came back with the bike. The mechanic had put more than a liter of petrol back in the tank. Apart from this, by going to the pump, I also got two liters of petrol poured. However, I was very worried about wasting about two and a half liters of petrol. It was bound to happen. After all, petrol is a hundred rupees a liter and I have to fill my pocket loosely. The family budget messes up, so different.
However! Before returning home at night, I covered the petrol tank with a plastic cover and taped it well. I had taken the tape from home while coming to the office. The comforting thing was that after getting the tank cleaned, the bike stopped stopping intermittently. Also only one hundred rupees were spent. This calms my mind today. Till morning, due to this turmoil, the mind was disturbed that it would take a lot of lime. In such a situation, neither I was able to sleep properly, nor did I feel like watching YouTube channel. But today I will sleep peacefully. The eyelids becoming heavy are pointing in this direction.
25-07-2021 (बरसात बढ़ा रही मुश्किलें)
बरसात बढ़ा रही मुश्किलें
----------------------------
दिनेश कुकरेती
इस बार मानसून अपनी पूरी रंगत में है। शुरुआत में जरूर लग रहा था कि इस साल भी वर्षा ऋतु बिना बारिश के विदा हो जाएगी, लेकिन आषाढ़ के आखिर से बदरा बरसने लगे। सावन में तो लगभग रोज ही बारिश की झडी़ लगी रहती है। इससे हम जैसे कामकाजी लोगों की मुश्किलें बढ़ना लाजिमी है। अब देखिए, लगातार बारिश के चलते बाइक की टंकी में पानी आ गया है। इससे इंजन कहीं पर भी बंद हो जा रहा है। तीन-चार दिन से तो यह समस्या ज्यादा ही गहराई हुई है। बारिश थमे तो मैकेनिक के पास जाया जाए, लेकिन ऐसा भी नहीं हो रहा। मित्र नवल किशोर भी लगातार अपने घर बुला रहा है और मैं अब तक "हां-हां" कहकर टाले जा रहा था। लेकिन, दो दिन पूर्व मैंने इतवार को आने का वादा कर ही दिया।
आज इतवार है। सुबह ही नवल का फोन आ गया था कि, "साढे़ बारह-एक बजे तक पहुंच जाना, मैं सड़क में लेने आ जाऊंगा।" बेटी की बीमारी के चलते वो देहरादून में ही रह रहा है और यहां अजबपुर-सरस्वती विहार में किराये पर टू-रूम सैट लिया हुआ है। जबकि, स्कूल में ज्वाइनिंग उसकी ढांगू के ग्वील-जसपुर में है। मौसम का मूड आज भी उखडा़-उखडा़ सा है। लग रहा है बारिश होगी, पर मैंने भी ठान लिया है कि आज तो नवल से हर हाल में मिलकर रहूंगा। सो, साढे़ ग्यारह बजे के आसपास मैं घर से निकल पडा़, लेकिन पटेल नगर पहुंचते-पहुंचते बूंदाबांदी होने लगी। बाइक के बैग में बरसाती भी रखी हुई है, पर सड़क में पहनी नहीं जा सकती। सबसे बडी़ दिक्कत तो बाइक के बार-बार बंद होने से हो रही है।
खैर! बारह बजे मैं रिस्पना बाईपास हाइवे पर कैनरा बैंक के पास पहुंच गया। वहां नवल पहले से ही मेरा इंतजार कर रहा था। जिस मकान पर वह रहता है, वो अंदर गली में है, इसलिए मुझे रास्ता बताने वाला कोई तो चाहिए ही था। तकरीबन तीन साल बाद मेरी नवल से मुलाकात हो रही थी। बेटी की बीमारी के चलते वह बहुत परेशान है, ऐसे में कोई करीबी मिल जाए तो काफी सुकून मिल जाता है। एक-दूसरे से दर्द बांटने पर मन का बोझ भी हल्का हो जाता है। इसलिए मुझसे मिलकर उसके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। लगभग दो घंटे मैं नवल के घर पर रहा हूंगा। भोजन भी वहीं किया। चावल, हरड़ की दाल, पालक की काफली और खीर बनवा रखी थी मामी से उसने।
अपराह्न पौने तीन बजे के आसपास मैं नवल के रूम से आफिस के लिए रवाना हुआ। बाइक ने तो परेशान करना था ही, इसलिए मैंने मन ही मन ठान लिया कि कल यानी सोमवार को मैकेनिक के पास जरूर जाऊंगा। विचार तो मैं यह भी कर रहा हूं कि अगले साल किश्तों पर नई बाइक ले ली जाए और इस बाइक को रिन्यूअल कर जितने में भी बिकती है, बेच दिया जाए। दो-तीन साल से हर बरसात ऐसे ही परेशान कर रही है। खैर! ये बाद की बातें हैं, फिलहाल तो कल मैकेनिक के पास टंकी साफ कराने जाना है।
इसी उधेड़बुन के बीच यही कोई बीस मिनट लगे होंगे मुझे आफिस पहुंचने में। आज घर में बात नहीं हो पाई थी, इसलिए लाइब्रेरी में आकर सबसे पहला काम घर फोन करने का ही किया। हालांकि, डेढ़ बजे के आसपास रजनी का फोन आया था, लेकिन तब मैं नवल के घर पर था, इसलिए "बाद में बात करूंगा" कहकर फोन काट दिया। तकरीबन पंद्रह मिनट बात हुई होगी, फिर मैं अपने काम में जुट गया। ...फिलहाल रात के बारह बज चुके हैं और मैं अब बिस्तर में जाने की तैयारी कर रहा हूं। अभी कुछ देर एकाध यू-ट्यूब चैनल देखूंगा, कुछ गज़ल सुनूंगा और फिर नींद के आगोश में चला जाऊंगा।
--------------------------------------------------------------
Rain increasing difficulties
-----------------------------------
Dinesh Kukreti
This time monsoon is in full swing. In the beginning it seemed that this year too the rainy season would go away without rain, but from the end of Ashadh it started raining badly. In Sawan, it rains almost daily. This is bound to increase the difficulties of working people like us. Now see, due to continuous rain, water has come in the tank of the bike. This causes the engine to stop at some point. After three or four days, this problem has become more and more serious. If the rain stops, go to the mechanic, but this is not happening either. Friend Naval Kishore is also constantly calling his house and I was being avoided by saying "yes-yes" till now. But, two days ago, I made a promise to come on Sunday.
Today is sunday. In the morning, Naval's call came that, "Reaching by 12.30 pm, I will come to pick you up on the road." Due to his daughter's illness, he is staying in Dehradun and has taken a two-room set on rent at Ajabpur-Saraswati Vihar. Whereas, his joining school is in Gweel-Jaspur, Dhangu. The mood of the weather is still rough today. Looks like it will rain, but I have also decided that today I will meet Naval in any situation. So, I left the house around 11.30 pm, but by the time we reached Patel Nagar, it started drizzling. The raincoat is also kept in the bag of the bike, but it cannot be worn on the road. The biggest problem is due to frequent shutdown of the bike.
So! At 12 o'clock I reached near Canara Bank on Rispana Bypass Highway. There Naval was already waiting for me. The house where he lives is inside the street, so I needed someone to guide me. About three years later, I was meeting Naval. She is very upset due to the daughter's illness, in such a situation, if she meets someone close, she gets a lot of relief. By sharing the pain with each other, the burden of the mind also becomes lighter. That's why the happiness was clearly visible on his face meeting me. I have been at Naval's house for almost two hours. Had food there too. He had made rice, myrobalan dal, spinach kafali and kheer from his maternal uncle.
Around 3.45 pm, I left for the office from Naval's room. The bike had to bother me, so I made up my mind that I will definitely go to the mechanic tomorrow i.e. on Monday. I am also thinking of getting a new bike on installments next year and renewing this bike and selling it for whatever it is sold for. Every rain for two-three years is troubling like this. So! These are later things, for now, tomorrow I have to go to the mechanic to get the tank cleaned.
In the midst of this chaos, it must have taken me some twenty minutes to reach the office. Today there was no talk in the house, so the first thing to do after coming to the library was to call home. However, Rajni's call came around 1.30 pm, but I was at Naval's house then, so disconnected the call saying "will talk later". It must have been about fifteen minutes, then I got busy with my work. ...It's twelve o'clock at night and I'm getting ready to go to bed. Right now, I will watch a few YouTube channels for some time, listen to some ghazals and then go into the lap of sleep.
25-07-2026 (मुझे अतिप्रिय है गणित, गणितज्ञों ने दी दुनिया को नई दृष्टि)
गणित की पहेलियां google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मुझे अतिप्रिय है गणित, गणितज्ञों ने दी दुनिया को नई दृष्टि -----...







