Tuesday, 22 June 2021

05-06-2021 (यही तो जीवन का सुख है)


google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
यही तो जीवन का सुख है

----------------------------

दिनेश कुकरेती

ज बेहद गर्म दिन रहा। चिलचिलाती धूप और घुटन पैदा करने वाली उमस। ऐसे मैं जब मैं आफिस पहुंचा तो पसीने से बुरी तरह भीग चुका था। मेरे रूम से आफिस तक की दूरी ढाई किमी के आसपास होगी। लेकिन, मेरे लिए यह दूरी खास मायने नहीं रखती। पहाडी़ आदमी हूं। वर्षों तक सड़कें व पगडंडिया पैदल नापी हैं। अब भी मौका मिल जाता है तो पीछे नहीं हटता। लेकिन, देहरादून में ऐसा कम हो पाता है। दुपहिया ने थोडा़ आदत बिगाड़ दी है। महीनों में पैदल चलना हो पाता है। ऐसे में पसीना बहना लाजिमी है।

खैर! बाइक न होने के कारण मैंने ठीक सवा दो बजे आफिस की राह पकड़ ली। पहुंचने में आधा घंटा तो लग ही जाना था। फिर बाइक में पेट्रोल भरवाने भी जाना था। क्योंकि, रात को जब गुसाईं जी को बाइक दी, पेट्रोल तब ही कम था। इसलिए आज तो भरवाना ही था। बेवजह का रिस्क लेना ठीक नहीं। इसलिए, आफिस पहुंचते ही मैं बाइक में पेट्रोल चेक करने सीधे पार्किंग में गया। अरे! यह क्या? टंकी में पेट्रोल तो भरा हुआ है। फिर भी संतुष्टि के लिए चेक करना मुनासिब समझा।

असल में ज्यादा बारिश होने पर मेरी बाइक की टंकी में पानी आ जाता है। इसलिए बरसात के दौरान मैं टंकी के ढक्कन पर चारों ओर प्लास्टिक की पट्टी लपेट लेता हूं। यही पट्टी ढीली हो रखी थी। इससे मुझे अंदाजा हो गया कि गुसाईं जी ने पेट्रोल भरवा रखा है। अब मुझे पंप में दौड़ने की जरूरत नहीं थी। लेकिन, मैंने तय कर लिया था कि गुसाईं जी को आफिस पहुंचने पर उतने पैसे दे दूंगा, जितने का उन्होंने पेट्रोल भरवाया है। यह नैतिकता भी नहीं है कि वो मेरी बाइक में पेट्रोल भरवाएं। फिर मैंने उनकी क्या मदद की भला।

शाम पांच बजे के आसपास गुसाईं जी का आफिस में आगमन हुआ। आते ही बाइक का जिक्र हो गया। सो, मैंने भी बिना किसी लाग-लपेट के पूछ लिया कि- "आपने पेट्रोल कितने का भरवाया"। गुसाईं जी ने टालने की कोशिश की, लेकिन फिर मेरे बार-बार आग्रह करने पर बोल पडे़- "सौ रुपये"। मैंने जेब से सौ रुपये निकाले और उन्हें देने लगा, लेकिन उन्होंने लेने से साफ इन्कार कर लिया और अपनी कुर्सी से उठकर चले गए। अब मैं मजबूर था, इसलिए पैसे जेब में रख लिए। गुसाईं से हठ करना अब बेकार था।

हालांकि, यह बात कई दिन मेरे मनो-मस्तिष्क को घेरे रहेगी। अभी भी मैं यही सोच रहा हूं कि मुझे गुसाईं जी से रात को बाइक में पेट्रोल कम होने का जिक्र नहीं करना चाहिए था। पर, क्या किया जाए, जीवन में इस तरह के किस्से होते रहते हैं। इनके बगैर जीवन में रस भी तो नहीं है। हां! एक बात और, जीवन में रस बना रहे, इसके लिए किस्सों की ही तरह नींद भी जरूरी है। ...तो क्यों न अब नींद के आगोश में जाने का जतन करें। ताकि कल फिर नई ताजगी के साथ नए-नए किस्से-कहानियां गढ़ सकें। अभी तो इजाजत  दीजिए। शुभरात्रि!!

--------------------------------------------------------------

That's the joy of life

--------------------------

Dinesh Kukreti

Today was a very hot day.  Scorching sun and suffocating humidity.  When I reached the office like this, I was drenched with sweat.  The distance from my room to the office will be around 2.5 km.  But, for me this distance does not matter much.  I am a mountain man.  For years the roads and trails have been measured on foot.  If you still get a chance, don't hold back.  But, this happens less in Dehradun.  The two wheeler has spoiled the habit a bit.  Walking can be done in months.  In such a situation, sweating is normal.

Well!  Due to not having a bike, I took my way to the office at exactly 2.15 pm.  It was supposed to take half an hour to reach.  Then had to go to fill petrol in the bike.  Because, when the bike was given to Gusain ji at night, only then the petrol was less.  So today had to be filled.  Taking unnecessary risk is not good.  So, as soon as I reached the office, I went straight to the parking lot to check the petrol in the bike.  Hey!  What is this?  The tank is full of petrol.  Still thought it worth checking for satisfaction.

In fact my bike tank gets water when it rains heavily.  So during the rainy season I wrap a plastic bandage around the lid of the tank.  This bandage was loosened.  This gave me an idea that Gusain ji has filled petrol.  Now I didn't need to run to the pump.  But, I had decided that on reaching Gusain ji's office, I will give as much money as he has paid for petrol.  It is not even moral to fill petrol in my bike.  Then how did I help them?

Gusain ji arrived in the office around five o'clock in the evening.  The bike was mentioned as soon as it arrived.  So, I also asked without any hesitation- "How much did you fill up with petrol".  Gusain ji tried to avoid, but then on my repeated requests, he said - "A hundred rupees".  I took out a hundred rupees from my pocket and started giving it to him, but he flatly refused to take it and got up from his chair and left.  Now I was compelled, so kept the money in my pocket.  It was useless now to be stubborn with anger.

However, this thing will haunt my mind for many days.  Still I am thinking that I should not have mentioned to Gusain ji about less petrol in the bike at night.  But, what to do, such stories keep happening in life.  Without them there is no juice in life.  Yes!  One more thing, to keep the juice in life, sleep is also necessary like the stories.  So why not try to go into the lap of sleep now.  So that tomorrow again with new freshness, new stories can be created.  Give it permission now.  good night!!

Sunday, 20 June 2021

04-06-2021 (स्कूटी पंचर हो गई)

स्कूटी पंचर हो गई

--------------------

दिनेश कुकरेती

रात के सवा दस बज चुके थे। आफिस से घर लौटने का समय हो गया था। मैं भी कंप्यूटर बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहा था, तभी गुसाईं जी आफिस में प्रविष्ठ हुए और मेरे पास आकर बोले- "गाडी़ पंचर हो गई है, आपको मुझे छोड़कर आना होगा।"

मैं बोला- "ठीक है"। फिर मेरे मन में विचार आया कि क्यों न बाइक गुसाईं जी को ही दे दूं। कल आ तो जाएगी वापस। सो, मैंने गुसाईं जी मुखातिब होते हुए कहा- "बाइक आप ले जाओ"।













"फिर आप कैसे जाओगे"- गुसाईं जी ने कहा।

"पैदल चला जाऊंगा"- मैंने जवाब दिया।

गुसाईं जी ने सहमति में सिर हिलाया, लेकिन फिर कुछ सोचकर बोले- "मैं आपको छोड़ता हुआ चला जाऊंगा। मेरा रास्ता भी वही है"।

मैंने कहा- "ठीक है" और फिर मैं सामान समेटने लगा।

तभी गुसाईं जी फिर बोले, "पर, मैं सुबह बाइक आपको लौटाऊंगा कहां"।

"सुबह आफिस तो आओगे ही, पार्किंग में खडी़ कर देना"- मैंने कहा।

"...तो आप आफिस कैसे आओगे"- गुसाईं जी बोले।

"आ जाऊंगा टहलते हुए पैदल ही, कोई बहुत दूर थोडे़ है"- मैंनै कहा। इसके बाद मैंने हैलेमेट रैक में रखा और चल पडे़ पार्किंग की तरह। गुसाईं जी ने अपना हैलमेट भी साथ ले लिया।

पार्किंग में मैंने बाइक गुसाईं जी के हवाले कर दी और पकड़ ली घर की राह। गुसाईं जी ने मुझे बिल्कुल मेरे घर के पास ही ड्राप किया और आगे बढ़ गए। यहां से मुझे बामुश्किल 40 मीटर पैदल चलना पडा़ होगा।

रूम में आने के बाद मैं सीधे भोजन बनाने में जुट गया। पानी भरने का नंबर तो अभी मेरा आने वाला नहीं था, क्योंकि पीछे वाले दो परिवार भी यहीं से पानी भरते हैं। प्रेशर कम होने के कारण पानी पीछे वाले घरों में नहीं पहुंचता। और...हाल ये है कि वो तब तक नल नहीं छोड़ते, जब तक कि सभी बर्तन न भर जाएं।

अमूमन पौने बारह के आसपास वो मुझे आवाज देते हैं कि पानी भर लीजिए। मेरे लिए पंद्रह मिनट ही काफी हैं। दो-एक बर्तन धोने होते हैं और दो-एक बोतल भरनी होती हैं। बाकी तो मैं दिन में ही भर लेता हूं। इसके बाद तसल्ली से हाथ-पैर व मुंह धोता हूं। ये मेरा नियम है। आज तक मैं कभी भी बिना हाथ-पैर व मुंह धोए बिस्तर में नहीं गया। 

इस समय मैं बिस्तर में ही हूं और डायरी लिख रहा हूं। घडी़ रात के पौने दो बजा रही है। बोझिल आंखें कह रही हैं कि बहुत हो गया, क्यों न अब नींद ले ली जाए। भई! आंखों की तो सुननी ही पडे़गी। ...तो कल मिलते हैं, शुभरात्रि!!

--------------------------------------------------------------

Scooty got punctured

-------------------

Dinesh Kukreti

It was half past ten in the night.  It was time to return home from the office.  I was also preparing to return home by turning off the computer, when Gusain ji entered the office and came to me and said - "The car has been punctured, you have to leave me and come."

I said- "Okay".  Then a thought came to my mind that why not give the bike to Gusain ji only.  Will come back tomorrow.  So, I turned to Gusain ji and said - "You take the bike".

"Then how will you go?" - said Gusain ji.

"I'll go on foot" - I replied.

Gusain ji nodded his head in agreement, but then after thinking something said - "I will leave you and go away. My path is also the same".

I said- "Okay" and then I started packing things up.

Then Gusain ji said again, "But, where will I return the bike to you in the morning".

"You will come to the office in the morning, park it in the parking lot" - I said.

"... then how will you come to the office" - said Gusain ji.

"I will come and walk on foot, someone is very far away" - I said.  After this I put the helmet in the rack and walked like a parking lot.  Gusain ji also took his helmet with him.

In the parking lot, I handed over the bike to Gusain ji and took my way home.  Gusain ji dropped me right near my house and moved on.  From here I would have to walk hardly 40 meters.

After entering the room, I directly started preparing the food.  The number to fill water was not yet my arrival, because the two families behind also fill water from here.  Due to low pressure, water does not reach the houses behind.  And...the problem is that they don't leave the tap until all the pots are full.

Usually around quarter to twelve, they give me a voice to fill water.  Fifteen minutes is enough for me.  Two dishes each have to be washed and two bottles have to be filled.  I fill the rest during the day itself.  After this, I wash my hands, feet and mouth calmly.  This is my rule.  Till date I have never gone to bed without washing my hands, feet and mouth.

Right now I am in bed and writing a diary. The clock is playing quarter past two.  The cumbersome eyes are saying that enough is enough, why not take sleep now.  Hey!  You have to listen to your eyes.  ...so see you tomorrow, goodnight!!

Thursday, 17 June 2021

02-06-2021 (Relief from paying rent)




















google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
किराया चुकाने से राहत
--------------------------
दिनेश कुकरेती
ज मैं काफी हल्का महसूस कर रहा हूं। ऐसा लग रहा है, जैसे सिर का बहुत बडा़ बोझ उतर गया है। मकान का किराया चुकाने के बाद हमेशा ऐसी ही अनुभूति होती है। यह तो मैंने कल शाम ही तय कर लिया था कि आज किराये का भुगतान करना है। इसलिए भोर होते ही अवसर तलाशने लगा कि कब मकान मालिक अकेले में मिले और मैं उसे किराये का भुगतान करूं। दरअसल, मेरे कुछ नियम-कायदे हैं। मसलन मैं कभी भी मकान मालिक के घर के अंदर नहीं जाता। बहुत से लोगों की मौजूदगी में किराया नहीं देता। किसी भी चीज के लिए उनके क्या, किसी के भी सामने हाथ नहीं फैलाता। इसलिए किराया देना भी मेरे लिए बडा़ टास्क है।

कमरे की साफ-सफाई के बाद मैंने मकान मालिक की उधारी की रकम काटकर किराया अलग निकाल लिया था। स्नान के बाद मैं तकरीबन एक घंटे योग-प्राणायाम करता हूं,  सो आज भी कर रहा था। साथ ही कमरे से बाहर भी दृष्टि गडी़ हुई थी। इसी बीच मकान मालिक की बेटी बाहर कुर्सी लगाकर बैठ गई। मेरे पास यह सुनहरा मोका उसे किराया देने का। इसलिए दरवाजा खोलकर मैं उसके हाथ में किराया थमा आया। उसने भी रकम गिनी नहीं और सीधे अंदर चली गई।

बामुश्किल पांच मिनट हुए होंगे कि मेरे बगल वाले कमरे से मकान मालिक की बेटी की आवाज आई-

"भैया! मम्मी ने क्या आपसे पैसे लिए थे"।

मैंने कहा- "हां"।

"तब ठीक है"- वो बोली।

मुझे बडा़ सुकून मिला उसकी इस बात से। मामला स्पष्ट होना जरूरी था, अन्यथा बेवजह की गलतफहमी बनी रहती। अब अखबार वाले के पैसे देने बाकी रह गए हैं। अखबार वाला भी पैसों का तकाजा मकान मालिक के पास ही करता है। फिर वो उसका संदेश मुझ तक पहुंचाते हैं। पहले वह 15 तारीख के बाद पैसे लेने आया करता था, लेकिन बीते कुछ महीनों से पांच-छह तारीख में ही आ धमकता है।

  खैर! उसने भी आना ही है। फिलहाल मेरी चिंता तो यह है कि हालात कब सामान्य होंगे। कोविड कर्फ्यू के कारण दुकानें भी चार-चार दिन के अंतराल में खुल रही हैं। इससे मुझे काफी परेशानी होती है। दरअसल, मैं थोडा़-थोडा़ सामान खरीदता हूं, क्योंकि रखने की व्यवस्था नहीं है। सच कहूं तो मुझे सुविधाएं जुटाने में कोई इंट्रेस्ट नहीं है। मेरा मानना है कि किरायेदार को हमेशा हल्का-फुल्का रहना चाहिए। हां! किताबें जमा करने की मेरी कोई लिमिट नहीं है। जितनी मिल जाएं, खुशी ही होती है।

मेरे पास अभी भी लगभग 400 किताबें हैं। जो मुझे हमेशा नए-नए विचार देती हैं। आगे बढ़ने की राह सुझाती हैं। जीवन के लिए मेरी सबसे जरूरी खुराक यही हैं। बाकी तो सब आडंबर है। खैर! पुस्तकों पर तो एक लंबा-चौडा़ व्याख्यान दिया जा सकता है। लेकिन,  फिलहाल तो रात काफी हो गई है। इसलिए चर्चा को अब कल आगे बढा़एंगे। अभी तो सोने का प्रयास करते हैं। शुभरात्रि!!

--------------------------------------------------------------

Relief from paying rent

-------------------------------

Dinesh Kukreti

Today I am feeling very light.  It seems as if a huge burden has been lifted from the head.  There is always a similar feeling after paying house rent.  I had decided only last evening that today the rent has to be paid.  So early in the morning I started looking for an opportunity to meet the landlord alone and I should pay the rent to him.  Actually, I have some rules and regulations.  For example, I never go inside the landlord's house.  Does not pay rent in the presence of many people.  He does not spread his hand in front of anyone for anything.  So paying rent is also a big task for me.

After cleaning the room, I deducted the rent from the landlord after deducting the loan amount.  After bath I do yoga-pranayama for about an hour, so I was doing it even today.  At the same time, the vision outside the room was also blurred.  Meanwhile, the daughter of the landlord sat outside with a chair.  I have this golden opportunity to pay him rent.  So by opening the door, I came to hand him the rent.  She didn't even count the amount and went straight in.














It must have been hardly five minutes when the landlord's daughter's voice came from the room next to me-

"Brother, did mommy take money from you?"

I said- "Yes".

"Okay then"- she said.

I was very relieved by this.  The matter had to be clarified, otherwise there would have been unnecessary misunderstandings.  Now the money of the newspaper man is left to pay.  The newspaper man also asks for the money with the landlord.  Then he conveys his message to me.  Earlier, he used to come to collect money after 15th, but for the last few months, he used to come only on 5-6th day.

Well!  He has to come too.  Right now my concern is when the situation will return to normal.  Shops are also opening in a span of four days due to Kovid curfew.  This bothers me a lot.  Actually, I buy little things because there is no storage system.  To be honest, I have no interest in getting facilities.  I believe that the tenant should always be light-hearted.  Yes!  I have no limit on the amount of books I can submit.  The more you get, the happier you get.

I still have about 400 books.  Which always gives me new ideas.  Suggest a way forward.  These are my most essential supplements for life.  Everything else is a hoax.  Well!  A long lecture can be given on books.  But, for now, the night is enough.  So we will take the discussion forward tomorrow.  Now try to sleep.  good night!!

Wednesday, 16 June 2021

01-06-2021 (खास होती है महीने की पहली तारीख)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खास होती है महीने की पहली तारीख

-------------------

दिनेश कुकरेती

हीने के पहली तारीख मेरे लिए हमेशा खास होती है। इस दिन मैं मकान मालिक को किराये का भुगतान करता हूं। इसके लिए मैं चार-छह दिन पहले ही बैंक से पैसे निकाल लाता हूं। ये पैसे मैंने किराये के लिए ही बचाकर रखे रहते हैं। क्योंकि, तनख्वाह अमूूमन सात तारीख के बाद ही आती है और इतने दिन तक किराये को रोके रखना मुझे अच्छा नहीं लगता। हां! कभी-कभार मैं दो या तीन तारीख को भी किराये का भुगतान करता हूं, लेकिन सिर्फ़ कभी-कभार। इस बार भी ऐसा ही संयोग बनते दिख रहा है।

असल में मेरा मकान मालिक हमेशा ही मुझसे उधार लिए रहता है। लेकिन, जब उसे लौटाने में विलंब होता है तो मुझे स्पष्ट बता देता है। खासकर महीने के आखिरी दिन तो जरूर। ताकि मैं उधारी की रकम किराये में न काटूं। पिछले महीने भी मकान मालिक ने 30 तारीख को मुझे बता दिया था। लेकिन, इस बार या तो वो बताना भूल गया या फिर यह भूल गया कि उसने उधार लिया हुआ है। यही मेरी परेशानी की वजह है और इसी वजह से मैं आज किराया नहीं दे पाया।














यह मेरी सबसे बडी़ कमजोरी है कि मैं किसी से अपने ही पैसे वापस नहीं मांग पाता। ऐसे में कोई देना भूल जाए तो समझ लीजिए डूब गई रकम। मैं आज तक यह बात नहीं समझ पाया कि लोग उधार लेकर भूल कैसे जाते हैं। मैंने तो अगर किसी से एक रुपया भी लिया हो तो तब तक चैन नहीं मिलता, जब तक कि उसे लौटा न दूं। लेकिन, इस समय मेरी परेशानी यह है कि उधार की रकम किराये में काटूं या नहीं। अभी भी इसी ऊहापोह में हूं कि कल क्या किया जाए।

कभी मन में विचार आ रहा है कि इस माह अगर उधार की रकम वापस न मिली तो अगले माह किराये में से घटा दूंगा। फिर अचानक मन बदल जाता है कि नहीं, इसी बार हिसाब बराबर करना पडे़गा। तभी मन हल्का हो पाएगा। क्योंकि, उधार तो मकान मालिक ने आगे भी लेते रहना है। मेरी आदत है कि न देने का कोई बहाना भी नहीं बना पाता। हां! इसका एक फायदा जरूर है कि मकान मालिक का बर्ताव मेरे साथ परिवार के सदस्य की तरह ही रहता है।















पूरे दस साल हो गए हैं मुझे इस रूम में रहते हुए। मजाल क्या उसने कभी ऊंची आवाज में भी बात की हो। किराया भी पूरी तरह मेरी पहुंच का है। अन्य कालोनियों में तो किराया इतना अधिक है कि किरायेदार की हालत टाइट हो जाती है। बहरहाल! यह किरायेदार पुराण तो चलती रहेगी। फिलहाल तो सोने का वक्त हो गया है। चलिए! आप भी नींद का आनंद लीजिए। शुभरात्रि!!

इन्‍हें भी पढ़ें : अपनी बात

वो और मैं 

वो यमुना का किनारा

खुश रहने का नाम ही जीवन है

--------------------------------------------------------------


Special is the first date of the month

-----------------------------------------------

Dinesh Kukreti

The first of the month is always special for me.  On this day I pay the rent to the landlord.  For this, I withdraw money from the bank four-six days in advance.  I keep this money for rent only.  Because, the salary comes after 7th and I do not like to hold the rent for so long.  Yes!  Sometimes I pay rent even on the 2nd or 3rd, but only occasionally.  This time also a similar coincidence seems to be happening.

In fact my landlord always borrows from me.  But, when there is a delay in returning it, let me know clearly.  Especially on the last day of the month.  So that I do not deduct the loan amount in rent.  Last month also the landlord told me on 30th.  But, this time either he forgot to mention or forgot that he had taken a loan.  This is the reason for my problem and that is why I was not able to pay the rent today.














This is my biggest weakness that I am not able to ask anyone back my own money.  In such a situation, if someone forgets to give, then understand that the amount was lost.  I still do not understand how people forget by borrowing.  Even if I have taken a rupee from someone, I do not get rest until I return it.  But, at present my problem is whether to deduct the loan amount in the rent or not.  I am still confused about what to do tomorrow.

Sometimes a thought is coming in my mind that if the loan amount is not returned this month, then I will deduct it from the rent next month.  Then suddenly the mind changes whether or not, this time the calculations will have to be made equal.  Only then will the mind be at ease.  Because, the landlord has to continue taking the loan even further.  I have a habit that I can't even make up any excuse for not giving.  Yes!  There is definitely an advantage of this that the behavior of the landlord remains with me like a member of the family.

 It's been ten years since I lived in this room.  Wonder if he ever spoke in a loud voice?  The rent is also completely within my reach.  In other colonies, the rent is so high that the condition of the tenant becomes tight.  However!  This tenant mythology will continue.  For now, it is time to sleep.  Let go!  Enjoy your sleep too.  good night!!

31-05-2021 (इन बातों पर भी ध्यान दीजिए)


google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
इन बातों पर भी ध्यान दीजिए
---------------------------------
दिनेश कुकरेती
ये महीना भी कोरोना के साये में ही बीत गया। बडी़ कोफ्त होने लगी है अब तो। पैरों में बेडि़यां-सी पड़ गई हैं। कहीं आ-जा भी नहीं सकते। बस! घरों में कैद रहो चौबीसों घंटे। मेरे साथ हालांकि ऐसी कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इन्सान होने के नाते दूसरों की घुटन से भी तो पीडा़ होती है। सोचिए, रोज कमाने वाला व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा तो खाएगा क्या। पर, उसकी किसे परवाह है। मुझे तो डर सता रहा कि आने वाले समय में कहीं भूख महामारी का रूप न धारण कर ले। कोरोना काल में करोडो़ं नौकरियां चली गई, लाखों छोटे कारोबार बंद हो गए, हजारों फैक्टरियों पर ताले पड़ गए। अब इसके नतीजे किसी न किसी रूप में तो सामने आने ही हैं।

इस कोरोना काल में आनलाइन पढा़ई का चलन भी बढा़ है। आगे बढ़ती दुनिया में ऐसा होना स्वाभाविक है। पर, क्या किसी ने यह भी सोचा कि भारत के हजारों-हजार गांव ऐसे हैं, जहां या तो मोबाइल नेटवर्क नहीं है या फिर एंड्रायड फोन खरीदने के लिए लोगों के पास पैसा नहीं। अगर कोई जैसे-तैसे एंड्रायड फोन खरीद भी ले और घर में पढ़ने वाले एक से अधिक बच्चे हों तो आप ही बताइए किसके हिस्से में आएगा यह मोबाइल। सोचनीय तो यह भी है कि गरीब आदमी रोटी के लिए पैसे की व्यवस्था करेगा या मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए। मेरी चिंता यही है। दुनिया में समाज के प्रति जिम्मेदार हर व्यक्ति की चिंता यही है।

मितरों! इस कालखंड में मैंने एक और बात यह भी महसूस की कि बेवजह की चिंता और चिंतन मन को अस्थिर बना देते हैं। धीरे-धीरे यही अस्थिरता हमारी सोचने-समझने की शक्ति को क्षीण करती चली जाती है और हमें बीमार बना देती है। जरा गंभीरतापूर्वक विचार कीजिए, इस खामखां की चिंता या चिंतन करने से हमारा क्या भला होने वाला है, हमारे परिवार का क्या भला होने वाला है। चलिए! मैं आपको एक बेहद सरल उपाय बताता हूं इस बेवजह की चिंता और चिंतन से मुक्ति पाने का।

इसके लिए पहले शांत चित्त होकर किसी भी आरामदायक आसन पर बैठ जाइए। फिर धीरे-धीरे मन से विचारों को निकलने दीजिए। न तो उन्हें अवरुद्ध करने की कोशिश कीजिए, न बढा़ने की ही। कुछ भी मत सोचिए। जब अनावश्यक विचारों की पोटली पूरी तरह खाली जाए तो मन में इस बात को मजबूती से बिठाइए कि मेरे जैसा सुखी इन्सान दुनिया में कोई नहीं है। मुझे कुछ नहीं चाहिए। जो कुछ मेरे पास है, वह भी ज्यादा है। धीरे-धीरे आपको एहसास होने लगेगा कि अंदर से सकारात्मक ऊर्जा प्रस्फुटित हो रही है। यही ऊर्जा आपको आगे बढ़ने की राह सुझाएगी।

मितरों! मैं कोई ज्ञान नहीं बघार रहा, बल्कि अनुभव से जो महसूस किया, उसी को अभिव्यक्त कर रहा हूं। मैं जानता हूं कि कोरोना वायरस बेहद खतरनाक है, पर इतना भी नहीं कि हमारे इरादों को डिगा सके। बस! इससे लड़ने के लिए हमें थोडा़ मितव्ययी होना पडे़गा। संतोष करने वाला होना पडे़गा और इस सबसे बढ़कर  दूसरों की मदद करने वाला होना पडे़गा। मन, कर्म और वचन से। ...तो संकल्प लीजिए कि मेरी बातों को आप गंभीरता से लेंगे। इन पर अमल करने की कोशिश भी करेंगे। फिर देखिए, जिंदगी को बदलते देर नहीं लगने वाली। आज इतना ही, कल फिर नए विचारों के साथ आपके सामने हाजिर होऊंगा। शुभरात्रि!!

--------------------------------------------------------------

Pay attention to these things too

------------------------------------------

Dinesh Kukreti

This month also passed in the shadow of Corona.  There is a lot of anger now.  There are chains in the feet.  Can't even go anywhere.  Bus!  Be imprisoned in homes round the clock.  Although I do not have any such problem, but being a human being, the suffocation of others also hurts.  Think, if the person earning daily does not come out of the house, what will he eat?  But, who cares about him?  I was afraid that hunger might take the form of an epidemic in the coming times.  Millions of jobs were lost during the Corona period, lakhs of small businesses were closed, thousands of factories were locked.  Now its results are bound to come out in some form or the other.

The trend of online studies has also increased in this corona period.  It is natural for this to happen in a growing world.  But, did anyone even think that there are thousands of villages in India, where either there is no mobile network or people do not have money to buy Android phones.  Even if someone buys an Android phone like this and there is more than one child studying in the house, then you only tell in whose share this mobile will come.  It is also conceivable that the poor man will arrange money for roti or mobile recharge.  This is my concern.  This is the concern of every person responsible towards the society in the world.














Friends!  Another thing I also realized during this period is that unnecessary worry and thinking make the mind unstable.  Gradually this instability goes on weakening our thinking power and makes us sick.  Just think seriously, what good is going to happen to us by worrying or contemplating this curse, what is going to be good for our family.  Let go!  Let me tell you a very simple way to get rid of this unnecessary worry and worry.

For this, first sit on any comfortable seat with a calm mind.  Then slowly let the thoughts come out of your mind.  Neither try to block them, nor to increase them.  Don't think anything.  When the bundle of unnecessary thoughts is completely empty, then keep this fact firmly in your mind that there is no one in the world as happy as me.  I do not want anything.  What I have is too much.  Slowly you will start to realize that positive energy is erupting from within.  This energy will guide you on the way forward.

Friends!  I am not looking for any knowledge, but I am expressing what I felt through experience.  I know the corona virus is very dangerous, but not enough to sabotage our intentions.  Bus!  To fight this, we have to be a little thrifty.  One has to be satisfying and above all, one has to be helpful to others.  By mind, deed and word.  So take a pledge that you will take my words seriously.  Will try to implement them.  Then see, it will not take long to change your life.  That's all today, tomorrow I will appear in front of you again with new ideas.  good night!!

Saturday, 12 June 2021

11-05-2021 (thirteen years of exile)

google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
वनवास के तेरह साल
------------------------
दिनेश कुकरेती
तेरह साल हो गए वनवास को, न जाने कब पूरा होगा। वैसे वनवास की अधिकतम अवधि तो अब तक चौदह साल ही रही है। हो सकता है कि अगले साल पूरा हो जाए। अन्यथा ये वनवास का नया रिकार्ड होगा। आप सोच रहे होंगे कि मैं कहां रामायण-महाभारत के प्रसंग सुनाने लगा। लेकिन, मितरों! मुझे भी घर छोडे़ पूरे तेरह साल हो चुके हैं। आठ मई 2008 को मैं कोटद्वार छोड़कर देहरादून आ गया था। उसके बाद समय का चक्र ऐसा घूमा कि मैं यहीं घिरकर रह गया। चाहते हुए भी कहीं निकलना ही नहीं हो पाया। जबकि, पहले मैं दो साल से ज्यादा कहीं टिकता ही नहीं था।
मुझे याद है 2008 में आठ मई को मैं देहरादून झूठ बोलकर आया था। तब मैं कोटद्वार में अमर उजाला का रिपोर्टर हुआ करता है। हमारा इंचार्ज छुट्टी देने के मामले में बेहद कंजूस था। इसलिए हम छुट्टी कभी लेते ही नहीं थे। लेकिन, तब मैं ठान चुका था कि अब न तो अमर उजाला में रहना है, न कोटद्वार में ही। यहां दैनिक जागरण में मेरी बात हो गई थी। सात मई की शाम मेरे पास जागरण से फोन आया कि आठ मई को इंटरव्यू के लिए देहरादून पहुंच जाऊं। मैं संकट में पड़ गया कि छुट्टी कैसे ली जाएगी।

खैर! काफी विचार करने के बाद मेरे दिमाग में एक आइडिया आ ही गया। आठ मई को आफिस जाते ही मैंने इस पर अमल किया। मैंने अपने इंचार्ज से कहा कि देहरादून में ससुरजी का पथरी का आपरेशन हुआ है, उन्हें देखने जाना है। शाम को वापस लौट आऊंगा।दरअसल, पांच-छह मई को देहरादून के एक हास्पिटल में मेरे ससुरजी का पथरी का आपरेशन हुआ था। इसलिए मेरे पास अच्छा बहाना था देहरादून आने का। आखिरकार इंचार्ज ना-नुकर करते हुए मान ही गया। बस! फिर क्या था, मैं देहरादून आ गया।
शाम को मैं जागरण के आफिस पहुंचा। बातचीत हुई और फिर आफिस से मुझे उसी दिन ज्वाइन करने के लिए कह दिया गया। साथ ही नौ मई को रुकने के लिए भी कहा गया। अब मैं दस मई से पहले कोटद्वार नहीं लौट सकता था। उस पर इंचार्ज का फोन पर फोन आ रहा था। हालांकि मैं उठा नहीं रहा था। मेरे रुख को देखते हुए इंचार्ज ने यहां अमर उजाला मुख्यालय को अवगत करा दिया था। लिहाजा अमर उजाला के संपादक के भी फोन आने लगे। आखिरकार, परेशान होकर मैंने फोन ही स्विच आफ कर दिया।

इसके बाद 11 मई शाम कोटद्वार वापस गया और 13 मई को अपना सामान समेटकर देहरादून आ गया। तब से आज तक न तो अखबार बदलने का योग बना, न शहर बदलने का ही। ऐसा लगता है, मानो मैं ऐसे सिंगल ट्रैक पर चल रहा हूं, जो वन-वे है। यही वजह है कि इन तेरह साल में मैं कभी देहरादून को अपना शहर नहीं मान पाया। पता नहीं क्यों, मुझे इस शहर और यहां के लोगों में अपनापन नजर ही नहीं आता। इसलिए मैं हमेशा यही सोचता रहता हूं कब इस शहर को छोड़ना हो पाएगा। आज भी यही सोच रहा हूं।

अब आप यह न सोचने लगो कि मैं तनाव में हूं। मितरों! ऐसा कुछ नहीं है। यह किस्सा तो मैंने सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए सुनाया है, क्योंकि मैं भी परिस्थितियों को इंज्वाय करता हूं। घटनाक्रम पूरी तरह सही है, मगर मैं इसे नियति मानकर चलता हूं। इसलिए आप तो बस मजा लीजिए। फिलहाल रात काफी हो गई है, क्यों न अब नींद का आनंद लिया जाए। शुभरात्रि!!
--------------------------------------------------------------

Thirteen years of exile
-----------------------------
Dinesh Kukreti
It has been thirteen years of exile, don't know when it will end.  By the way, the maximum period of exile has been only fourteen years so far.  Maybe next year it will be completed.  Otherwise it will be a new record of exile.  You must be thinking that where I started narrating the stories of Ramayana-Mahabharata.  But, friends!  It's been thirteen years since I left home.  On May 8, 2008, I left Kotdwar and came to Dehradun.  After that the wheel of time turned such that I was stuck here.  I could not get anywhere even if I wanted to.  Whereas, earlier I did not stay anywhere for more than two years.

























I remember in 2008, on May 8, I had come to Dehradun with a lie.  Then I used to be the reporter of Amar Ujala in Kotdwar.  Our in-charge was very stingy in granting leave.  That's why we never used to take leave.  But, then I had decided that now I have to live neither in Amar Ujala nor in Kotdwar.  I spoke here in Dainik Jagran.  On the evening of 7th May, I got a call from Jagran to reach Dehradun for an interview on 8th May.  I was in trouble as to how the leave would be taken.

Well!  After much thought an idea came to my mind.  On May 8, as soon as I went to the office, I followed it.  I told my in-charge that father-in-law has undergone stone operation in Dehradun, he has to go to see.  I will return in the evening. Actually, on May 5-6, my father-in-law had a stone operation in a hospital in Dehradun.  So I had a good excuse to come to Dehradun.  Eventually the in-charge agreed with no hesitation.  Bus!  What was then, I came to Dehradun.

In the evening I reached Jagran's office.  Negotiations took place and then I was asked to join the office the same day.  Also asked to stay on May 9.  Now I could not return to Kotdwar before May 10.  He was getting a call on the phone of the in-charge.  Although I was not lifting.  Seeing my stand, the in-charge had informed the Amar Ujala Headquarters here.  So the editor of Amar Ujala also started getting calls.  Eventually, getting upset, I switched off the phone itself.

After this he went back to Kotdwar on 11th May evening and on 13th May packed his belongings and came to Dehradun.  From then till date neither the sum of changing the newspaper nor the change of city has been made.  It is as if I am walking on a single track which is one-way.  This is the reason that in these thirteen years I have never been able to consider Dehradun as my city.  I don't know why, I don't even see the belongingness in this city and its people.  That's why I always wonder when I will be able to leave this city.  I'm still thinking the same thing today.

Now don't you start thinking that I am under stress.  Friends!  Nothing like that.  I have narrated this anecdote just for your entertainment, because I also enjoy the circumstances.  Events are completely correct, but I take it as destiny.  So you just enjoy.  Now night is enough, why not enjoy the sleep now.  good night!!

10-05-2021 (सच पता चला तो मन को मिली शांति)


google.com, pub-1212002365839162, DIRECT, f08c47fec0942fa0
सच पता चला तो मन को मिली शांति
------------------------------------------
दिनेश कुकरेती
रात का भ्रम आज सुबह तक भी मुझ पर तारी रहा। तब तक, जब तक कि पूर्वाहन ग्यारह बजे के आसपास पानी नहीं आ गया। इसके बाद तो मकान मालिक से पता चल ही जाना था कि कल मेरी बाल्टी रूम से बाहर कैसे आई और वह भी पानी से भरी हुई। दोपहर साढे़ बारह बजे तक मकान मालिक पानी भर चुके थे। इसके बाद उन्होंने मुझे भरने के लिए कह दिया। मैंने जैसे ही नल के नीचे बाल्टी लगाई, मकान मालकिन ने पूछ लिया, 'भैया! कल क्या पानी बंद हो गया था।'

मैंने कहा- 'नहीं।'
'तो फिर आपने बाल्टी बाहर क्यों छोड़ रखी थी'- मकान मालकिन बोली।
अब मेरे दिमाग में सारी गणित आ गई थी, इसलिए बोला- 'असल में मैं भूल गया था। नल बंद करने के बाद मैं सीधे रूम में चला गया था। बाल्टी भीतर ले जाने का ध्यान ही नहीं रहा। बाल्टी तो पूरी भर गई थी।'
'मैंने सोचा, पानी बंद हो गया होगा, इसलिए आप बाल्टी को बाहर ही छोड़ गए'- मकान मालकिन ने कहा। फिर थोडा़ रुककर बोली- 'पर, बाल्टी तो खाली थी, मैंने उसे भरा।'
'पता नहीं, मैंने तो भर रखी थी'- मैंने कहा।
खैर! इस वार्तालाप से यह तो स्पष्ट हो गया कि बाल्टी रूम से किसी ने नहीं निकाली, बल्कि मैं ही बाहर भूल गया था। इसके बाद मैंने निश्चिंत होकर भोजन किया और कुछ देर आराम करने के लिए लेट गया।

अपराह्न पौने तीन बजे के आसपास में आफिस पहुंचा। आफिस पहुंचकर मैं अपनी टेबल पर हैलमेट रखने बाद सीधे लाइब्रेरी चला जाता हूं। तकरीबन सवा चार बजे तक वहां रहता हूं। इस बीत खत्री और मैं दो-दो गिलास मट्ठा पीते हैं। फिर मैं मीटिंग में चला जाता हूं। मीटिंग हाल से लौटने के बाद मैं वापस लाइब्रेरी में जाकर एक पूरी बोतल पानी पीता हूं और फिर अपने काम पर जुट जाता हूं।

इसके अलावा रुटीन में कोई भी नयापन नहीं है। अब तो लंबे अर्से से किसी के फोन भी नहीं आ रहे। बस! घर में बात होती है रजनी के साथ। कुछ मित्र-परिचित सुबह रेडीमेड मैसेज भेजकर गुड मार्निंग जरूर बोल देते हैं। हां! एक मित्र हर सुबह अलग-अलग भावभंगिमाओं में 'राधा-कृष्ण' का स्टीकर भेजती है और वह भी सात बजे से पहले। उसका यह सुबह-सुबह याद करने का अंदाज सचमुच अच्छा लगता है।
बाकी तो घटनाक्रम रोज की तरह ही है। रात पौने ग्यारह बजे के आसपास रूम में पहुंचकर वही भोजन बनाना, फिर खाना, पीने व नहाने के लिए पानी भरना, एकाध कपडे़ धोना और फिर लाइट बंद करके वीडियो क्लिप देखने लग जाना। आज की डायरी लिखने पूर्व मैं वीडियो क्लिप ही देख रहा था। डायरी लिखने में बामुश्किल पंद्रह मिनट लगे। इस समय रात के दो बज चुके हैं। मैं भी अब सोता हूं। आप भी नींद का आनंद लीजिए। शुभरात्रि!!

इन्‍हें भी पढ़ें : 

--------------------------------------------------------------


When I came to know the truth, I got peace of mind
------------------------------------------------------------
Dinesh Kukreti
The illusion of the night remained on me till this morning as well.  That, until the water came around eleven o'clock in the morning.  After this it was to be known from the landlord that how my bucket came out of the room yesterday and that too was filled with water.  By 12.30 pm the landlords had filled the water.  After that he asked me to fill it.  As soon as I put the bucket under the tap, the landlady asked, 'Brother!  Did the water stop yesterday?

























I said 'no.'
'Then why did you leave the bucket outside' - said the landlady.
Now all the maths had come in my mind, so I said- 'Actually I had forgotten.  After turning off the tap, I went straight to the room.  Didn't care to take the bucket inside.  The bucket was full'.
'I thought the water must have stopped, so you left the bucket outside,' said the landlady.  Then paused for a while and said- 'But, the bucket was empty, I filled it.'
'I don't know, I had filled it' - I said.

Well!  From this conversation it became clear that no one took the bucket out of the room, but I had forgotten outside.  After that I ate calmly and lay down to rest for some time.

Reached the office around 3.45 pm.  On reaching the office, I go straight to the library after putting the helmet on my table.  I stay there till about four and a half o'clock.  This past Khatri and I drink two glasses of whey each.  Then I go to the meeting.  After returning from the meeting hall, I go back to the library and drink a full bottle of water and then get back to my work.

Apart from this, there is nothing new in the routine.  Now for a long time no one's phone is coming.  Bus!  At home, there is talk with Rajni.  Some friends and acquaintances definitely say good morning by sending readymade messages in the morning.  Yes!  A friend sends a sticker of 'Radha-Krishna' in different expressions every morning and that too before 7 o'clock.  His way of remembering this early morning is really nice.

Rest of the events are as usual.  Reaching the room around 11.45 pm, cooking the same food, then filling water for eating, drinking and bathing, washing a few clothes and then turning off the lights and watching the video clip.  Before writing today's diary, I was watching the video clip only.  It took hardly fifteen minutes to write the diary.  It is now two o'clock in the night.  I sleep now too.  Enjoy your sleep too.  good night!!

21-08-2026 (मातृभाषा के प्रति अनुराग रखते हो तो ये मौका हाथ से न जाने देना)

जनगणना परिपत्र के भाषा वाले कालम में अनिवार्य रूप से अपनी मातृभाषा (गढ़वाली, कुमौनी व जौनसारी) दर्ज कराएं। यह जानकारी आपकी व्यक्तिगत पहचान और...